नवागत जिला सूचना अधिकारी ने गृहण किया कार्यभार

नवागत जिला सूचना अधिकारी ने गृहण किया कार्यभार

जिला सुचना अधिकारी : सुश्री मनोकामना राय



जौनपुर। जनपद में नवागत जिला सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। सुश्री राय 2018 बैच की पीसीएस अधिकारी है। उन्होने बताया कि उनका मूल निवास आजमगढ़ है। मेरी शिक्षा प्रयागराज एवं वाराणसी से हुई है। उनके द्वारा बताया गया कि शासन प्रशासन की नीतियों को आम जनमानस तक पहुचाने की मेरी हर मुमकिन कोशिश रहेगी। शासन के कार्यो को समयबद्धता से निस्तारित करना मेरा लक्ष्य है।

पत्रकार पुत्र पर हुए जानलेवा हमले में एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस नाकामलखनऊ शासन सत्ता के दबाव में पुलिस हुई शिथिल, हाथ पर हाथ धरे बैठी है पुलिस : आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

पत्रकार पुत्र पर हुए जानलेवा हमले में एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस नाकाम
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


लखनऊ शासन सत्ता के दबाव में पुलिस हुई शिथिल, हाथ पर हाथ धरे बैठी है पुलिस।


आक्रोशित पत्रकारों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडल आयुक्त समेत तमाम अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार।
जौनपुर – इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष आजतक चैनल के जिला प्रतिनिधि पत्रकार राजकुमार सिंह के पुत्र प्रियांजुल सिंह पर हुए जानलेवा हमले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। सत्ता दल के दबाव में पुलिस ने शिथिलता अख्तियार कर लिया है जिससे एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपित अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और अब अपराधी पत्रकार एंव पत्रकार के परिजनों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाकर एससी-एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

आक्रोशित पत्रकारों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडल आयुक्त समेत तमाम अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार।

जिससे आक्रोशित होकर जौनपुर के पत्रकारों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडल आयुक्त वाराणसी, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी एंव पुलिस अधीक्षक जौनपुर को शिकायती पत्र भेजकर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी एंव पत्रकार व उनके परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्रकारों ने शासन प्रशासन को आगाह किया है कि होली तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

मालूम हो कि बीते 19 मार्च को दिन में करीब 11 बजे मामूली विवाद को लेकर न्यू भगौती कालोनी निवासी प्रियन्जुल सिंह पुत्र पत्रकार राजकुमार सिंह की टीबी हास्पिटल के पास आराध्या फर्नीचर हाऊस पर ध्रुव कुमार सिंह उर्फ गुड्डा और उसके भाई श्रवण सिंह उर्फ शालू 8-10 अज्ञात लोगों के साथ धावा बोलकर लाठी, डण्डा और लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया फिर दुकान में रखे फर्नीचर को तोड़ डाला। मनबढ़ बदमाश जाते समय कैश बाक्श में रखा 43 हजार रूपये नगदी भी लूटकर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लहूलुहान व्यापारी को जिला अस्पताल ले गयी। दवा इलाज के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ध्रुव कुमार सिंह उर्फ गुड्डा और उसके भाई श्रवण सिंह उर्फ शालू समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 307, 395, 427, 452 एंव 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गयी थी लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई जो पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया। इस संदर्भ में जनपद के सभी पत्रकारों ने बीते दिवस जिलाधिकारी से मिलकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विधिक कार्यवाही का आग्रह किया था। जिस पर डीएम ने दो से तीन दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था इसके बाद भी अभियुक्तों पर पुलिस मेहरबान है। अब हमलावर दबंग बदमाश मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए पत्रकार व उनके परिवार के खिलाफ एससी-एसटी का फर्जी मुकदमा गढ़ने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस संरक्षण में हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और पत्रकार व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

हमलावर इसके पूर्व भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। समस्त पत्रकार साथी ने जिला प्रशासन को यह भी आगाह किया है कि होली पर्व तक यदि अभियुक्तों पर गैगेस्टर एक्ट में कार्यवाही व गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम पत्रकार गण को मजबूर हो कर संघर्ष का रास्ता अख्तियार कर लेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस दौरान मुख्य रूप से शशिराज सिन्हा, राकेश पाण्डेय, शम्भू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रामजी जायसवाल, अनिल दुबे, यशवंत गुप्ता, मोहम्मद अब्बास, बृजेश यदुवंशी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक सिंह, अजीत सिंह, अजीत बादल, विनोद विश्वकर्मा, सुशील स्वामी, इशू सिंह, राजन मिश्रा, राज सैनी, मोहन लाल, विद्याधर राय, वीरेंद्र पाण्डेय, सुधाकर शुक्ला, दीपक मिश्रा, इशरत हुसैन, संतोष श्रीवास्तव, अलोक सिंह, आदित्य सिंह, मनीष श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, जुबैर अहमद, वीरेंद्र गुप्ता, तामीर हुसैन, अखिलेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, दिवाकर दुबे, छोटेलाल सिंह, मसूद अहमद समेत भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मामले में  सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार किया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट में अपनी बात रखने को कहा है. बता दें, यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण का आधार वर्ष 2015 को बनाए जाने के खिलाफ सुनवाई से SC ने मना कर दिया है. 

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 1995 के बजाय 2015 के आधार पर पंचायत चुनाव में आरक्षण की लिस्ट बनाने के लिए कहा था. राज्य सरकार भी इस पर सहमत हो गई है. इसके विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा है. SC का कहना है कि याचिकाकर्ता हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में शामिल नहीं थे, इसलिए उन्हें हाई कोर्ट जाना चाहि

जानिए जौनपुर और बाकी जिलों में कब होंगे पर्चा दाखिल और मतदान⁉️

उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित पंचायत चुनाव पर आज निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ा ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस वार्ता करके आज नामांकन से लेकर चुनाव के चरण और तारीखों कर दिया है। पंचायत चुनाव की पूरी अधिसूचना जारी करके किस जनपद में किस चरण और किस तारिख को चुनाव होगा यह भी बता दिया गया है।




यदि जनपदों की बात करें तो, पहले चरण में 18 जिलों में मतदान होगा। इनमें सहारनपुर,गाजियाबाद,रामपुर,बरेली,हाथरस, आगरा,कानपुर,झांसी,महोबा,हरदोई में मतदान, प्रयागराज,रायबरेली,अयोध्या में होगा मतदान, श्रावस्ती,संतकबीरनगर,गोरखपुर में मतदान, पहले चरण में जौनपुर,भदोही में मतदान होगा।



दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिनमें मुजफ्फरनगर,बागपत,नोएडा,बिजनौर में मतदान, 19 अप्रैल को अमरोहा,बदायूं,एटा में होगा मतदान, 19 अप्रैल को मैनपुरी,कन्नौज,इटावा में मतदान, ललितपुर,चित्रकूट और प्रतापगढ़ में 19 को मतदान, लखनऊ,लखीमपुर,सुल्तानपुर में 19 अप्रैल को मतदान, गोंडा,महराजगंज,वाराणसी और आजमगढ़ में मतदान शामिल हैं।









वहीं तीसरे चरण का 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिनमें शामली,मेरठ,मुरादाबाद में 26 अप्रैल को मतदान, पीलीभीत,कासगंज,फिरोजाबाद में 26 अप्रैल को मतदान, औरैया,कानपुर देहात,जालौन,हमीरपुर में 26 को मतदान, फतेहपुर,उन्नाव,अमेठी में 26 अप्रैल को मतदान, बाराबंकी,बलरामपुर,सिद्धार्थनगर में 26 को मतदान, देवरिया,चंदौली,मिर्जापुर,बलिया में 26 अप्रैल को वोटिंग शामिल हैं।










इसके अलावा चौथे और अंतिम चरण की बात करें तो, 29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होगा। जिनमें बुलंदशहर,हापुड़,संभल में 29 अप्रैल को मतदान, शाहजहांपुर,अलीगढ़,मथुरा में 29 अप्रैल को मतदान, फर्रूखाबाद, बांदा, कौशांबी,सीतापुर में 29 अप्रैल को वोटिंग, अंबेडकरनगर,बहराइच,बस्ती में 29 अप्रैल को मतदान, कुशीनगर,गाजीपुर,मऊ में 29 अप्रैल को मतदान, सोनभद्र में भी 29 अप्रैल को मतदान होगा।









गौरतलब है कि, यूपी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। और 18 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आपको बता दें कि, इसके लिए कल से नामांकन पत्रों का विक्रय शुरू हो जाएगा। बता दें, पहले चरण का नामांकन 3 और 4 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण का नामांकन 7 और 8 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का नामांकन 13 और 15 अप्रैल को। चौथे चरण का नामांकन 17 और 18 अप्रैल को होगा।

समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

#जौनपुर समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न



जौनपुर – समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मेवा लाल गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में जिस तरह अनुसूचित जाति का भेदभाव किया जा रहा है वह बहुत सोचनीय है अब हमारा अनुसूचित जाति जाग गया है और आने वाले समय के चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेंगे।

जिस तरह आज लूट हत्या बलात्कार चरम सीमा पर है लेकिन वहीं भाजपा सरकार मौन बनी हुई है वहीं अनुसूचित जाति के लोगों के प्रति लगातार भेदभाव कर रही है ये समाजवादी लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे अब आप लोगों को जागरूक होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके और जिस तरह अनुसूचित जाति के लोग समाजवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं उससे तो यही प्रतीत हो रहा है।

अनुसूचित जाति का साथ समाजवाद की बात आने वाले चुनाव में आप लोगों को एक एक बूथ जीतकर भारतीय जनता पार्टी की निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है। बैठक में मुख्य रूप से हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, श्रवण जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, रुक्शार अहमद, हीरालाल विश्वकर्मा, शेखू खाँ, डॉ धर्मेंद्र चौधरी, पवन मंडल, अवनीश कुमार, राजीव रत्न, राम नवल सरोज, जितिन प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।

सुमन नेगी उर्फ सब्बो की शार्ट फ़िल्म ‘ नेता जी ‘ की शूटिंग हुई पूरी जल्द होगी रिलीज ..पत्रकार की भूमिका में नज़र आएंगे वसीम मंसूरी ….

सुमन नेगी उर्फ सब्बो की शार्ट फ़िल्म ‘ नेता जी ‘ की शूटिंग हुई पूरी जल्द होगी रिलीज ..

पत्रकार की भूमिका में नज़र आएंगे वसीम मंसूरी ….

मुज़फ्फरनगर। मायानगरी के नाम से चर्चित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का शहर कहा जाने वाला मुंबई अब शायद उत्तर प्रदेश का नोएडा सिटी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद अंधकार में हो जाएगा ।

अभिनेता वसीम मंसूरी



सुपर स्टार अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने ‘ धाकड़ छोरा ‘ , धाकड़ छोरा – 2 , हद हो गई , यार बनेगा दूल्हा , ओ सनम थारे हो गए हम , हसीना, सुमन नेगी , दुल्हनिया , दिलरूबा , मेरी लाडो , जबरदस्त गड़बड़ घोटाला , गोरी तेरे गांव में आदि दर्जनों सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग कर मॉलीवुड ने अपनी धमाकेदार दस्तक दी। पिछली प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने यहाँ यूपी फिल्मो को प्रोत्साहन दिया , वही सीएम योगी ने नोएडा को फ़िल्म इंडस्ट्री विकसित करने का कार्य शुरू किया।

सब्बो किरण प्रोडक्शन बैनर तले बन रही शॉर्ट फ़िल्म ‘ नेता जी ‘ व ‘ डॉक्टर ‘ की शूटिंग सामुहिक रूप से की जा रही हैं। दोनो फिल्मों की शूटिंग मुज़फ्फरनगर , नोएडा , बागपत आदि जनपदों में की गई । फ़िल्म के प्रड्यूसर भूपेंद्र कुमार तितोरिया तथा डारेक्टर धर्मेश जेटली रहे।
शॉर्ट फिल्म ‘ नेता जी ‘ में अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ सब्बो व अभिनेता अमित शर्मा ने निभाई ।
अभिनेत्री के पिता का किरदार रामबीर तोमर व मॉलीवुड में विलन का बादशाह कहे जाने वाले भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने अपनी कला का जलवा बिखेरा। फ़िल्म ‘ नेता जी ‘ में पत्रकार की भूमिका में पत्रकार वसीम मंसूरी करते हुए नज़र आये …

फ़िल्म के प्रड्यूसर भूपेंद्र कुमार तितोरिया ने बताया कि ‘ नेता जी ‘ फ़िल्म में बेटियों के सम्मान को दर्शाया गया हैं जो कि बेटी भी बेटो से कम नही होती और फ़िल्म ‘ डॉक्टर ‘ में कोरोना काल मे किस तरीके से देश के नागरिकों ने कठिनाईयो का सामना करना पड़ा तथा यह भी संदेश दिया है कि कोरोना घातक जैसी बीमारी से सावधान रहने की जरूरत हैं लेकिन डरने की कोई जरूरत नही ।
दोनो फिल्मों में समाज को फ़िल्म के माध्यम से सन्देश देना चाहते हैं। जल्द ही फ़िल्म रिलीज की जाएगी लगातार कई फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी।

आगाज सेवा समिति @Aagazsevasamiti की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा नीता गुप्ता जी को लखनऊ मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया @HemaSin50471382 @PreetiS54700341

आगाज सेवा समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा नीता गुप्ता जी को लखनऊ मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया

जिसकी जानकारी आगाज़ सेवा समिति के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके दिया गया। जिसपर आगाज़ सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति सिंह ने भी शुभकामना प्रेषित की

आगाज़ सेवा समिति भारतीय सेवाभावी महिलाओं का संघठन हैं। जो बिना किसी फंडिंग के अपने स्वयं स्त्रोत से धन समय खर्च कर महिला हितों के लिए संघर्ष करती है।

विशेष अवसरों पर वस्त्र खाद्य राशन वितरण जैसे कार्य वृहद स्तर पर करते हैं जिनसे जरूरतमंदो के चेहरे पर मुस्कान आती है

ठेले वाले की मदद करते दिखे होमगार्ड जवान निसार हुसैन, लॉक डाउन में भी जनता की सेवा करते दिख चुका है जवान

ठेले वाले की मदद करते दिखे होमगार्ड जवान निसार हुसैन, लॉक डाउन में भी जनता की सेवा करते दिख चुका है जवान



जौनपुर । कोरोना काल में लगातार डयूटी करने वाले होम गार्ड जवान निसार हुसैन ने जिस तरह से अपने कर्तव्यो का निर्वाहन किया है, वो सराहनीय है, यह वो होम गार्ड जवान निसार हुसैन है जो जौनपुर के सदभावना पुल पर ठेले वाले की मदद करता नजर आया कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बगैर यह होमगार्ड जवान अपने परिवार के साथ कम समय देकर जनता की भलाई में लगा रहा अपनी डयूटी निभाता रहा लोगों की मदद करता रहा । होमगार्ड निसार हुसैन ही असली कोरोना वॉरियर और मददगार हैं, जो कि चौबीसों घंटे जनता की मदद के लिए आगे बढता हैं, जनता जिसका दिल से धन्यवाद करती हैं।

साभार
पत्रकार तामीर हसन शीबू
ब्यूरो चीफ
अमन की शान

जौनपुर – थाना लाइनबाजार क्षेत्र अंतर्गत मियांपुर मोहल्ले में कराए के मकान में रह रहे बिजली कर्मचारी नितेश सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली लाश, फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

*संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती मिली बिजली कर्मचारी की लाश*



जौनपुर – थाना लाइनबाजार क्षेत्र अंतर्गत मियांपुर मोहल्ले में कराए के मकान में रह रहे बिजली कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी मिली लाश, फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर मिलने ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटी, सूत्रों की जानकारी से थाना पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार वाराणसी जनपद के चिउरापुर गांव के निवासी नितेश सिंह यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव जौनपुर जनपद के बिजली विभाग में तृतीय खंड कार्यालय में सहायक के पद पर नियुक्त था, जिसकी नियुक्ति 2019 में हुई थी, जो नगर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र मियांपुर स्थित एक कराए के मकान में रहता था उसी मकान में नितेश ने अपने आपको फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की।

जौनपुर नगर के अटाला मस्जिद के सामने कलकत्ता शेरवानी कलेक्शन में लगी भीषण आग।मौके पर भारी पुलिस बल फायर ब्रिगेड के साथ आलाधिकारी मौजूद,

*शेरवानी की दुकान में अचानक लगी भीषण आग में लाखों रुपये की हुई क्षति*

पत्रकार – मनीष श्रीवास्तव जौनपुर।

जौनपुर – नगर के अटाला मस्जिद के ठीक सामने फेमस चिकन शेरवानी की दुकान में अचानक लगी आग में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक, आग की सूचना होते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी डा0संजय कुमार व नगर क्षेत्राधिकारी सहित जितेन्द्र दूबे, शहर कोतवाल संजीव मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौके पर रहे मौजूद, आग पर काबू पाने के लिए पुलिस बल ने काफी मशक्कत की उसके बाद पहुँची दमकल की चार गाड़ियों ने पहुंच कर आग बुझाने में सफल रही।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियाँ ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही, शेरवानी की दुकान में आग लगने से कितने रुपए की क्षति हुई हैं अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी हैं।