पत्रकारों के लिए बनाया गया प्रेस क्लब भवन, बांदा प्रेस क्लब को हस्तांतरित किया जाए”: अग्निहोत्रीआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट_बांदा, 16 अक्टूबर

*”पत्रकारों के लिए बनाया गया प्रेस क्लब भवन, बांदा प्रेस क्लब को हस्तांतरित किया जाए”: अग्निहोत्री*
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
_बांदा, 16 अक्टूबर_


पत्रकारों के लिए बनाया गया प्रेस क्लब के भवन को बांदा प्रेस क्लब को सौंपा जाये, इस आशय का मांग पत्र सोमवार को बांदा प्रेस क्लब की _बबेरू इकाई के संरक्षक_ *डॉ. बुद्धि प्रकाश अग्निहोत्री* द्वारा _जिलाधिकारी_ *श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल* को सौंपा गया। यह प्रेस क्लब बाबूलाल चौराहे के पास शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता के नाम से बनाया गया था, जो काफी अरसे से बंद पड़ा है, जिससे वास्तविक पत्रकार इस भवन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस पर जिला अधिकारी ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

जिलाधिकारी को सौंपें गए मांग पत्र में कहा गया है कि जनपद के पत्रकारों के विधिमान्य संगठन बांदा प्रेस क्लब के पास आज तक कोई भवन नहीं है, जबकि शासन की मंशा अनुरूप प्रत्येक जनपद में प्रेस क्लब को भवन आवंटित किया जाना था। बांदा में भी उक्त शासनादेश के अनुरूप भवन निर्माण की कार्यवाही हुई और बांदा नगर पालिका के नजूल भूखंड 10555 रकबा 0.435 वर्ग मीटर पर विभिन्न निधियां के माध्यम से बांदा प्रेस क्लब के भवन का निर्माण बबेरू के शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्ता जी के नाम पर कराया गया था। स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता जी के अभिन्न मित्र व वर्ष 1983 को बबेरू में हुई उनकी जघन्य हत्या को उजागर कर परिजनों व उनके मित्रों को न्याय दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बुद्धि प्रकाश अग्निहोत्री जी बांदा प्रेस क्लब की बबेरू इकाई के संरक्षक हैं। उनके मार्गदर्शन में आज बांदा के सैकड़ों पत्रकार एकजुट है। सभी पत्रकार एकजुट होकर प्रेस क्लब भवन को बांदा प्रेस क्लब को हस्तगत करने की मांग करते हैं, ताकि पत्रकारों को एकत्रित होने, बैठकों अथवा कामकाज निपटाने के लिए अन्यत्र व्यवस्था न करना पड़े।

इस सम्बन्ध में बबेरू प्रेस क्लब के _संरक्षक_ *डॉ. बुद्धि प्रकाश अग्निहोत्री* ने बताया कि शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता के नाम पर बनाया गया प्रेस क्लब भवन काफी दिनों से बंद पड़ा है। इसे चालू करने की जरूरत है। जिस प्रयोजन के लिए इसे बनाया गया था, पत्रकारों के हित में इसे खोला जाना चाहिए।

वहीं बांदा प्रेस क्लब के _अध्यक्ष_ *दिनेश निगम दद्दा जी* ने बताया कि यह भवन कांजी हाउस की जमीन पर बना है, जिसे 1983 में शहीद हुए पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्ता के नाम पर प्रेस क्लब भवन का नाम दिया गया था, जो वर्तमान समय में बंद पड़ा है। पत्रकारों के लिए बनाए गए इस भवन को मीडिया से सम्बन्धित सूचना विभाग को दे दिया जाए, ताकि शासन से सूचना विभाग भवन के लिए आए धन से वहां सूचना विभाग का भवन बन सके और नीचे के हिस्से में प्रेस क्लब संचालित हो सके।

ज्ञापन देने वालों में प्रेस क्लब के महासचिव सचिन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खत्री, सचिव सुनील सक्सेना, संरक्षक कमल सिंह व मो. इदरीश, संयुक्त सचिव श्रीष पांडे, विशेष प्रोटोकॉल सचिव रोहित धुरिया, सरोज त्रिपाठी, कु. मंजू शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव सहित बबेरू कमेटी से आए अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुफीद आलम, विशेष प्रोटोकॉल सचिव संजय सिंह, अनिरुद्ध सोनी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थिति रहे। साथ ही प्रेस क्लब नरैनी कमेटी के अध्यक्ष मयंक शुक्ला, संतोष सोनी, सुशील कुमार मिश्रा, वकील खान सहित दर्जनों लोग नरैनी से आए।

उपरोक्त प्रेस क्लब परिवार के सभी पत्रकारों का महासचिव सचिन चतुर्वेदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


पत्रकार संजय सिंह राणा के एक्सीडेंट से आक्रोशित हुए पत्रकार कहा भ्रष्टाचार की पोल खोलने वालों पर गाड़ी चला दी गई : आत्मा राम त्रिपाठी की रिपोर्ट

पत्रकार संजय सिंह राणा के एक्सीडेंट से आक्रोशित हुए पत्रकार कहा भ्रष्टाचार की पोल खोलने वालों पर गाड़ी चला दी गई : आत्मा राम त्रिपाठी की रिपोर्ट

पत्रकार को जान से मारने की नियत से माफियाओं ने गाडी से कुचला
पुलिस प्रशासन माफियाओं के बिरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने मे कर रहा आनाकानी
पत्रकार की हालत गंभीर
पत्रकारो की एक टीम लखनऊ से चित्रकूट के लिए रवाना
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
चित्रकूट। पत्रकार खबर को यदि सच्चाई से प्रकाशित कर दे तो उसे कई तरह से धमकियां दी जाती है। यदि धमकी से बच जाए तो उसे जान से मारने के लिए गाड़ी चढ़ा दी जाती है।

ऐसी घटना चित्रकूट में सत्ताधारी पार्टी के दबंग नेता ठेकेदार ने अभी मीडिया ग्रुप के उप संपादक पत्रकार संजय राणा के ऊपर गाड़ी चढा दी जिससे संजय राणा गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें सीएससी अस्पताल से तत्काल इलाहाबाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया गया है कि एक बोलेरो जीप जो किसी दबंग ठेकेदार की बताई गई है, पर सिर्फ चालक बैठा था। श्री राणा कहीं से आ रहे थे कि उस जीप को उनके ऊपर चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की गई। संयोग ऐसा हुआ कि जीप राणा के पैर को ही कुचल पाया और चालक मौके से फरार हो गया। राणा के पैर की हड्डी कुचली गई है और आनन फानन में चित्रकूट से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बहरहाल अभी तक प्रशासन की ओर से कोई सार्थक कार्यवाही नहीं किए जाने की सूचना है।
हम बताना चाहेंगे कि श्री राणा सदैव बिना किसी पूर्वाग्रह प्रेरणा के सामाजिक सरोकार से जुड़ी ख़बरें प्रकाशित करते हैं और गाहे बेगाहे धमकियों से भी डरा नहीं करते थे। चाहे सरकारी अधिकारियों की गलत गतिविधियां हों या राजनेताओं की उन्होंने कभी कलम को झुकने नहीं दिया। आज उसी का नतीजा है कि इन पर जानलेवा हमला किया गया।
अभी मीडिया ग्रुप के प्रबंध संपादक प्रदेश के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो और श्री राणा की उचित देखभाल और सहायता का बंदोबस्त किया जा सके।

हम प्रदेश में कार्यरत पत्रकार हित संगठनों से जुड़े तमाम लोगों से आग्रह करना चाहते हैं कि वे श्री राणा पर हुए इस हमले के संबंध में सरकारी कमलों से पूछताछ कर श्री राणा और उनके आश्रितों को उचित सहायता मुहैया कराने का प्रयास करें।

पत्रकारों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों के प्रयोग के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार “संपादक सच्ची खबर” श्री आत्माराम त्रिपाठी की रपट पर एसपी बांदा के निर्देश पर IT एक्ट और मानहानि का मुकदमा दर्ज


बांदा जनपद में एक समय ऐसा था जब पत्रकारिता की एक अलग पहचान थी अरूण खरें, संतोष निगम दादा, सुधीर निगम, संतोष गुप्ता, अशोक निगम,बच्चा सिंह, राजकुमार मिश्रा बागी, अवधेश सिंह गौतम मुकुंद गुप्ता, जयनारायण मिश्रा सहित दर्जनों ऐसे और अभी पत्रकार थे जो विवाद रहित पर कलम के धनी थे। जिनके कलम से निकलने वाले शब्द नेताओं अधिकारियों को बिचार करने को बाध्य कर देते थे।पर आज की पत्रकारिता में अंशू गुप्ता एवं देव सिंह जैसे कितने पत्रकार इस लाइन में आ गये है कि पत्रकारिता को शिखर तक पहुंचाने वाले उन कलम के धनी कलमकारों को भी शर्मिंदगी महसूस हो रही होगी जो आज शांत बैठ गए हैं।
हम बात करते हैं आज अंशू गुप्ता एवं देव सिंह की जिन्होंने पत्रकारिता का दामन थामा है और आज इनकी अपराधिक मानसिकता के चलते लेखनी कलमकारों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।
तो चले हम पहले देव सिंह का अपराधिक इतिहास दिखाते हैं इनके बिरूद्ध सर्ब प्रथम 6/8/09को मुअस 94/09धारा 323,504,506केतहत रकीद पुत्र जुबैद निवासी ने मुकदमा पंजीकृत कराया था इसके बाद आनंद मोहन शर्मा बिकास अधिकारी चिल्ला ने मुअस 102/18मे धारा 323,353,504,506के तहत दर्ज करवाया फिर मुअस 63/19धारा 3युपी गुंडा एक्ट 25/3/19को एस एच ओ ब्रजेद्र सिंह ने दर्ज किया यह क्रम यही पे नहीं रूकता आगे मुअस30/21धारा 452,323,504,506के तहत पवन कुमार निगम पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र निगम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जाता है फिर मुअस 56/4धारा501, आईपीसी वह 67आईटी एक्ट के तहत पुलिस अधीक्षक बांदा के आदेश पर साइबेरसेल की जांच रिपोर्ट के बाद थाना चिल्ला में मुकादमा हाल ही में पंजीकृत किया जाता है ।अब बारी आती है इसके साथी अंशू गुप्ता पुत्र क्रष्ण कुमार गुप्ता निवासी जसपुरा थाना जसपुरा जिला बांदा की इनके बिरूद्ध मुअस जिनके बिरूद्ध गुलाब पुत्र कल्लू 6/2/016को थाना जसपुरा में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की मांग करते हैं जिसपर मुअस 25/16धारा 323,504,506के तहत मुकदमा दर्ज अंशू गुप्ता पुत्र क्रष्ण कुमार गुप्ता निवासी जसपुरा सहित राजमोहन पुत्र देवीदीन निवासी जसपुरा के किया जाता है वही इसके बाद गंगा दीन प्रजापति पुत्र मइयादीन निवासी कस्बा जसपुरा के प्रार्थना पत्र पर मुअस 26/16धारा 323,504,506के तहत मुकदमा दर्ज होता है जबकी रामकिशोर पुत्र दलपतिया प्रजापति निवासी जसपुरा के शिकायती पत्र पर जसपुरा थाना में मुअस 17/17धारा 323,504,506के तहत मुकदमा पंजीकृत होता हैं 21/3/017को यह क्रम यही नहीं रूकता आगे श्री मती राधा सिंह पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गौरी कला थाना जसपुरा जिला बांदा उत्तर प्रदेश निवासी ने इसी अंशू गुप्ता पुत्र क्रष्ण कुमार गुप्ता निवासी जसपुरा के विरुद्ध मुअस 45/18धारा 376,506के तहत तहरीर देते हुए 31/5/018को मुकादमा दर्ज कराया था फिर मुअस 127/17धारा 323,504,506एंव 3(1)10एससी एसटी एक्ट के तहत रामकिशोर पुत्र पूनम दास वर्मा निवासी जसपुरा के शिकायती पत्र पर पे थाना जसपुरा में ही लिखा गया तो 19/6/021को ऊषा निषाद पुत्री स्व रामचरण निषाद निवासी अमान डेरा साड़ी थाना पैलानी निवासिनी के तहरीर पर मुअस 83/2021धारा 504/506के तहत अंशू गुप्ता पुत्र क्रष्ण कुमार गुप्ता निवासी जसपुरा सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया जबकि दिनांक 3/7/021के विरूद्ध डाक्टर संदीप पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा के शिकायती पत्र पर धारा 186,384,385,427,506,509के तहत मुकदमा पंजीकृत जसपुरा थाना में दर्ज किया गया इसके बाद पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देश पर साइबर सेल बांदा की जांचोपरांत थाना चिल्ला में धारा 501आईपीसी व 67आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज इसी 21के सातवें महीने में कुछ पत्रकारो की ही शिकायती पत्र पर अंशू गुप्ता एवं उसके सहयोगी देवानंद सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।
अब बात करते हैं इन दोनों पत्रकारों की जो कहते हैं कि हम पत्रकार हैं आर एन आई यानी प्रिंट मीडिया के द्वारा जारी प्रेस कार्ड अथार्टी लेकर जिला सूचना अधिकारी के यहां जमा कर देते हैं यानी यह सब देने के बाद यह पत्रकार कहलाने के हकदार बन जाते हैं और अपनी वहीं मानसिकता लिए इस पबित्र मिशन में शामिल हो इसे कलंकित करने लगते हैं ।जिस तरह से आज राजनीति में अपराधियों का प्रबेस है जिस कारण राजनीति व राजनैतिक दल पार्टियां सत्ता की दौड़ में अंधी दौड़ लगाते हुए अपने अपने अपने दलों पार्टियों में प्रवेश कर रही है उसी तरह पत्रकारिता में अपराधियों का प्रवेश हो रहा है जो चिंता जनक है।आज उन्नाव प्रकरण में जिस तरह से प्रेस कौंसिल के सदस्य श्री विक्रांत ने अपने पीड़ित पत्रकार साथी की बात को लेकर जिस आत्म विश्वास के साथ जिला अधिकारी सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी को लताड़ लगाई उनकी वार्ता सुनी मन गर्व से भर गया इसे कहते हैं पत्रकारिता जिसके एक एक शब्द में खनक थी एक विस्वास था द्रढता थी जिसमें सभी साथी में दिल्ली से की गई एक वार्ता मात्र से ज़हां पूरे जिला प्रशासन को हिला दिया वहीं आक्रोशित पत्रकार साथियों में एक नई ऊर्जा पैदा कर दी संघर्ष करने की शक्ति प्रदान कर दिया। जिस पर पूरी पत्रकार विरादरी गर्व कर रही है पर अंशू गुप्ता देवानंद सिंह जैसे लोगों के कारण शर्मशार भी समय समय पर हो रही है।

धरा के भगवान कहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी प्रोफेसर बांदा सर्जन शैलेंद्र सिंह यादव की कहानीआत्माराम त्रिपाठी की कलम से

धरा के भगवान कहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

बांदा ईश्वर है कहां है किसी ने नहीं देखा आस्था और विश्वास में ईश्वर है लेकिन धरा में ईश्वर हैं जिन्हें हमने बहुत नजदीक से देखा और समझा महसूस किया है। धरती के इन देवताओं को अपने मारीजो को नवजीवन प्रदान करने हेतु इनके संघर्ष को देखा है सो आज कुछ अपने ऊपर बीती एवं दूसरे के ऊपर बीती जिन्हें हमने अपनी आंखों के सामने देखा लिख रहे हैं ।
आज लोग कहते हैं ड्राइवर ने एक्सीडेंट कर दिया पर ड्राइवर की मौके की स्थिति का मुल्यांकन कोई नहीं करता हमारा मानना है कि कोई भी ड्राइवर जानबूझ कर अपने वाहन जिसकी स्टेरिंग उसके हाथ में होती है उसके नीचे आने वाले कीड़े मकोड़े जानवर तक को बचाव करता है उसके हाथ में दो रास्ते होते हैं एक तरफ वाहन में बैठे यात्री दूसरे सामने वाले उसमें भी उसे तत्काल फैसला लेना फिर भी दोष ड्राइवर में निकाला जाता है। खैर हम बात कर रहे थे धरा के भगवान देवदूत फरिस्तो की तो हम उसी क्रम को आगे बढ़ाते हैं हम बाहर थे श्री मती बिमार थी बच्चे इलाज के लिए करतल आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र ले गए जहां हमारे पत्रकार साथी संतोष कुमार सोनी ने डाक्टर को दिखाया डाक्टर ने मारीज की हालत देख बाहर किसी योग्य डाक्टर को दिखाने की सलाह दी जिस पर दूसरे दिन मारीज को जानकी कुण्ड अस्पताल में दिखाया वहां भी प्राथमिक उपचार के बाद बाहर दिखाने की बात कही गई इसी बीच हमारे पास संतोष कुमार सोनी का फोन आया उस समय हम बाहर थे उन्होंने कहा कि आप शीघ्र घर आए और उन्हें बाहर दिखाएं हालात गंभीर है इसी के साथ बच्चे का भी फोन आया मैं तुरंत दूसरे दिन घर आया मारीज को कंहा दिखाया जाय इस पर चर्चा चल रही थी की एकाएक मारीज की तवियत बिगड़ी ग्राम प्रधान की गाड़ी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक हालात भयावह हो चुके थे डाक्टरों ने प्रारंभिक इलाज कर कानपुर हृदय संस्थान जाने की सलाह दी हम प्राइवेट वाहन से कानपुर हृदय संस्थान पहुंचे जांच हुई वहां से हैलेट हास्पिटल एमरजेंसी में पहुंचे यहां पर हमने देखा कि डाक्टर किस तरह मर्ज के साथ संघर्ष कर रहे हैं उनके अंदर एक ही भाव था रोगी को बचाना है रोग को नष्ट करना ठीक उसी प्रकार जिस तरह सीमा पर हमारे देश के जवानों का लक्ष्य रहता है दुश्मनों का खात्मा ठीक उसी तरह डाक्टर रोगी को बचाने में व रोग को खत्म करने में युद्ध स्तर पर प्रयास करने लगते हैं कोई लिंग भेद वर्ग भेद नहीं होता सिर्फ डाक्टर मर्ज के खात्मे में अपनी संपूर्ण ऊर्जा लगा देते हैं । मैं एमरजेंसी वार्ड में दो दिन रूका कितने एमरजेंसी मारीज आए किन परिस्थितियों में आए उस घड़ी की याद मात्र से सरीर मे सिहरन पैदा हो जाती है।पर हम धन्यवाद देते हैं उन सभी डाक्टरों को जिन्होंने मेरे सामने सैकेडो टूट रही सांसों को वापस ले उनके परिजनों के मुरझाए हुए चेहरों में मुस्कान भर दी। हमारे मारीज को डाक्टर डी एम युवराज गुलाटी सर्जन प्रोफेसर कानपुर ने देखा उनके व्योहार से ऐसा लगा ही नहीं की वह इतने बड़े सर्जन है एक दम सरल सौम्य म्रदुभाषी उन्होंने इलाज किया पूर्ण राहत मिली कोराना का क्षेत्र में प्रभाव बढ़ा उन्होंने हमें घर वापस जाने की सलाह दी है हम घर वापस आए यहां भी वह फोन द्वारा ट्रीटमेंट बताते रहे।कोरोना का कानपुर में प्रकोप शांत नहीं हुआ था इसी दौरान पुनः हमारे मारीज का स्वास्थ बिगड़ा सादी विवाह का सीजन था वाहन नहीं मिल रहे थे हमने 108एंबूलेंस को फोन किया समय पर एबूंलेंश आई हम सीएचसी नरैनी गये जंहा डाक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रिफर किया यहां भी एमरजेंसी में दो-दिन रूके वहीं लग्न परिश्रम करते हुए डाक्टरों को देखा कोई भेद भाव नहीं इसी बीच डाक्टर शैलेन्द्र सिंह यादव सर्जन प्रोफेसर आए और मारीज को देखा ढांढस बंधाया फिर दूसरे मारीजो को देखने लगे तीसरे दिन हमें जनरल बार्ड में शिफ्ट कर दिया गया ज़हां बराबर उसी तरह इलाज चला और आज डाक्टर शैलेन्द्र सिंह यादव के सफल इलाज का नतीजा यह हुआ कि जो विस्तर में अपने आप बैठ नहीं सकती थी वह अपने पैरों में चलकर नित्य क्रियाएं कर रही है सही तरीके से भोजन लें रही है। हो सकता है कि डाक्टरों में भी कुछ अपवाद के तौर पर विवादित हो उनकी कार्यशैली विवादित हो पर इसके लिए हम उनकी पूरी विरादरी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं सो मैं धरती के इन देवताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं आभार व्यक्त करता हूं अपने पत्रकार दिनेश निगम दद्दा,मंयक शुक्ला,रूपा गोयल,अरबिद सिंह भदौरिया, संजय सिंह, गुंजन सिंह, कन्हैया शुक्ला रामकिशोर उपाध्याय, प्राबीण द्विवेदी, वेदप्रकाश शुक्ला, अनिल अनूप, अमित गुप्ता, रामकुमार सिंह सहित सभी साथियों का जिन्होंने इस भयावह स्थिति में हमें अपना संबल प्रदान किया आभारी हैं राजकरण कबीर भाजपा विधायक का जिन्होंने पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया।

एक किलो 100ग्राम सूखे गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

एक किलो 100ग्राम सूखे गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री रोकने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान के मार्ग दर्शन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम के पर्यबेक्षण में बिसंडा पुलिस ने सुधर सिंह पुत्र बंशी उर्म 40वर्ष निवासी गहबर थोक बिसंडा को एक किलो 100ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की


गिरफ्तार अभियुक्त के बिरूद्ध स्थानीय थाना में मुअस 170/021धारा8/ 20एनडीपीएस के तहत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

#बांदा खरौंच के बाद अब बबेरू के बरौली ग्राम में अंधविश्वास की जड़ें मजबूत हो रहीं हैं। आजम खान की मजार पर लगा मजमा।आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

खरौंच के बाद अब बबेरू के बरौली ग्राम में अंधविश्वास की जड़ें मजबूत हो रहीं हैं
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा जनपद की नरैनी तहसील क्षेत्र के ग्राम खरौंच के बाद अब बबेरु क्षेत्र के बरौली आजम गांव का यह नजारा है , जंहां पर कुछ मुस्लिम मिलकर क्षेत्र की भोलीभाली जनता व हिंदुओ को ग़ुमराह करके अंधविश्वास ,पाखंडवाद के नाम पर आजम खान की कब्र को पूजने को किया जा रहा है प्रेरित ,अगर जल्द ही कुछ एक्शन नही लिया जाएगा तो आने वाले समय मे अंध विश्वास आस्था में बदल विज्ञान में हावी होने लगेगा चमत्कारिक लाभ मिलने की बात कहकर लोगों को सरेआम लूटा जायेगा मेला लगेंगे दुकानें सजेगी भीड़ एकत्र होगी नाना प्रकार के वैध अवैध कारोबार होंगे जो पुलिस व कानून के लिए चुनौती बनेंगे।

ज्ञात हो ऐसा ही। जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरौंच में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि उसके कब्रगाह शमसान स्थल की परिक्रमा करने से असाध्य मर्जो का निदान हो जाता है सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है फिर क्या वहां पर ग्राम नगर जनपद ही नहीं बाहरी जनपदों से दूसरे प्रदेशों से लोग आने लगे लाखों का चढ़ावा चढ़ाया जाने लगा व्यवस्था संभालने में पुलिस को लगना पड़ा नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस प्रशासन को शक्ती दिखानी पड़ी और मेला बंद करा दिया वहां पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया कयी लोगों के बिरूद्ध मुकादमा पंजीकृत करते हुए कुछ को पुलिस ने घटनास्थल से उठाया भी था।

ठीक उसी तर्ज पर यह दूसरी दुकान खुल गई है। समाजसेवियों में अरूण कुमार पटेल ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन बांदा सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम का ध्यान इस ओर अवश्यक कार्यवाही हेतु अपेक्षित किया है।

नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बाँदा अभिनंदन द्वारा ग्रहण किया गया जनपद का चार्ज। बाँदा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बाँदा अभिनंदन द्वारा ग्रहण किया गया जनपद का चार्ज। बाँदा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा आज दिनांक 16/06/2021 को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बाँदा अभिनंदन द्वारा जनपद के भार ग्रहण करते ही राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपना परिचय देते हुए सभी का परिचय प्राप्त किया गया, इसके उपरान्त अपनी प्राथमिकताओं को बताया गया। पुलिस अधीक्षक बाँदा द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, महिला सम्बन्धी अपराध नियंत्रण, अपराधी एवं माफियाओं पर नकेल कसने के साथ साथ जनता की समस्याओं को सुनना एवं उन पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया साथ ही सभी को ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा पुलिस की जनता के बीच दृश्यता हो लोगों को सुरक्षा का भी एहसास हो आदि निर्देश दिए गए है

चित्रकूट: मंडल कारागार से एक कैदी फरारआला अधिकारी मौके पर पहुंचे आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

मंडल कारागार से एक कैदी फरार
आला अधिकारी मौके पर पहुंचे



आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा कैदियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाली चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र बांदा की मंडल जेल जिसमें एक से बढ़कर एक हिस्ट्री सीटर अपराधी दूसरे जेलों से लाए गए और उन्होंने अपना कैदी जीवन यंहा काटा ।
कुछ ने बड़े ठाठ बाट से अपने दिन काटे फिर वह चाहे मायावती सरकार का रहा हो या मुलायम सिंह यादव, अखिलेश सिंह यादव का पर इस तरह कैदियों में भागने की हिम्मत नहीं हुई पर वाह योगी बाबा आपके राज्य में पहले एक जेल के अंदर अवैध असलहे मय कारतूस पहुंचते हैं फिर गोली चलती है पुलिस पहुंचती है इनकाउंटर होता है और आज पुनः मंडल कारागार से एक कैदी फरार हो जाता है वह भी उस कारागार से ज़हां मुखत्यार खांन जैसे बिभिन्न गंभीर आरोपों के आरोपित मौजूद है जिनको लेकर कारागार में अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई हो ऐसे में विजय आरख जैसे अपराधी का जेल से फरार हो जाना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर व उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। वैसे घटना की सूचना मिलते ही बरिष्ठ अधिकारियों का मंडल कारागार पहुंचना जारी है सभी अपने अपने तरीके से जांच में जुटे हो सकता है इस घटनाक्रम में जेल अधिकारियों को निलंबन तबादले जैसी कार्यवाही से रूबरू होना पड़े पर क्या यह सब कार्यवाही पर्याप्त होगी अभी तक मुकादमा नहीं लिखा गया सिटी कोतवाली प्रभारी से जब वार्ता कर घटना की जानकारी ली तो कहा की घटना सत्य है मुकादमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अपना दल एस पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

अपना दल एस पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न



बाँदा:- आज अपना दल एस पार्टी की जिले स्तर की बैठक जिलाध्यक्ष रमनरेश पटेल की अध्यक्षता में पटेल सेवा संस्थान बाँदा में संपन्न हुई, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र विद्यार्थी, विशिष्ट अतिथि के रूप प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच नफीस खान , व संचालन के रूप में प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच कृष्णेन्द्र पटेल उपस्थित रहे, इस मौके पर सभी पदाधिकारीगण व पुराने बुज़ुर्ग कार्यकर्ताओं ने अपने – अपने विचार व्यक्त किए है , इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आगामी 15 मार्च को काशीराम जी की जयंती मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा जिले की सभी वार्डो से प्रत्याशी उतारने पर व संगठन को मजबूत व विस्तार करने पर जोर दिया गया , साथ जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अपील की सभी राष्ट्रीय नेताओ के होने वाले कार्यक्रम में बढ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा गया , और पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रचार – प्रसार जोरदार करने के लिए अपील की , इस मौके पर अरुण कुमार पटेल (विधानसभा अध्यक्ष बबेरू)राजभईया यादव , संदीप गुप्ता , जयकरन बाबूजी , शालिनी सिंह, हनुमान पांडे , राकेश राजपूत , विष्णु पटेल, सरीफ खान , अवध बिहारी पटेल, राजेन्द्र पटेल, लालबहादुर , अखिलेश सिंह , श्यामबाबू पटेल, बसंत पटेल, राजकिशोर , कामता पटेल, राजभईया पटेल, दिनेश पटेल, हरिओम शुक्ल , अमर सिंह रैकवार, एस पी सिंह पटेल,वीरेंद्र पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्र में किया जनसंपर्कआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्र में किया जनसंपर्क
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बाँदा :- बाँदा जिले के बिसंडा द्वितीय से वार्ड 28 से जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी पी सी पटेल जनसेवक द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है इस अभियान के तहत जनसेवक द्वारा वार्ड संख्या 28 के ग्रामसभा कैरी, कोर्राखुर्द, अकौना भदेहदु ,फुफूँदी सहित कई ग्रामो का दौरा कर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुना और प्रत्येक परिवार के सुख – दुख में शामिल होने व उनकी समस्याओं को दूर करने का हर सम्भव प्रयास के लिए कहा साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सब का समर्थन मांगा , इस व्यापक जनसंपर्क अभियान में उनके साथ देवेंद्र कुमार पंकज, संतशरण पटेल, कौशल पटेल , दयाराम राजपूत , संतोष पटेल,रोहित,संजय,रामनारायण, रामू पटेल,महेश कुमार, दयाधर, राजकुमार, तीरथ सिंह,रामसिंह,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।।