यूपी: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं जौनपुर के नए एसपी अजय साहनी, सीएम की गुड लिस्ट में शामिल है ये ऑफिसर

*यूपी: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं जौनपुर के नए एसपी अजय साहनी, जानिए इनके बारे में*



शासन की ओर से देर रात अचानक किए गए तबादलों की फेहरिस्त में जौनपुर के एसपी राजकरन नैय्यर को एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ तबादला कर दिया गया। राजकरन नैय्यर ने निजी वजहों से फील्ड पोस्टिंग से हटाने का अनुरोध किया था उनकी जगह मेरठ के एसपी अजय साहनी को जौनपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। जौनपुर के नये एसपी अजय साहनी के बारे में कहा जाता है कि वह उन चंद आईपीएस अधिकारियों में से हैं जिन्हें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुड लिस्ट में माना जाता है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

*कानून् व्यवस्था के मामले में मुस्तैद रहते हैं अजय साहनी*

मूलरूप से महाराजगंज जिले के रहने वाले अजय साहनी 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपनी तेज तर्रार कार्यशैली को लेकर साहनी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। खासकर उनके द्वारा किए गए एनकाउंटर ने उन्हें सूबे में विशेष पहचान दिलाई। प्रदेश की सपा सरकार बदलने के बाद आजमगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच नई योगी सरकार ने साहनी को आजमगढ़ का पुलिस कप्तान बनाकर भेजा था। उन्होंने ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर अपराधियों पर ऐसी लगाम कसी कि अरसे से बिगड़ी कानून व्यवस्था एकदम ढर्रे पर आ गई। अपनी इस कार्यशैली से साहनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुड लिस्ट में आ गए। हालांकि इस दौरान उनकी पटरी जिले के भाजपाइयों से नहीं खा सकी जिसके बाद लामबंद हुए भाजपाइयों ने उनके खिलाफ विरोध का बिगुल बजाए रखा।

*आजमगढ़,अलीगढ़, मेरठ में लगातार किए एनकाउंटर, लगाई अपराध पर लगाम*

आजमगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए साल 2017 में जिले की कमान आईपीएस अजय कुमार साहनी को सौंपी थी. अजय साहनी ने एसपी ग्रामीण रहे नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर न केवल बदमाशों की कमर तोड़ी, बल्कि कइयों को मौत की नींद सुलाकर पुलिस का हौसला बुलंद किया. तभी से पुलिस ने बदमाशों पर जो बढ़त बनाई, उसे एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने और आगे बढ़ा दिया था

आजमगढ़ में तैनातगी के दौरान एकतरफ आम जनता अजय साहनी के पक्ष में थी तो भाजपाई उनके खिलाफ। इसी बीच शासन ने उनका तबादला अलीगढ़ कर दिया। यहां आते ही साहनी का काम करने का अंदाज वही रहा और यहां भी उन्होंने एक के बाद एक कई एनकाउंटर को अंजाम देकर पुलिस का इकबाल जनता में कायम किया। यहां उन्होंने 7 कुख्यात को एनकाउंटर में ढेर किया जबकि 32 को घायल हालत में गिरफ्तार किया गया। हालांकि अलीगढ़ की पारी भी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और यहां से उनका ट्रांसफर लखनऊ पीएसी के लिए कर दिया गया। पीएसी में रहते ही उनका ट्रांसफर बाराबंकी के लिए किया गया अजय साहनी मेरठ,बाराबंकी बिजनौर,आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर जिले के कप्तान और बुलंदशहर में एसपी सिटी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में जौनपुर जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के बीच में अजय साहनी को जौनपुर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

*वीरता पुरस्कार से सम्मानित हैं आईपीएस अजय साहनी*

पिछले वर्ष 15 अगस्त 2020 के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तत्कालीन मेरठ के तेजतर्रार एसपी अजय साहनी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.ये अवॉर्ड मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने मेरठ पुलिसलाइन में दिया था.अजय साहनी को ये पुरस्कार आजमगढ़ में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने पर मिला है.अजय साहनी ने आजमगढ़ और मेरठ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का भी काम किया है.

आपको बता दें कि जिस बदमाश को आईपीएस अजय साहनी ने मुठभेड़ में ढेर किया था, वो उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बने डी-9 गैंग का सरगना और 50 हजार का इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा था. बदमाश को पुलिस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा में 2017 में मार गिराया था. इस दौरान आजमगढ़ के एसएसपी अजय साहनी थे और इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी मुबारकपुर और दो आरक्षी घायल भी हुए थे. घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जो इलाज के बाद ठीक हो गए थे.

*देश के 50 बेहतरीन पुलिस कप्तान की सूची में जौनपुर के नये कप्तान अजय साहनी को भी मिला था स्थान*

फेम इंडिया मैगजीन ने देशभर में करीब सात सौ से अधिक जिला कप्तानों में से बेहतरीन 50 का चयन किया था। इस सूची में जौनपुर के नये एसपी अजय साहनी को सोलहवां नम्बर पर रखा गया था।
12 बिंदुओं को आधार बनाकर कई चरणों का सर्वे हुआ था, जिसके बाद यह लिस्ट जारी हुई। इसमें यूपी के कुल छह आइपीएस शामिल थे।

फेम इंडिया मैगजीन ने अप्रैल माह में देश के बेहतरीन आइपीएस की लिस्ट जारी की थी। इस सूची में यूपी के छह आईपीएस डा. प्रीतिन्दर सिंह ,जोगिंदर कुमार,बबलू कुमार,अजय साहनी, कलानिधि नैथानी और प्रभाकर चौधरी शामिल थे।

मैगजीन की ओर से 12 प्वाइंट जैसे क्राइम कंट्रोल, ला एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता को ध्यान में रखा गया था। इसी आधार पर सभी का सर्वे भी हुआ था। इसके बाद लिस्ट बनाई गई।

*सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी सक्रिय*

आईपीएस अजय साहनी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हर छोटे मुद्दे पर अपनी राय तो रखते ही हैं पुलिस की तमाम कार्यवाही को लेकर भी सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोलोअर्स की संख्या भी काफी ज्यादा है।

#Jaunpur देश के सर्वश्रेष्ठ 50 आईपीएस अफसरों की लिस्ट में शामिल है जिले के नवागत कप्तान @IpsAjaySahni का नाम

जौनपुर – जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले शासन ने जौनपुर जिले में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती की है, वर्ष 2009 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अजय कुमार साहनी को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वह मौजूदा एसपी राजकरन नय्यर की जगह लेंगे। आईपीएस अजय साहनी इससे पहले मेरठ में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे, इसी वर्ष जारी फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में यूपी से छह आईपीएस का नाम चुना गया था। जिसमें आईपीएस अजय साहनी भी शामिल हैं। जिले के नवागत कप्तान मूल रूप से महराजगंज जिले के निवासी अजय साहनी की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी है। वर्ष 2016 में सिद्धार्थनगर जिले में तैनाती के दौरान कुख्यात बावरिया गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने सीधी मुठभेड़ में पकड़ा था। इस मुठभेड़ में एक गोली उनके जैकेट पर भी लगी थी। जनपद के नवागत कप्तान अब तक सिद्धार्थनगर के अलावा बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी जिले में भी एसपी रह चुके हैं, आजमगढ़ में वह दो बार एसएसपी रहे। अपराध नियंत्रण और अपने अलग अंदाज के लिए वह जाने जाते हैं। आजमगढ़ में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने पर इन्हें गत वर्ष वीरता पुरस्कार भी मिला है। मौजूदा एसपी राजकरन नय्यर ने मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले गत वर्ष अगस्त में कार्यभार संभाला था, चर्चा है कि राजकरन नय्यर खुद जिले से हटना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताते हुए शासन से अनुरोध भी किया था, पिछले दिनों यह मामला काफी सुर्खियों में भी रहा।

मेरठ जिले में एसएसपी के पद पर तैनात एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से अपनी छवि बनाने वाले तेज तर्रार IPS अजय साहनी @ipsajaysahni का तबादला जौनपुर जिले के नए एसपी के पद पर किया गया है। वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। @jaunpurpolice @igrangevaranasi

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों 9 आईपीएस अधिकारियों की एक्सप्रेस दौड़ाई गई है। जिसमें मेरठ जिले में एसएसपी के पद पर तैनात एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से अपनी छवि बनाने वाले तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अजय साहनी का तबादला कर जौनपुर जिले के नए एसपी के पद पर किया गया है। अपने तबादले के बाद आईपीएस अधिकारी अजय साहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर के माध्यम से जिले के लोगों को प्यार और स्नेह के लिए ध्नयवाद भी किया है।


साल 2009 के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी है अजय साहनी


दरअसल आपको बता दें कि प्रशासन ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले साल बीते दिन कई आईपीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखाते हुए रवाना किया गया है। जिसमें साल 2009 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी का भी तबादला कर जौनपुर जिले नए पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी अजय साहनी मौजूदा एसपी राजकरन नय्यर की जगह लेंगे।
जिले की जनता को भी अयज साहनी ने किया धन्यवाद

यूं तो हर जिले में पुलिस अधिकारी आम लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि के लिए जाने जाते रहे हैं। ठीक ऐसा ही कुछ मेरठ जिले में बतौर एसएसपी के पद पर रहते हुए अजय साहनी का बर्ताव भी रहा है। जिसमें हाल में ही बुजुर्ग महिला की राशन पहुंचाकर मदद करने से लेकर फोन पर महिला द्वारा मदद मांगने पर उसपर तुरंत ही कार्रवाई करना। केवल जिले में ही नहीं आईपीएस अजय साहनी इसी वर्ष जारी फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में यूपी से से 6 आईपीएस का नाम चुना गया था। जिसमें आईपीएस अजय साहनी का नाम भी शामिल हैं।
कुख्यात बावरिया गिरोह के कई आरोपियों संग की मुठभेड़
सिंघम अजय साहनी बने अपराधियों के लिए खौफ का पर्याय
महराजगंज निवासी अजय साहनी की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी है। वर्ष 2016 में सिद्धार्थनगर जिले में तैनाती के दौरान कुख्यात बावरिया गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने सीधी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान 1 गोली उनके जैकेट पर भी जा लगी। वह सिद्धार्थनगर के अलावा बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी जिले में भी एसपी रह चुके हैं।
वीरता पुरस्कार से भी किया गया सम्मानित

आजमगढ़ जिले में 2 बार एसएसपी रहते हुए अपराध नियंत्रण और अपने अलग अंदाज के लिए पहचान बनाए रखने के लिए आजमगढ़ में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने पर इन्हें वीरता पुरस्कार भी मिला। मौजूदा एसपी राजकरन नय्यर ने मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले गत वर्ष अगस्त में कार्यभार संभाला था। चर्चा है कि राजकरन नय्यर खुद जिले से हटना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताते हुए शासन से अनुरोध भी किया था। पिछले दिनों यह मामला काफी सुर्खियों में भी रहा।

मछलीशहर जौनपुर: ट्रक व टेलर में आमने सामने टक्कर, ड्राइवर खलासी घायल

ट्रक व टेलर में आमने सामने टक्कर, ड्राइवर खलासी घायल

मछलीशहर जौनपुर 13 जून :स्थानीय कोतवाली के निकामुद्दीनपुर गाँव के निकट ट्रक व ट्रेलर में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रेलर के खलासी व ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जौनपुर रायबरेली हाइवे पर शुक्रवार आधीरात हुई टक्कर में ट्रेलर का ड्राइवर जय मंगल सिंह 22 व खलासी शिवम सिंह 27 निवासी ग्रह कटरा, नई गढ़ी, जिला रीवा गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी लाया गया। जहाँ हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ड्राइवर के अनुसार वह अपनी साइड से प्रयागराज जा रहा था जबकि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने गलती से टक्कर हुई।

उत्तर प्रदेश के छह जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने वहां काम करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की अन्य शाखा में तैनाती की मांग की है। सूत्र

उत्तर प्रदेश के छह जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने वहां काम करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की अन्य शाखा में तैनाती की मांग की है। सूत्र

जिन पुलिस अधीक्षकों ने विभाग की किसी अन्य शाखा में तैनाती की मांग की है, उनमें प्रतापगढ़ के पुलिस कप्तान आकाश तोमर, जौनपुर के एसपी राजकरन नय्यर, वाराणसी ग्रामीण के एसपी अमित वर्मा और अमरोहा की पुलिस अधीक्षक सुनीती का नाम प्रमुख है। इसके अलावा दो अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों ने भी किसी और जगह तैनाती की मांग की है। सभी ने व्यक्तिगत कारण बताए हैं। प्रतापगढ़ के एसपी निजी कारणों से छुट्टी पर हैं। 

सूत्रों का कहना है कि जिलों के पुलिस कप्तानों पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर जबर्दस्त दबाव है। इसलिए वे जिलों में काम करने से कतरा रहे हैं।

ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्रीय विधायक पर सपा कार्यालय के नाम पर ली गयी जमीन को हडपने का आरोप लगाया।खुले पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपा की राजनीति मे मचा भुचाल

ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्रीय विधायक पर सपा कार्यालय के नाम पर ली गयी जमीन को हडपने का आरोप लगाया।

खुले पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपा की राजनीति मे मचा भुचाल

मछलीशहर। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के एक खुले सार्वजनिक पत्र ने समाजवादी पार्टी की स्थानीय राजनीति मे भुचाल पैदा कर दिया है। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अशोक यादव ने एक खुले पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि पिछली सपा सरकार मे प्रदेश के मंत्री और विधायक जगदीश सोनकर ने उनके पिता डाॅ तेज बहादुर यादव से एक जमीन का बैनामा समाजवादी पार्टी के कार्यालय के नाम से करने का अनुरोध किया। कट्टर समाजवादी होने के नाते पिता ने हामी भर दी। लेकिन मंत्री ने धोखे से उक्त जमीन का बैनामा अपनी माँ के नाम पर करा लिया। कहा कि इस गलत काम का जब उन्होंने विरोध किया तो विधायक ने अपने प्रभाव का उपयोग करके उनका टिकट कटवा दिया जबकि वो निर्विरोध प्रमुख चुने गये थे। पत्र मे विधायक के बने आवास को खाली कराकर उसे सपा कार्यालय बनाने की धमकी भी दी गयी है। इस बारे मे पूछे जाने पर प्रमुख के पिता डॉक्टर तेज बहादुर यादव ने कहा कि उनके बेटे को खुला पत्र नही लिखना चाहिए था। क्योंकि इससे पार्टी की छवि धूमिल होगी। कहा कि वो कट्टर समाजवादी है और उन्हें टिकट नहीं मिलने का कोई मलाल नहीं है। इस मामले पर वह कोई टिप्पणी करके तूल नहीं देना चाहते है। सिर्फ इतना चाहते है कि कार्यालय के नाम पर ली गयी जमीन पर सपा कार्यालय ही स्थापित होना चाहिए था। वही पूर्व मंत्री और विधायक जगदीश सोनकर ने कहा कि जिस बैनामा दस्तावेज को लेकर आपत्ति की जा रही है उसमें गवाह के बतौर तत्कालीन सपा के जिलाध्यझ और कोषाध्यक्ष स्वयं गवाह है।बैनामे के वक्त सब रजिस्ट्रार बैनामे मे लिखी हर बात को पढ़कर विक्रेता को सुनाता है। इसलिए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है कि उक्त जमीन का बैनामा उन्होंने धोखे से कराया है।

खुटहन आकाशीय बिजली से युवक की मौत, बालक और बालिका झुलसेआकाशीय बिजली से युवक की मौत, बालक और बालिका झुलसे

आकाशीय बिजली से युवक की मौत, बालक और बालिका झुलसे

खुटहन ( जौनपुर) 13 जून
डिहिया गांव में रविवार की दोपहर गरज और चमक के साथ जमकर हुई बरसात में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। वहीं बगल बैठे बालक और बालिका झुलस गये। ग्रामीण एंबूलेंस से तीनो को अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बालक और बालिका खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

इसी गांव निवासी 32 वर्षीय छत्तर बिंद पुत्र बांकेलाल गांव मे रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। अभी वह अविवाहित था। रविवार को वह पेड़ पर चढ़ आम तोड़ रहा था। तभी आसमान मे छाये काले बादल से चमक और गरज के साथ बारिश होने लगी। भीगने से बचाव के लिए वह बगल नाटे गौतम के छप्पर में बैठ गया। उसी समय आसमान से गिरी बिजली की जद में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं बगल बैठा नाटे गौतम का चार वर्षीय पुत्र भोंदू व नौ वर्षीय भतीजी शालू भी झुलस गयी। सभी घायलो को सीएससी लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने छत्तर बिंद को देखते ही मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव को घर उठा ले गये।

सुजानगंज आपसी रंजिश के चलते लाठी,डंडे,हाकी से मार कर युवक को किया घायल हॉस्पिटल ले जाते समय हुई मौत

सुजानगंज

आपसी रंजिश के चलते लाठी,डंडे,हाकी से मार कर युवक को किया घायल हॉस्पिटल ले जाते समय हुई मौत

सुजानगंज (जौनपुर) क्षेत्र के बंधवा बाजार मेन रोड पर शनिवार शाम को हुई मारपीट में घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई मौत की खबर लगते ही आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार एकहुआ ग्रामसभा निवासी महरूम इस्लाम पुत्र मुस्ताक अंसारी 20 वर्ष अपने ननिहाल मे नाना के पास मोहम्मद हनीफ के घर रह कर शिक्षा ग्रहण करता था वहीं पड़ोस में रहने वाले हारुन पुत्र तूफैन 23 वर्ष, मातबर पुत्र एहिया (बेचन)26 वर्ष, नसीर पुत्र मेराज 38 वर्ष, रऊफ पुत्र इमरान 28 वर्ष तथा कुछ अन्य लोगों ने लाठी डंडे हाकी से पीट-पीटकर घायल कर दिया लोगों की सूचना पर पहुंचे अभिभावक लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों के ऊपर गमों का पहाड़ टूट गया। मृतक के पिता का लगभग 18 वर्ष पूर्व ही इंतकाल हो चुका है। माता तथा बड़ा भाई मेहताब अंसारी के ऊपर गमों का पहाड़ टूटा है मृतक का बड़ा भाई मेहताब अंसारी ने थाना सुजानगंज पर इन चारों के साथ मारपीट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैँ तथा कुछ लोगों की गिरफ्तारी करते हुए अन्य अभियुक्तों की खोजबीन की जा रही है।

मछली शहर: बलात्कार और पास्को एक्ट का अपराधी गिरफ्तार

बलात्कार और पास्को एक्ट का अपराधी गिरफ्तार

मछलीशहर। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोपी युवक को स्थानीय रोडवेज के समीप से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि एक सप्ताह पहले कस्बे के पूरादोषी मोहल्ला निवासी युवक मो कैफ पुत्र अफसर अंसारी के खिलाफ नाबालिग लड़की के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान लड़की की बरामदगी पुलिस ने कर ली थी। आज पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपित गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपित गिरफ्तार

मछलीशहर जौनपुर 13 जून:स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया।
नगर के शादी गंज निवासी नेहाल उर्फ नियाज पर मछलीशहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में पहले के दो मुकदमे दर्ज थे। इसी तरह नगर के ही छैला मिया का पूरा निवासी असलम पुत्र खलील पर कोतवाली समेत लाइन बाजार थाने में तमाम धाराओं में दो मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसपर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी। किन्तु वह लगातार फरार चल रहा था। शनिवार रात मुखविर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय के हमराहियों के दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।