कोर्ट की अवमानना के चलते मड़ियाहूं इंस्पेक्टर लाइन हाजिर।
सुरेरी थानाध्यक्ष बने मड़ियाहूं के नए कोतवाल।
जौनपुर – मड़ियाहूं कोतवाली के कोतवाल हरीनाथ भारती को जिले के कप्तान ने मंगलवार की रात लाइन हाजिर करते हुए सुरेरी के इंस्पेक्टर मुन्ना राम धुसियां को मड़ियाहूं का कोतवाल बना दिया है।
बताया जाता है कि एक मुकदमे की सिलसिले में निवर्तमान कोतवाल हरिनाथ भारती को लाइन बाजार थाने में जब तैनात थे, हाई कोर्ट से नोटिस आया था जिसका जवाब इंस्पेक्टर हरिनाथ भारती जानकारी के अभाव में नहीं दे पाएं।
लाइन बाजार पुलिस ने सम्मन नोटिस की जानकारी इंस्पेक्टर हरिनाथ भारती को नहीं दिया, जिसके कारण हरीनाथ भारती हाईकोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके, माननीय हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट की अवमानना बताते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर को तलब किया।
जिसके बाद नाराज पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल हरिनाथ भारती को लाइन हाजिर कर दिया और सुरेरी थानाध्यक्ष मुन्ना राम धुसियां को मड़ियाहूं का प्रभार सौप दिया।
खुटहन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, 2 फरवरी को चली गोली काण्ड के एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खुटहन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, 2 फरवरी को चली गोली काण्ड के एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर – पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन में थाना खुटहन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-20/21 धारा-147/148/149/323/504/506/307 भादवि में वांछित अभियुक्त सभाशंकर तिवारी पुत्र स्व0 रामपलट तिवारी निवासी ग्राम वेसहूपुर थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया।
खनन घोटाला: सत्येंद्र सिंह के जमाने में LDA में पार हुई भ्रष्टाचार की हद,खुद की संस्था के नाम पास कराए 186 फ्लैट,प्रमुख संवाददाता,लखनऊ।
खनन घोटाला: सत्येंद्र सिंह के जमाने में LDA में पार हुई भ्रष्टाचार की हद,
खुद की संस्था के नाम पास कराए 186 फ्लैट,
प्रमुख संवाददाता,
लखनऊ। एलडीए के पूर्व उपाध्यक्ष और रिटायर्ड आईएएस सत्येंद्र सिंह यादव ने प्राधिकरण में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी। वह तत्कालीन सपा सरकार के काफी करीबी माने जाते थे। 2015 में उन्होंने सुल्तानपुर रोड पर ओमेक्स टाउनशिप के अंदर खुद की जमीन पर 186 फ्लैट बनाने का नक्शा पास करा लिया था। बीजेपी सरकार आने के बाद इसका नक्शा निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा भी सत्येंद्र सिंह ने करोड़ों के भ्रष्टाचार किए। जिसमें से कई की जांच अभी भी शासन कर रहा है।
सतेंद्र सिंह यादव की सुल्तानपुर रोड पर सरसंवा में ओमेक्स टाउनशिप के अंदर कई एकड़ जमीन है। यह जमीन उनकी पत्नी की एक सोसाइटी के नाम है। इसका भू उपयोग ग्रीन बेल्ट था। ग्रीन बेल्ट होने की वजह से जमीन की कीमत बेहद कम थी। एलडीए उपाध्यक्ष बनते ही सत्येंद्र सिंह ने इस जमीन का भू उपयोग बदलने का ताना-बाना बुना। क्योंकि सामान्य तौर पर ग्रीन बेल्ट का लैंड यूज बदलना आसान नहीं होता। इसे बदलने पर भी करोड़ों रुपए लैंड यूज़ कन्वर्जन चार्ज जमा करना पड़ता है। इसीलिए उन्होंने मास्टर प्लान ही बदलावा डाला। 2021 तक के लिए बने मास्टर प्लान को 2015 में ही रिवाइज कर दिया गया। इसमें शासन तथा नगर एवं ग्राम नियोजन कार्यालय के भी अधिकारियों ने सत्येंद्र सिंह का साथ दिया। आखिर में मास्टर प्लान 2031 तैयार कराया गया। जिसमें उन्होंने अपनी इस जमीन का भू उपयोग आवासीय कर लिया। इसके बाद अपनी जमीन पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी की।
एलडीए उपाध्यक्ष रहते उन्होंने खुद की जमीन पर 186 फ्लैट बनाने का नक्शा पास करा लिया। नक्शे का उन्होंने पूरा शुल्क भी नहीं जमा किया। 2017 में नई सरकार बनने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। बाद में तत्कालीन उपाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह ने सत्येंद्र सिंह के 186 फ्लैट के नक्शे की फाइल मंगाई तो पता चला इसमें करोड़ों रुपए नक्शे का शुल्क ही नहीं जमा था। जिसके बाद उन्होंने सभी 186 फ्लैट बनाने का नक्शा निरस्त कर दिया। क्योंकि मास्टर प्लान में उनकी जमीन का भू उपयोग आवासीय हो चुका था। इसलिए शासन व एलडीए इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर पाया। भू उपयोग आवासीय करने से ही उन्हें करोड़ों का फायदा हुआ।
*खुद के आवासीय मकान में खुलवा दिया बैंक,*
सत्येंद्र सिंह ने एलडीए उपाध्यक्ष रहते हुए अपने विशाल खंड गोमती नगर की आलीशान कोठी के पीछे के हिस्से में बैंक तथा एटीएम खुलवा दिया था। खुद के घर पर ही 2-2 बड़े-बड़े मोबाइल टावर भी लगवा डाले। नियमानुसार इस बिल्डिंग में न तो बैंक खुल सकता था और न ही टावर लग सकते थे। हालांकि अखबारों में खबर प्रकाशित करने के बाद उन्हें बैंक बन्द कराना पड़ा था।
*समायोजन में भी खूब हुआ भ्रष्टाचार,*
सत्येंद्र सिंह ने एलडीए में तैनाती के दौरान 400 से ज्यादा प्लॉटों का समायोजन किया था। यह समायोजन न किसी प्रतीक्षा सूची से किया गया और न किसी पीड़ित व परेशान आवंटी का। चुन-चुन कर प्रॉपर्टी डीलरों और भू माफिया के प्लाटों का समायोजन किया गया। एलडीए के अधिकारी व कर्मचारी बताते हैं कि केवल समायोजन के नाम पर सत्येंद्र सिंह ने एलडीए से करोड़ों रुपए कमाए। एक- एक प्लॉट के समायोजन में 15 लाख रुपए वसूले जा रहे थे।
*दो दिन पहले जेल गए भूमाफिया दिलीप बाफिला को दी अरबों की जमीन,*
दो दिन पहले जेल भेजे गए भूमाफिया दिलीप सिंह बाफिला को एलडीए के पूर्व उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने गोमती नगर विस्तार के सेक्टर एक में अरबों की जमीन दी। कहा जा रहा है कि इस जमीन में भी बड़ा खेल हुआ। करोड़ों रुपए की डील हुई थी। इसके अलावा भी इस भूमाफिया को गोमती नगर व कानपुर रोड पर कई जगह काफी प्राइम लोकेशन की जमीन दी गई।
*जेपी इंटरनेशनल सेंटर तथा जनेश्वर मिश्र पार्क के निर्माण में भी भ्रष्टाचार के आरोप,*
एलडीए के पूर्व उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव पर जेपी इंटरनेशनल सेंटर तथा जनेश्वर मिश्र पार्क के निर्माण में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा। इसकी भी जांच चल रही है। जेपी इंटरनेशनल सेंटर के निर्माण में बिना किसी मंजूरी के उन्होंने इसकी लागत बढ़ाई थी। इसी तरह जनेश्वर मिश्र पार्क में भी घटिया सामान लगाए गए। इसकी भी जांच हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
*खाली हो गया था खजाना,*
एलडीए के जो 3000 फ्लैट खाली पड़े हैं और बिक नहीं रहे हैं, वह भी सत्येंद्र सिंह की ही देन माने जाते हैं। आरोप हैं कि बिना डिमांड सर्वे के ही कमीशन बाजी के चक्कर में उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में हजारों की संख्या में फ्लैट बनवा दिया। कहा जा रहा कि इनके निर्माण के लिए घटिया व स्थानीय कंपनियों को काम दिया गया है। इन मकानों की गुणवत्ता भी काफी खराब है। इसी वजह से मकान खरीदने के लिए कोई तैयार नहीं है। 3000 से ज्यादा मकान अभी भी खाली पड़े हुए हैं। कमीशनबाजी की वजह से इन मकानों की कीमत भी काफी ज्यादा हो गई थी। इस सरकार ने मकानों की कीमतों में 15% तक कमी की। जिसके बाद कुछ मकान बिके।
*खनन घोटाले की जद में अखिलेश यादव के करीबी रिटायर्ड IAS अधिकारी सत्येंद्र सिंह,*
कौशाम्बी में शनिवार को अवैध खनन को लेकर सीबीआइ के छापे के बाद अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे रिटायर्ड आइएएस सत्येंद्र सिंह पर शिकंजा कस गया है। अवैध खनन के मामले में कौशाम्बी से सीबीआइ के शिकंजे में आए दो लोगों ने सत्येंद्र सिंह के खिलाफ सीबीआइ को काफी जानकारी दी और सीबीआइ ने कौशाम्बी के पूर्व जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद छापेमारी की।
अखिलेश यादव सरकार के चहेते पूर्व आईएएस सत्येंद्र सिंह पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। उनके खिलाफ कौशाम्बी में खनन पट्टों के आवंटन को लेकर एफआईआर करने के साथ सीबीआई ने मंगलवार को लखनऊ सहित उनके नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीबीआई को पूर्व आईएएस के ठिकानों से 44 अचल संपत्तियों के दस्तावेजों के साथ दस लाख रुपये की नकदी और 51 लाख रुपये से ज्यादा की एफडी मिली हैं। अचल संपत्तियों की कीमत सौ करोड़ से अधिक बताई जा रही है। वह अखिलेश यादव की सरकार के समय लखनऊ के जिलाधिकारी के साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में ही लखनऊ में गोमती नदी पर रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था।
उत्तर प्रदेश के खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने कौशांबी के तत्कालीन जिलाधिकारी रिटायर्ड अफसर सत्येंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही प्रयागराज और कौशांबी निवासी नौ अन्य आरोपितों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी पर आरोप है कि 2012 से 2014 तक जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने अवैध खनन के लिए पट्टों आवंटित किए थे। इस सिलसिले में दसों करोड़ रुपये की 44 संपत्तियों के दस्तावेज खंगालने के लिए सीबीआइ ने आरोपित अधिकारी के आवासीय परिसर समेत लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद और नई दिल्ली से नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। यह परिसर या तो अफसर के नाम पर है या फिर उनके रिश्तेदारों के नाम पर हैं।
सीबीआइ के प्रवक्ता आरसी जोशी ने मंगलवार को सेवानिवृत्त आइएएस अफसर के परिसरों से छापेमारी के दौरान दस लाख रुपये नकद, करीब 51 लाख रुपये की एफडी, करीब 36 बैक खाते मिले जो उनके और उनके स्वजनों के नाम पर थे। इसके अलावा छह लॉकरों का पता चला, 2.11 करोड़ के सोने और चांदी के जेवर, एक लाख रुपये की पुरानी करंसी मिली।
उन्होंने कहा कि कौशांबी के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह पर वर्ष 2012-14 के बीच दो नई लीज जारी करने का आरोप है। इसके साथ नौ तत्कालीन लीज को रिन्यू किया गया था। माइनर मिनिरल जैसे ग्रेनाइट, संगमरमर आदि के चूरे, बजरी, कंकड़, गिट्टी के अवैध खनन की लीज ई-टेंडर के जरिये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी कराई गई थी। उत्तर प्रदेश में अवैध खनन का यह मामला समाजवादी पार्टी की सरकार का कार्यकाल का है। सत्येंद्र सिंह को अखिलेश यादव का बेहद करीबी भी बताया जाता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2016 के आदेश के बाद से सीबीआइ खनन घोटाले की जांच कर रही है। इसमें बी.चंद्रकला व जीवेश नंदन सहित पांच आइएएस अधिकारियों पर पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति भी इसमें फंसे हैं। इसी के तहत अब मंगलवार को कौशांबी के तत्कालीन जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि 2012 से 2014 के दौरान पद पर रहते हुए उन्होंने दो नए खनन पट्टे आवंटित किए और नौ का नवीनीकरण किया। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 31 मई, 2012 को जारी आदेश के तहत ई-टेंडरिंग प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
*मुकदमे में अन्य आरोपित,*
कौशांबी निवासी नेपाली निषाद, नर नारायण मिश्रा, रमाकांत द्विवेदी, खेमराज सिंह, मुन्नीलाल, शिवप्रकाश सिंह, योगेंद्र सिंह व राम अभिलाष और प्रयागराज निवासी रामप्रताप सिंह।
*सीबीआइ पलट सकती सत्येंद्र के समय की फाइलें,*
सीबीआइ लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) में तैनाती के दौरान पूर्व उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की फाइलें भी पलट सकती है। सत्येंद्र सिंह दो बार लाविप्रा के उपाध्यक्ष रहे। पहली तैनाती में शासन के बड़े प्रोजेक्टों की कमान उनके हाथों में थी। कुछ दिन डीएम और उपाध्यक्ष दोनों की कुर्सी संभाली और फिर पूरी तरह उपाध्यक्ष बन गए। शासन स्तर पर अपनी ताकत का अहसास कराने वाले सत्येंद्र सिंह के खिलाफ सीबीआइ ने पहली बार कोई ठोस कार्रवाई शुरू की गई है। इसको लेकर प्राधिकरण में चर्चा रही। पूर्व उपाध्यक्ष के समय हुए कारनामों में प्राधिकरण के जिन अफसरों ने साथ दिया होगा, उन पर भी तलवार लटक सकती है। सत्येंद्र ने गोमती नगर में अपने आवासीय परिसर को एक बैंक को किराये पर दिया था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया था कि आवासीय परिसर में वाणिज्यिक गतिविधियां कैसे हो सकती हैं। इसके बाद सत्येंद्र बैकफुट पर आ गए थे।
*कौशाम्बी में शनिवार को दो पट्टाधारकों के घर छापेमारी,*
इससे पहले कौशाम्बी में यमुना घाटों से बालू हुए अवैध खनन की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम ने शनिवार को दो पट्टाधारकों के घर छापेमारी की। इनसे पूछताछ के बाद कई दस्तावेज विवेचकों ने अपने कब्जे में ले लिए। खनन घोटाले को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूरे प्रकरण की जांच सीबीआइ को सौंपी है। कौशाम्बी के आधा दर्जन यमुना घाटों से 2012 से 2016 के बीच बालू का अवैध खनन हुआ था। समाजसेवी अमर सिंह यादव ने इस मामले में सीबीआइ जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में सीबीआइ को जांच सौंपी थी। सीबीआइ की टीम इससे पहले तीन बार आ चुकी है। टीम शनिवार को सबसे पहले गोपसहसा गांव निवासी रमाकांत द्विवेदी के घर पहुंची। उन्हें महला घाट में बालू खनन का पट्टा हुआ था। आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन कराया है। टीम ने उनके बेटों दयाशंकर व गिरजा शंकर से बंद कमरे में पूछताछ की।
शाहगंज (जौनपुर) किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
शाहगंज (जौनपुर) क्षेत्र के अख्खीपुर गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक किशोरी को बहका फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस की टीम अगल अलग स्थानों पर छापेमारी करके किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली।
क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी एक लड़की को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस का रहने वाला युवक सुनील पुत्र राजेंद्र ने बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के पिता के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा 363,366,365,504,120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू की। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने किशोरी को भगाने के मामले में साजिश रचने वाले आरोपी के पिता राजेंद्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सितलू राम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने मंगलवार को अगल अलग करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी करके किशोरी की बरामदगी व मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन अभी तक किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बाइक के धक्के से सगे भाई घायल
बाइक के धक्के से सगे भाई घायल
केराकत(जौनपुर)3फरवरी। क्षेत्र के बकुलिया दलित बस्ती के पास बुद्धवार को शाम छः बजे दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में देवलासपुर निवासी दो सगे भाई घायल हो गये। जिन्हें मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि संजय बनवासी व सतीश बनवासी केराकत से गृहस्थी का सामान लेकर घर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे, स्कूटी सवार ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गये। घायलों की मोबाइल से उपस्थित लोगों ने उनके परिजनों को सूचना देकर 108 एम्बुलेंस से बेहतर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। वही स्कूटी सवार घटना स्थल से प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फरार बताया जाता है।
बरसठी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
*बरसठी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न*
*बरसठी (जौनपुर* )त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को बारीगांव स्थित विवेक काम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मछलीशहर काशी प्रसाद तिवारी व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसके बाद आए सभी नेताओं का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी ने कहा कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभानी होगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मजबूती से लगे साथ ही जन-जन को पार्टी की नीतियों की जानकारी दें। जिला पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्राम पंचायतों में भी चौपाल लगाकर सरकार के विकास कार्यक्रमों योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं भाजपा पंचायत चुनाव में अपनी उपलब्धियों के बल पर विजय का पताका लहराएगी। जिला पंचायत सदस्य लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा कार्यकर्ता विराजमान होगा। इसके लिए प्रतिदिन कार्यकर्ताओं की बैठक कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर ने कहा कि, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और पार्टी का सबसे स्थानीय व्यक्ति होने के नाते सरकार या पार्टी की योजनाएं भी ज्यादातर उसी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा सकती हैं इसलिए भाजपा मंडल कमेटी स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले पंचायत चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को समझें उन्होंने कार्यकर्ताओ को एकजुट होने का मंत्र देते हुए जिला प्रभारी के बातों पर अमल करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बरसठी हरिश्चंद्र मौर्य ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी व चेयरमैन भदोही अशोक जैसवाल, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, जिला मंत्री कमलेश सिंह, जिलाउपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, रमाशंकर गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य, संतोष मिश्र, इंद्रेश तिवारी, श्यामदत्त दुबे, जय सिंह, रमेश दुबे जिला कार्यसमिति सदस्य, विशाल शुक्ला आईटी जिला सयोजक, विजय प्रताप बिंद, मुकेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सपा नेता के निधन पर एम एल सी बासुदेव ने शोक व्यक्त किया
सपा नेता के निधन पर एम एल सी बासुदेव ने शोक व्यक्त किया
जंघई। भुलेन गाँव निवासी सपा नेता मुन्ना यादव के निधन पर उनके आवास पर एमएलसी बासुदेव यादव पहुंच शोक व्यक्त किया दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया भूलेंद्र जंघई प्रयागराज गाँव निवासी सपा सेक्टर प्रभारी मुन्ना यादव 45 वर्ष और हरिपुर पट्टी दलित सुभाष चंद 40 के आकास्मिक निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रयागराज कौशांबी के एमएलसी बासुदेव यादव ने शोक व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालो में सपा नेता कृष्ण कुमार कनौजिया, रविंद्र यादव ,दिनेश रंजन, जज्जे यादव ,विमल यादव, सहित क्षेत्र के तमाम लोग शामिल रहे।
भाजपा नेता ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
भाजपा नेता ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
गभिरन। खुटहन क्षेत्र के गायत्रीनगर में चल रहे गायत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेज़बान टीम ने कब्जा जमाया।मेज़बान टीम ने फाइनल मुकाबले में भटौली की टीम को 9 विकट से हराकर जीत दर्ज की।विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ व भाजपा मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल ने सम्मानित किया।बतौर मुख्य अथिति श्री पांडेय ने कहा की खेल से खिलाड़ियों में शारीरिक शक्ति के साथ-साथ धैर्य,अनुशासन व सामूहिकता की भावना भी बढ़ती है।
इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भटौली की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 92 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करते हुए गायत्रीनगर की टीम ने 8वें ओवर में ही 2 विकट खोकर आसानी से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया।मैन ऑफ द मैच सुनील यादव जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट आदर्श सिंह चुने गए।अंपायर की भूमिका में सुशील तिवारी बाबा व रत्नलाल गुप्ता रहे जबकि राहुल तिवारी बाबा व हर्षित सिंह गोलू ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई।भाजपा मंडल महामंत्री आकाश सिंह,ज्ञान सिंह,जयनाथ तिवारी,राजनाथ तिवारी,अशोक मिश्र,श्रीपति दुबे,आज़ाद पाल,अनुराग तिवारी, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।प्रतियोगिता के संयोजक द्वय मनोज तिवारी व अनिल तिवारी वकील ने सभी के प्रति आभार जताया।
घंटो चले आपरेशन में निकाली गयी किशोरी के कमर में फंसी गोलीपांच आरोपितो में से एक को पुलिस ने दबोचा
घंटो चले आपरेशन में निकाली गयी किशोरी के कमर में फंसी गोली
पांच आरोपितो में एक को पुलिस ने दबोचा

खुटहन ( जौनपुर) 3 फरवरी
बेसहूपर गांव में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पड़ोसियो के बीच ईंट पत्थर के साथ तमंचा से चली गोली में घायल किशोरी का वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में घंटो चले आपरेशन के बाद कमर में फंसे खोखे को चिकित्सको ने निकाल लिया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। मामले में हत्या के प्रयास के पांच आरोपितो में एक ने बुधवार को खुद थाने पर आकर अपनी गिरफ्तारी कराई। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।
गाँव निवासी हरिश्चंद्र तिवारी और पड़ोसी सभाशंकर तिवारी के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार की सुबह सभाशंकर खेत की सिंचाई के लिए हरिश्चंद्र के घर के सामने लगे खड़जे का ईंट उखाड़ उसके भीतर से पानी की पाइप ले जाने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तभी सभाशंकर के पक्ष से चलायी गयी गोली में दूसरे पक्ष की सीबू (17)पुत्री श्रीचंद्र की कमर में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गई। उसे उपचार हेतु वाराणसी लेजाया गया। जहाँ चिकित्सको ने आपरेशन कर गोली के खोखे को बाहर निकाला। अब उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। किशोरी के पिता श्रीचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सभाशंकर सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सभाशंकर ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य आरोपित अभी फरार चल रहे है।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस को कोरोना के समय दी गई डी टी सी की 576 बसें वापस लेने का फ़ैसला कहा …ये बसें आने जाने की सुविधा के लिए दी थी ना कि किसान आंदोलन में बैरिकेड बनाने के लिए… @arvindkejariwal
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस को कोरोना के समय दी गई डी टी सी की 576 बसें वापस लेने का फ़ैसला …ये बसें आने जाने की सुविधा के लिए दी थी ना कि किसान आंदोलन में बैरिकेड बनाने के लिए…
You must be logged in to post a comment.