समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल द्वारा दिए गए ज्ञापन को प्रशासन ने लिया संज्ञान संबंधित अधिकारियों को मौके में भेज कर कराया समस्या का समाधान आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल द्वारा दिए गए ज्ञापन को प्रशासन ने लिया संज्ञान संबंधित अधिकारियों को मौके में भेज कर कराया समस्या का समाधान

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

बांदा बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले जनपद पंचायत का चुनाव लड चुकी बुंदेली फिल्म अभिनेत्री एवं समाज सेविका पत्रकार शालिनी सिंह पटेल द्वारा दिए गए मुख्यमंत्री के ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी बबेरू ने लेखपाल एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को को तत्काल आदेशित करते हुए कैरी गांव भिजवाया एवं किसानों की समस्याओं को हल कराया गांव में लगे हुए तारों को भी ठीक कराया वहीं दूसरी ओर आज
बुन्देलीबुड फ़िल्म अभिनेत्री एवम समाजसेविका शालनी सिंह पटेल बबेरू विधानसभा 233 ग्राम भभुआ में करीब 50 से ज्यादा किसान मौजूद थे , चंद्रपाल सिंह ,विरेंद्र सिंह, राजन गुप्ता, रामकिशोर सिंह, राममिलन सिंह,सुवेदार ,चुन्नू अवधेश कुमार , वेदप्रकाश ,कृष्णपाल सिंह , रामकरण ,रामलाल शाहू, आर के सिंह ब्रम्ह्चारी आदि किसान मौजूद रहे किसानों की समस्याओं को सुना किसानों की बहुत सारी समस्याए है जिसमें बिजली ,पानी , खाद्य, नालियों में सफाई नही हो रही है की ग्रामीणों ने समाज सेविका को बताया जिसपर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की समास्याओं से अवगत कराते हुए समास्याओं के निदान करने का अनुरोध किया। इसके बाद जनसंपर्क किया किसानों की लड़ाई मरते दम तक लड़ते रहने का वादा किया ग्राम प्रधान से भी गांव की समस्यओं को लेकर बात किया की गाँव का विकास कराए और ग्राम प्रधान को जीत की बधाई दिया।

जनपद के खुटहन थाने का तैनात सिपाही बना युवा कल्याण अधिकारी

*जनपद के खुटहन थाने का तैनात सिपाही बना युवा कल्याण अधिकारी*

जौनपुर – जनपद के खुटहन थाने पर तैनात आरक्षी अतुल कुमार सेवारत रहते हुए लोअर पीसीएस की परीक्षा पास कर यह दिखा दिया कि हम ‘दृढ़ संकल्पित होकर लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें तो कितना भी अवरोध क्यों न हो सफलता अवश्य मिलेगी।

बाराबंकी जनपद के मूल निवासी अतुल 2019 बैच के आरक्षी है। मौजूदा तैनाती खुटहन थाने पर है।

उन्हें युवा समाज कल्याण अधिकारी बनाए जाने से थाने के पूरे स्टाप में खुशी की लहर व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर मधूप सिंह, व उपनिरीक्षक राजीव मल्ल, एवं राम आसरे यादव, रणजीत उपाध्याय उपनिरीक्षक पीआरबी प्रभारी यशवंत सिंह आदि लोगों ने उनकी इस सफलता पर विशेष खुशी जाहिर की है।

जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत के विरोध में कांग्रेसियों नें किया धरना प्रदर्शन

*जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत के विरोध में कांग्रेसियों नें किया धरना प्रदर्शन*

जौनपुर – केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम बकुलियाँ में डा0 भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समीप उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी के दिशा निर्देश पर केराकत ब्लाक अध्यक्ष लालता चौधरी की अध्यक्षता में अलीगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में जहरीली शराब के सेवन से हुई सैकडो़ मौत के जिम्मेदार प्रदेश सरकर की उदासीनता पर देश व्यापी धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन के पूर्व डा0 भीमराव अम्बेडकर प्रतिमाँ पर माल्यार्पण करनें के पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

प्रदर्शन करनें वालों में अनील सोनकर गांगुली,आजाद कुरैशी,राम प्रवेश यादव,सूरज सिंह,दीपक साहू,आशीष यादव,दिलीप कुमार साहू,डाक्टर अमरबली भाष्कर, राम मूरत निषाद,रिंकू यादव, सुजीत पाल,अशोक कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

जनपद के जिला जेल में 100 रूपये किलो बिकता है आलू?

*जनपद के जिला जेल में 100 रूपये किलो बिकता है आलू*

जौनपुर – जनपद के जिला कारागार में बन्दियों के बवाल के अब जेल के भ्रष्टाचार को उजागर करता हुआ कैदियों का वीडियो सामने आया है। जिसमे कैदी आरोप लगा रहे हैं कि जेल प्रशासन अंदर कैंटीन चला रहा है। जिसमे सौ रूपए किलो प्याज और डेढ़ सौ रूपए किलो आलू और 160 किलो मिर्ची मिलता है। कोई आवाज उठाता है तो उसकी पिटाई भी होती है। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि जेल में हंगामे के बाद कमेटी बना दी गयी है।

जेल से एक कैदी का वीडियो सामने आया हैं। जिसमे कैदी जेल में मनमाने ढंग से चल रही कैंटीन का खुलासा करता नजर आ रहा हैं। यह वीडियो जेल के पीछे बने घर से बनाया गया है। कैदी 10 नंबर बैरक में बंद है और अपना नाम आनंद बताया है। कैदी का कहना है कि जेल में खाने की व्यवस्था सही नहीं है। जेल प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है।

जेल में सौ रुपए किलो प्याज तो डेढ़ सौ रुपए किलो आलू तो वहीं कद्दू 130 रुपए किलो मिलता हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कैदी ने ये भी आरोप लगाया कि जेल प्रशासन 20 किलो दाल में पूरे बंदियों को खाना खिलाया जाता हैं। दाल की हालत पानी से भी बद्दतर होती हैं।कैदी जेल प्रशासन पर आरोप लगा रहा हैं कि अगर कोई प्रशासन से खाने की शिकायत करता हैं तो जेल प्रशासन के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं और इसी के चलते जेल के अंदर चल रही कैंटीन में मनमाने ढ़ंग से वसूली होती हैं।

कैदी आनंद ने बताया कि जब हम मनमानी व्यवस्था पर सवाल उठाते है तो पिटाई होती है। यही नहीं कैदी ने कहा कि बिना इलाज जेल के अंदर मौत होती है लेकिन जेल प्रशासन इलाज के बहाने बाहर ले जाता है और बता देता है रास्ते में मौत हुई है। हमारी यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ब्रेकिंग—प्रतापगढ़—पुलिस ने अवैध डीजल और पेट्रोल के धंधे का किया भंडाफोड़,

ब्रेकिंग—प्रतापगढ़—

पुलिस ने अवैध डीजल और पेट्रोल के धंधे का किया भंडाफोड़,

एक टैंकर नकली डीजल और पेट्रोल पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा,

9 हजार लीटर डीजल,25 सौ लीटर पेट्रोल पुलिस ने किया बरामद,

पेट्रोल पंप मालिक,मैनेजर,नकली पेट्रोल सप्लायर समेत चार गिरफ्तार,

पेट्रोल पंप मालिक विपिन मिश्रा समेत कई माफिया पर दर्ज हुआ मुकदमा,

पेट्रोल पंप की आड़ में नकली पेट्रोल बेच कर भारी मुनाफा कमाते थे तेल माफिया,

पेट्रोल पंप पर नकली तेल उतरते समय एसटीएफ प्रयाजराज और प्रतापगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई,

फतनपुर थाना के सेनापुर स्थित पेट्रोल पंप स्टेशन का मामला,

प्रमोद तिवारी हो सकते हैं यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहराकांग्रेस से लगातार नौ बार रामपुर खास से रह चुके हैं विधायक वर्तमान में उनकी बेटी मोना है विधायक

प्रमोद तिवारी हो सकते हैं यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा

कांग्रेस से लगातार नौ बार रामपुर खास से रह चुके हैं विधायक वर्तमान में उनकी बेटी मोना है विधायक

कांग्रेस पार्टी मे लगभग ढाई दशक से भी अधिक प्रदेश की सत्ता से बाहर रहने के बावजूद इस बार एक नया उत्साह विधानसभा चुनाव को लेकर नजर आ रहा है , बावजूद इसके कि जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में जा चुके हैं। कांग्रेस भी अपनी खोई यूपी की जमीन मे एक बार फिर से मजबूती से वापस आने को लेकर उत्साहित हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के रूप में दिया जो जमीन पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं तो वही दूसरी तरफ यूपी मे विधानमंडल दल कि नेता जनपद प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक क्षेत्र मे आम जनता से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच मे लोकप्रिय अराधना मिश्रा मोना को बनाया।

मोना भी बिल्कुल सक्रिय नजर आ रही है हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय होना अपनी प्रतिक्रया देना व प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर प्रर्दशन करना। कांग्रेस ने अपनी मजबूती को तभी से बढ़ाना शुरू कर दिया था जब से प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। प्रियंका गांधी भी यूपी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सुनने में आ रहा है और कयास लगाया जा रहा है इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी पर फोकस करते हुए अपने दिग्गज नेता जनपद प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार नौ बार एक ही चुनाव चिन्ह से विजेता होने का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को अपना सीएम कैंडिडेट बना सकती हैं। हालांकि इसके पहले भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमोद तिवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम कैंडिडेट बनाने की मांग करते रहे है। यूपी में जिस तरह से सभी पार्टियां इस बार ब्राह्मण वोट बैंक को साधने मे जुटे हैं तो ऐसे में यह थोड़ा – सा भी मुश्किल नहीं होगा कि कांग्रेस अबकी बार अपने सबसे बड़े व कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दे। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी जी की बेटी है और मोना भी उसी सीट से विधायक हैं जिस सीट से प्रमोद तिवारी जी विधायक रह चुके हैं। अगर प्रमोद तिवारी व मोना जी की क्षेत्र में लोकप्रियता की बात कही जाए तो इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार कुल मिलाकर कर ग्यारह बार से रामपुर खास से ही विधायक है। वह क्षेत्र जो हिंदुस्तान में सनातन संस्कृति को एक नया आयाम देने वाले धर्म सम्राट की पदवी से अलंकृत स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मभूमि है, उस क्षेत्र में बात विकास की आती है तो क्षेत्रवासियों के अनुसार क्षेत्र मे बहुत विकास हुआ है। क्षेत्र मे सरकारी अस्पताल , सड़क व बिजली के पावर हाउस पर्याप्त मात्रा में है और इसका पूरा का पूरा श्रेय प्रमोद तिवारी व मोना को जाता है। जनपद के ही युवा चर्चित साहित्यकार और धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के वंशज सौरभ ओझा ने कहा ‘एक साधारण परिवार से उठकर इस स्थान तक पहुचना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। अगर प्रमोद तिवारी सीएम कैंडिडेट बनते हैं तो निश्चित रूप से प्रदेश कांग्रेस मे एक नया उत्साह आएगा और कांग्रेस एक बार फिर से पूरी मजबूती के साथ सूबे मे अपनी दमदारी दिखा सकती हैं।’ हालांकि अभी विधानसभा चुनाव में समय है ऐसे मे समय आने पर देखा जाएगा की क्या होता है।

प्रतापगढ़ पुलिस के लगातार छापेमारी से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

*बिग ब्रेकिंग*:-

*प्रतापगढ़ पुलिस के लगातार छापेमारी से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप:-*

प्रदेश के माने जाने शराब माफियाओं में शुमार वांछित शातिर एक लाख का इनामिया अपराधी सुधाकर सिंह पुत्र कुंजबिहारी सिंह निवासी पुरमई सुल्तानपुर के घर छापामारी कर पुलिस ने एक अवैध रायफल बरामद किया, हलांकि छापेमारी के दौरान शराब माफिया सुधाकर सिंह के अवैध शराब कारोबार का सहयोगी पूर्व में जेल जा चुका उसका भाई प्रभाकर सिंह तथा भतीजा राजवर्धन सिंह, हर्षवर्धन सिंह पुलिस के गिरफ्त में नहीं आए।
जिले के तेजतर्रार कप्तान श्री आकाश सिंह तोमर के जनपद आगमन के बाद से अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है लेकिन अभी भी सुधाकर सिंह जैसे जहर विक्रेता पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए, शराब कारोबार से अरबों की अवैध संपत्ति अर्जित किया है शराब माफिया,शराब माफियाओं पर प्रतापगढ़ पुलिस की लगातार छापेमारी से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप।।

उन्नाव आरक्षी अजय प्रताप यादव ने लोअर पीसीएस परीक्षा की पास ।

उन्नाव आरक्षी अजय प्रताप यादव ने लोअर पीसीएस परीक्षा की पास ।

आरक्षी अजय प्रताप यादव बने युवा कल्याण अधिकारी।

अजय ने सन 2018 बैच की लोअर परीक्षा की पास जनपद सुल्तानपुर के मूल निवासी है।

अजय प्रताप आरक्षी की नौकरी मिलने के बाद भी जारी रखी पढ़ाई साथी आरक्षियों में दौड़ी खुशी की लहर ।

सफीपुर कोतवाली में आरक्षी पद पर तैनात हैं अजय प्रताप यादव।

सोशल मीडिया पर ओबीसी समाज के प्रति उपेक्षा का आरोप : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग

सोशल मीडिया पर ओबीसी समाज के प्रति उपेक्षा का आरोप : राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग



सामाजिक संगठन ” मंडल – आर्मी ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह विद्रोही द्वारा शिकायत पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग में माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक , ट्वीटर , इंस्टाग्राम द्वारा ओबीसी समाज के सामाजिक संगठन व एक्टविसटों के हैंडलो को वेरीफाई न करने का जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है । गौरतलब हो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेरीफाईड यूज़र महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं , वेरीफाईड यूजर्स के द्वारा उठाए गए मुद्दे को शासन – प्रशासन से लेकर जनता में भी विश्वसनीयता के साथ प्रतिक्रिया देखने को मिलती है । इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि बहुत से सामाजिक अत्याचार , अन्याय और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को सोशल मीडिया ने उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है । राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संज्ञान मे लेकर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर 15 दिन के अंदर जवाब तलब करने का निर्देश दिया है । एक अन्य सवाल के जवाब मे अनिरूद्ध विद्रोही ने बताया कि भारतीय जनगणना के अनुसार देश मे हम 52 % आबादी बहुसंख्यक मे आते है फिर भी हर जगह हमारे ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व नाम मात्र है , आने वाले समय मे हमारा संगठन सामाजिक , राजनीतिक व सरकारी उपेक्षा के बिरूद्ध ओबीसी मे आने वाले सभी धर्म व जातियों के लोगों के इंसाफ के लिए संवैधानिक दायरे से माँग करेगी ।

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का टीके की 14.19 करोड़ खुराकों के साथ 100वां दिन।भारत की कुल रिकवरी आज 1,43,04,382 हुई।देश की रिकवरी दर 82.62 प्रतिशतप्रधानमंत्री ने कोविड प्रबंधन में सहायता के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का टीके की 14.19 करोड़ खुराकों के साथ 100वां दिन।
भारत की कुल रिकवरी आज 1,43,04,382 हुई।
देश की रिकवरी दर 82.62 प्रतिशत
प्रधानमंत्री ने कोविड प्रबंधन में सहायता के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की
इस्पात संयंत्रों के द्वारा 3131 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति


#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona





भारत में कोविड टीकाकरण के 100 दिन पूरे हुए, विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 14.19 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या आज 14.19 करोड़ से अधिक हो गई है।
भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,43,04,382 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.62 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,272 कोविड मरीज ठीक हुए है।
बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 78.98 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 3,52,991 नये मामले दर्ज किए गए।
कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.13 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, लक्षदीप, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।
जानकारी के लिये

: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1714035



प्रधानमंत्री ने कोविड के प्रबंधन में सहायता के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की

चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों और अभियानों की समीक्षा की। जनरल बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि पिछले 2 वर्षों में सेवानिवृत्त या समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने वाले सशस्त्र बलों के सभी चिकित्साकर्मियों को उनके वर्तमान निवास स्थान के निकट स्थित कोविड अस्पतालों में कार्य करने के लिए वापस बुलाया जा रहा है। अन्य चिकित्सा अधिकारियों, जो और पहले सेवानिवृत्त हुए थे, से भी अनुरोध किया गया है कि वे परामर्श के लिए अपनी सेवाएं चिकित्सा आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया कि कमांड मुख्यालय, कोर मुख्यालय, डिवीजन मुख्यालय और इसी तरह के नौसेना एवं वायु सेना के मुख्यालय में स्टाफ अपॉइंटमेंट पर तैनात सभी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री को सूचित किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों के पूरक कार्यों में सहायता करने के लिए बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि सशस्त्र बलों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों के लिए जारी किए जाएंगे। जनरल बिपिन रावत ने यह भी कहा कि वे बड़ी संख्या में चिकित्सा सुविधाएं तैयार कर रहे हैं और जहां संभव हो सकेगा, सैन्य चिकित्सा से जुड़ी अवसंरचना को नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना द्वारा भारत और विदेशों में ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की



जानकारी के लिये

:https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1714112



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री महामहिम सुगा योशीहिदे के साथ फोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और इस महामारी के चलते उत्पन्न विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इस महामारी से निपटने को लेकर भारत को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री सुगा का भी आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने यह उम्मीद जाहिर की कि निकट भविष्य में कोविड-19 की स्थिति स्थिर होने के बाद वे भारत में प्रधानमंत्री सुगा के भारत आगमन का स्वागत करेंगे।

जानकारी के लिये

: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1714094



इस्पात संयंत्रों द्वारा 3131 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के इस्पात संयंत्रों ने 25 अप्रैल, 2021 को विभिन्न राज्यों को 3131.84 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति की।बीते कल यानी 24 अप्रैल, 2021 को 2894 मीट्रिक टन एलएमओ की आपूर्ति की गई थी।एक हफ्ते पहले औसतन 1500/1700 मीट्रिक टन प्रति दिन भेजा जा रहा था।25 अप्रैल को एलएमओ का उत्पादन 3468.60 मीट्रिक टन रहा। इस्पात संयंत्र कई तरह की पहल करके एलएमओ की आपूर्ति को बढ़ाने में सक्षम हुए हैं।इनमें नाट्रोजन एवं आर्गन के उत्पादन में कमी और अधिकांश संयंत्रों में केवल एलएमओ का उत्पादन शामिल हैं।

जानकारी के लिये

:https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1714148

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित समस्याओं के लिए डीजीएफटी ‘कोविड-19 हेल्पडेस्क ’का संचालन शुरू

भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कोविड-19 मामलों में आयी तेजी को देखते हुए निर्यात एवं आयात की स्थिति और व्यापार हितधारकों के सामने आने वाली कठिनाइयों की निगरानी करने का काम शुरू किया है।



जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1714061



सीबीआईसी की ओर से व्यापार, उद्योग जगत और व्यक्ति विशेष की सहायता, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से जुड़े उपकरणों आदि सहित कोविड से संबंधित आयातों के कस्टम क्लीयरेंस में तेजी लाने के लिए एक समर्पित हेल्पडेस्क की स्थापना

केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कोविड से संबंधित आयातों से जुड़े सवालों के बारे में समुचित जानकारी और व्यापार, उद्योग जगत एवं व्यक्ति विशेष को तेजी से सीमा शुल्क के निपटारे (कस्टम क्लीयरेंस) में सहायता देने के लिए एक समर्पित हेल्पडेस्क की स्थापना की है।



जानकारी के लिये

: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1714090



सीएसआईआर-सीएमईआरआई द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ऑक्सीजन संवर्धन प्रौद्योगिकी कोविड-19 मरीजों के उपचार में प्रभावी सिद्ध हो सकती है: डॉक्टर वी आर सीर्सथ

सीएसआईआर-सीएमईआरआई द्वारा स्वदेशी स्तर पर विकसित ऑक्सीजन संवर्धन प्रौद्योगिकी कोविड-19 मरीजों के उपचार में प्रभावी सिद्ध हो सकती है। इस प्रौद्योगिकी में अद्भुत क्षमता है। उन्होंने सभी सहभागी उद्योगों और उद्यमियों से इस कठिन घड़ी में आगे आने और चिकित्सा उपयोग हेतु इस यंत्र का शीघ्र अति शीघ्र उत्पादन करने का आग्रह किया।

जानकारी के लिये:https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1714106



पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र को आज ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ के माध्यम से 44 टन लिक्विड ऑक्सीजन मिली। गुजरात के हापा से भारतीय रेलवे की रो रो सेवायें लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के 3 टैंकर लेकर नवी मुंबई के कलंबोली पहुंचीं। इन 3 टैंकरों में से मुंबई, थाणे और पुणे एक-एक टैंकर भेजा जायेगा। महाराष्ट्र के नागपुर को कल शाम 3 टैंकर मिल चुके हैं। नासिक में 9 अस्पताल अपने खुद के ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र स्थापित करने जा रहे हैं। जिले को परियोजना के लिए जिले की वार्षिक योजना से 10 करोड़ 88 लाख रुपये के लिए प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है।



गुजरात: राज्य सरकार और डीआरडीओ के द्वारा अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के सम्मेलन एवं प्रदर्शनी सेंटर में स्थापित 900 बेड के धन्वंतरि कोविड केयर अस्पताल का संचालन शुरू हो गया है। अस्पताल ने कल से मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। राज्य ने कल कोविड 19 के 14,296 नये मामले दर्ज किये है। बीते 24 घंटे में 6727 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गये।



मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल में ‘कोरोना कर्फ्यू’ 3 मई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में लगाये गये ‘कोरोना कर्फ्यू’ से कोरोना सकारात्मकता दर स्थिर हुई है। 22 अप्रैल को 24.29 प्रतिशत से गिरकर ये 25 अप्रैल को 23.01 प्रतिशत पर आ गयी। संक्रमण मुक्त होकर घर वापस जाने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़त दर्ज हो रही है। 19 अप्रैल को ये संख्या 6836 थी, जो कल तक बढ़कर 11,324 हो गयी है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 6 मई तक कर दिया है। लॉकडाउन की अवधि तक सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।



राजस्थान: राजस्थान के जोधपुर में ऑक्सीजन के दो टैंकर पहुंचे। ये टैंकर ग्रीन कॉरीडोर के जरिए शहर पहुंचें और बाद में जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल और महात्मा गांधी अस्पताल के लिक्विड ऑक्सीजन संयत्र पहुंचाये गये। राज्य सरकार ने कोविड -19 हेल्पडेस्क (2225624, 2225000) की शुरूआत कर दी है, जो कि आज से 24 घंटे सातों दिन चलेगी।

गोवा: कोविड 19 के मामलों में बढ़त की वजह से उत्तरी गोवा के शैक ने सीजन खत्म होने से पहले ही कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। कलंघटे- केंडोलियम बीच-बेल्ट पर शैक मालिकों के लिए अब तक के सभी सीजन में सबसे परेशानियों वाला सीजन व्यवहारिक रूप से समाप्त हो चुका है।



केरल: आज हुई एक सर्वदलीय बैठक में फिलहाल राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन न लगाने का फैसला किया गया। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंधों को सख्ती के साथ लागू किया जायेगा और सप्ताहांत में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध जारी रहेंगे। दुकानों को शाम के साढ़े 7 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। मतगणना के दिन 2 मई को जीत पर होने वाले समारोहों को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लगाये जायेंगे। एचएसई और वीएचएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। राज्य ने इसी बीच कोविड-19 मरीजों के डिस्चार्ज होने के दिशानिर्देश संशोधित किये हैं। केरल ने 28,469 नये कोविड मामलों के साथ एक दिन की सर्वाधिक बढ़त दर्ज की है। जांच सकारात्मक दर 22.46 प्रतिशत है। कल 1,94,427 लोगों को टीका लगाया गया ।



तमिल नाडु: तमिल नाडु के राजनैतिक दलों ने ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए तूतूकोडी में स्थित स्टरलाइट प्लांट को फिर से खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। सचिवालय में मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति के साथ ये फैसला लिया गया। पुड्डुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 747 नये मामले और 10 मृत्यु दर्ज की गयीं, जिसके साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 54,026 और मृतकों की संख्या 758 पर पहुंच गयी। रविवार को तमिलनाडु में 15,659 नये कोविड-19 मामले और 82 मृत्यु दर्ज की गयीं। रविवार को राज्य में 22,573 लोगों को टीका लगा। इसके साथ पूरे राज्य में 53,51,384 को टीका लगाया जा चुका है।

कर्नाटक: कर्नाटक ने संक्रमितों की संख्या घटाने और वायरस का क्रम तोड़ने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे से 2 हफ्ते के कर्फ्यू का ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक अनुमति रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेंगे। कैबिनेट ने तय किया है कि वो राज्य चुनाव आयोग को आने वाले सभी चुनावों को कम के कम 3 महीने स्थगित करने के लिये पत्र लिखेगी। दर्ज हुये नये मामले: 34,804; कुल सक्रिय मामले: 2,62,162 । कल 60,693 को टीका लगा, जिसके साथ राज्य में अब तक 86,61,038 को टीका लगाया जा चुका है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा “ एक 100 से 150 बेड का अस्थाई अस्पताल बेंगलुरू और जिला केंद्रों में मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित किया जायेगा”। केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि शनिवार को केंद्र ने राज्य को करीब 800 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन और रेमडेसिवर की 1.22 लाख शीशी भेजी हैं।





आंध्र प्रदेश: राज्य ने बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 12,634 नये मामले और 69 मृत्यु दर्ज की, जबकि 4304 संक्रमण से मुक्त हुए हैं। रविवार तक राज्य में कोविड टीके की 56,78,628 खुराकें दी जा चुकी हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से रविवार के दिन राज्य को कोविशील्ड की कुल मिलाकर 4 लाख खुराकें, और एक दिन पहले टीके की 1 लाख खुराकें मिली है। रेमडेसिवर की पर्याप्त आपूर्ति के लिए सरकार ने सभी 13 जिलों में नोडल औऱ सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने अस्पतालों और प्रयोगशालों में सीटी स्कैन को लेकर विशेष निर्देश जारी किये हैं। सरकार ने सीटी स्कैन का शुल्क 3000 रुपये तय कर दिया है।





तेलंगाना: राज्य में रविवार को कुल मिलाकर 56,499 को कोविड टीके की पहली खुराक और 11,457 को कोविड टीके की दूसरी खुराक मिली। अब राज्य में पहली खुराक पाने वालों की कुल संख्या 35,71,172 और दूसरी खुराक पाने वालों की संख्या 5,03,135 है। इसी बीच राज्य में कल कुल 6551 नये दैनिक मामले और 43 मृत्यु दर्ज की गयीं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 65,597 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड मामलों में तेजी की वजह से विभिन्न श्रेणियों में डॉक्टरों सहित 755 पदों को अनुबंध आधार पर और आउटसोर्सिंग के जरिए भरने का फैसला किया है। राज्य में बच्चों के बीच कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, और कुल मामलों में से 2.7 प्रतिशत 10 साल से कम उम्र के बच्चों के हैं। कोविड मामलों में बढ़त को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में 27 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है।



असम: रविवार को संक्रमण की वजह से 14 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी, इसके साथ ही राज्य में 5.48 की सकारात्मकता दर के साथ 1,844 नये मामले भी दर्ज किये गये। कोविड 19 संक्रमण में तेजी के साथ, असम का स्वास्थ्य विभाग राज्य में 10 से 15 छोटे ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के विचार पर भी काम कर रहा है। असम कोविड संकट बढ़ने के साथ 8 ऑक्सीजन संयंत्र लगाये गये हैं, जिसमें जीएमसीएच में 3, जेएमसीएच में 2 और तेजपुर, बरपेटा और दीफू मेडिकल कॉलेज में एक–एक संयंत्र लगा है, और ये सभी हर दिन 5.25 एमटी ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं।



मणिपुर: 140 सकारात्मक मामलों के साथ मणिपुर ने साल का सबसे उच्च दैनिक स्तर दर्ज किया। मणिपुर के कोविड मामले बढ़कर 30,421 पर और संक्रमण से दो और मृत्यु की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 385 पर पहुंच गयी। राज्य में कोरोना का टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 1,29,099 पर पहुंच गयी। कुल मिलाकर 24 जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग गतिविधियों के लिये जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) नियुक्त किया गया है। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए निरंतर जारी प्रयास में राज्य सरकार ने रविवार को 5 ऑक्सीजन जनरेटर स्थापित किये हैं जो 10 जंबो सिलेंडर का उत्पादन करने में सक्षम हैं।



मेघालय: राज्य ने रविवार को 208 नये मामले दर्ज किये- जो कि 2021 में अब तक किसी एक दिन में दर्ज सबसे अधिक बढ़त है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1338 पर पहुंच गयी। साथ ही रविवार को कोविड की वजह से 2 और मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या 160 पहुंच गयी। कोविड 19 टीके से जुड़े डर खत्म होने के साथ शिलांग में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लेने के लिए आ रहे हैं।

सिक्किम: कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए पालजोर स्टेडियम में 100 बेड का कोविड वार्ड बनाया जाना है। सिक्किम में कोरोना के 148 नये मामले और एक मृत्यु दर्ज की गयी।



त्रिपुरा: अगरतला में कोविड की वजह से कल एक मृत्यु दर्ज हुई। जबकि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान अगरतला में 100 नये मामले जुड़े। कोविड मामलों में तेजी को देखते हुए बोर्ड, विश्वविद्यालय की परीक्षायें रद्द कर दी गयी हैं।



नागालैंड: नागालैंड ने रविवार को 180 नये कोविड मामले दर्ज किये जिससे कुल संख्या 13,183 पहुंच गयी। दीमापुर ने अकेले 154 नये मामले दर्ज किये। सक्रिय मामले 679 हैं। नागालैंड में अब तक कुल 1,80,437 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।



पंजाब: संक्रमित पाये गये मरीजों की कुल संख्या 3,39,090 है। सक्रिय मामलों की संख्या 48,154 हैं। मरने वालों की कुल संख्या 8432 है। कोविड टीके की पहली खुराक पाने वालों (स्वास्थ्य कर्मी+फ्रंटलाइन कर्मचारी) की संख्या 582275 है। कोविड टीके की दूसरी खुराक पाने वालों (स्वास्थ्य कर्मी+फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 169344 है। 45 साल से ऊपर टीके की पहली खुराक पाने वालों की कुल संख्या 2092480 है। 45 साल से ऊपर टीके की दूसरी खुराक पाने वालों की कुल संख्या 142269 है।



चंडीगढ़: जांच में संक्रमित पाये गये कोविड मामले 38692 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5236 है। अब तक कोविड 19 से मरने वालों की कुल संख्या 435 है।

हिमाचल प्रदेश: अब तक कोविड से संक्रमित पाये गये मरीजों की कुल संख्या 87501 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,577 है। अब तक दर्ज की गयीं कुल मौतें 1323 हैं।





पीआईबी तथ्यों की जांच