जौनपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू का जौनपुर आगमन
जौनपुर। सोमवार को सुबह 10 बजे ग्रामसभा गिरधरपुर, न्याय पंचायत- कापरपुर, वि.ख. करंजाकला में कांग्रेस पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए न्याय पंचायत स्तर की जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर द्वारा आयोजित होने वाली संगठन सृजन बैठक में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
बूथ स्तर पर कांग्रेस विचारधारा के विस्तार के लिए एकत्रित होकर बैठक कर रहे हैं।देश की अखंडता और लोकतंत्र की बहाली के लिए कांग्रेस विचारधारा का प्रचार प्रसार बहुत आवश्यक है क्योंकि कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, जो पूरी तरह से आपके माध्यम से जनता से साझा किया जाना आवश्यक हैं कि किस प्रकार से भाजपा सरकार देश व प्रदेश के युवा, बेरोजगार,किसान, मजदूर, दलित के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं।













You must be logged in to post a comment.