गैंगरेप घटना में राजफाश का कप्तान ने दिया आश्वासन
दो संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
केराकत 3जून क्षेत्र के ग्राम रामपुर भौरा में बदमाशों द्वारा दो महिलाओं के साथ किये गए गैंगरेप की सूचना पर पीड़िता के घर पहुँच मामले की जाँच पड़ताल किया। कप्तान राजकरन नैयर के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी तारा देवी ने दोनों पीड़िताओं का मेडिकल मुआयना कराने हेतु जिला चिकित्सालय लेकर चली गयी। वही कप्तान ने घटना का जल्द राजफाश करने का निर्देश अपने मातहतों को देकर चले गये। गैंगरेप की घटना का राजफाश करने हेतु क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी व प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गाँव मे शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी चन्दवक संजय सिंह व थानाप्रभारी जलालपुर समेत सर्किल के चारो थाने के इन्चार्ज भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात नजर आये। वही शाम तक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुँच साक्ष्य जुटाने में मशगूल रहे।






You must be logged in to post a comment.