बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री रोकने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान के मार्ग दर्शन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम के पर्यबेक्षण में बिसंडा पुलिस ने सुधर सिंह पुत्र बंशी उर्म 40वर्ष निवासी गहबर थोक बिसंडा को एक किलो 100ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
गिरफ्तार अभियुक्त के बिरूद्ध स्थानीय थाना में मुअस 170/021धारा8/ 20एनडीपीएस के तहत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
खरौंच के बाद अब बबेरू के बरौली ग्राम में अंधविश्वास की जड़ें मजबूत हो रहीं हैं आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा जनपद की नरैनी तहसील क्षेत्र के ग्राम खरौंच के बाद अब बबेरु क्षेत्र के बरौली आजम गांव का यह नजारा है , जंहां पर कुछ मुस्लिम मिलकर क्षेत्र की भोलीभाली जनता व हिंदुओ को ग़ुमराह करके अंधविश्वास ,पाखंडवाद के नाम पर आजम खान की कब्र को पूजने को किया जा रहा है प्रेरित ,अगर जल्द ही कुछ एक्शन नही लिया जाएगा तो आने वाले समय मे अंध विश्वास आस्था में बदल विज्ञान में हावी होने लगेगा चमत्कारिक लाभ मिलने की बात कहकर लोगों को सरेआम लूटा जायेगा मेला लगेंगे दुकानें सजेगी भीड़ एकत्र होगी नाना प्रकार के वैध अवैध कारोबार होंगे जो पुलिस व कानून के लिए चुनौती बनेंगे।
ज्ञात हो ऐसा ही। जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरौंच में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि उसके कब्रगाह शमसान स्थल की परिक्रमा करने से असाध्य मर्जो का निदान हो जाता है सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है फिर क्या वहां पर ग्राम नगर जनपद ही नहीं बाहरी जनपदों से दूसरे प्रदेशों से लोग आने लगे लाखों का चढ़ावा चढ़ाया जाने लगा व्यवस्था संभालने में पुलिस को लगना पड़ा नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस प्रशासन को शक्ती दिखानी पड़ी और मेला बंद करा दिया वहां पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया कयी लोगों के बिरूद्ध मुकादमा पंजीकृत करते हुए कुछ को पुलिस ने घटनास्थल से उठाया भी था।
ठीक उसी तर्ज पर यह दूसरी दुकान खुल गई है। समाजसेवियों में अरूण कुमार पटेल ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन बांदा सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम का ध्यान इस ओर अवश्यक कार्यवाही हेतु अपेक्षित किया है।
एक वर्ष पूर्व युवक की संदिग्ध मौत के मामले में जांच को पहुँचें आईजी
मृतक की पत्नी ने डीजीपी और मानवाधिकार से की थी शिकायत
खुटहन ( जौनपुर) 25 जून आईजी जोन वाराणसी एसके भगत शुक्रवार की सायं अचानक कपसिया गांव पहुँच गए। यहां लगभग एक वर्ष पूर्व एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी पत्नी से पूछताछ कर वापस लौट गये। मृतक की पत्नी ने पुलिस महा निरीक्षक लखनऊ व मानवाधिकार आयोग को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया था कि उक्त लोग उसके पति को धोखे से जहरीली शराब पिलाकर हत्या कर दी थी। फिलहाल घटना के तुरंत बाद शव का पीएम कराया गया था। जिसमें शराब की पुष्टि हुई थी। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट दो चार दिनों में आने वाली है।
सनद रहे कि बीते 14 अप्रैल 2020 को गांव निवासी कृष्ण चंद्र यादव गांव के ही एक व्यक्ति के घर गेहूँ की मड़ाई करने गया था। देर शाम उसकी हालत बिगड़ने लगी। लोग उसे उसके घर लाकर छोड़ गये। जहाँ उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में भी शराब की पुष्टि की गई थी। मृतक कृष्ण चंद्र शराब का आदती भी था। उसकी पत्नी के द्वारा जहरीली शराब पिलाकर हत्या किए जाने के आरोप को दृष्टिगत रख मृतक का बिसरा सुरक्षित रख जांच को भेज दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में बहुत माइनर तथ्य स्पस्ट नहीं हो पाते। इसी लिये बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।
उधर मृतक की पत्नी कमलेशा देवी ने डीजीपी और मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके पति को धोखे से जहरीली शराब पिलाकर पड़ोसी के द्वारा हत्या कर दी गई। जिसमें दो नामजद सहित चार को आरोपित बनाया गया है। जिसकी जांच को आईजी वाराणसी, एसपी सिटी डाक्टर संजय, सीओ सिटी जितेंद्र दूबे, सीओ के अलावा मानवाधिकार के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर किया।
जनपद जौनपुर थाना खुटहन क्षेत्र के रमनीपुर गांव निवासी है बीएन तिवारी उर्फ बद्रीनारायण तिवारी
बद्रीनारायण तिवारी सहित इग्यारह पर गैंगेस्टर की कार्यवाही,इसमें बाइक बोट स्कीम लॉन्च करने वाला कंपनी मालिक संजय भाटी भी शामिल है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जांच में 11 आरोपियों के नाम सामने आए थे। जिसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इन 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। शनिवार को तरुण शर्मा, वीके शर्मा, विदेश भाटी, ललित कुमार, सत्येंद्र सिंह, दिनेश पांडे, रेखा, रवींद्र, बद्री नारायण तिवारी, अनिल शाह और मनोज कुमार शामिल पर कार्रवाई की गई। बाइक बोट के तहत 42 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया था। इस फर्जीवाड़े में एक न्यूज चैनल का मालिक बीएन तिवारी भी शामिल है। यह खबरों के माध्यम से निवेशकों को फंसाता था।
ब्रेकिंग प्रतापगढ– घर के पास पान की दुकान पर बैठे जिला पंचायत सदस्य सोनू विश्वकर्मा को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली बाल बाल बचे
जिला पंचायत सदस्य मौके पर एक अवैध तमंचा बरामद R15 बाइक से आये अज्ञात बदमाशों ने नाम पूछ कर झोंका फायर बाबा बेलखरनाथ तृतीय से जिला पंचायत सदस्य बने हैं सोनू विश्वकर्मा मौके पर विधायक धीरज ओझा समेत अडिशनल एसपी पूर्वी ,सीओ पट्टी,एसओ कंधई और दिलीपपुर चौकी इंचार्ज मौजूद ! घटना की तह तक जाने का किया जा रहा प्रयास पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गनर स्वीकृत किया। *योगेश कुमार* *स्टार बोलता भारत न्यूज प्रतापगढ़*
*ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *कंधई*-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फाँसी लगाकर की अपनी आत्महत्या नाम सोनू उम्र 30 वर्ष पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम गनईडीह थाना क्षेत्र कंधई घर से लगभग 50 मीटर की दूरी बाग में पेड़ पर लटकता देख परिजन हुए बदहवास, अचानक इस हुई घटना से परिजनों में मचा कोहराम सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची कंधई थाना की पुलिस जांच में जुटी पुलिस टीम। (यह पूरा मामला कंधई थाना क्षेत्र के ग्राम गनईडीह का है।) *योगेश कुमार* *स्टार बोलता भारत न्यूज़ प्रतापगढ़*
ब्रेकिंग/प्रतापगढ़ जेठवारा थाना के निकट माइनर में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी,
जेठवारा थाने के समीप निकली बिक़रा हेड से नौबस्ता माइनर में मिली युवक की लाश, जेठवारा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 साल है और लगभग 6 दिन पूर्व हो चुकी है युवक की मौत, प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर के किनारे झाड़ी में फंसा मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर मौजूद, मृतक नीले रंग की जीन्स और शर्ट पहना हुआ है, मृतक के पास से मोबाइल लगा हाथ परन्तु मोबाइल में सिम लगा है और बैट्री गायब। यह पूरा मामला जेठवारा थाना क्षेत्र निकट छोटी नहर का है।
भीम आर्मी सेना दे रही समर्थन, पत्रकार के कई संगठन मैदान में। आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ अम्बेडकर नगर। थाना कोतवाली अकबरपुर जिला अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट की घटना तूल पकड़ रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद शोशल मीडिया के हर प्लेट फार्म पर थू थू हो रहा है। लोग डाक्टरों को भगवान मानते हैं लेकिन कुछ डाक्टर के इस कृत्य से लोगों में रोष व्याप्त है, कई मीडिया संगठन आगे आकर उन दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं भीम आर्मी सेना ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि हम मीडिया कर्मियों के साथ है सत्य और न्याय के लिए पत्रकार बंधुओं के साथ है , फैजाबाद मंडल अध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि हमारी अम्बेडकर नगर की टीम साथ है जरुरत पड़ी तो हम दूर नहीं है, वहीं भीटी टीम राज भारती, व विनोद ने कहा किसी भी स्थिति में मीडिया का हम समर्थन करते हैं । वहीं बताते चलें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी पत्रकारों की ओर से मैदान में कूद पड़े है। पूरा मामला 16 जून का है जहां कुछ पत्रकार बंधु जिला चिकित्सालय में हालचाल लेने पहुंचे, कुछ महिला विना ईलाज के तड़प रही थी, और संविदा पर नियुक्त महिला डाक्टर अपने क्लीनिक पर मरीज देख रही थी, ऐमरजंशी में डुयूटी के दौरान गायब डाक्टर महिला के बारे में जानकारी पत्रकार लोग जानना चाह राह थे तो उनको बताया गया कि अपने क्लीनिक पर मरीज देखने गयी है जिसकी शिकायत पत्रकारो ने मुख्य चिकित्साधिकारी से किया जहां महिला डाक्टर एक घंटे बाद पहुंची और शिकायत होने के बाद आग बबूला होने लगी, पत्रकार की मोबाइल छीन ली , व अपने बुलाये हुए बाउंसरों के साथ पत्रकारों के साथ मारपीट किया गया जहां शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। एक साथ कयी वीडियो वायरल होने के बाद अपने पर शिकंजा कसते देख, कोतवाली अकबरपुर में पत्रकारों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा देती है जहां वीडियो में साफ तौर से मुकदमा लिखवाने की धमकी भी दी गयी थी। वहीं तहरीर दोनों तरफ से पड़ा था लेकिन कोतवाली पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा लिख लेती है जिससे पूरे प्रदेश से लेकर पूरे भारत में पत्रकारों में रोष व्याप्त है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने आनन-फानन में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दिया । लेकिन पत्रकारों ने कहा कि जिला अस्पताल से जांच न कराकर पुलिस विभाग या मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए। फिलहाल खूले पन्नों की तरह सबकुछ दिखाई दे रहा है तो पत्रकार की तरफ से मुकदमा क्यों नहीं। पत्रकार बंधुओं के द्वारा अस्पताल में हड़ताल व अन्य मामलों को लेकर वही पत्रकार आवाज उठाते हैं आज उन्हीं पर हमला। यह सोचनीय विषय है। वहीं अम्बेडकर नगर के पत्रकारों ने कहा अगर कार्रवाई नहीं होती तो हम अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। अभी प्रतापगढ़ में पत्रकार के साथ हुई घटना की आग ठंडी नहीं हुई की दूसरे पत्रकार पर हमला यही नहीं हमला करवाने वाले के तरफ से पीड़ित पत्रकार के बिरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाता है। ऐसी परिस्थितियों में हमें यह कहने में संकोच नहीं है कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा को की जाने वाली सरकारी घोषणाएं हवा हवाई है मात्र छलावा है। पत्रकार मारे जा रहे हैं उनके ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज हो रहे हैं और सरकार चुप है।
अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव भाजपा नहीं, जिले के DM-SP लड़ रहे हैं…
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि जिले के कप्तान और जिलाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. जब बोर्ड के गठन के लिए मौका मिला था, तब उन्होंने मनमाने ढंग से अपने सदस्य ना बनाकर जिला मजिस्ट्रेट और कप्तान को चुनाव लड़ने के लिए लगा दिया है. सवाल-भाजपा कह रही है कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश में हमारे बनेंगे. इस सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव हो रहे थे जनता ने नकार दिया और इनके सदस्य नहीं जीते जिसके परिणाम सभी के सामने हैं.
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बाँदा अभिनंदन द्वारा ग्रहण किया गया जनपद का चार्ज। बाँदा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा आज दिनांक 16/06/2021 को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बाँदा अभिनंदन द्वारा जनपद के भार ग्रहण करते ही राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपना परिचय देते हुए सभी का परिचय प्राप्त किया गया, इसके उपरान्त अपनी प्राथमिकताओं को बताया गया। पुलिस अधीक्षक बाँदा द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, महिला सम्बन्धी अपराध नियंत्रण, अपराधी एवं माफियाओं पर नकेल कसने के साथ साथ जनता की समस्याओं को सुनना एवं उन पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया साथ ही सभी को ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा पुलिस की जनता के बीच दृश्यता हो लोगों को सुरक्षा का भी एहसास हो आदि निर्देश दिए गए है
You must be logged in to post a comment.