लोक डाउन में बिजली का बिल माफ करे योगी सरकार विशाल सेठ
जौनपुर सपा युवा नेता विशाल सेठ का कहना है 8―10 महीने से लोक डाउन के चलते हुए सभी व्यापार9 के व्यपार बंद पड़े है मजदूर लोग मजदूरी नही कर सकते ऐसे हालात आ चुके है सरकार को गरीब व मजदूर लोगो को राशन के साथ तेल दाल आदि घर मे इस्तेमाल होने वाली चीज को फ्री व्यवस्था करनी चाहिए सरकार को ऐसे हालात को देखते हुए बिजली को बायो एवं पानी का बिल माफ कर देना चाहिए
मंडल कारागार से एक कैदी फरार आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा कैदियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाली चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र बांदा की मंडल जेल जिसमें एक से बढ़कर एक हिस्ट्री सीटर अपराधी दूसरे जेलों से लाए गए और उन्होंने अपना कैदी जीवन यंहा काटा । कुछ ने बड़े ठाठ बाट से अपने दिन काटे फिर वह चाहे मायावती सरकार का रहा हो या मुलायम सिंह यादव, अखिलेश सिंह यादव का पर इस तरह कैदियों में भागने की हिम्मत नहीं हुई पर वाह योगी बाबा आपके राज्य में पहले एक जेल के अंदर अवैध असलहे मय कारतूस पहुंचते हैं फिर गोली चलती है पुलिस पहुंचती है इनकाउंटर होता है और आज पुनः मंडल कारागार से एक कैदी फरार हो जाता है वह भी उस कारागार से ज़हां मुखत्यार खांन जैसे बिभिन्न गंभीर आरोपों के आरोपित मौजूद है जिनको लेकर कारागार में अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई हो ऐसे में विजय आरख जैसे अपराधी का जेल से फरार हो जाना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर व उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। वैसे घटना की सूचना मिलते ही बरिष्ठ अधिकारियों का मंडल कारागार पहुंचना जारी है सभी अपने अपने तरीके से जांच में जुटे हो सकता है इस घटनाक्रम में जेल अधिकारियों को निलंबन तबादले जैसी कार्यवाही से रूबरू होना पड़े पर क्या यह सब कार्यवाही पर्याप्त होगी अभी तक मुकादमा नहीं लिखा गया सिटी कोतवाली प्रभारी से जब वार्ता कर घटना की जानकारी ली तो कहा की घटना सत्य है मुकादमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर ओबीसी समाज के प्रति उपेक्षा का आरोप : राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग
सामाजिक संगठन ” मंडल – आर्मी ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह विद्रोही द्वारा शिकायत पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग में माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक , ट्वीटर , इंस्टाग्राम द्वारा ओबीसी समाज के सामाजिक संगठन व एक्टविसटों के हैंडलो को वेरीफाई न करने का जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है । गौरतलब हो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेरीफाईड यूज़र महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं , वेरीफाईड यूजर्स के द्वारा उठाए गए मुद्दे को शासन – प्रशासन से लेकर जनता में भी विश्वसनीयता के साथ प्रतिक्रिया देखने को मिलती है । इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि बहुत से सामाजिक अत्याचार , अन्याय और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को सोशल मीडिया ने उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है । राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान मे लेकर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर 15 दिन के अंदर जवाब तलब करने का निर्देश दिया है । एक अन्य सवाल के जवाब मे अनिरूद्ध विद्रोही ने बताया कि भारतीय जनगणना के अनुसार देश मे हम 52 % आबादी बहुसंख्यक मे आते है फिर भी हर जगह हमारे ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व नाम मात्र है , आने वाले समय मे हमारा संगठन सामाजिक , राजनीतिक व सरकारी उपेक्षा के बिरूद्ध ओबीसी मे आने वाले सभी धर्म व जातियों के लोगों के इंसाफ के लिए संवैधानिक दायरे से माँग करेगी ।
योगी के लिए यूपी पॉलिटिक्स में अरविंद शर्मा का बढ़ता कद भारी मुसीबत है…
योगी आदित्यनाथ को अब तक यूपी की राजनीति में अखिलेश यादव और मायावती के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा से ही जूझना पड़ता था, लेकिन अब दूसरी छोर पर एक नया नाम दर्ज हो गया है और मुश्किल ये है कि वो बाहर नहीं बल्कि बीजेपी के भीतर से ही है.
योगी आदित्यनाथ के नये राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी का नाम है – अरविंद शर्मा, बीजेपी एमएलसी. यूपी के पुराने नेताओं में ऐसा कोई नहीं बचा है जो योगी आदित्यनाथ के लिए बीजेपी के भीतर ही राजनीतिक चुनौती बन जाये. योगी के खिलाफ ठाकुरवाद के आरोपों को काउंटर करते हुए ब्राह्मणों की नाराजगी से बचने के लिए बीजेपी नेतृत्व ने महेंद्र नाथ पांडेय को आम चुनाव से पहले दिल्ली से यूपी भेज दिया था, लेकिन सत्ता में वापसी के साथ ही उनको फिर से दिल्ली बुला लिया गया.
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह आरोप खुद पप्पू यादव ने ट्वीट करके लगाया. उनका कहना है कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है. बीते दिनों ही पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाया था.
सरकार अपना काम कर रही होती तो Pappu Yadav को जान हथेली पर लेकर निकलने की जरूरत क्यों होती?
बिहार और देश के बेईमान हुक्मरान इंसानों की जान के दुश्मन बन गए तो मुझे अस्पताल-दर-अस्पताल भटकना पड़ रहा है। एक दिन पप्पू यादव की तरह जी कर देख लें, सब समझ में आ जाएगा। https://t.co/OdsAI6RMpY
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट करके कहा, ‘कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं, PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या, भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं, लोगों को बचाऊंगा, बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!’
कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं।
PM साहब, CM साहब
दे दो फांसी, या, भेज दो जेल झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!
बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव को लॉकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी के सांसद निधि से खरीदी गई एंबुलेंस की पोल खुलने के बाद सारण के अमनौर में पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया था.
नीतीश जी
इस बहन को न्याय दो, इनके पति कोरोना से दम तोड़ रहे थे, वासना के वहशी दरिंदे इनके साथ छेड़खानी कर रहे थे।
भागलपुर के ग्लोकल हॉस्पिटल का कंपाउंडर ज्योति कुमार और राजेश्वर हॉस्पिटल के डॉ अखिलेश को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चला फांसी दो। मैं तो इन दोनों को सजा दिलाऊंगा! pic.twitter.com/Y2xLsklU0G
पप्पू यादव पर अमनौर के अंचलाधिकारी ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत में पप्पू यादव पर विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र में काफिले के साथ पहुंचकर लॉकडाउन का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था. इससे पहले शनिवार को पप्पू यादव पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया था.
लॉकडाउन उल्लंघन के केस पर पप्पू यादव ने उठाया था सवाल
लॉकडाउन उल्लंघन के केस पर पप्पू यादव ने कहा था कि यह राजनीति से प्रेरित है, क्योंकि जब हम गए तो वहां हमने शांतिपूर्ण तरीके से चीजों को उजागर कियास उस वक्त केस करने वाले लड़के मौजूद भी नहीं थे, इस मामले की सच्चाई के लिए आईजी के नेतृत्व में जांच हो, घटना के 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई, यह घटना के तुरन्त बाद क्यों नहीं?
सामुदायिक केंद्र पर खड़ी एंबुलेंस की खोली थी पोल
पिछले दिनों ही पप्पू यादव ने सारण जिला के अमनौर में स्थापित विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र के भवन में पहुंचकर वहां मौजूद MPLAD से खरीदी गई दर्जनों एम्बुलेन्स को जनता को समर्पित नहीं किये जाने पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की मंशा पर भी सवाल उठाया.
दस दिन बाद इस बहन की शादी की छठी सालगिरह है। इनके पति को अस्पताल ऑक्सीजन माफिया ने मार दिया।इनका सुहाग छीन लिया?
भागलपुर के ग्लोकल, मायागंज और पटना के राजेश्वरी अस्पताल में इनके पति को तिल-तिल कर मार दिया।इनके साथ छेड़खानी की कोशिश हुई। मुझ पर केस करो,पर मैं तो इनके लिए लड़ूंगा। pic.twitter.com/qHlHU52C9S
इसके बाद बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा था कि ड्राइवर न होने की वजह से एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पाया था, अगर पप्पू यादव ड्राइवर की व्यवस्था करते हैं तो संचालन शुरू कर देंगे. इसके अगले ही दिन पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 40 ड्राइवरों को पेश किया और कहा कि ये लोग एंबुलेंस चलाने के लिए तैयार हैं.
मैं इस मां को क्या जवाब दूं! मैं इनके 26 साल के जवान बेटे को नहीं बचा पाया। मेरी कोशिशें बेकार हो गई। इस मां को उसके कलेजे का टुकड़ा कहां से लाकर दूं?
रूडी जी, नीतीश जी, PM साहब यह दर्द आप सब नहीं समझ सकते! मुझ पर केस कीजिए,फांसी दिलवा दीजिए, लेकिन ऐसी मां को उसका लाल बचा दीजिए। pic.twitter.com/wtpJShUWWP
एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई जिसमे वृद्ध एक साइकिल के डंडे के बीच में अपनी मृत जीवनसंगिनी को लेकर किसी दाह संस्कार योग्य जगह की तलाश में भटक रहा है।
पूरा वाकया यूं है जब हमने इसके बारे में सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल पिक की रिवर्स पड़ताल की तो जो तथ्य उभरकर सामने आए वो कुछ यूं है
जिला प्रशासन द्वारा मृतिका राजकुमारी देवी की डैड बॉडी एंबुलेंस द्वारा उनके गांव में पहुंचा दी गई थी। जहां बुजुर्ग की इच्छा थी गांव के पास में ही अंतिम संस्कार करने की ऐसा करने से गांव वालों ने उन्हें रोका।
सक्रमण के डर से कोई भी ग्रामीण बुजुर्ग दंपति की मदद के लिए नहीं आया तो बुजुर्ग खुद साइकिल में लाश डालकर नदी किनारे अंतिम संस्कार हेतु लेकर जाने लगे । जिसपर किसी ने फोटो खींचकर संबंधित थाने के कोतवाल मुन्नूराम घुसिया को सूचित किया ।
सूचना पर मय फोर्स मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी ने कफन अर्थी लकड़ी की व्यवस्था करवाकर जौनपुर राजघाट ले जा कर दाह संस्कार करवाया
जौनपुर अस्पताल में पत्नी की मौत के बाद एम्बुलेस शव अम्बरपुर गांव तक छोड़ गई लेकिन गाव वालों ने अंतिम संस्कार नही करने दिया तो बुजुर्ग साइकिल पर शव रखकर नदी किनारे अंतिम संस्कार के लिए चल पड़े हालांकि बाद में @jaunpurpolice की मदद से गांव में ही अंतिम संस्कार हुआ ।@AjayPandeyTV9pic.twitter.com/Fza3G0Q03M
वहीं क्या कहते हैं जिम्मेदार डीएम जौनपुर मनीष वर्मा के अनुसार
जनपद के ग्राम अंबरपुर में कोविड संक्रमित महिला की अंत्येष्टि के संबंध में कतिपय लोगों द्वारा भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है, इस संबंध में अवगत कराना है कि मृतक का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन द्वारा ससम्मान संपन्न कराया गया। परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। @ShishirGoUP
वहीं जौनपुर पुलिस का जो कहना है वो कुछ अलग है उनके अनुसार बुजुर्ग की समस्या की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मड़ियाहूं मुन्नराम घुशिया द्वारा लकड़ी कफन की व्यवस्था करके अंतिम संस्कार कराया गया है
दिनांक- 26.04.2021 को सूचना प्राप्त हुई थी, जिसपर प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ मौके पर पहुचकर कफन, लकड़ी आदि की व्यवस्था कर शव का दाह संस्कार कराया गया था।
अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा मड़ियाहूं थाना
दिनांक- 26.04.2021 को सूचना प्राप्त हुई थी, जिसपर प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ मौके पर पहुचकर कफन, लकड़ी आदि की व्यवस्था कर शव का दाह संस्कार कराया गया था।
दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का टीके की 14.19 करोड़ खुराकों के साथ 100वां दिन। भारत की कुल रिकवरी आज 1,43,04,382 हुई। देश की रिकवरी दर 82.62 प्रतिशत प्रधानमंत्री ने कोविड प्रबंधन में सहायता के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की इस्पात संयंत्रों के द्वारा 3131 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona
भारत में कोविड टीकाकरण के 100 दिन पूरे हुए, विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 14.19 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं
विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या आज 14.19 करोड़ से अधिक हो गई है। भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,43,04,382 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,272 कोविड मरीज ठीक हुए है। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 78.98 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 3,52,991 नये मामले दर्ज किए गए। कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, लक्षदीप, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह। जानकारी के लिये
प्रधानमंत्री ने कोविड के प्रबंधन में सहायता के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की
चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों और अभियानों की समीक्षा की। जनरल बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि पिछले 2 वर्षों में सेवानिवृत्त या समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने वाले सशस्त्र बलों के सभी चिकित्साकर्मियों को उनके वर्तमान निवास स्थान के निकट स्थित कोविड अस्पतालों में कार्य करने के लिए वापस बुलाया जा रहा है। अन्य चिकित्सा अधिकारियों, जो और पहले सेवानिवृत्त हुए थे, से भी अनुरोध किया गया है कि वे परामर्श के लिए अपनी सेवाएं चिकित्सा आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया कि कमांड मुख्यालय, कोर मुख्यालय, डिवीजन मुख्यालय और इसी तरह के नौसेना एवं वायु सेना के मुख्यालय में स्टाफ अपॉइंटमेंट पर तैनात सभी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री को सूचित किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों के पूरक कार्यों में सहायता करने के लिए बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि सशस्त्र बलों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों के लिए जारी किए जाएंगे। जनरल बिपिन रावत ने यह भी कहा कि वे बड़ी संख्या में चिकित्सा सुविधाएं तैयार कर रहे हैं और जहां संभव हो सकेगा, सैन्य चिकित्सा से जुड़ी अवसंरचना को नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना द्वारा भारत और विदेशों में ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री महामहिम सुगा योशीहिदे के साथ फोन पर बातचीत की।
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और इस महामारी के चलते उत्पन्न विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इस महामारी से निपटने को लेकर भारत को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सुगा का भी आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने यह उम्मीद जाहिर की कि निकट भविष्य में कोविड-19 की स्थिति स्थिर होने के बाद वे भारत में प्रधानमंत्री सुगा के भारत आगमन का स्वागत करेंगे।
इस्पात संयंत्रों द्वारा 3131 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के इस्पात संयंत्रों ने 25 अप्रैल, 2021 को विभिन्न राज्यों को 3131.84 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति की।बीते कल यानी 24 अप्रैल, 2021 को 2894 मीट्रिक टन एलएमओ की आपूर्ति की गई थी।एक हफ्ते पहले औसतन 1500/1700 मीट्रिक टन प्रति दिन भेजा जा रहा था।25 अप्रैल को एलएमओ का उत्पादन 3468.60 मीट्रिक टन रहा। इस्पात संयंत्र कई तरह की पहल करके एलएमओ की आपूर्ति को बढ़ाने में सक्षम हुए हैं।इनमें नाट्रोजन एवं आर्गन के उत्पादन में कमी और अधिकांश संयंत्रों में केवल एलएमओ का उत्पादन शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित समस्याओं के लिए डीजीएफटी ‘कोविड-19 हेल्पडेस्क ’का संचालन शुरू
भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कोविड-19 मामलों में आयी तेजी को देखते हुए निर्यात एवं आयात की स्थिति और व्यापार हितधारकों के सामने आने वाली कठिनाइयों की निगरानी करने का काम शुरू किया है।
सीबीआईसी की ओर से व्यापार, उद्योग जगत और व्यक्ति विशेष की सहायता, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से जुड़े उपकरणों आदि सहित कोविड से संबंधित आयातों के कस्टम क्लीयरेंस में तेजी लाने के लिए एक समर्पित हेल्पडेस्क की स्थापना
केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कोविड से संबंधित आयातों से जुड़े सवालों के बारे में समुचित जानकारी और व्यापार, उद्योग जगत एवं व्यक्ति विशेष को तेजी से सीमा शुल्क के निपटारे (कस्टम क्लीयरेंस) में सहायता देने के लिए एक समर्पित हेल्पडेस्क की स्थापना की है।
सीएसआईआर-सीएमईआरआई द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ऑक्सीजन संवर्धन प्रौद्योगिकी कोविड-19 मरीजों के उपचार में प्रभावी सिद्ध हो सकती है: डॉक्टर वी आर सीर्सथ
सीएसआईआर-सीएमईआरआई द्वारा स्वदेशी स्तर पर विकसित ऑक्सीजन संवर्धन प्रौद्योगिकी कोविड-19 मरीजों के उपचार में प्रभावी सिद्ध हो सकती है। इस प्रौद्योगिकी में अद्भुत क्षमता है। उन्होंने सभी सहभागी उद्योगों और उद्यमियों से इस कठिन घड़ी में आगे आने और चिकित्सा उपयोग हेतु इस यंत्र का शीघ्र अति शीघ्र उत्पादन करने का आग्रह किया।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र को आज ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ के माध्यम से 44 टन लिक्विड ऑक्सीजन मिली। गुजरात के हापा से भारतीय रेलवे की रो रो सेवायें लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के 3 टैंकर लेकर नवी मुंबई के कलंबोली पहुंचीं। इन 3 टैंकरों में से मुंबई, थाणे और पुणे एक-एक टैंकर भेजा जायेगा। महाराष्ट्र के नागपुर को कल शाम 3 टैंकर मिल चुके हैं। नासिक में 9 अस्पताल अपने खुद के ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र स्थापित करने जा रहे हैं। जिले को परियोजना के लिए जिले की वार्षिक योजना से 10 करोड़ 88 लाख रुपये के लिए प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है।
गुजरात: राज्य सरकार और डीआरडीओ के द्वारा अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के सम्मेलन एवं प्रदर्शनी सेंटर में स्थापित 900 बेड के धन्वंतरि कोविड केयर अस्पताल का संचालन शुरू हो गया है। अस्पताल ने कल से मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। राज्य ने कल कोविड 19 के 14,296 नये मामले दर्ज किये है। बीते 24 घंटे में 6727 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गये।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल में ‘कोरोना कर्फ्यू’ 3 मई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में लगाये गये ‘कोरोना कर्फ्यू’ से कोरोना सकारात्मकता दर स्थिर हुई है। 22 अप्रैल को 24.29 प्रतिशत से गिरकर ये 25 अप्रैल को 23.01 प्रतिशत पर आ गयी। संक्रमण मुक्त होकर घर वापस जाने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़त दर्ज हो रही है। 19 अप्रैल को ये संख्या 6836 थी, जो कल तक बढ़कर 11,324 हो गयी है।
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 6 मई तक कर दिया है। लॉकडाउन की अवधि तक सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।
राजस्थान: राजस्थान के जोधपुर में ऑक्सीजन के दो टैंकर पहुंचे। ये टैंकर ग्रीन कॉरीडोर के जरिए शहर पहुंचें और बाद में जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल और महात्मा गांधी अस्पताल के लिक्विड ऑक्सीजन संयत्र पहुंचाये गये। राज्य सरकार ने कोविड -19 हेल्पडेस्क (2225624, 2225000) की शुरूआत कर दी है, जो कि आज से 24 घंटे सातों दिन चलेगी।
गोवा: कोविड 19 के मामलों में बढ़त की वजह से उत्तरी गोवा के शैक ने सीजन खत्म होने से पहले ही कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। कलंघटे- केंडोलियम बीच-बेल्ट पर शैक मालिकों के लिए अब तक के सभी सीजन में सबसे परेशानियों वाला सीजन व्यवहारिक रूप से समाप्त हो चुका है।
केरल: आज हुई एक सर्वदलीय बैठक में फिलहाल राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन न लगाने का फैसला किया गया। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंधों को सख्ती के साथ लागू किया जायेगा और सप्ताहांत में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध जारी रहेंगे। दुकानों को शाम के साढ़े 7 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। मतगणना के दिन 2 मई को जीत पर होने वाले समारोहों को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लगाये जायेंगे। एचएसई और वीएचएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। राज्य ने इसी बीच कोविड-19 मरीजों के डिस्चार्ज होने के दिशानिर्देश संशोधित किये हैं। केरल ने 28,469 नये कोविड मामलों के साथ एक दिन की सर्वाधिक बढ़त दर्ज की है। जांच सकारात्मक दर 22.46 प्रतिशत है। कल 1,94,427 लोगों को टीका लगाया गया ।
तमिल नाडु: तमिल नाडु के राजनैतिक दलों ने ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए तूतूकोडी में स्थित स्टरलाइट प्लांट को फिर से खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। सचिवालय में मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति के साथ ये फैसला लिया गया। पुड्डुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 747 नये मामले और 10 मृत्यु दर्ज की गयीं, जिसके साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 54,026 और मृतकों की संख्या 758 पर पहुंच गयी। रविवार को तमिलनाडु में 15,659 नये कोविड-19 मामले और 82 मृत्यु दर्ज की गयीं। रविवार को राज्य में 22,573 लोगों को टीका लगा। इसके साथ पूरे राज्य में 53,51,384 को टीका लगाया जा चुका है।
कर्नाटक: कर्नाटक ने संक्रमितों की संख्या घटाने और वायरस का क्रम तोड़ने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे से 2 हफ्ते के कर्फ्यू का ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक अनुमति रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेंगे। कैबिनेट ने तय किया है कि वो राज्य चुनाव आयोग को आने वाले सभी चुनावों को कम के कम 3 महीने स्थगित करने के लिये पत्र लिखेगी। दर्ज हुये नये मामले: 34,804; कुल सक्रिय मामले: 2,62,162 । कल 60,693 को टीका लगा, जिसके साथ राज्य में अब तक 86,61,038 को टीका लगाया जा चुका है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा “ एक 100 से 150 बेड का अस्थाई अस्पताल बेंगलुरू और जिला केंद्रों में मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित किया जायेगा”। केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शनिवार को केंद्र ने राज्य को करीब 800 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन और रेमडेसिवर की 1.22 लाख शीशी भेजी हैं।
आंध्र प्रदेश: राज्य ने बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 12,634 नये मामले और 69 मृत्यु दर्ज की, जबकि 4304 संक्रमण से मुक्त हुए हैं। रविवार तक राज्य में कोविड टीके की 56,78,628 खुराकें दी जा चुकी हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से रविवार के दिन राज्य को कोविशील्ड की कुल मिलाकर 4 लाख खुराकें, और एक दिन पहले टीके की 1 लाख खुराकें मिली है। रेमडेसिवर की पर्याप्त आपूर्ति के लिए सरकार ने सभी 13 जिलों में नोडल औऱ सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने अस्पतालों और प्रयोगशालों में सीटी स्कैन को लेकर विशेष निर्देश जारी किये हैं। सरकार ने सीटी स्कैन का शुल्क 3000 रुपये तय कर दिया है।
तेलंगाना: राज्य में रविवार को कुल मिलाकर 56,499 को कोविड टीके की पहली खुराक और 11,457 को कोविड टीके की दूसरी खुराक मिली। अब राज्य में पहली खुराक पाने वालों की कुल संख्या 35,71,172 और दूसरी खुराक पाने वालों की संख्या 5,03,135 है। इसी बीच राज्य में कल कुल 6551 नये दैनिक मामले और 43 मृत्यु दर्ज की गयीं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 65,597 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड मामलों में तेजी की वजह से विभिन्न श्रेणियों में डॉक्टरों सहित 755 पदों को अनुबंध आधार पर और आउटसोर्सिंग के जरिए भरने का फैसला किया है। राज्य में बच्चों के बीच कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, और कुल मामलों में से 2.7 प्रतिशत 10 साल से कम उम्र के बच्चों के हैं। कोविड मामलों में बढ़त को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में 27 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है।
असम: रविवार को संक्रमण की वजह से 14 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी, इसके साथ ही राज्य में 5.48 की सकारात्मकता दर के साथ 1,844 नये मामले भी दर्ज किये गये। कोविड 19 संक्रमण में तेजी के साथ, असम का स्वास्थ्य विभाग राज्य में 10 से 15 छोटे ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के विचार पर भी काम कर रहा है। असम कोविड संकट बढ़ने के साथ 8 ऑक्सीजन संयंत्र लगाये गये हैं, जिसमें जीएमसीएच में 3, जेएमसीएच में 2 और तेजपुर, बरपेटा और दीफू मेडिकल कॉलेज में एक–एक संयंत्र लगा है, और ये सभी हर दिन 5.25 एमटी ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं।
मणिपुर: 140 सकारात्मक मामलों के साथ मणिपुर ने साल का सबसे उच्च दैनिक स्तर दर्ज किया। मणिपुर के कोविड मामले बढ़कर 30,421 पर और संक्रमण से दो और मृत्यु की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 385 पर पहुंच गयी। राज्य में कोरोना का टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 1,29,099 पर पहुंच गयी। कुल मिलाकर 24 जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग गतिविधियों के लिये जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) नियुक्त किया गया है। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए निरंतर जारी प्रयास में राज्य सरकार ने रविवार को 5 ऑक्सीजन जनरेटर स्थापित किये हैं जो 10 जंबो सिलेंडर का उत्पादन करने में सक्षम हैं।
मेघालय: राज्य ने रविवार को 208 नये मामले दर्ज किये- जो कि 2021 में अब तक किसी एक दिन में दर्ज सबसे अधिक बढ़त है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1338 पर पहुंच गयी। साथ ही रविवार को कोविड की वजह से 2 और मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या 160 पहुंच गयी। कोविड 19 टीके से जुड़े डर खत्म होने के साथ शिलांग में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लेने के लिए आ रहे हैं।
सिक्किम: कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए पालजोर स्टेडियम में 100 बेड का कोविड वार्ड बनाया जाना है। सिक्किम में कोरोना के 148 नये मामले और एक मृत्यु दर्ज की गयी।
त्रिपुरा: अगरतला में कोविड की वजह से कल एक मृत्यु दर्ज हुई। जबकि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान अगरतला में 100 नये मामले जुड़े। कोविड मामलों में तेजी को देखते हुए बोर्ड, विश्वविद्यालय की परीक्षायें रद्द कर दी गयी हैं।
नागालैंड: नागालैंड ने रविवार को 180 नये कोविड मामले दर्ज किये जिससे कुल संख्या 13,183 पहुंच गयी। दीमापुर ने अकेले 154 नये मामले दर्ज किये। सक्रिय मामले 679 हैं। नागालैंड में अब तक कुल 1,80,437 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।
पंजाब: संक्रमित पाये गये मरीजों की कुल संख्या 3,39,090 है। सक्रिय मामलों की संख्या 48,154 हैं। मरने वालों की कुल संख्या 8432 है। कोविड टीके की पहली खुराक पाने वालों (स्वास्थ्य कर्मी+फ्रंटलाइन कर्मचारी) की संख्या 582275 है। कोविड टीके की दूसरी खुराक पाने वालों (स्वास्थ्य कर्मी+फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 169344 है। 45 साल से ऊपर टीके की पहली खुराक पाने वालों की कुल संख्या 2092480 है। 45 साल से ऊपर टीके की दूसरी खुराक पाने वालों की कुल संख्या 142269 है।
चंडीगढ़: जांच में संक्रमित पाये गये कोविड मामले 38692 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5236 है। अब तक कोविड 19 से मरने वालों की कुल संख्या 435 है।
हिमाचल प्रदेश: अब तक कोविड से संक्रमित पाये गये मरीजों की कुल संख्या 87501 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,577 है। अब तक दर्ज की गयीं कुल मौतें 1323 हैं।
वरिष्ठ पत्रकार बच्चू लाल विश्वकर्मा की कोरोना से हुई मौत, पत्रकार जगत में शोक की लहर
जिला संवाददाता पूर्वांचल चेतना जौनपुर।
जौनपुर – अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार बच्चू लाल विश्वकर्मा की कोरोना संक्रमित होने से हुई मौत, पत्रकार बच्चू लाल विश्वकर्मा थाना सरायख्वाजा क्षेत्र ग्राम काफरपुर जो समय 20 वर्षो से अधिक पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए थे, जिन्होंने सबसे पहले हिंदी दैनिक तरुणमित्र समाचार पत्र से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र से पत्रकारिता शुरू किया था और अच्छी लेखनी वह मेहनतकश होने के कारण लगभग 15 वर्ष पूर्व उन्हें अमर उजाला हिंदी दैनिक समाचार पत्र में जगह मिली और वह करंजकला संवाददाता पद पर समाचार देखने लगे।
इसी के साथ उत्तम व्यवहार अच्छी बोली भाषा के धनी अच्छे आचरण होने के नाते क्षेत्र के अलावा नगर क्षेत्र में भी काफी लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते पहचानने के साथ-साथ काफी सम्मान किया करते थे, 6 दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ था और गुरुवार दिन लगभग 10 बजे परिवार के लोगों से बात भी फोन पर हुई थी लेकिन रात्रि 10 बजे सूचना मिली की उनका देहांत हो गया।
*शोक की खबर जब उनके पैतृक आवास पर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया परिवार के अलावा इस दुखद घटना की जानकारी जब जिले के पत्रकारों को लगी तो पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।*
राज्य में जारी कर्फ्यू के बावजूद संक्रमण के मामले बेकाबू हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 58,924 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 351 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद अब माना जा रहा है की दिल्ली की तर्ज पर मुंबई समेत पूरे राज्य में टोटल लॉकडाउन लग सकता है।
राज्य के आपदा और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा, ‘कम्प्लीट लॉकडाउन का सबसे ज्यादा विरोध छोटे व्यापारी कर रहे थे, लेकिन अब वे खुद इसकी मांग कर रहे हैं। कुछ जिलों से भी यही मांग उठ रही है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस पर सभी दलों से चर्चा करने वाले हैं। उसके बाद पूरे राज्य में लॉकडाउन घोषित किया जा सकता है।’ आज उद्धव कैबिनेट की एक बैठक भी है। माना जा रहा है कि इसी के बाद कोई बड़ा ऐलान संभव है।
महाराष्ट्र से रवाना हुई देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस
ऑक्सीजन की कमी को खत्म करने के लिए सोमवार रात को कलंबोली से देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस खाली सात टैंकर लेकर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस को परिवहन मंत्री अनिल परब ने हरी झंडी दिखाई। विशाखापट्टनम से ऑक्सीजन भरकर टैंक वापस तलोजा आएंगे। यदि पहला राउंड सफल रहा, तो आने वाले दिनों में इसी तरह देश के विभिन्न हिस्सों, जैसे बेल्लारी और झारखंड के जमशेदपुर से भी ऑक्सीजन लाई जाएगी।
ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र में बनेगा ग्रीन कॉरिडोर महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से ट्रेन में आने वाली ऑक्सीजन को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने के लिए सरकार ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी। ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब ने बताया कि कॉरिडोर के जरिए ग्रामीण इलाकों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। MSRDC ने टैंकरों को टैक्स फ्री कर दिया है।
मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर कोरोना टेस्टिंग शुरू की गई है। कोरोना की पहली वेव में सार्वजनिक टेस्टिंग से संक्रमण को कम करने में बड़ी मदद मिली थी।
वसई का पॉजिटिव रेट 60% से अधिक
मुंबई से सटे वसई में पॉजिटिव रेट 60% से अधिक हो गया है। 30 लाख की आबादी वाले इस इलाके में कोरोना के इस हाल के बाद प्रशासन ने यहां हार्ड लॉकडाउन का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान संभव है। रविवार को यहां 1,505 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनमें से 908 मरीज पॉजिटिव पाए गए। यह रेट 12 अप्रैल को तो 67% हो गया था।
सोमवार को पालकमंत्री दादा साहेब भुसे ने वसई विरार का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘यहां के बढ़ते आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। यहां ICU और वेंटिलेटर बेड बढ़ाए जाएंगे। दो और एम्बुलेंस भी दी जाएंगी।’ वसई विरार महानगर पालिका के पास कोरोना टेस्टिंग के लिए 21 सेंटर हैं। यहां रोज एक हजार से डेढ़ हजार टेस्टिंग की जाती है।
मुंबई में बाहर घूमने वाले वाहनों पर लगाम के लिए पुलिस का स्टीकर अभियान जारी है।
मुंबई में भी कायम है कोरोना का कहर पाबंदी के बावजूद मुंबई भी लगातार कोरोना की चपेट में है। बीते 24 घंटे में यहां 7,381 नए केस आए हैं और इसी दौरान 58 लोगों की मौत भी हुई है। शहर में अभी 85,321 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे राज्य की बात करें तो यहां अब तक 38.98 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.59 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 60,824 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.76 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
BMC ने होम क्वारैंटाइन मरीजों के लिए जारी की नई गाइडलाइन BMC की गाइडलाइन के मुताबिक, घर में क्वारैंटाइन हुए मरीज डॉक्टर की सलाह पर ही दवाओं का प्रयोग करें। ऑक्सीजन का लेवल 95 प्रतिशत तक मेंटेन करने का प्रयास करें। यदि मरीज को फीवर है तो 100 फारनहाइट से अधिक न होने पाए। लंबे समय तक खांसी न आए इसका ध्यान रखना चाहिए। चिंता छोड़कर आठ घंटे नींद लेने की कोशिश करें। गर्म पानी का हमेशा सेवन करें और योग करें। घर में यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित हो तो उससे दूर रहें।
लक्षण के बाद खुद की कैसे करें देखरेख
शरीर का तापमान, ब्लड प्रेशर और शुगर चेक करते रहें।
ऑक्सीमीटर से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल चेक करते रहें।
गले में खराश, थकान, बदन दर्द, सर्दी, खाने में तकलीफ, सांस लेने में तकलीफ, सिर दर्द, उल्टी, डायरिया होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
घर में हमेशा छूने वाली जगह को सैनिटाइज करते रहें।
तीन लेयर मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क गीला होने पर उसे 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट से साफ करने के बाद ही फेंके।
बार-बार साबुन से हाथ धोएं। भोजन से पहले, शौचालय के बाद साबुन से 20 सेकंड हाथ जरूर धोएं।
जो मांसाहारी हैं, वे अंडे का सेवन करें और शाकाहारी दाल का अधिक सेवन करें।
डॉक्टर की सुविधा नहीं होने पर क्या करें
बिना लक्षणवाले मरीज
विटामिन C 500 MG रोज दो बार, जिंक 500 MG की गोली 1 बार, विटामिन D की 60,000 IU (इंटरनेशनल यूनिट) गोली का इस्तेमाल करें।
कम लक्षणवाले मरीज
विटामिन C 500 MG की गोली दो बार, विटामिन D की गोली, बुखार आने पर पैरासिटामॉल लें।
होम क्वारैंटाइन में रहने वाले खासकर गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग CBC, LFT, RET, HBA1C और फास्टिंग शुगर की जांच करा लें।
मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए पारिवारिक सदस्यों, मित्रों और रिश्तेदारों से वॉइस कॉल या वीडियो कॉल से बात करें।
टीवी देखें, लैपटॉप पर गेम खेलें और किताबें पढ़ें।
मानसिक परेशानी होने पर BMC के टोलफ्री नंबर 1800- 102- 4040 पर सम्पर्क करें।
करोना टीका के नाम पर अवैध वसूली,अधीक्षक ने लगायी फटकार
बदलापुर,स्थानीय क्षेत्र के घनश्यामपुर एएनएम सेंटर पर करोना टीका लगाने के नाम पर ग्रामीणों से दो सौ से पांच सौ रुपये की वसूली संविदा पर तैनात एएनएम सुधा पाण्डेय व उनके पुत्र लकी पाण्डेय द्वारा की जा रही थी सूचना पर मौके पर पहुचे स्वास्थ केंद्र अधीक्षक डॉ संजय दुबे ने कड़ी फटकार लगायी।जानकारी के मुताबिक आयुष्मान भारत आरोग्य स्वास्थ्य उपकेंद्र घनश्यामपुर बदलापुर पर एएनएम गिरजा देवी सीएचओ अंकिता सिंह व संविदा के पद पर सुधा पाण्डेय तैनात है,सेंटर पर सुधा पाण्डेय के पुत्र लकी पाण्डेय द्वारा ग्रामीणों से करोना टीका के नाम पर भारी वसूली की जा रही है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ संजय दुबे से किया।जांच में पहुचे अधीक्षक ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर किसी प्रकार की वसूली की शिकायत मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।उन्होंने बताया कि वैक्शीन कि कोई कमी नही है ,मास्क ग्लोब्स सिनेटाइजर पर्याप्त मात्रा में उप्लाब्ध नही है उसकी कमी जल्द पूरी की जाएगी टीकाकरण निः शुल्क है ।
You must be logged in to post a comment.