4 फरवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश…किन राशिवालों की मुश्किलें बढ़ेगी…किन राशि वालो को होगा लाभ…अभी पढ़े पूरा आर्टिकल

*4 फरवरी को बुध कर रहा है मकर राशि में प्रवेश…किन राशिवालों की मुश्किलें बढ़ेगी…किन राशि वालो को होगा लाभ…अभी पढ़े पूरा आर्टिकल*






मेष- मेष राशि वालों के लिए ये समय बहुत खास रहेगा. आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा. इस समय आपके सारे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. मां और जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखें. निवेश करने, जमीन, प्रॉपर्टी या कोई वाहन खरीदने के लिए ये समय अच्छा है. परिवार का सहयोग मिलेगा..



वृषभ- इस समय आपको बहुत सावधानी से काम लेना होगा. कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो उसे थोड़े समय के लिए टाल दें. इस समय आपको थोड़ी दिक्कत परेशानियां आ सकती हैं. हो सकता है कि आप जो भी काम करें उसके सही परिणाम आपको ना मिलें. इस समय आपकी सेहत भी थोड़ी बिगड़ सकती है. संतान की सेहत का ध्यान रखना लाभकारी रहेगा.


मिथुन- आपके शत्रु इस समय आपको किसी ना किसी वाद-विवाद में डालने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आप इस समय शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. इस समय आप थोड़े चिड़चिड़े और भावुक हो सकते हैं. स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए अपना खास ख्याल रखें. पारिवारिक जीवन में थोड़े बहुत मनमुटाव हो सकते हैं. हर चीज को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें.


कर्क- आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है. जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की भी संभावना है. इस समय आपके हर मोर्चे पर बहुत सावधान रहने की जरूरत है. जीवनसाथी और घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय गुजारने की कोशिश करें. सेहत का ध्यान रखें…




सिंह- स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है. कोई भी काम बहुत सोच-समझ कर करें. अगर आप इस समय कोई निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें वरना आपको नुकसान हो सकता है. हो सकता है कि आपका धन अटक जाए और वो आपको वापस ना मिले. इसलिए कोई भी निर्णय बहुक सोच-समझ कर लें….


कन्या- काम के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है. जिस काम के लिए यात्रा कर रहे हैं उसमें कुछ परेशानियां आ सकती हैं. व्यापार और नौकरी से जुड़े लोग इस समय मानसिक तनाव में रहेंगे. इस समय आपको बहुत धैर्य से काम लेना होगा. कोई भी निर्णय घर के सदस्यों के साथ मिलकर लें…



तुला- भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा मगर पिता के साथ आपके संबंध इस समय पर थोड़े खराब हो सकते हैं. इस समय आपकी वाणी खराब हो सकती है इसलिए इस समय बहुत सोच-समझ कर बोलें. पिता की सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है. शिक्षा से जुड़े लोगों को इस समय मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे लेकिन आप निराश ना हों वरना आपकी परेशानी और बढ़ सकती है. निवेश के लिए सही समय नहीं है.


वृश्चिक- भाई-बहनों के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा. इस समय आप सही निर्णय लेने में असफल हो सकते हैं इसलिए बहुत समझकर और सावधानी के साथ निर्णय लें. इस समय जल्दबाजी में काम करने और फैसला लेने से आपको नुकसान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है. हर चीज को ध्यान में रखकर ही काम करें. इस समय आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे.



धनु- ये समय आपके लिए भी मिलेजुले परिणाम लेकर आया है. यात्रा से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए अच्छा होगा कि इस समय आप किसी भी तरह की यात्रा से बचें. इस समय आपको खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है. अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. अगर हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें वरना आपकी समस्या और बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. धन आएगा लेकिन खर्चा भी अधिक हो सकता है.


मकर- मकर राशि में पहले से ही चार ग्रह स्थित हैं. बुध आपकी ही  राशि में प्रवेश करेंगे. इसके प्रभाव से आपके कार्य विलंब होते जाएंगे. इस दौरान आपके खर्चे बहुत बढ़ सकते हैं. रिश्तों में तनाव आ सकता है. हर चीज को ध्यान में रखते हुए बढ़ना आपके लिए बेहतर होगा.


कुंभ- इस दौरान आपको अपने वाणी पर बहुत नियंत्रण रखने की जरूरत है वरना आपके बने बिनाए काम भी इस समय बिगड़ सकते हैं. इसलिए आपको इस समय बहुत सोच समझकर बोलने की जरूरत है. हो सकता है कि इस समय आपको घर वालों का साथ भी ना मिले लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. चीजें धीरे-धीरे बेहतर हो जाएंगी.


मीन- ये समय आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहेगा. इस समय आपको लाभ जरूर प्राप्त होंगे. ऊर्जा में थोड़ी कमी आ सकती है. इस समय आपके कार्य धीमी गति से पूरे होंगे. इस समय किसी भी तरह की लापरवाही से बिल्कुल बचें. सेहत अच्छी रहेगी. दोस्तों और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

*नोट…यह सामान्य गोचर फलकथन है सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है…कारण सभी जन की जनपत्रिका में ग्रह स्थिति अलग अलग होती है…*

*जन्मकुंडली बनवाने या जन्मकुंडली दिखवाने हेतु सम्पर्क करें…*
*What’s app Number 080786-65041*

*एस्ट्रोलोजी एडवाइजर गर्ग जी*
*What’s app Number*
*080786-65041*

आज का राशिफल व पंचांग04 फरवरी, 2021, गुरुवार04 फरवरी : कालाष्टमी आज।

आज का राशिफल व पंचांग


04 फरवरी, 2021, गुरुवार


04 फरवरी : कालाष्टमी आज।


आज का पंचांग




तिथि सप्तमी, 12:09
नक्षत्र स्वाति 19:45
करण बव , 12:09
बालव 23:08
पक्ष कृष्ण
योग गण्ड, 22:07
वार गुरुवार
सूर्योदय 07:07
सूर्यास्त 18:02
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 13.57- 15.18
विक्रमी संवत्  2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास माघ
शुभ मुहूर्त
12:13 – 12:57

विशेष…
कही आपका घर दक्षिण मुखी तो नही है..??

दक्षिण मुखी घर मे स्त्रियों को कोई ना कोई स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्या बनी रहती है..

वह गृह स्वामी को अचानक से धन हानि हो जाती है…

जॉब वह बिजनेश में कोई ना कोई समस्या बनी रहती है….

यदि गृह स्वामी का मंगल ग्रह कुंडली मे अच्छा है तो दक्षिण मुखी घर गृह स्वामी हेतू बहुत अधिक लाभदायक होता है…


लखपति से करोड़पति वह करोड़पति से खरबपति तक बना देता है…

इसके विपरीत यदि गृह स्वामी का मंगल जन्मकुंडली में अच्छा नही है तो

गृह स्वामी को
अचानक से बड़ी धन हानि हो जाती है….



आज का राशिफल

मेष: मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।

वृष: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार की समस्‍याओं से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।

सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या: क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

तुला: परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सत्ता की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

धनु: कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ: शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

मीन: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।



*नोट…यह केवल राशि आधारित फलकथन है ..*

*करोड़ो जन के नाम समान होने पर भी प्रत्येक जन का भविष्य अलग अलग होता है…*
*कारण सभी की कुंडली मे ग्रह स्थिति अलग अलग होती है…*

*सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है….*

*Astrology And vastu Advisor*
*Whats App Number 80786-65041*

#Video बांदा:- निजीकरण को लेकर बिजलीकर्मियों ने एक द्विवसीय हड़ताल की

*निजीकरण को लेकर बिजलीकर्मियों ने एक द्विवसीय हड़ताल की*



बाँदा :- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी और अफसर आज एक द्विवसीय हड़ताल किए हैं. प्रदर्शनकारी उर्जा भवन पर जुटकर धरना दिए हैं.
बिजली वितरण निजी हाथों में सौंपने के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को निजीकरण का फैसला वापस लेना होगा, अन्यथा आंदोलन तेज करेंगे.

प्रदर्शनकारियों ने बताया है कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार हमने आंदोलन का रास्ता चुना है. विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर दक्षिणांचल के कई जिलों में कर्मचारियों और अफसरों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. निजीकरण विरोध में बिजलीकर्मी आज से हड़ताल पर है लेकिन आपूर्ति नहीं होगी प्रभावित,


सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान कर दिया और काम छोड़ हड़ताल पर चले गए. अब हमारी मांग को मानते हुए सरकार को निजीकरण का फैसला वापस लेना होगा.
जब तक फैसला वापस नहीं लिया जाता हम आन्दोलन जारी रखेंगे. इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष आर के वर्मा , इं. मोहम्मद सिद्दीकी, इं. रामलाल पाल, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव, एहसाननुज्जमा, इं. शारदा प्रसाद ,इं. एस के मिश्र, इं. दिलीप कुमार, आलोक शर्मा, इं. राजेश श्रीवास,इं. योगेंद्र यादव, इं वैभव शुक्ल, इं. कामता प्रसाद , अजय ,सुनील, विजय, मनोज, रवि,श्यामबहादुर, पवन कुमार, महेश ,सुशील, सुमित , कमाल अहमद, महेंद्र , पप्पू रजा, कृष्णा, अशोक, अमित, श्यामधर, यशवंत ,जितेंद्र , प्रदीप सहित जिले के समस्त अभियंता, अधिकारी कर्मचारी एवं संविदा कर्मी सम्मिलित रहे ।।


बता दें कि इससे पहले भी लखनऊ, मेरठ, वाराणसी आदि शहरों में बिजली के निजीकरण को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया है.
कर्मचारियों की मांग है कि सरकार दक्षिणांचल विद्युत लिमिटेड को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को वापस ले ।।।

नरैनीप्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाई गई सड़कों को रेत भरे वाहन कुचल कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। कई गांवों के लोगो ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। : रिपोर्ट तहसील संवाददाता नरैनी

नरैनी
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाई गई सड़कों को रेत भरे वाहन कुचल कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। प्रशासन की कार्यवाही के भय से चोरी और ओवर लोडिंग कर निकलने वाले बालू के वाहन मुख्य मार्गों की बजाए ग्रामीण रास्तो से निकलते हैं।कई गांवों के लोगो ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है।


सढ़ा क्षेत्र कई गांवों से आये ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि कालिंजर मुख्य मार्ग से मध्यप्रदेश के मझगवां, सतना को जोड़ने के लिए पीएम सड़क योजना से बनी सड़क किनारे बुलाकी, सढ़ा,ढोलबजा, गोरेमऊ, मूडी आदि गांव बसे हैं।सड़क किनारे गाँवो के स्कूल अस्पताल आदि सरकारी कार्यालय स्थापित है।इसी रास्ते से रात में बालू भरे वाहनों की निकासी होती हैं जिससे आये दिन तमाम दुर्घटनाये होती रहती हैं।ओवर लोड वाहनों के संचालन से कई जगह सड़क पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई हैं।शिकायत करने आये बनारसी सोनी चुन्नू सिंह रामदास कंधी प्रसाद पीरू ने बताया कि सड़क की क्षमता से अधिक लोड लेकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है।इन मार्गो पर कोई जांच केंद्र न होने के कारण अवैध वाहन मुख्य मार्ग छोड़कर वाहन चालक यहा से निकलते हैं।शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी पीडब्लूडी के अभियंता तथा पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई हैं।

बांदा 3 फरवरीभाजपा संगठन द्वारा बांदा जनपद के प्रभारी बनाए गए कानपुर दुग्ध संघ के चेयरमैन सत्यपाल सिंह: रिपोर्ट कार्यालय संवाददाता

बांदा 3 फरवरी
भाजपा संगठन द्वारा बांदा जनपद के प्रभारी बनाए गए कानपुर दुग्ध संघ के चेयरमैन सत्यपाल सिंह ने आज जिला भाजपा कार्यालय में परिचयात्मक बैठक के दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए पंचायत चुनाव में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।


जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष तथा मोर्चा अध्यक्ष की जिला प्रभारी के रूप में प्रथम बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रभारी सतपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। जिला कार्यालय में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए सेक्टर तथा बूथों के गठन की जानकारी लेते हुए कहा कि आगे आने वाला समय मेहनत कहा है पंचायत चुनाव की दृष्टि से आरक्षण की प्रत्येक स्थिति में हमारे पास चुनाव लड़ने वाले अच्छे कैंडिडेट होने चाहिए। संगठन को हर विकल्प पर सशक्त तैयारी करके चलना है। हमें बूथ की बैठकों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाकर बूथ समितियों को सक्रिय करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जब बूथ मजबूत होगा तभी हम उस बूथ को जीत सकते हैं। भूत समितियों को सक्रिय और क्षमता बांद बनाना है। नेतृत्व करने वाले को समन्वय कारी होना चाहिए। पंचायत चुनाव में सामाजिक समीकरण बनाकर आपसी समन्वय से कार्य करें। पूरी पारदर्शिता के साथ कुशल नेतृत्व केवल भाजपा ही दे सकती है। पंचायत चुनाव पार्टी के लिए अहम हैं, पंचायत चुनाव गांव के विकास की नीति पर होगा। गांव के चौमुखी विकास के लिए जरूरी है कि पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक के पद की कमान कुशल हाथों में रहे। कुशल नेतृत्व ना होने का नतीजा यह है कि 18 अरब रुपए गांव में खर्च नहीं हो सके और कार्यकाल खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि गांव के साथ-साथ ग्रामीणों की तस्वीर बदले यह मोदी जी का सपना है जिसे हम सबको साकार करना है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि कुशल संगठक तथा चुनाव की दृष्टि से उनके अनुभव का लाभ आगे आने वाले पंचायत चुनाव में हम सभी को मिलेगा। जनपद के सभी 1454 बूथों के गठन तथा सत्यापन की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया एवं बैठक समापन की घोषणा की। संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।


इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य रामहित कश्यप तथा बी डी प्रजापति, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, बाल मुकुंद शुक्ला तथा अखिलेश श्रीवास्तव, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, पंचायत चुनाव के जिला सह संयोजक नरेंद्र सिंह नन्ना, अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण द्विवेदी, जागृति वर्मा, ममता मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, गीता सागर, कमलेश अवस्थी, देवेंद्र भदौरिया, पंकज रैकवार, दिनेश यादव, सदाशिव भारतीय, डॉ मनीष गुप्ता, राजर्षि शुक्ला, डॉक्टर पी एन वर्मा, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, विजय विक्रम सिंह, राजेश सेन, दिलीप गुप्ता, आरिफ खान, मोहित गुप्ता, सुनीता बाल्मिक, दिलीप राजपूत, राकेश गुप्ता, रंजीत सिंह, अशोक राजपूत, राजेश गुप्ता ,सौरभ शर्मा, रामबाबू त्रिपाठी, वेद निराला, राजा दीक्षित, अमित निगम, श्याम बाबू पाल, प्रद्युम्न द्विवेदी, ओम प्रकाश पांडे, हर्षित मिश्रा सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

क्या आन्दोलनकारी किसान आंतकवादी है ?आत्माराम त्रिपाठी की ✍🏻 से

क्या आन्दोलनकारी किसान आंतकवादी है ?
आत्माराम त्रिपाठी की ✍🏻 से


अभिव्यक्ति की आजादी पर तरह तरह के हथकंडे अपना कर उन पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है वह चाहे आज की भाजपा सरकार हो या पूर्ववर्ती अन्य दलों की सरकारें रही हो कमोबेश रवैया एक जैसा ही रहा। जो भी इनके खिलाफ गया उसे राष्ट्रद्रोही बताया गया उसके ऊपर मुकदमा ठोके गए जेल में ठूंस दिए गए कुछ मरणासन्न अवस्था में बाहर आए कुछ कालकवलित हुए यह कैसी बिडबंना है कि आज जिसे पूरा विश्व अन्नदाता धरतीपुत्र पुत्र कहता है हमारे देश भारत का नारा जय जवान जय किसान जो अपने आप में किसान की महत्ता को उजागर करता है इस भीषण ठंड में सड़कों पर बैठा है अपनी चिंता शंकाओं को लेकर लेकिन उनके समाधान करने के बजाय उन्हें आंतकवादी राष्ट्रद्रोही घोषित करने में कुछ लोग आमादा है।क्या अपनी बात रखना कहना राष्ट्र द्रोह है? अपनी अभिव्यक्ति सामने रखना राष्ट्रद्रोह है ? क्या आंदोलनकारी किसान इस देश के नागरिक नहीं है? क्या वह आंतकवादी है? क्या किसान को अपनी बात कहने रखने की आजादी नहीं है? अगर हां तो इतना समय क्यों लगा कि वह अपना आपा धैर्य खो बैठे और खेत में कार्य करने के बजाय सड़कों पर उतर आए इसके जिम्मेदार कौन है ?
किसान अपने खेतों खलिहानों को छोड़ सड़क पर तभी उतरता है जब उसे इस बात का पूर्ण आभास हो जाता है कि वह ठगा जा रहा है उसके साथ छल किया जा रहा है उसे अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई देने लगता है तभी धरती पुत्र अन्नदाता सड़कों पर उतरता है वह राजनीति की भाषा नहीं समझता कानून की भाषा का उसे ज्ञान भान नही रहता क्योंकि वह खेत खलिहान के अलावा बाहर की दुनिया से मतलब नहीं रखता वह अपनी दुनिया में मस्त रहता है और दूसरों के उदर क्षुधा शांति के लिए दिन-रात कठोर मेहनत कर अन्न पैदा करता है जिसमें वह अन्न दाता व धरती पुत्र कहलाता है और उसी को आज आंतकवादी कहा जा रहा है उनके उपर राष्ट्रद्रोह जैसे मुकादमे ठोके जा रहे हैं यह कैसी नीति है क्या यही स्वतंत्र भारत में अभिव्यक्त की आजादी है ?य उसे कुचलने का प्रयास है किया जा रहा है कम से कम हमारी समझ से तो यह सब परे है।

बांदारोड़वेज बस की टक्कर लगने से इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

बांदा
रोड़वेज बस की टक्कर लगने से इलाज के दौरान हुई युवक की मौत



आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बांदा के थाना बिसंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत दफ्तरा गांव का है जहां युवक राम सजीवन अपने घर से 14 जनवरी को मेला देखने के लिय भरतकूप चित्रकूट निकला था ,वही रास्ते में साधन के इंतजार में खड़े युवक को गांव रोली गोंडा थाना भरतकूप चित्रकूट के पास युवक को रोड़ वेज बस की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको नजदीकी अस्पताल कर्वी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बांदा रिफर किया,वहीं बांदा के डाक्टरों ने लखनऊभेज दिया गया, जिसको परिजनों के द्वारा 15 दिनों तक लखनऊ में वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान रखा गया , वहीं इसके बाद डाक्टरों के कहने पर परिजनों ने घायल को घर ले आए जिसकी आज सुबह अचानक मृत्यु हो गई, इस मौके पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

राशिफल दिनांक 3 फरवरी 2021 बुधवार

राशिफल दिनांक 3 फरवरी 2021 बुधवार





🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा लेकिन मानसिक रूप से कुछ ना कुछ समस्या लगी ही रहेगी। किसी भी कार्य को एक बार मे पूर्ण नही कर पाएंगे आवश्यक कार्य भी कई बार प्रयास करने पर ही पूर्ण होंगे धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी कही ना कही से अवश्य हो ही जाएगी। पैतृक संबंधित कार्य कुछ समय के लिये स्थगित रखें परिणाम कुछ नही मिलेगा उल्टे व्यर्थ की भागदौड़ एवं धन हानि ही होगी। भाई बंधुओ से ही प्रतिस्पर्धा होगी धर्य से काम लेने पर ही इसमें सफलता मिल सकती है। परिवार की महिलाएं विवेकी व्यवहार करेंगी। लाभ होते होते क्रोध की भेंट चढ़ सकता है सतर्क रहें।






*📕जन्मकुंडली बनवाने या जन्मकुंडली चेक करवाने हेतू सम्पर्क करे….*
*what’s app Number* *080786-65041*


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप मानसिक रूप से अन्य दिनों की तुलना में शांति अनुभव करेंगे जल्दी से किसी की गलती का बुरा नही मानेंगे नाही विरोध प्रकट करेंगे लेकिन दिल से लगाने के कारण स्वयं ही मन ही मन दुखी होंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी परन्तु सफलता एक आध में ही मिल सकेगी मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे लेकिन घर मे किसी को आपकी उन्नति अखरेगी भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे। सब सुख सुविधा मिलने पर भी दाम्पत्य जीवन मे कुछ ना कुछ रूखापन रहेगा। मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपबे आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका व्यवहार अटपटा रहेगा सीधे शब्दों में बात नही करेंगे जिस वजह से अपने विचारों को किसी को भी समझने में विफ़ल रहेंगे। आज आपका मन मौज शौक अथवा अनैतिक कार्यो में भटकेगा किसी के रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर इसके विपरीत व्यवहार रहेगा अपना काम निकालने के लिए अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे फिर भी मन के कड़वे भाव छुप नही पाएंगे। दिमाग की जगह दिल की सुन्ना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा। भाग दौड़ कर कही ना कही से धन की व्यवस्था कर ही लेंगे। महिलाए अधिक बोलने से बचे अन्यथा स्वयं की ही दुख पहुचायेगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिये आज का दिन धन लाभ वाला है। वाणी एवं व्यक्तित्त्व में प्रखरता रहेगी बिगड़े कार्यो को भी व्यवहारिकता से बना लेंगे। परिवार में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद होंगे यहाँ भी वाणी एवं विवेक से स्थिति संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपकी बराबरी कोई नही कर सकेगा फिर भी सतर्क रहें पीछे से हानि पहुचाने वाले भी बहुत रहेंगे जो आपसे मन का भेद लेकर अपना प्रयोजन सिद्ध करेंगे। नौकरी वालो के लिये आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आपके विचार अधिकारीवर्ग को प्रभावित करेंगे थोड़ी खुशामद करने पर पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामान्य रहेगा मन से संतोषी रहेंगे लेकिन घरेलु दबाव में आकर धन कमाने की तिकड़म लगायेंगे लेकिन ध्यान रखें आज ज्यादा भागदौड़ करने से भी कुछ विशेष परिणाम नही मिल सकेगा। कार्यो को सहज रूप से होने दे जबरदस्ती करने पर परिणाम भी वैसे ही मिलेंगे धन लाभ बहुत प्रयास के बाद थोड़ा बहुत ही होगा। मित्र मंडली में कुछ अनैतिक वर्जित कार्य करने का दबाव बनाया जा सकता है बेहतर रहेगा बाहर की जगह घर मे ही खाली समय बिताये इससे घर के सदस्यों से चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी साथ ही आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष समय राहत वाला रहेगा प्रातः काल मे किसी गलती का पछतावा होगा प्रत्येक कार्य संकोच से करेंगे लेकिन मन मे चंचलता आएगी सही कार्य को छोड़ गलत कार्य की ओर जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। मन दोपहर तक दुविधा में रहेगा किसी परिजन का मार्गदर्शन चाहेंगे लेकिन मिल नही सकेगा कोई बाहरी व्यक्ति ही दुविधा से बाहर निकालेगा। धन लाभ आवश्यकता से कम अकस्मात होगा अगर भविष्य में लाभ चाहते है तो मेहनत करने में कमी ना छोड़े जोखिम वाले कार्य आज तो नही पर निकट भविष्य में अवश्य लाभ दिलाएंगे। सेहत एवं घर के वातावरण में पहले से सुधार आएगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। जल्दबाजी में कार्य करने पर टूट फुट अथवा अन्य प्रकार से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। आज महिलाओं को अथवा किसी महिला द्वारा मानसिक क्लेश मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा सोची हुई योजनाए निष्फल जाएंगी। केवल पूर्व में किये परोपकार का फल ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा फिर भी दैनिक खर्च चलाना भी आज मुशिकल लगेगा। नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश कुछ दिनों के लिये निरस्त करें। परिजनो की बात को ध्यान से सुने लेकिन कोई प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार विचार अवश्य करें शांति बनी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके स्वभाव एव व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा कोई भी कार्य सामाजिक हो या आध्यात्मिक अथवा घरेलू सभी मे आडंबर युक्त दिनचार्य रहेगी लेकिन फिर भी सामाजिक दृष्टिकोण से ये प्रसन्नता दायक ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा सहयोग भी समय पर मिलने से सोची हुई योजनाए समय पर फलित होंगी धन लाभ आशाजनक रहेगा। पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा लेकिन भाई बंधुओ से थोड़ी बहुत गर्मा गर्मी हो सकती है। महिलाओं का किसी पुरुष अथवा पुरुषों का महिला के सहयोग से भाग्योदय होने की संभावना है। मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करेंगे। शरीर में संध्या बाद शिथिलता आएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरंभ से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही संध्या के आस पास हाथ लगेगा। आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानो की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य बना रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको धर्म लाभ मिलेगा। मन मे आध्यात्मिक भावनाएं जागृत होंगी लेकिन मन के भटकने के कारण पूजा पाठ में ध्यान केंद्रित नही कर सकेंगे फिर भी आज दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज व्यवस्था रहेगी निश्चित समय से थोड़ा आगे पीछे कार्य पूर्ण कर लेंगे मन मे कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन धनाभाव अथवा किसी अन्य कारण से कर नही पाएंगे। परोपकारी स्वभाव के कारण लोगो की मदद करेंगे बाद में स्वयं परेशानी में पड़ेंगे। धन लाभ आवश्यकता पूर्ति लायक ही मध्यम होगा। महिलाए का परिवार में महत्त्व बढेगा। नसों में दुर्बलता अथवा अकड़न की समस्या रह सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा दिन के आरंभ में इसकी अनदेखी करने पर मध्यान के आस पास बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार ना होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी सम्भव हों तो आज टालने के प्रयास करें लाभ की जगह खर्च ही होगा। मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी। तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाये। बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा लेकिन भाई बहनों से कम पटेगी।



*नोट…यह केवल राशि आधारित फलकथन है ..*

*करोड़ो जन के नाम समान होने पर भी प्रत्येक जन का भविष्य अलग अलग होता है…*
*कारण सभी की कुंडली मे ग्रह स्थिति अलग अलग होती है…*

*सटीक फलकथन जातक की स्वंम की जन्मपत्रिका से सम्भव है….*

*📕एस्ट्रोलोजी एडवाजर गर्ग जी..*
*Whats App Number 80786-65041*

पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही बेखौफ बदमाशों ने शर्राफा व्यवसायिक की गोली मार की हत्याआला अधिकारी मौके पर पहुंचेआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही बेखौफ बदमाशों ने शर्राफा व्यवसायिक की गोली मार की हत्या



आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा 2 फरवरी,फतेहगंज पंचायत चुनाव प्रक्रिया की सुगबुगाहट शुरू होते ही चुनाव प्रक्रियों को प्रभावित करने हेतु फिर अपराधियों ने शिर उठाना प्रारंभ कर दिया है। जबकी पुलिस के आला अधिकारियों की नजरें इस क्षेत्र में लगी है और पुलिस द्वारा काविंग भी की जा रही है पर अपराधी अपने कार्य को अंजाम देने में हिचक नहीं रहे इसी कड़ी में फतेहगंज में सराफा व्यापारी की हत्या को यहां आम जनमानस देख रहा है


दुकान बंद करके अपने घर जा रहे सोने-चांदी की दुकान किये व्यापारी की आज हत्या हो गई हैं। बतलाते चले व्यापारी को अज्ञात हमलावरों ने रेकी कर मार दिया है। स्थानीय सूत्र की मानें तो सर्राफा व्यापारी की इस हत्या से क्षेत्र में व्यापक आक्रोश हैं। मौके पर सीओ,एसओ,कप्तान व अन्य अधिकारी पहुंच गए है। फतेहगंज इलाका पूर्व में दस्यु प्रभावित रहा है। मिली जानकारी अनुसार आज मृतक के गांव बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे सोने के जेवरात आभूषण व रूपया लूटकर फरार हो गए हैं l
फतेहगंज थाने के ग्राम पंचायत जबरापुर में छोटा सोनी पुत्र शिवचरण सोनी को कुछ अज्ञात लोगों ने शाम 6 बजे जब वह बघेलाबारी से अपनी सर्राफा की दुकान बन्द करके घर जा रहा था तब बघेलाबारी और जबरापुर के बीच में नट बाबा के पास गोली मारकर हत्या कर दी है।

#जौनपुर : खुटहन पाईप बिछाने के विवाद को लेकर तड़तडाई गोली, बीए की छात्रा घायल

पाईप बिछाने के विवाद को लेकर तड़तडाई गोली, बीए की छात्रा घायल



जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार

जौनपुर,खुटहन क्षेत्र के बेसहूपुर गॉव में मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। सिंचाई हेतु प्लास्टिक की पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बीच तड़तडाई गोली से एक बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सीमू तिवारी पुत्री श्री चन्द्र तिवारी(19 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है। जबकि दोनों पक्षों से कुल चार लोग लाठी डंडे व ईंट पत्थर के हमलों से घायल है। सूचना पर मौका ए वारदात पर पहुची पुलिस मामले को गम्भीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
गॉव निवासी सभाशंकर तिवारी उर्फ शोभई व दिनेश तिवारी के बीच वर्षो से घूर का विवाद चला आ रहा है। इस मामले में 5 माह पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्यवाही किया था। एक पक्ष के दिनेश तिवारी के भाई श्री चन्द्र तिवारी का आरोप है कि सभा शंकर तिवारी के घर के लोगों ने मंगलवार की सुबह दरवाजे के सामने पालतू मवेशी बांधने के स्थान से सिंचाई के लिए पाईप बिछा दिया। जबकि पाईप भी फटी थी। जिससे पानी फैलने के कारण द्वार की मिट्टी गीली हो जाती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लाठी डण्डा व ईंट पत्थरों के बीच तक़रीबन तीन राउण्ड में चली गोली से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सीमू तिवारी पुत्री श्री चन्द्र तिवारी घायल हो गयी। मारपीट में श्री चन्द तिवारी व विपक्षी सभा शंकर तिवारी व उनके दो बेटों को चोटें आई। जिनका उपचार स्थानीय सीएचसी पर चल रहा है। थानाध्यक्ष वशिष्ठ यादव ने बताया कि श्री चन्द तिवारी का आरोप है कि सभाशंकर तिवारी के दोनों बेटों अंकुर तिवारी व अंकित तिवारी के असलहे से चली गोली से उनकी पुत्री घायल हो गयी। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नही हो पायी थी।