मछलिशहर जौनपुर :- पुलिस कस्टडी में जमानत कराने आये युवक ने पुलिस को पीटा:भागने का किया प्रयासअधिवक्ताओं व एस डी एम न्यायालय के कर्मचारियों ने पुलिस की बचाई जान:

पुलिस कस्टडी में जमानत कराने आये युवक ने पुलिस को पीटा:भागने का किया प्रयास

अधिवक्ताओं व एस डी एम न्यायालय के कर्मचारियों ने पुलिस की बचाई जान:

मछलीशहर।पुलिस कस्टडी में तहसील में जमानत कराने आये आरोपी ने पुलिस पर आक्रमण कर भागने का प्रयास किया।तहसील अधिवक्ताओं व एस डी एम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की सजगता से पुलिस की जान बची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
तहसील में उस समय हंगामा शुरु हो गया जब पुलिस हिरासत में जमानत कराने तहसील आया युवक पुलिस की ही पिटाई शुरु कर दिया और अपना मोबाइल छीनने का आरोप लगाने लगा।मामला मीरगंज थाना क्षेत्र रामगढ़ गांव का था।बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी संदीप कुमार तिवारी अपने पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया तो पिता व परिवार के लोग युवक की भी पिटाई किये।मामला मीरगंज थाने पहुंचा तो पिता पुत्र का धारा 151/107/116 सी आर पी सी के अंतर्गत चालान कर दिया गया।दोनो सोमवार को पुलिस कस्टडी में उपजिलाधिकारी न्यायालय में जमानत कराने आये थे।आरोप है कि न्यायालय के सामने ही संदीप ने पुलिस की पिटाई कर दिया और पुलिस कस्टडी से भगाने का प्रयास किया।पिता के मना करने पर उसको भी गाली देते हुये पिटाई किया।शोर सुनकर अधिवक्ताओं व तहसील कर्मियों की भीड़ इकट्ठी हो गई।आरोपी युवक को पकड़ कर कुछ देर न्यायालय में बैठाने के बाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पुलिस को सौप दिया गया।आक्रोशित भीड़ देख युवक क्षमा याचना करने लगा।

#बरसठी पुलिस द्वारा बड़ौदा ग्रामीण बैंक बड़ेरी पर चलाया गया रूटीन चेकिंग अभियान बैंक पर खड़ी गाड़ियों की हैंडल लॉक करने की दी गई सख्त हिदायत

बरसठी पुलिस द्वारा बड़ौदा ग्रामीण बैंक बड़ेरी पर चलाया गया रूटीन चेकिंग अभियान बैंक पर खड़ी गाड़ियों की हैंडल लॉक करने की दी गई सख्त हिदायत

बड़ेरी (जौनपुर) 8 फरवरी

बड़ेरी बाजार में बरसठी पुलिस द्वारा बैंक एवं एटीएम के सुरक्षा के मद्देनजर चलाया रूटीन चेकींग अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध तथा अपराधियों को नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर राजकरण नैयर के निर्देशन पर बरसठी पुलिस सख्त है जो आज बरसठी थाना प्रभारी श्याम दास बर्मा अपने हमराहीयों के साथ बड़ौदा ग्रामीण बैंक बड़ेरी पर पहुंचकर अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए रूटीन चेकिंग अभियान चलाया संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और बैंक के आसपास खड़ी गाड़ियों के मालिकों को सख्त निर्देश दिया कि बैंक में जाते समय अपनी गाड़ी को लाक कर के रखें जिससे चोरी की घटनाओं से बचा जा सके

दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार#मछलीशहर जौनपुर:कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दो किलो गांजा के साथ आरोपित गिरफ्तार

मछलीशहर जौनपुर:कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रविवार रात मुखविर से सूचना मिली के श्रीनेतगंज में एक युवक अवैध गाँजे के साथ कही सप्लाई करने के लिये किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर युवक को पकड़ उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास दो किला गाँजा मिला। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आयी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम खजुरहट गाँव निवासी अंजनि कुमार पटेल बताया। कोतवाली पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर जेल भेज दिया।

श्यामधर मिश्र सर्वसम्मति चुने गए अध्यक्षमछलीशहर (जौनपुर) 8 फरवरी स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के माता पिता इण्टर कॉलेज बरहता, तिलोरा, जौनपुर के प्रबन्धक के मौत के बाद खाली चल रहे पद पर चुनाव

श्यामधर मिश्र सर्वसम्मति चुने गए अध्यक्ष

मछलीशहर (जौनपुर) 8 फरवरी स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के माता पिता इण्टर कॉलेज बरहता, तिलोरा, जौनपुर के प्रबन्धक के मौत के बाद खाली चल रहे पद पर चुनाव के लिए प्रबंध समिति की बैठक रविवार को संस्था के अध्यक्ष अजय प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक मे श्यामधर मिश्र को सर्वसम्मति से प्रबन्धक घोषित किया गया। बैठक में प्रबन्ध कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह, उप प्रबन्धक लक्ष्मीनाथ मिश्र, प्रभाकर मिश्र, शशिकांत मिश्र, कृष्णमोहन उपाध्याय, जय प्रकाश दुबे, गिरजाशंकर, रमेशचंद्र यादव, शीतला प्रसाद पांडेय, अरुण सिंह, फौजदार सिंह आदि उपस्थित रहे।

मुंबई एयरपोर्ट भी आया अडानी के हाथ, जानिए अब कितने एयरपोर्ट हो गए हैं कंपनी के पास,,,

मुंबई एयरपोर्ट भी आया अडानी के हाथ, जानिए अब कितने एयरपोर्ट हो गए हैं कंपनी के पास,,,

(नई दिल्ली)मंगलुरु, लखनऊ और अहमदाबाद के बाद अब मुंबई एयरपोर्ट की कमान भी उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के हाथों में आ गई है। कंपनी ने मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) में 23.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। AAHL ने 1,685.25 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी दो विदेशी कंपनियों ACSA ग्लोबल लिमिटेड (ACSA) और बिड सर्विसेज डिवीजन (मॉरीशस) लिमिटेड (बिडवेस्ट) से खरीदी।साथ ही कंपनी इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल रहे प्रमोटर कंपनी जीवीके ग्रुप की 50.5 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीद रही है। इस तरह AAHL की मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में हिस्सेदारी 74 फीसदी हो जाएगी। इसके साथ ही उसे नवी मुंबई में एयरपोर्ट विकसित करने का अधिकार मिल जाएगा। पिछले साल अगस्त में AAHL ने GVK एयरपोर्ट डेवलपर्स लिमिटेड (GVKADL) के कर्ज को खरीदने का एक समझौता किया था। GVKADL एक होल्डिंग कंपनी है। इसके जरिये GVK ग्रुप की MIAL में 50.50% हिस्सेदारी है।

सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मिला सुपरवुमन अचिवर्स अवार्ड्स

सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मिला सुपरवुमन अचिवर्स अवार्ड्स



सुप्रसिद्ध समाजसेविका व परमवीर-अ वार डायरी की लेखिका श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के समाजिक व लेखन कार्यों को देखते हुए आज सुपरवुमन अचिवर्स अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। सुपरवुमन की संस्थापक श्रीमती किरण गोलानी द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वर्सोवा की विधायक डॉ. भारती लवेकर ने यह सम्मान विशेष अतिथि व सम्मानमुर्ती श्रीमती मंजू लोढ़ा को प्रदान किया।


संस्था की संस्थापक अध्यक्षा ने कहा कि श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा पिछले कई वर्षों से लगातार समाजसेवा तथा लेखन कार्यों में नित्य नई ऊँचाईयाँ हासिल कर रही है। वैश्विक महामारी करोना काल में भी जरूरतमंदों की हर सभंव मदद उपलब्ध करवा रही थी। उन्होंने महिलाओं के लिए ऑनलाईन प्रदर्शनी एवं बाजार की शुरूआत कर समाज को नई दिशा प्रदान की। ऐसे अनेक समाजिक कार्यों की लम्बी सूची तैयार की जा सकती है।

वर्सोवा के विधायक डॉ. भारती लवेकर ने कहा कि श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा जी समाजिक व लेखन कार्यों में हमेशा तत्पर रहती है, यह सराहनीय व अनुकरणीय है। आज की सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें यह सम्मान देकर हम स्वयं को गौरवांवित महसुस कर रहे है।

अबैध खनन माफियाओं द्वारा माननीयों को हिस्सा दिया जाता है: दिग्विजय सिंहआत्माराम त्रिपाठी की✍🏻 से

अबैध खनन माफियाओं द्वारा माननीयों को हिस्सा दिया जाता है
आत्माराम त्रिपाठी की✍🏻 से


अबैध रेत उत्खनन करने वाले लोगों द्वारा शासन प्रशासन विधायक सांसदों मंत्रियों को हिस्सा दिया जाता है क्योंकि यह उनका कार्य है। पैसे भी लेते हो और कार्यवाही भी करते हो ऐसे में हमला होना तो तय है सब मिली भगत है।यह बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व काग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सनिवार को ग्वालियर में मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
आज कांग्रेस के इस बरिष्ठ नेता के उपरोक्त कथन को बिपक्ष द्वारा सरकार को बदनाम करने वाला बयान करार दिया ज सकता है यह भी कहा जा सकता है कि इनके कार्यकाल में भी अवैध उत्खनन हुआ तो इन्होंने क्या कार्यवाही की। लेकिन जिस साफगोई से मीडिया के सामने अवैध उत्खनन कारोबारियों द्वारा अपने कार्य के एवज में शासन प्रशासन सत्ता की हिस्सेदारी को उजागर किया और देश के हर प्रांत जिला में हो रहे अवैध उत्खनन ओवर लोडिंग य अन्य सुगठित अवैध कार्यों को अंजाम‌ देने वाले अगर सफल है तो उसका मुख्य कारण है
कि जब आप पहले इन अवैध कारोबारियों से सुविधा शुल्क प्राप्त करते हैं और अपना कागजी कोरम पूरा करने के लिए उन्हीं पर दंडात्मक कार्यवाही करने में हिचक महसूस नहीं करते तो प्रतिफल यही मिलेगा जो मिल रहा है यानी प्रतिकार की एक तरफ शासन-प्रशासन मंत्री बिधायक सांसद पहले इनसे सुबिधा लेते हैं और अपने आंख कान नाक बंद कर लेते हैं जिसके चलते यह अवैध उत्खनन कारोबारी अपने कार्य को बेधड़क अंजाम देने में सक्षम हो जाते हैं और इनके कार्य का भुगतान आमजनमानस को करना पड़ता है। नदियों का जलस्तर नीचे चला जाता है जिससे जल संकट उत्पन्न हो रहा है वहीं ओवर लोडिंग के चलते सड़कें ध्वस्त हो गई य हो रही है आखिर इन सबका बोझ आमजनमानस पर ही जाएगा उन्ही से वसूले गए टैक्स से इन कार्यों का रखरखाव होता है जो समय से पहले नष्ट हो जाते हैं जिसका अतिरिक्त बोझ सरकारी खजाने में पड़ेगा और वह आम जनता से वसूले गए टैक्स से ही भरता है किसी नेता बिधायक सांसद मंत्री की जेब से नही।
सो यह सब बिना शासन प्रशासन की मिली भगत के अवाधगति से चलता रहे असंभव है क्योंकि शासन प्रशासन चाह ले तो एक दिन क्या एक पल भी अवैध उत्खनन नहीं हो सकता सो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कथन को राजनैतिक नजरिए से देखने के बजाय उसकी गहराइयों पर जाना होगा और समझना होगा ।
अवैध उत्खनन कारोबारियों के ऊपर कार्रवाई फिर कार्यवाही करने वालों के ऊपर हमला यह हमले युपी हो य एमएपी य अन्य प्रांत उसका मुख्य कारण यही है की इसमें जिम्मेदार लोगों की पूर्ण सहभागिता है, फिर सरकार चाहे जिसकी रही हो या मौके में हो।

रहस्मय हत्या का पुलिस ने किया खुलासा । पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट । वज़ह⁉️आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने व कार्यरत टीम की निरंतर तत्परता दिखाने के चलते पुलिस को मिली बड़ी सफलता और कुछ इस तरह से घटना का खुलासा किया।
बीते दिन थाना कोठी क्षेत्र के कोरियान मोहल्ले में कटा हुआ इंसानी हाथ मिला था,उसके बाद कोठी के बस स्टैंड के पास इंसानी सिर मिल था इस मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझाया
घटना विवरण इस प्रकार है
दिनांक 29/01/2021 को थाना कोठी क्षेत्र में एक इंसानी कटा हुआ हाथ मिला था उसके बाद दिनांक 31-01-2021 को एक अज्ञात शव की सूचना प्राप्त हुई थी।शव की पहचान शैलेंद्र सिंह भदोरिया पिता देवेंद्र सिंह भदोरिया उम्र 36 वर्ष निवासी उत्तरी पतेरी जिला सतना के रूप में हुई।शव का उत्खनन कराकर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें उसको सिर में चोट आने से मृत्यु होना बताया गया।इसके आधार पर थाना कोठी में अपराध क्रमांक 33-2021 धारा 302 201 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
घटना में मृतक शैलेंद्र सिंह की पत्नी एवं उसके एक परिचित को हिरासत मे लिया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मृतक की पत्नी द्वारा यह बताया गया है कि उसके पति द्वारा शराब के नशे में आयदिन प्रताड़ना की जाती थी,प्रताड़ना से तंग आकर किचन के तवे से सिर पर प्रहार करके हत्या की गई है तथा अपने परिचित कमलेश के साथ मिलकर घटनास्थल से ले जाकर कोठी क्षेत्र में शव को छुपा दिया गया है।पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं उसके परिचित को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता
1) मृतक की पत्नी सपना सिंह पति शैलेन्द्र सिंह भदोरिया उम्र 33 वर्ष निवासी उत्तरी पतेरी जिला सतना मध्य प्रदेश।
2) कमलेश पिता अरविंद सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गुलवा पवैया थाना कोठी जिला सतना मध्य प्रदेश।
जब्त सामग्री
मृतक के खून से सने हुए कपड़े,मृतक का जूता,घटना में प्रयुक्त लोहे का तवा।
घटना का खुलासा करने में
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी कोठी शेषमनी पटेल,थाना प्रभारी सिविल लाइन एस.एम.उपाध्याय, प्रधान आर.सुधीश अग्निहोत्री एवं थाना कोठी स्टाफ आर. अजीत मिश्रा ,कमलाकर सिंह ,विकास सिंह संजय यादव, शिवम शुक्ला अभिलाष सिंह ,रामानुज शर्मा,आशीष दुबे,रवि पाण्डेय,सायबर सेल प्रभारी अजीत सिंह, दीपेश कुमार,संदीप सिंह परिहार।

मुंबई.. जयंतीलाल वै. मार्ग मनपा हिंदी शाला घाटकोपर के मुख्याध्यापक ह.रा. यादव के अध्यक्षता में एस. एम .सी. बैठक का आयोजन किया गया। : रिपोर्ट रवि यादव

एस. एम .सी .बैठक संपन्न।


मुंबई.. जयंतीलाल वै. मार्ग मनपा हिंदी शाला घाटकोपर के मुख्याध्यापक ह.रा. यादव के अध्यक्षता में एस. एम .सी. बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड जागरूकता अभियान के तहत नई वैक्सीन का महत्व बताते हुए डॉ. रीना असाई ने कहा कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें तथा किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रतिदिन ऑनलाइन अध्ययन जरूर करें स्कूल बंद है परंतु अध्ययन- अध्यापन चालू है। शिक्षण अधिकारी महेश पालकर के इस अमोघ मंत्र को मुख्याध्यापक ह .रा .यादव ने विद्यार्थियों एवं पालकों के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाने का प्रयत्न कर रहे हैं । बैठक समन्वयक प्रतिभा दुबे ,संगीता पाटिल ने पालकों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे और उन्हें नियमित प्रयोग करने को कहा। इस अवसर पर स्काउट पर्यवेक्षक बी. के. पुजारी , एस.एम. सी. की पूर्व अध्यक्षा मीरा यादव ,प्रशिक्षक रविंद्र खरे, डाँ. संतोषी सूर्यकर ने उपस्थित लोगों सामने अपने जागरूकता पूर्ण विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद राम अनुज सिंह ने किया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 6फरवरी कोबुंदेलखंड किसान यूनियन सभी 19 विधान सभा सीट मुख्यालय मे धरना ,पॗदर्शन करेगी |आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 6फरवरी को

बुंदेलखंड किसान यूनियन सभी 19 विधान सभा सीट मुख्यालय मे धरना ,पॗदर्शन करेगी |
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा चित्रकूट आज 4 फरवरी को गाॗम व्यूर जिला चित्रकूट मे बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्टीय उपाध्यक्ष राम पूजन मिश्रा के आवास परिसर मे बुंदेलखंड किसान यूनियन की राष्टीय कार्यकारणी बैठक हुई | राष्टीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों किसान विरोधी कानूनो की वापसी को लेकर किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए आगामी 6 फरवरी को किसॎन संयुक्त मोर्चा व्दारा घोषित कार्यक्रम देशव्यापी चक्का जाम पर रणनीति बनाई गई । इसका सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चक्का जाम का समर्थन । औ बुंदेलखंड के समस्त जनपदोंऔरपलवल मे चक्का जाम किया जायेगा|
इसके बाद अध्यक्ष जी द्वारा दूसरा प्रस्ताव रखा गया बुंदेलखंड किसान यूनियन बुंदेलखंड प्रथम राज्य के लिए अब तक संघर्ष करते रहे सभी संगठनों को आमंत्रित कर सभी की बैठक करेगा जसमें पृथक बुंदेलखंड राज्य की सर्व सम्मत से रणनीति तय की जाएगी. तीसरे प्रस्ताव में कहां गया के प्रधानमंत्री कि बुंदेलखंड में हर घर को नल से जल सरकार को जल्द से जल्द देने देने की योजना में कुछ आला अधिकारी ऐसी कंपनी को काम दे रहे हैं जो पाइप और मैटेरियल सप्लाई के मामले में झारखंड मध्य प्रदेश अर्बन और मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा रोक लगाई जा चुकी है|यदि कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपनी हठधर्मिता के चलते मानक और गुणवत्ता विहीन कंपनी को यह महत्वपूर्ण काम देते हैं यदि बुंदेलखंड के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है तो इसके विरोध में बुंदेलखंड किसान यूनियन बुंदेलखंड की सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालय में धरना और प्रदर्शन करेगी इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री गणेश प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अनिल शर्मा वरिष्ठ वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आप कौन हैं वरिष्ठ उपाध्याय वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार जी अरुण कुमार गौतम राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत राष्ट्रीय महासचिव राधारमण बाजपेई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पप्पू पुरैनिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन राष्ट्रीय युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री सतपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय सचिव पलवल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम पूजन मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश साहू राजेंद्र तिवारी जिलाध्यक्ष चित्रकूट मोहित घोष गरौठा गरौठा राम सिंह पटेल जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चित्रकूट महानंद शुक्ला जिला महामंत्री चित्रकूट गौलाल उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी चित्रकूट यदुनंदन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी किरन तिवारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पलवल बॉर्डर मैं सतपाल सिंह चक्का जाम का मोर्चा संभालेंगे जबकि बुंदेलखंड के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष चक्का जाम का मोर्चा संभालेंगे राष्ट्रीय बैठक का संचालन दिनेश निरंजन ने किया