पत्रकार संजय सिंह राणा के एक्सीडेंट से आक्रोशित हुए पत्रकार कहा भ्रष्टाचार की पोल खोलने वालों पर गाड़ी चला दी गई : आत्मा राम त्रिपाठी की रिपोर्ट

पत्रकार संजय सिंह राणा के एक्सीडेंट से आक्रोशित हुए पत्रकार कहा भ्रष्टाचार की पोल खोलने वालों पर गाड़ी चला दी गई : आत्मा राम त्रिपाठी की रिपोर्ट

पत्रकार को जान से मारने की नियत से माफियाओं ने गाडी से कुचला
पुलिस प्रशासन माफियाओं के बिरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने मे कर रहा आनाकानी
पत्रकार की हालत गंभीर
पत्रकारो की एक टीम लखनऊ से चित्रकूट के लिए रवाना
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
चित्रकूट। पत्रकार खबर को यदि सच्चाई से प्रकाशित कर दे तो उसे कई तरह से धमकियां दी जाती है। यदि धमकी से बच जाए तो उसे जान से मारने के लिए गाड़ी चढ़ा दी जाती है।

ऐसी घटना चित्रकूट में सत्ताधारी पार्टी के दबंग नेता ठेकेदार ने अभी मीडिया ग्रुप के उप संपादक पत्रकार संजय राणा के ऊपर गाड़ी चढा दी जिससे संजय राणा गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें सीएससी अस्पताल से तत्काल इलाहाबाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया गया है कि एक बोलेरो जीप जो किसी दबंग ठेकेदार की बताई गई है, पर सिर्फ चालक बैठा था। श्री राणा कहीं से आ रहे थे कि उस जीप को उनके ऊपर चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की गई। संयोग ऐसा हुआ कि जीप राणा के पैर को ही कुचल पाया और चालक मौके से फरार हो गया। राणा के पैर की हड्डी कुचली गई है और आनन फानन में चित्रकूट से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बहरहाल अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सार्थक कार्यवाही नहीं किए जाने की सूचना है।
हम बताना चाहेंगे कि श्री राणा सदैव बिना किसी पूर्वाग्रह प्रेरणा के सामाजिक सरोकार से जुड़ी ख़बरें प्रकाशित करते हैं और गाहे बेगाहे धमकियों से भी डरा नहीं करते थे। चाहे सरकारी अधिकारियों की गलत गतिविधियां हों या राजनेताओं की उन्होंने कभी कलम को झुकने नहीं दिया। आज उसी का नतीजा है कि इन पर जानलेवा हमला किया गया।
अभी मीडिया ग्रुप के प्रबंध संपादक प्रदेश के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो और श्री राणा की उचित देखभाल और सहायता का बंदोबस्त किया जा सके।

हम प्रदेश में कार्यरत पत्रकार हित संगठनों से जुड़े तमाम लोगों से आग्रह करना चाहते हैं कि वे श्री राणा पर हुए इस हमले के संबंध में सरकारी कमलों से पूछताछ कर श्री राणा और उनके आश्रितों को उचित सहायता मुहैया कराने का प्रयास करें।

बांदारोड़वेज बस की टक्कर लगने से इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

बांदा
रोड़वेज बस की टक्कर लगने से इलाज के दौरान हुई युवक की मौत



आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बांदा के थाना बिसंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत दफ्तरा गांव का है जहां युवक राम सजीवन अपने घर से 14 जनवरी को मेला देखने के लिय भरतकूप चित्रकूट निकला था ,वही रास्ते में साधन के इंतजार में खड़े युवक को गांव रोली गोंडा थाना भरतकूप चित्रकूट के पास युवक को रोड़ वेज बस की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको नजदीकी अस्पताल कर्वी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बांदा रिफर किया,वहीं बांदा के डाक्टरों ने लखनऊभेज दिया गया, जिसको परिजनों के द्वारा 15 दिनों तक लखनऊ में वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान रखा गया , वहीं इसके बाद डाक्टरों के कहने पर परिजनों ने घायल को घर ले आए जिसकी आज सुबह अचानक मृत्यु हो गई, इस मौके पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।