सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव समेत 12 लोगों की गिरफ्तारी का जारी हुआ वारंट पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू भाजपा नेता हरिओम यादव के भाई हैं।
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं।न्यायालय ने आरोपियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश पुलिस को दिया हैं। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना लाइनपार क्षेत्र का है। सितंबर 2018 में नगला विष्णु निवासी वीरेंद्र पुत्र किशन स्वरूप ने शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू सहित 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें तीन लोगों के नाम हटा दिए गए थे।पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू भाजपा नेता हरिओम यादव के भाई हैं।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।इस मामले में पूर्व चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था।न्यायालय के नए नियम के तहत स्टे अवधि छह माह तक मान्य है।स्टे अवधि खत्म होने के साथ ही सीजेएम न्यायालय ने आरोपियों को नोटिस जारी किया था,लेकिन कोई जवाब नहीं आने के कारण न्यायालय ने पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू, बनवारी लाल, जलदेवी, राजबहादुर, बेबी, सरोज देवी, ओंकार सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं।
चाचा शिवपाल के बगावती तेवरों से जूझ रही सपा में टूट तय, योगी से मिले सुखराम, बोले- अखिलेश के पास मिलने का समय नहीं
चाचा शिवपाल के बगावती तेवरों से जूझ रही समाजवादी पार्टी अब टूट तय माना जा रहा है। राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम योगी से मिले।अखिलेश पर निशान साधते हुए कहा कि उनके पास समय ही नहीं है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। चाचा शिवपाल के फिर बगावती तेवरों से जूझ रही सपा को एक और झटका पार्टी के राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही उनके बेटे मोहित यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चौधरी सुखराम की मुलाकात के बाद उनके भी भाजपा में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुलाकात के बाद सुखराम ने अखिलेश को घेरते हुए कहा कि उनके पास मुझसे मिलने का वक्त ही नहीं।
विधान परिषद के पूर्व सभापति चौधरी सुखराम की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के राजनैतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। दरअसल सुखराम 2016 में राज्यसभा सदस्य बने थे और उनका कार्यकाल भी जल्द खत्म होने जा रहा है। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत में यही कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वे मिल नहीं सके थे इसलिए योगीजी को बधाई देने गए थे। एक निजी चैनल से बातचीत में मुलायम के करीबी रहे चौधरी सुखराम ने कहा कि आजम खान के साथ भी पार्टी को लेकर सवाल उठाए। कहा कि पार्टी के लिए जी-जान जुटाने वालों का पार्टी सहयोग न करे तो दु:ख होता है।
सुमन नेगी उर्फ शब्बो की ‘ धाकड़ हीरोइन ‘ फ़िल्म की शूटिंग हुई ख़त्म जल्द होगी रिलीज …
फ़िल्म जॉर्नलिज्म का हिस्सा : पत्रकार वसीम मंसूरी
नई दिल्ली। किरन प्रोडक्शन प्रा. लि० बैनर तले बन रही फिल्म ” धाकड़ हीरोइन” तथा ‘ रूह ‘ की शूटिंग हुई पूरी ईद पर रिलीज होगी। लव स्टोरी , रोमांस , एक्शन , हँसी मजाक का तड़का लगा हैं। फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली , नोएडा , गाजियाबाद, मेरठ , मुज़फ़्फ़रनगर , हापुड़ आदि क्षेत्र में हुई।
समाज को बहेतर बनाने के लिए फ़िल्म ‘ रूह ‘ , ‘ धाकड़ हीरोइन ‘ की कहानी को भूपेंद्र तितोरिया ने अपनी पैनी धारदार कलम से लिखी जो समाज को बढ़ी बुराइयों को काट सके। दोनों फिल्मों की कहानी बड़ी ही रोमांचक हैं। बताया कि गत दिनों फ़िल्म ‘ वैक्सीन लगाओ , कोरोना भगाओ ‘ को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राजभवन में सम्मानित किया हैं। फिल्मों के माध्यम से समाज मे सरकार की नीतियों व सामाजिक सन्देश पहुँचना हैं।
फ़िल्म को सजाने – सवारने में की गुफ्तगू में लगे रहते हैं ,सैकड़ो फिल्मों का डेरेक्शन करने वाले धर्मेश जेटली किसी भी परिचय के महोतज नही हैं। बताया कि मॉलीवुड फिल्में देखते हैं, तो आपना कल्चर याद आता हैं। जो व्यक्ति कार्यो के लिए विदेश में व देश के बॉर्डर पर सेवा दे रहे हैं। फ़िल्म देखने के बाद महसूस करते हैं कि हम विदेश या बॉर्डर पर नही आपने परिवार में हैं। मॉलीवुड फिल्में समाज को एक सन्देश छोड़ जाती हैं। परिवार के साथ बैठकर देखने मे भी कोई गुरेज नही हैं। बताते चलें कि यूट्यूब पर हरियाणवी फिल्मों को देखने वाले दर्शकों की संख्या करोड़ों में है।
बुलंदियों पर सुनहरे अक्षरों में अपना व हरियाणा फ़िल्म इंडस्ट्री का नाम लिखने वाली सैकड़ो फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी । फ़िल्म ‘ रूह ‘ व ‘धाकड़ हीरोइन’ में भी सुपरस्टार अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो दर्शकों के चेहरों पर खुशी लाएगी। मुख्य अभिनय अमित शर्मा तथा भूपेन्द्र तितोरिया डारेक्टर क्या होता हैं उसका एहसान दिलाएंगे। पत्रकार वसीम मंसूरी ने कहा कि मेरा प्रोफेशन जॉर्नलिज्म हैं। शोषित वर्ग की आवाज को समाज व सरकार तक पहुँचना मकसद होता हैं। वही फिल्में भी यही संदेश देती हैं। फिल्मी इंडस्ट्री भी जॉर्नलिज्म का हिस्सा हैं। ‘ धाकड़ हीरोइन ‘ फ़िल्म में ईमानदार पत्रकारिता के दम पर दुश्मनों के हौंसले पस्त करने का काम किया।
गायत्री देवी , इंशा खान , नवीन भाटी , मधु झा , जानवी धाकड़ , निखिल जोशिया के अलावा दर्जनो कलाकारों ने अपनी कला का लोहा मनवाया। फ़िल्म के निर्माता – निर्देशक शकील अमरोही , प्रड्यूसर सुमन नेगी उर्फ शब्बो , भूपेंद्र तितोरिया रहे। कैमरामैन विजय तथा मैकप रिंकू रंगीला, रचना राजपूत रहे।
सुमन नेगी उर्फ शब्बो ने बताया कि मॉलीवुड फ़िल्म ‘ धाकड़ हीरोइन ‘ से समाज को प्रेरणा मिलेगी। फ़िल्म में दर्शाया कि महिलाओं को किसी पर भी अंध विश्वास नही करना चाहिए। एक कामयाब महिला को विश्वास में लेकर उसका भरोसा तोड़ दिया जाता हैं।इसलिए दिखाया गया हैं कि विश्वास इतना करो कि जो निभाया जा सके। जब बेटियाँ शिक्षित होने लगे तो समझ लेना की देश , समाज तरक्की उन्नति की तरफ जा रहा हैं। आपको बता दे कि जो समाज मे छोटे – बड़ी घटनाए घटी होती हैं , उन स्टोरी को तैयार कर फ़िल्म के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का प्रयास किया जाता हैं, ताकि समाज मे जागरूकता बढ़े, समाज को जागरूक होना पड़ेगा। नही तो कुछ तथाकथित गन्दे व्यक्ति समाज को धूमिल करने का काम करेंगे। हमे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए बुराइयों से लड़ना होगा।
जौनपुर में कोई जननायक है तो वो हैं मल्हनी विधायक युवा में खासे लोकप्रिय @imluckyyadavsp पिछड़ा वर्ग महासचिव समाजवादी पार्टी @YRBSamajwadi उन्होंने बिना धर्म जाति के भेदभाव के मदद की चाहे वो बदलापुर ब्राह्मण एनकाउंटर हो या बदलापुर देवरिया गांव में दलित महिलाओं का उत्पीड़न 🌹🙏 https://t.co/11yQGu5BWQpic.twitter.com/U2V7IWzIqk
बदलापुर ग्राम देवरिया में दलित महिलाओं के साथ घटित घटना का दूसरा पहलू। उनके घर वालों पर आरोप है की उन्होंने लाठी रॉड और धारदार हथियारों से पीआरवी हेड कांस्टेबल #राजेश_यादव और कांस्टेबल #अवधेश_यादव और चालक #राजबिहारी_यादव पर हमला करके सिर फोड़ दिया । जिसके बाद उनका चालान किया गया। pic.twitter.com/j2yYKYlwib
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में अनुसूचित जाति की महिलाओं की पुलिस द्वारा पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में गतदिवस वायरल हुआ। इसके बाद मंगलवार को घटना की असलियत जानने के लिए सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में पहुंचा। गत 20 मार्च को देवरिया गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में विवादित भूमि में लगे केला के पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने पीआरबी के हेड कांस्टेबल राजेश यादव तथा चालक राजबिहारी यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों पर केस दर्ज कर छह महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। 24 मार्च को पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ।
इसे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया। मंगलवार को छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी मिठाईलाल भारती के नेतृत्व में गठित कर गांव में भेजा। स्वजन ने बताया कि घायल सभी महिलाएं सीओ से मिलने बदलापुर गई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसआइ हरिनारायण पटेल से भी जानकारी ली। पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने बताया कि दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ले ली गई है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, प्रदेश सचिव डा. अवधनाथ पाल, पूनम मौर्या आदि रहे।
जमीन व मकान बटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच तड़तड़ाई गोली में एक महिला हुई घायल
जौनपुर – जिले के सरायख्वाजा थाना अंतर्गत क्षेत्र जलालपुर गांव में जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर दों भाई बने एक दूसरे के जान के दुश्मन, जायदाद बटवारे को लेकर आज दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें चली गोली से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह खेत और जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए, दोनों भाइयों के बीच बहसी बहसा में बात इतनी बड़ गई कि देखते ही देखते कुछ ही देर में लाठियां चटकने लगी, लाठियों के चटकने से कई लोंग गंभीर रूप से घायल हुए तो वहीं एक पक्ष से गोली चलने लगी, जिसमें एक महिला अनीता पत्नी राकेश कुमार यादव घायल हो गई,
जैसे ही उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को जैसे ही लगी तो भारी मात्रा में पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई, और घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहाँ उक्त महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर किया गया, घटना के बाद पहुँची पुलिस घटना की जांच में जैसे ही जुटी ही की एक पक्ष के कुछ लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है, दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियों की आवाज से पूरे गांव में दहशत का माहौल छाया हैं आपको बताते चले की जिस दौरान दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद में गोली चली थी उस समय क्षेत्र में भगदड़ का माहौल कायम हो गया था,, अभी तक किसी पर कोई मुकदमा दर्ज हुआ है कि नहीं यह जानकारी नहीं उपलब्ध हुई हैं, घटना के संबंध में पुलिस जांच कर कार्यवाही करने में जुटी है।
जौनपुर – जनपद में एक 10वीं की छात्रा ने दिया चार पहिया वाहन कार में परीक्षा, सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ोटो हो रहा वायरल जाने क्या थी वजह मुफ्तीगंज, जौनपुर देश प्रदेश का सबसे बड़ा न्यूज़ नेटवर्क बनाने का सतत प्रयास जारी, यूपी बोर्ड की परीक्षा की पहली पाली के दौरान जौनपुर में कुछ ऐसा हुआ जो सभी की निगाहों में आ गया। प्रशासन की पहल पर एक छात्रा ने वाहन में बैठकर 10वीं की परीक्षा दी, इसके लिए अधिकारियों की अनुमति भी छात्रा को दी गई थी, दरअसल उक्त छात्रा बुधवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेसारा स्थित श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर वाहन में परीक्षा दे रही छात्रा कीर्ति मौर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, 10वीं की छात्रा कीर्ति मौर्या जमालपुर की निवासी है, वह पेसारा स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है, बुधवार को वह अपना प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूटी से श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा जा रही थी कि धर्मापुर के निकट एक ऑटो से टक्कर होने के बाद वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई, हादसे में कीर्ति के पैर और हाथ में चोटें लगीं थीं, गुरुवार को वह जिलाधिकारी के अनुमति पर परीक्षा केंद्र श्री कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा चार पहिया वाहन से पहुंची, जहां परीक्षा केंद्र परिसर में वाहन में ही बैठकर उसने अपनी परीक्षा दी। घायलावस्था में छात्रा द्वारा परीक्षा दिया जाना क्षेत्र में उसके साहस की प्रशंसा की जा रही है, बता दें कि जौनपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 230 केंद्र बनाए गए हैं, परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिले के वरिष्ठ अधिकारी घूम-घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थें।
थाने के बरामदे में बैठाया गया आरोपी के फरार होने का मामला,
पुलिस ने आरोपी का किया पीछा पायगीपुर सुल्तानपुर से किया गिरफ्तार,
कल शाम युवती के साथ खुद आया था थाने आया था शिवम पूछताछ के लिए पुलिस ने बैठाया था
दो कमरे में चल रहा पूरा थाना पुलिसकर्मियों के कामकाज की भी नही जगह । किसी तरह उस भवन में संचालित हो रहा थाना । लाकअप वाले परिसर की स्थिति जर्जर । उसी के एकदम बगल में है हाईवे उसी का फायदा उठाकर भगा शिवम
लाकअप जर्जर होने की वजह से महिला हेल्प डेस्क के बगल बैठाया गया था आरोपी युवक शिवम जिसका फायदा उठाकर हुआ था फरार
सीओ सिटी अभय पाण्डेय व कोहड़ौर एसओ की सक्रियता से घंटेभर के अंदर हुआ गिरफ्तार
नाबालिक लड़की भागने के आरोप में आरोपी शिवम खुद कल आया था कोहड़ौर पुलिस के पास पूछताछ के लिए था बैठाया
कोहड़ौर थाना के सरायरजई गांव का बताया जा रहा आरोपी,
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक नगर है रामपुर कारखाना और इसी नगर के नाम पर विधानसभा सीट भी है. रामपुर कारखाना नगर का इतिहास कई साल पुराना है. यहां चीनी के कई कारखाने हुआ करते थे. इस इलाके की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार खेती है. रामपुर कारखाना नगर पंचायत बहुत पुरानी नगर पंचायत है. इसकी स्थापना 1874 में हुई थी. इसी टाउन एरिया के नाम पर रामपुर कारखाना विधानसभा सन 2008 के परिसीमन के बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आई थी.
भाजपा जनित बेरोजगारी, महंगाई, भेद-भाव, अपराध, बेटियों पर अन्याय, बहुजनो कमजोरों का प्रताड़ना के हिसाब-किताब करने का वक्त आ गया… इनके घमंड़ और अहंकार तोड़ेगी यूपी की जनता pic.twitter.com/WNJqVweWiR
रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से अब तक दो बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. साल 2012 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार गजाला लारी विधायक निर्वाचित हुईं. तब निर्दलीय उम्मीदवार गिरजेश उर्फ गुड्डू शाही 44 हजार से अधिक वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे. 2012 के चुनाव से पहले इस विधानसभा सीट का नाम गौरीबाजार विधानसभा सीट हुआ करता था. 2012 के चुनाव में गौरीबाजार विधानसभा सीट का अस्तित्व समाप्त हो गया और रामपुर कारखाना विधानसभा सीट अस्तित्व में आई.
2017 का जनादेश
रामपुर कारखाना विधानसभा सीट से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कमलेश शुक्ला पर दांव लगाया. बीजेपी के कमलेश को 62 हजार 886 वोट मिले. कमलेश शुक्ला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की गजाला लारी को करीब 10 हजार वोट से हरा दिया. तीसरे स्थान पर निर्दल गिरजेश शाही रहे. गिरजेश को 41 हजार 865 वोट मिले. चौथे स्थान पर बसपा के राजू पहाड़ी रहे थे.
सामाजिक ताना-बाना
रामपुर कारखाना विधानसभा सीट के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो यहां के मतदाताओं का वोटिंग पैटर्न जाति पर आधारित रहा है. इस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण और क्षत्रिय वोटर अधिक हैं. यादव और मुस्लिम के साथ ही कुशवाहा, चौहान, अनुसूचित जाति के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में हैं.
रामपुर कारखाना विधानसभा से पहली बार दावेदारी कर रहे ब्रजेश यादव के बारे में जब हमारी टीम ने क्षेत्र की जनता से सवाल जवाब किए तो लोगों ने जो जानकारी दी उसे आपके साथ साझा कर रहा हूं
रामपुर कारखाना विधानसभा चुनाव के भावी प्रत्याशी ब्रजेश यादव जो छात्र जीवन से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय रहते हुए लखनऊ यूनिवर्सिटी में उपाध्यक्ष के तौर पर चुने गए।
इनकी कर्मठता और जुझारूपन से आकर्षित सपा सुप्रीमो ने इनके राजनीतिक आकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए इन्हे समाजवादी पार्टी के समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष का पद देकर इनका हौसला बढ़ाया ।
ब्रजेश यादव अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुजर्गों से आत्मीयता के साथ मिलकर उनका अभिवादन कर गर्व का अनुभव करते हैं।क्षेत्र भ्रमण के दौरान युवाओं बुजुर्गों के साथ बाल गोपालों का भी भरपूर प्रेम मिलता है। जो उनकी लोकप्रियता और मिलनसार स्वभाव को बखूबी दर्शाता है
राजनीति के जरिए समाजसेवा करने का जुनून लिए ब्रजेश यादव रामपुर कारखाना विधानसभा के गांव गांव की खाक छानते आपको आसानी से दिख जाएंगे किसी निर्धन की बेटी की शादी हो या किसी स्वजन की असमय निधन पर रोते बिलखते परिजन या घर के इकलौते सहारे के खोने पर असहाय हुए परिवार के अनाथ बच्चे उनके दुख सुख में पहुंचकर बहुत ही आत्मीयता से खुद और क्षेत्र के समाजसेवी लोगों के सहयोग से उनकी मदद करते हैं।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना के ग्राम सभा बैकुंठपर के युवा साथी राजू चौहान जी की निधन की खबर सुन कर उनके घर पहुंच कर उनके परिवार वालो से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त किए! परिवार की आर्थिक मदद किए एवं बच्चों के पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी ली… pic.twitter.com/b7WZ5CNeQr
ब्रजेश यादव सिर्फ क्षेत्र की सीमा में ही रहकर आवाज नहीं उठाते हैं । अगर कहीं अन्याय या अत्याचार होता हो तो वो उसपर मुखर होकर आवाज उठाते हैं फिर चाहे वो किसानों का मुद्दा हो या हाथरस की दलित बेटी या फिर खुशी दुबे ,सीएए एनआरसी, गोरखपुर में मनीष गुप्ता हत्याकांड, या फिर पुलिस हिरासत में कृष्णा यादव की मौत मामला हो या फिर अल्पसंख्यक समाज के लोगों का उत्पीड़न का मामला उनके दिल में जाति समाज और धर्म से परे हर इंसान के लिए सम्मान और प्यार है
जिससे जनता में उनके प्रति अपनेपन का भाव पैदा होता है। क्षेत्र की जनता ब्रजेश यादव को विधानसभा के विधायक के तौर पर चुनने के लिए उत्साहित है
आइए हाथरस की बेटी को दो मिनट मौन होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें
You must be logged in to post a comment.