स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ मार्गदर्शक बाबूलाल कबीरपंथी को सेवानिर्वित जीवन की शुभकामनाएं : महावीर सिंह गुर्जरराष्ट्रीय उपाध्यक्षस्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन

स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ मार्गदर्शक ओर युनियन को स्थापित करने में विशिष्ठ एवं महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समता, स्वतंत्रता, बन्धुत्व ओर न्याय की विचारधारा को समाज में स्थापित करने मे प्रयत्नशील तथा व्यक्तिवाद, गेरलोकतांत्रिकओर गेर सवेधानिक व्यवस्था के खिलाफ एक मजबूत ओर दबंग आवाज माननिय बाबुलाल कबीरपंथी जी के सेवानिवृत्ति समारोह में स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन द्वारा उन्हे पगडी बांध उनका सम्मान किया गया



*कार्यक्रम में स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (SRBKU),AISCSTERA (All india SC ST railway employes aso.), बामसेफ़, मुलनिवासी संघ ,मन्डल आर्मी सामाजिक न्याय मिशन, मुलनिवासी विद्यार्थी संघ, मुलनिवासी सभ्यता संघ,आदि संगठनो के अलावा लगभग पुरे उतर भारत से पहुचे साथियों का युनियन की तरफ़ से हार्दिक आभार एवं मान्यवर बाबुलाल जी को उनके सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*

जय भीम जय भारत
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
महावीर सिंह गुर्जर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह हुआ स्थगित रिपोर्ट:: मनीष श्रीवास्तव

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह हुआ स्थगित



जौनपुर – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह 4 अप्रैल रविवार को बीआरपी इंटर कॉलेज में आयोजित था लेकिन कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अपने कायस्थ समाज के कई परिवार में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर महासभा चिंतित है इसलिए होली मिलन समारोह स्थगित किया जाता है।

वहीं सभी से अपील है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने घरों में रहे और परिवार को सुरक्षित रखें।

स्व० ओम प्रकाश मिश्र की श्रद्धांजलि गोष्ठी डॉ प्रमोद वचस्पति के आवास पर हुई सम्पन्न

स्व० ओम प्रकाश मिश्र की श्रद्धांजलि गोष्ठी डॉ प्रमोद वचस्पति के आवास पर हुई सम्पन्न

जिला संवाददाता पूर्वांचल चेतना जौनपुर।



जौनपुर – अखिल भारतीय काव्य मंच के बैनर तले संस्थापक डॉ प्रमोद वाचस्पति के आवास पर जनपद के वरिष्ठ कवि शायर विचारक एवं चिंतक स्वर्गीय ओम प्रकाश मिश्र की श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के कवियों एवं शायरों ने काव्य पाठ करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

स्वर्गीय श्री मिश्र के वरिष्ठ पुत्र डॉक्टर प्रतीक मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर पी सी विश्वकर्मा के साथ प्रथम स्वर्गीय श्री मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया व दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉक्टर प्रतीक मिश्रा ने अपने पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश मिश्र के जीवन का विस्तार रूप से परिचय दिया और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, इसी क्रम में उन्होंने यह भी बताया की मेरे पापा की रचनाओं को अनेक बड़े बड़े कलाकारों ने स्वर संगीत के साथ गाया है और कुछ एक रचनाएं फिल्मों में भी गई हैं !उदित नारायण द्वारा गाई गई रचना को भी आपने साझा किया।

डॉ धीरेंद्र पटेल डॉ अजय विक्रम सिंह ,डॉ संजय कुमार सिंह, रामजीत मिश्र, राजेश कुमार पांडे, कलाधर यादव ,अरविंद सिंह बेहोश, फूलचंद भारती ,चंद्रमणि पांडे ,प्रेमचंद तिवारी ,रमेश चंद्र सेठ आशिक जौनपुरी ,,कारी जिया, मोनिस जौनपुरी, अंगद कुमार राही आदि रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

संस्था के अध्यक्ष असीम मछली शहरी ने सभी आए हुए कवियों शायरों का स्वागत अभिनंदन किया! कार्यक्रम का संचालन संस्थापक डॉ प्रमोद वाचस्पति ने किया।

इन बैंको में जमा होगी प्रत्याशियों की जमानत धनराशि

इन बैंको में जमा होगी प्रत्याशियों की जमानत धनराशि



जौनपुर – जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामांकन तथा जमानत धनराशि का चालान जमा कराने हेतु जनपद में भारतीय स्टेट बैंक की 06 शाखाओं, मुख्य शाखा जौनपुर, शाहगंज, मडियाहूं, केराकत, मछलीशहर तथा बदलापुर शाखाओं को अधिकृत किया गया है।

उन्होंने उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा है कि वह एसबीआई की उपरोक्त शाखाओं पर जाकर अपनी नामांकन/जमानत धनराशि जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल को बैंकों में बंदी रहेगी।

02 अप्रैल को उक्त सभी शाखाएं खुलेंगीं तथा उम्मीदवारों की नामांकन/जमानत की धनराशि जमा की जाएगी।

धर्मेन्द्र निषाद बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मे सचिव, कांग्रेस जनों ने दी बधाई

धर्मेन्द्र निषाद बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मे सचिव, कांग्रेस जनों ने दी बधाई



जौनपुर। 31 मार्च प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के अनुमोदन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें जनपद जौनपुर को तरजीह देते हुए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेंद्र निषाद को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जो विश्वास व्यक्त किया है कि धर्मेंद्र निषाद की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी धर्मेंद्र निषाद ने कांग्रेस की राजनीति में पिछड़ा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए पिछड़ों की आवाज बनने का काम किया जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के पद पर रहे है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान संगठन में धर्मेंद्र निषाद को प्रदेश का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उन्हें उन्हें सचिव की जिम्मेदारी देकर के जौनपुर का प्रतिनिधित्व देने का काम किया धर्मेंद्र निषाद को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया बधाई देने वालों में सर्वश्री सुरेंद्र विक्रम वीर बहादुर सिंह बाबा राकेश उपाध्याय उस्मान अली हीरालाल पाल नीरज राय अजय सोनकर राकेश सिंह डब्बू राजकुमार निषाद कलिंदर बिंद संदीप सोनकर विशाल सिंह हुकुम अनिल सोनकर तौकीर खान शैलेंद्र सिंह राज कुमार गुप्ता राजकुमार मौर्य प्रमोद निषाद राजीव निषाद सतीश यादव चंद्रजीत गुप्ता बब्लू गुप्ता हाशिम अली राकेश मिश्रा आजम जैदी डॉक्टर आर सी पांडेय अमित तिवारी अशोक साहू महमूद अंसारी डॉ प्रमोद सिंह डॉ प्रभात विक्रम सिंह डॉ सन्तोष गिरी विजय प्रताप सिंह अंकित राय तालुकदार दुबे नन्द लाल गौतम आनंद सेठ दिवाकर निषाद सहित कांग्रेस जनों ने धर्मेंद्र निषाद की नियुक्ति पर बधाई दी वशिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

सभी कार्यालय को किया सैनिटाइज़ : डीएम

सभी कार्यालय को किया सैनिटाइज़ : डीएम

जिलाधिकारी / डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा



जौनपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समस्त विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि अपने कार्यालय में सैनिटाइजर तथा कार्यालय गेट पर बने कोरोना हेल्प डेस्क पर थर्मल स्कैनर के साथ सैनिटाइजर तत्काल रखना सुनिश्चित करें तथा बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जांच की जाए, यदि कोई भी कोरोना संदेहास्पद व्यक्ति मिले, तो तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करे।

1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगेगा टीकाअप्रैल के लिए 2.40 लाख टीकाकरण का लक्ष्य। जानिये क्या है टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया

*1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगेगा टीका*



अप्रैल के लिए 2.40 लाख टीकाकरण का लक्ष्य।

जौनपुर – कोविड पर नियंत्रण पाने को स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अब गुरुवार (01 अप्रैल) से 45 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगेगा। सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रत्येक ब्लाक के लिए 1,000 लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है जबकि बाकी के तीन दिनों में हर कार्य दिवस पर प्रत्येक ब्लाक को 500 लोगों का टीकाकरण करवाना होगा।

इस तरह से अप्रैल में जिले में 02.40 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर लग गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ राकेश कुमार ने बताया कि 01 और 02 अप्रैल जिले के 74 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगेगा। उन्होंने 45 वर्ष तथा इससे ज्यादा उम्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की है। साथ ही पास-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को 74 स्वास्थ्य इकाइयों पर टीका लग रहा है जबकि बाकी के तीन कार्य दिवसों पर 26 स्वास्थ्य इकाइयों पर टीका लगता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेन्द्र सिंह, द्वितीय जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ डीके सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोविड की दूसरी लहर रोकने में भी यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। यदि लोग तेजी से अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाएंगे तो दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने नहीं पाएगा। उन्होंने इसके साथ ही कोविड कंट्रोल के अन्य साधनों मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, बार-बार हाथ धुलने को कोविड महामारी रोकने में कारगर हथियार बताया है।
यहां हर कार्य दिवस पर टीकाकरण: जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय और राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय तथा हर ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जिनकी जिले में संख्या 21 है, के साथ ही सीएचसी शाहगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर में हर कार्य दिवस पर टीकाकरण किया जा रहा है।

यहां पर तीन दिन टीकाकरण होगा: जिले की 74 स्वास्थ्य इकाइयों पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण की सुविधा है। जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर, बख्शा, चोरसंड, डोभी, रेहटी, मछलीशहर, मड़ियाहूं, मुफ्तीगंज, सतहरिया, रामनगर, रामपुर, शाहगंज, सिरकोनी, सुइथाकला, बरसठी, केराकत, खुटहन, महराजगंज, सुजानगंज, सिकरारा-चांदपुर, मेंहरावां तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बख्शा, धरमपुर, जलालपुर, मातापुर (अरबन), मुंगराबादशाहपुर, सोंधी, करंजाकला, सिकरारा, सिंगरामऊ, बजरंग नगर, जमुहाई, अमहित, गभिरान, कुंवरपुर, राजा बाजार, रामपुर नड्डी, नेवढ़िया, नोनारी, राजेपुर, अर्सिया, बेलवार, तेजी बाजार, चावरी, बारी, पवारा, बांकी, बड़ेरी (मड़ियाहूं), सरडीह (रामपुर), जमालापुर (रामनगर), मीरगंज (मछलीशहर), तरहटी (मुंगराबादशाहपुर), गद्दोपुर(महराजगंज), प्रेम का पूरा (सुजानगंज), जमुनिया (खुटहन), बीबीगंज (सोंधी), भन्नौर (बरसठी), रामपुर जामिन (धर्मापुर), त्रिलोचन, कसेरवा (मछलीशहर), मुफ्तीगंज, बगथरी (मुफ्तीगंज), गुतवन (रामनगर), कोचरी (रामपुर), परियांवा (सिरकोनी), मदराहा (सोंधी), भैसावाली (सुइथाकला), करोबनकट (बरसठी), थानागद्दी (केराकत), जमऊपट्टी (बदलापुर), लेदुका (बख्शा), हिसमपुर (डोभी), निभापुर (मुगराबादशाहपुर) स्वास्थ्य इकाइयों पर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है।

आयुष्मान भारत में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में भी यह टीकाकरण प्रत्येक कार्य दिवस पर हो रहा है। सार्वजनिक अवकाश के दिन टीकाकरण का कार्य नहीं हो रहा है।
ऐसे उठाएं लाभ: टीकाकरण के लिए लाभार्थी को स्वयं से कोविड पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहिए। लाभार्थी को cowin.gov.in पर अपना पंजीकरण करना होगा। स्वयं रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुकूल स्वास्थ्य इकाई का चयन कर टीकाकरण करा सकेंगे। जो लाभार्थी स्वयं से अपना पंजीकरण करने में सक्षम नहीं हैं, या बिना पंजीकरण के टीका लगवाने पहुंच गए हैं, उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं होगी। वह अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण सत्र पर जाएंगे तो वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी कोविड पोर्टल के माध्यम से उनका भी टीकाकरण कर देंगे।

इस चरण के टीकाकरण के लिए हर लाभार्थी को पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि टीकाकरण स्थल पर लेकर जाना जरूरी है।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मिली जमानत, जेल से हुए रिहा ।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मिली जमानत, जेल से हुए रिहा



नैनी जेल से फतेहगढ़ जेल भेजे गए पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया। बुधवार को हुई रिहाई के बाद धनंजय अपने समर्थकों के साथ गुपचुप तरीके से निकल गए। गौरतलब है कि 5 मार्च को जौनपुर के खुटहन थाने में दर्ज 2017 के पुराने मामले में प्रयागराज की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में बेल बांड कैंसल कराकर धनंजय नैनी सेंट्रल जेल पहुंचे थे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हत्या के मामले में धनंजय का नाम आने के बाद लखनऊ पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी और उनपर 25,000 का इनाम भी घोषित किया गया था| बीते 11 मार्च को नैनी जेल में सुरक्षा का खतरा होन पर पूर्व सांसद को फतेहगढ़ जेल शिफ्ट किया गया था। 20 दिन जेल की सलाखों के पीछे रहन के बाद आखिर कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

धनंजय की रिहाई पूरी तरह से गुपचुप तरीके से हुई। उन्हें लेने उनके सर्मथक ज्यादा तामझाम से भी नहीं पहुंचे। कुछ लोग काले रंग की गाड़ियों से पहुंचे। गाड़ियां जेल से कुछ दूरी पर खड़ी रहीं। जेल से निकलते ही वह काली गाड़ी में बैठकर निकल गए। जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला के अनुसार पूर्व सांसद धनंजय की प्रयागराज कोर्ट से जमानत मंजूर कर ली गई थी। आदेश मिलते ही बुधवार सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया।

मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोलर पैनल बांटते एक संभावित प्रत्याशी प्रधानपति गिरफ्तार ।

आचार संहिता के उलंधन मे एक गिरफ्तार

मुंगराबादशाहपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोलर पैनल बांटते एक को गिरफ्तार किया गया है।



थानाध्यक्ष सेतांशु शेखर पंकज को सूचना मिली कि ग्राम नाथूपुर में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संभावित प्रधान प्रत्याशी गीता देवी के पति अमरजीत पटेल द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए लोगों को रिश्वत के रुप में सोलर पैनल व संबंधित उपकरण वितरण किया जा रहा है । सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराह कान्सटेबल अनिल यादव , कान्सटेबल शक्ति यादव के साथ नाथूपुर गांव पहुंचे और अमरजीत पटेल को पांच अदद सोलर पैनल , तेरह पोल , बारह अदद एलईडी स्ट्रीट लाइट व बीस बैट्री बॉक्स के साथ गिरफ्तार कर थाने लाये और पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है ।

राजकीय विधि महाविद्यालय सीकर के परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे @Rakeshnsui1 का @Mandalarmy_ ने समर्थन किया

मंडल आर्मी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट

राजकीय विधि महाविद्यालय सीकर के परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे राकेश गढ़वाल जी का मंडल आर्मी समर्थन करती है व @RajGovOfficial से तत्काल विधि कॉलेज सीकर में बाबा साहेब की मूर्ति स्थापना की मांग करती है।

मंडल आर्मी के साथ आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) ने भी समर्थन दिया
आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जी ने ट्वीट कर कहा

मंडल आर्मी चीफ अनिरुद्ध सिंह विद्रोही ने ट्वीट करके समर्थन देते हुए कहा

महापुरुषों के सम्मान ,समाज के हक व शोषण के विरुद्ध लड़ाई में मंडल आर्मी हमेसा आपके साथ खड़ी रहेगी। जय मंडल जय ओबीसी जय संविधान
@MandalArmy_

भीम आर्मी एकता मिशन भी अनशनकारियों के समर्थन में आई

धोंड विधायक परसराम मोदरिया ने राकेश गढ़वाल की मांग का समर्थन करते हुए विद्यालय परिसर बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा