पुलिस पर लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए अस्पताल से घर उठा ले गए परिजन शव। बदमाशों ने नगर सभासद बाला लखंदर की गोली मार कर की हत्या जौनपुररियाजुल हक(केयर फॉर मीडिया)

पुलिस पर लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए अस्पताल से घर उठा ले गए परिजन शव
जौनपुर
रियाजुल हक


जौनपुर। पुलिस प्रशासन की लापरवाही से गुस्साए परिजन सभासद बाला लखंदर का शव जिला अस्पताल से जबरन उठा ले गए तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। ऐसा लगा कि शव ले जाकर लोग बवाल कर सकते हैं।रियाज़ुल
नई गंज स्थित एक मकान पर शव रखने की सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनपर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया तो करीब एक घंटे बाद शव पुलिस कब्जे में लेकर फिर जिला अस्पताल पहुंची। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने लापरवाही बरती। गोली लगने के बाद पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई लेकिन डाक्टर को दिखाने के बजाय सीधे मर्चरी हाऊस में रखवा दिया। परिजन पहुंचे और हल्ला मचाया तो मर्चरी से निकलवाकर इमरजेंसी में डाक्टर के पास ले जाया गया। जहां से परिजन शव लेकर यह कहते हुए निकल गए कि वे वाराणसी ले जाएंगे।

रियाज़ुल
हिस्ट्रीशीटर में था नाम
जौनपुर। पुलिस के मुताबिक सभासद बाला लखंदर लाइनबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उनपर कई अपराधिक मामले भी दर्ज थे। करीब 12 साल पहले बाला लखंदर उस वक्त चर्चा में आए थे जब सिटी स्टेशन से उनके अपहरण की घटना हुई थी। करीब ढाई साल बाद बाला लखंदर वापस आए तो पुलिस की जांच में पता चला था कि बाला का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उन्होंने खुद से अपहरण का नाटक किया था।
एआरटीओ ऑफिस भी चलता था उनके घर पर,समाजवादी सरकार में ए आरटीओ बाला लखंदर ने अपने घर पर ही बनवा दिया था।

रियाज़ुल

सच्ची खबर के मुख्य संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्री आत्मा राम त्रिपाठी के घर नन्हे मेहमान के आगमन पर सच्ची खबर परिवार और राष्ट्रीय जनहित मीडिया फाउंडेशन की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई : प्रेम प्रकाश यादव

जीवन का प्यार हैं बच्चे
• प्रमोद दीक्षित मलय



जीवन का प्रमुदित प्यार हैं बच्चे।
उत्साह नवल सत्कार हैं बच्चे।।

मधुरिम हास्य का उपहार बांटते।
सरिता का कलरव, धार हैं बच्चे।।

आंखों में शुभ इंद्रधनुष तैरते।
अम्बर अनंत विस्तार हैं बच्चे।।

खुशियों का मकरंद नेह लुटाते।
मधुमास वसन्त बहार हैं बच्चे।।

मानव मूल्यों के सबल संवाहक।
शुभ संस्कृति के आधार हैं बच्चे।।

हर दिवस उत्सव पावन बन जाता।
उल्लास, उमंग, उजियार हैं बच्चे।।
•••
शिक्षक, बांदा
मोबा : 94520-85234

मंडल आर्मी का संघर्ष लाया रंग दिल्ली में ओबीसी आरक्षण में बाधा बन रहे 1993 से आवासीय प्रमाण पत्र देने के नियम को निरस्त करने की मांग 8 फरवरी को दिल्ली सरकार के साथ बैठक

मंडल आर्मी का संघर्ष लाया रंग दिल्ली में ओबीसी आरक्षण में बाधा बन रहे 1993 से आवासीय प्रमाण पत्र देने के नियम को निरस्त करने की मांग 8 फरवरी को दिल्ली सरकार के साथ बैठक





मंडल आर्मी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
ओमकार यादव को ओबीसी के एक होनहार प्रतियोगी छात्र ने पत्र लिखकर दिल्ली में ओबीसी समुदाय को आरक्षण में बाधा बन रहे 1993 से आवासीय प्रमाण पत्र दिए जाने का नियम ख़तम करने की मांग की और कहा कि एससी एसटी समान्य वर्ग जनरल (ews)के सम्बन्ध में ऐसा कोई नियम नहीं है ।

लेकिन ओबीसी के लिए 1993 का आवासीय प्रमाण पत्र लाना कहीं कहीं गरीब छात्रों को भारी पड़ रहा है । क्यूंकि देश की राजधानी दिल्ली में नौकरी पेशा लोगों को खुद का मकान होना एक महंगा खर्च है । बहुत से लोग भाड़े पर कई सालों से वहीं रोजी रोटी के चक्कर में बस गए हैं । जिनके होनहार बच्चे पढ़ लिखकर जब नौकरी के लिए आवेदन किए तो उनके समक्ष आवासीय प्रमाण पत्र देने का संकट खड़ा हो गया । भाड़े के घरों में पले बढ़े होनहारों का भविष्य अंधकारमय होता देख मंडल आर्मी ने दिल्ली सरकार और कैबिनेट मिनिस्टर दिल्ली सरकार राजेन्द्र पाल गौतम से समस्या हल करने की अपील की

जिसे संज्ञान में लेकर
कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम जी ने मंडल आर्मी से कहा की
“मैं निरंतर इस प्रयास में हूँ कि यह 1993 से पहले से दिल्ली में रहने की शर्त है हट जाए, किन्तु केंद्र सरकार का एक नोटिफिकेशन इसमें बाधा बन रहा है, आप कृपया 8 फरवरी 2021 को मेरे कैम्प ऑफिस सुबह 10.30 बजे आइये मिलकर समाधान निकालने की कौशिश करते हैं।”

जब इस खबर के संबंध में मंडल आर्मी चीफ अनिरुद्ध सिंह विद्रोही जी से पूछा गया तो उन्होंने कहा

दिल्ली में लंबे समय से निवास कर रहे अन्य प्रदेशों के OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को “1993 से पहले दिल्ली में रहने का निवास पत्र” न दे पाने के चलते ओबीसी आरक्षण से वंचित रहना पड़ता है जबकि अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों के साथ ऐसी शर्त लागू नहीं होती है , जिससे संबंधित मंडल आर्मी, दिल्ली प्रदेश ईकाई को कई पत्र दिल्ली में लंबे समय से रह रहे ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के माध्यम से प्राप्त हुए। जिसको लेकर आज दिल्ली प्रदेश सरकार को मंडल आर्मी के द्वारा अवगत कराया गया। समस्या के समाधान हेतु दिल्ली प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आ. Rajendra Gautam MLA जी से वार्ता हुई व 08 फरवरी 2021 को सबंधित बिषय पर चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया। हम जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालेंगे। 08 फरवरी को मंडल आर्मी चीफ अनिरुद्ध सिंह विद्रोही जी राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली संयोजन ओमकार यादव जी राष्ट्रीय महासचिव महावीर गुर्जर जी व मंडल आर्मी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित अभ्यर्थियों के साथ मा. एड. राजेंद्र पाल गौतम जी से मुलाकात करेगा। मंडल आर्मी OBC समाज के अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होने देगी।


जय मंडल जय ओबीसी जय मंडल आर्मी

जीवन का प्यार हैं बच्चे• प्रमोद दीक्षित मलय

जीवन का प्यार हैं बच्चे
• प्रमोद दीक्षित मलय



जीवन का प्रमुदित प्यार हैं बच्चे।
उत्साह नवल सत्कार हैं बच्चे।।

मधुरिम हास्य का उपहार बांटते।
सरिता का कलरव, धार हैं बच्चे।।

आंखों में शुभ इंद्रधनुष तैरते।
अम्बर अनंत विस्तार हैं बच्चे।।

खुशियों का मकरंद नेह लुटाते।
मधुमास वसन्त बहार हैं बच्चे।।

मानव मूल्यों के सबल संवाहक।
शुभ संस्कृति के आधार हैं बच्चे।।

हर दिवस उत्सव पावन बन जाता।
उल्लास, उमंग, उजियार हैं बच्चे।।
•••
शिक्षक, बांदा
मोबा : 94520-85234

“गोदी मीडिया” नाम का जुमला मीडिया के ब्राह्मणवाद को छिपाने के लिए इस्तेमाल होता है। #Casteist_Media

“गोदी मीडिया” नाम का जुमला मीडिया के ब्राह्मणवाद को छिपाने के लिए इस्तेमाल होता है।



मीडिया पैसे पर बिकता तो तिलक का अख़बार ‘केसरी’ बाबा साहब के अख़बार ‘मूकनायक’ का विज्ञापन छापने से मना नहीं करता। बाबा साहब ने लिखा है (पढ़िए बहिष्कृत भारत में उनका संपादकीय) कि उन्होंने विज्ञापन छपवाने के लिए पैसे भेजे थे। केसरी ने छापने से इनकार कर दिया।



मीडिया पैसे पर ही बिकता तो सरकार में रहते हुए लालू, मुलायम, शिबू सोरेन, सिद्धारमैया, करुणानिधि, अखिलेश और मायावती के ख़िलाफ़ मीडिया में अभियान न चलते।



करोड़ों रुपए का विज्ञापन, सस्ती ज़मीन, और तमाम ग़लत-सही सुविधाएँ देकर भी ये लोग कभी मीडिया को अपनी गोदी में नहीं बिठा पाए।

शासन में रहते हुए बहनजी के समय ताज कोरिडोर, मुलायम सिंह के समय आय से अधिक संपत्ति और लालू यादव के समय चारा घोटाले के मामले मीडिया ने खूब उछाले। मीडिया ने इनकी सरकारों से हर महीने करोड़ों रुपए लिए। लेकिन इनकी गोदी में तो नहीं बैठा।

मीडिया गोदी में बैठता है। पर वह चुनता है कि किस गोदी में बैठना है। वह पैसे के लिए किसी की भी गोदी में नहीं बैठ जाएगा।

#Casteist_Media

16 जनवरी से 15 फरवरी तकसक्षम महोत्सव2021का आयोजन…रवि यादव/मुबंई

16 जनवरी से 15 फरवरी तक
सक्षम महोत्सव2021का आयोजन…
रवि यादव/मुबंई

मुंबई ..सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव )एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसकी पहल भारत सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा ,संधारणीय विकास तथा अपने देश के पर्यावरण सुरक्षा के लिए की ।महाराष्ट्र के राज्य स्तरीय समन्वयक संतोष निवेंडकर ने मुंबई प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया कि पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान असोसिएशन(पीसीआरए )ने जन जागरूकता निर्मित करने में आगे रहा है ताकि पेट्रोलियम उत्पादकों के संरक्षण, ईंधन सक्षम उपकरणों को आगे लाने और पेट्रोलियम संरक्षण के लिए नीतियों रणनीतियों के प्रस्ताव में सरकार की मदद के जरिये जागरूकता लाई जा सके। इस लिए राज्य सरकार के सक्रिय जुड़ाव के समर्थन से विभिन्न पहले की है। इसी भावना के साथ 16 जनवरी 2021 15 फरवरी 2021 के दौरान हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा नामक उद्घोष के साथ पूरे देश में सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव )2021 का आयोजन किया है इसके हिस्से के रूप में तेल उद्योग के महाराष्ट्र में 16 जनवरी सुबह 10:30 बजे महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी की उपस्थिति में आगामी उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर टेलीकास्ट किया गया जिसे 2108 से अधिक दर्शकों ने पसंद किया और सभी द्वारा सराहा गया ।सक्षम 2021 के दौरान 24 प्रकार की 2000 संख्या में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी स्कूल ,कालेजों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों मैं इंधन संरक्षण तकनीकी बैठकों कार्यशाला के माध्यम से इंधन संरक्षण पर अभियान आरडब्लूए में समूह वार्ता ,क्लब सोसाइटी ,एनजीओ, ग्रुप आदि के लिए अभियान, किफायती ईंधन, ड्राइविंग प्रतियोगिता ,टीवी, रेडियो पर टाँक शो आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक जी. वाघ,बी.बी.प्रसाद के अलावा अन्य मान्यवर उपस्थित थे ।

जगदेव प्रसाद के बचपन का संघर्षउन्हे बिहार का लेनिन क्यूं कहा जाता था

बाबूजगदेव प्रसादके बचपनका संघर्ष

युवा जगदेव प्रसाद

एक दिन की बात है बाबू जगदेव प्रसाद खेत में घूम रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि हाथी आ रहा है, वे उत्सुकतावश उसे देखने लगे। धीरे – धीरे हाथी पास आया और एक खेत में लहलहाते हुए गेहूं की फसल को खाने लगा , पीलवान जान – बूझ कर हाथी से खेत को चरा रहा था। बाबू जगदेव प्रसाद उसे भगाने के लिए दौड़े तभी खेतवाला किसान उन्हें पकड़ कर दूर ले गया। उन्होंने कहा ——

जगदेव – “अरे काका ! आपने मुझे क्यों पकड़ लिया ? हाथी आपका खेत कर रहा है , उसे क्यों नहीं भगाया?”

किसान फुसफुसाकर बोला – “वह जमींदार का हाथी है”

जगदेव – तो उससे क्या ! वह आपकी फसल खा रहा है। अब आप क्या खाएंगे?”

किसान – तुम नहीं समझोगे ….. अभी बच्चे हो….. यह नियम है। एक बीघे खेत में से पांच कट्ठे की फसल जमींदार का हाथी खाएगा।”

जगदेव – “नियम है! किसने बनाया है ये नियम?”

किसान – “किसने क्या… बस नियम है। हम नहीं माने तो जमीदार मरवा देगा।”

बाबू जगदेव प्रसाद सोंचने लगे , काका जाड़ा , गर्मी ,बरसात में दिन – रात खेतों में काम करते हैं पर उन्हें कभी भर पेट खाना नहीं मिलता , शरीर पर कपड़ा नहीं रहता । उल्टा जमींदार इनका खेत चरा रहा है और कोई बोलने वाला भी नहीं है।

उन्होंने अपने साथियों को इकट्ठा किया ,सब इससे नाराज थे ,सबने मिलकर योजना बनाई। दूसरे दिन हाथी फिर आया और आज दूसरे किसान का खेत चरने लगा। जगदेव बाबू ने पीलवान को रोका पर वह नहीं माना फिर जगदेव प्रसाद ने साथियों के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई की और चेतावनी दी——–

“आइंदा ऐसी हरकत की तो खैर नहीं है। अब हम चुप नहीं बैठेंगे। चाहें हमारी जान ही क्यों न चली जाए।”

जब जमींदार को घटना पता चली तो बड़ा क्रोधित हुआ पर जगदेव बाबू के नेतृत्व में उनके साथियों के साथ किसान भी एकजुट हो गए और जमींदार की हेकड़ी और एक बीघा में 5 कट्ठे खेत जमींदार का हाथी चरेगा वाला नियम दोनों खत्म हो गए और एक सामंती के सामंतवाद का अंत हुआ।

“आज यदि पिछड़ा वर्ग बाबू जगदेव प्रसाद व अन्य महापुरुषों के पदचिन्हों पर चल कर पीलवान ,हाथी और जमीदार का मिलकर मुकाबला करें तो चन्द समय में ही भारत भर में सामन्तवाद , मनुवाद पिछड़ों के आगे घुटने टेक देगा।”

जय मंडल जय जगदेव जय ओबीसी जय अर्जक

अनिरुद्ध सिंह विद्रोही ( राष्ट्रीय अध्यक्ष – मंडल आर्मी )

देश विदेश में अचानक से आगजनी की घटनाएं क्यों बढ़ गई.. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्या हैं कारण

देश विदेश में अचानक से आगजनी की घटनाएं क्यों बढ़ गई..




15 जनवरी 2021 को एस्ट्रोलॉजर गर्गजी ने टिवीटर @Radhe Numerology पर एक पोस्ट के माध्यम से भविष्यवाणी की 15 जनवरी  से 20 जनवरी के बीच देश व विदेश में अग्नि से बड़ी हानि होने योग बने हुये है। उन्होंने लोगों को आगाह भी किया था कि इस दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित रहे। गर्ग जी की भविष्यवाणी के अनुसार 15 जनवरी से 20 जनवरी के बीच पूरी दुनिया में में आगजनी की बहुत सी घटनाएं घटित हुई है। उन्होंने लिखा था कि घर वह बिजनेश स्थल पर लाइटिंग लूज ना रखें। गैस पाइप लाइन कही से कटी फटी तो नही है, गैस पाइप का ख्याल रखे
वाहन सावधानी से चलाये वह वाहन की वायरिग का भी ख्याल रखें।*

*बीते एक सप्ताह में उनकी भविष्यवाणी के अनुसार पूरे विश्व में निम्न घटनाएं घटित हुई है।*

*📕बीते सप्ताह विश्व में घटित आगजनी की तीन बड़ी घटनाये जो कि इतिहास के काले पन्नो में दर्ज हो गई…*

*पहली घटना 18 जनवरी 2021 को दुनिया के सबसे ऊँचे मोटरसाइकिल म्यूजियम में 230 के करीब एंटीक बाइके भीषण आग के कारण जलकर खाक हो गई।*

*दूसरी घटना अमेरिकी संसद वाइट हाउस जहां परिंदा भी ऊपर गुजरने से पहले 2 बार सोचता है में भीषण आग लग गई। महाशक्ति संसद में  कड़ी सुरक्षा के बीच भीषण आग लगना बड़ा ही ताज्जुब का विषय है।*

*तीसरी घटना  पुणे के सिरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग से सिरम इंस्टीट्यूट के मालिक आदर जी पूणेवाले को 1000 करोड़ से ऊपर का नुकसान हो गया।*

*15जनवरी को गर्ग जी द्वारा की गई भविष्यवाणी
कुछ मुख्य रूप से घटित आगजनी की घटनाएं:
1. ब्राजील के Riode janeiro रिहायशी इलाके में भीषण आग से कई घर जलकर खाक हो गए।
2. जोधपुर राजस्थान में हैंडीक्राफ्ट फेक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपया का माल जलकर खाक हो गया।
3. चाइना में कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग से करोड़ो रूपये का माल जलकर खाक हो गया।
4. घाट शिला वनविभाग डिपो में भीषण आग लाखो रुपये का नुकसान हो गया।
5. बालोतरा में कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
6. मालाबार एक्सप्रेस के लगेज बोगी में भीषण आग से लाखों रुपये माल जलकर खाक हो गया।
7. आई आई टी बीएचयू लेब में लगी भीषण आग से करोड़ो रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए।
8. किशनगंज में लगी भीषण आग से कई घर जलकर खाक हो गये।
9. जयपुर की कीटनाशक दवा गोदाम में भीषण आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
10. बहादुरगढ़ में तीन फैक्ट्रियां में लगी भीषण आग से करोड़ो का माल जलकर खाक हो गया।
11. पटना के मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग से करोड़ो रूपये का माल जलकर खाक हो गया।
12. अहदाबाद में अंबेडकर हॉल में लगी भीषण आग से करोड़ो रूपये का नुकसान हो गया।
13. बोकारो वेदांता प्लांट में भीषण  आग  लगने से करोड़ो रूपये का नुकसान हो गया।
14. जमशेदपुर टाटा प्लांट में भीषण आग लगने से करोड़ो रूपये का नुकसान हो गया।
15. भिवंडी में बायोमेट्रिक मशीन जलकर खाक हो गई।
16. अमेरिका के कैपिटल हिल एरिया में भीषण आग से करोड़ो  रुपये का नुकसान हो गया।
17. नाशिक नगरपालिका के भवन में आग लगने से करोड़ो रूपये का नुकसान हो गया।
18. रियाद के अल खरज इलाके में लगी भीषण आग से करोड़ो का माल जलकर खाक हो गया।
19. गाजीपुर में 100 के करीब झुग्गी जलकर खाक हो गई।

20.कर्नाटका में कोस्टमेटिक विनिर्माण इमारत में भीषण आग लगने से करोड़ो रुपयों का नुकसान हो गया..

21दिल्ली के आकाशवाणी भवन में भीषण आग लगने से, करोड़ो रूपये का नुकसान हो गया..

22.युक्रेन के नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से 20 के करीब जन जिंदा जलकर देवलोक चले गये…वह काफी जन घायल हो गए..

23.दिल्ली के उत्तम नगर नगर इलाके में स्थित एक आटोमोबाइल वर्कशॉप में भीषण आग लगने से करोड़ो रूपये का नुकसान हो गया*

24.पटना के दीदारगंज इलाके में भीषण आग लगने से लाखो रुपये का नुकसान हो गया*

25.अहमदाबाद में भीषण आग लगने से 12 दुकानें जलकर खाक हो गई*

26.जालोर के महेशपुरा गाँव मे बस में भीषण आग लगने से 6 के करीब जन जिंदा जल गये…वह काफी जन घायल हो गए*

27.रूस के सुपर मार्किट में भीषण आग लगने से करोड़ो रूपये का माल जलकर खाक हो गया*

28.पालघर में भीषण आग लगने से लाखो रुपये का नुकसान हो गया..*

29.चतरा में एनसीपीसी परियोजना इलाके में लगी भीषण आग से लाखो का स्क्रेप जलकर खाक हो गया*

30.पश्चिम बंगाल में जुट मिल में लगी भीषण आग से लाखों मा माल जलकर खाक*

31.लखनऊ में टैंट हाउस में गोदाम में भीषण आग लगने से 2 मासूम जिंदा जलकर देवलोक चले गए*

32.लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर चलती बस जलकर खाक हो गई*

33.सरकाघाट के बर्तन भण्डार में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया*

34. अशोक राजपाल में रुई दुकान जलकर खाक*

35.भिवंडी डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग करोड़ो रूपये लागत बायो माईनिंग मशीन जलकर खाक*

36.बडोदी के जड़ी बूटी गोदाम में लगी भीषण आग*

37.डीडीघाट ओर कनाली कील के जंगल मे धधकी आग*

38.दिल्ली में ito के पास लगी भीषण आग से करोड़ो रूपये का नुकसान*

39.सोलन के माल रोड इलाक़े में लगी भीषण आग से लाखो का माल जलकर खाक…*

*📕सेकड़ो की सँख्या में वाहन जलकर खाक हो गए…*

*बाइके खड़ी खड़ी जल रही है….*

*📕कार लोडिंग वाहन आदि एकाएक जलकर खाक हो रहे है…..*

*📕घरों में… बिजनेश स्थल पर …गोदामों में…शॉप पर अचानक से आग लग रही है…*

*📕अग्निकांड की घटनावों में कुछ जन भी देवलोक चले गये है….*


उपरोक्त सभी घटनाओं को ध्यान में रखा जाए तो यह कहना सही रहेगा कि ज्योतिषाचार्य गर्ग जी की भविष्यवाणी एक तरह से 100 प्रतिशत सटीक थी और धरातल पर एक दम सही साबित हुई है।
गर्ग जी से हमारे सवांदान्ता ने घटना के पीछे किया ज्योतिष कारण रहा है पूछा तो उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2021 शुक्रवार  शाम को पंचक काल धनिष्ठा नक्षत्र विनाशकारी योग में शुरू हुआ था। शुक्रवार को शुरू हुआ पंचक काल अत्यधिक हानिकारक होता है। उन्होंने आगे बताया कि धनिष्ठा नक्षत्र चल प्रवति का नक्षत्र है, और यह घटना पर घटना को जन्म देता है। अग्निकांड का मुख्य कारक ग्रह मंगल वर्तमान में बहुत अधिक पीड़ित है।
उन्होंने आगे भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वर्तमान में राहू भी मंगल के नक्षत्र मृगशिर में गोचर कर रहा है व केतू  वृश्चिक राशि मे स्थित है। वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ही है। पंचक काल मे अशुभ घटना घटने पर घटना की पुनरावृत्ति होने के प्रबल सम्भवावना बनी रहती है। वर्तमान में  सूर्य शनि की युति  मंगल बद का योग बना रही है, जो को बड़ी ही अशुभ फलदायी है।
जब हमारे सवांदान्ता ने गर्ग जी से पूछा सर यह स्थिति कब तक बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2021 तक का समय  बड़ा ही प्रतिकूल है।

बोल उठे लफ्ज किताबो से…..बोल उठे लफ्ज किताबो सेतुमसे मिलना तो है मुश्किलफिर क्यों प्यार झलकता है आंखों सेतुमसे मिलना तो है मुश्किल फिर क्यो प्यार झलकता है आखो से

बोल उठे लफ्ज किताबो से…..
बोल उठे लफ्ज किताबो से
तुमसे मिलना तो है मुश्किल
फिर क्यों प्यार झलकता है आंखों से
तुमसे मिलना तो है मुश्किल फिर क्यो प्यार झलकता है आखो से



दिल से चाहा था तुम्हें
दिल से चाहा था तुम्हें
यकीन नही तो पूछ लो इन आंखों से
यकीन नही तो पूछ लो इन आँखों से

मैं मुसल्सल नशे में रहता हूं
मैं मुसल्सल नशे में रहता हूं
क्यूं पिलाई थी तुमनें शराब मुझे आंखों से
क्यो पिलाई थी तुममें शराब मुझे आखों से

तुमसे दूर रहना…
तुमसे दूर रहना
लगता है मुझे खराब इन आंखों से…
लगता है खराब इन आँखों से

ख़त के पुरजे कर दो लाख..
खत के पुरजे कर दो लाख
फिर भी ढलकता है जवाब तुम्हारी आंखों से फिर भी ढलकता है जवाब तुम्हारी आँखों से

हमें मालूम है..
खत को शोख ने नहीं पकड़ा तुमने ..
हमे मालूम है खत को शोख से नही पकड़ा तुमने
अब भी प्यार झलक रहा है तुम्हारी इन आँखों से…..अब भी प्यार झलक रहा है तुम्हारी इन आँखों से
writer गर्ग जी….080786-65041
*लेखक.. वास्तुविद… एस्ट्रोलोजी एडवाजर*

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुम्भ राशि मेआइए जानते है कि बुध का राशि परिवर्तन का प्रभाव कैसा रहेगा…

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुम्भ राशि मे
आइए जानते है कि बुध का राशि परिवर्तन का प्रभाव कैसा रहेगा…



मेष राशि: बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा. धन मिलने का योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है. बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है.

वृषभ राशि: बुध का गोचर के दौरान शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. मेहनत से आप सभी कार्यों को पूरा कर सकेंगे. नए अवसरों की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि: बुध गोचर के दौरान मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आप आशावादी और सकारात्मक बनेंगे. इस दौरान आप कई कार्यों में सफल होंगे. आपको अवसर मिलेंगे.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी. उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. व्यापारियों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी.

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ फल लेकर आएगा. आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. छात्रों को शुभ फल की प्राप्ति होगी.


कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर मुश्किलें खड़ी करेगा. इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है. बेवजह खर्च से मानसिक तनाव हो सकता है. साथी के साथ अनबन हो सकती है.

तुला: तुला राशि वालों को इस गोचर से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी. छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अचानक से धन लाभ हो सकता है. वाणी पर संयम बरतें.

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. जमीन या वाहन खरीद सकते हैं. आर्थिक लाभ हो सकता है.

धनु: धनु राशि वालों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे. छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय बीतेगा. आपको किसी नए काम से शुरुआत करने से बचना चाहिए.

मकर: बुध गोचर से मकर राशि में धन योग का निर्माण हो रहा है. आर्थिक जीवन मजबूत होगा. कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा का योग बन सकता है. किसी को उधार देने से बचें.

कुंभ: इस राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार होगा. निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है. सेहत का ख्याल रखें.

मीन: मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर मुश्किलें खड़ी कर सकता है. इस दौरान आपको बेवजह खर्च करना पड़ सकता है. मानसिक तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

*नोट…यह सामान्य गोचर फलकथन है सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है…कारण सभी जन की जनपत्रिका में ग्रह स्थिति अलग अलग होती है…*

*यदि आपको कोई समस्या बनी हुई है या आप अपने विषय मे कुछ मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते है तो अपना बर्थ डिटेल्स हमे हमारे what’s app Number 080786-65041 पर सेंड करे..
वह अपनी जन्मपत्रिका अनुसार सरल से सरल ज्योतिष उपाय प्राप्त करें…*

*परामर्श शुल्क लागू……*

*एस्ट्रोलोजी एडवाइजर गर्ग जी*
*What’s app Number*
*080786-65041*