कहीं देर न हो जाए क्योंकिजवान ठंड बूढ़ी हुईआत्माराम त्रिपाठी की✍🏻से

कहीं देर न हो जाए क्योंकि
जवान ठंड बूढ़ी हुई

मुख्य संपादक: श्री आत्मा राम त्रिपाठी



आत्माराम त्रिपाठी की✍🏻से
जवान ठंड बुढ़ापा की तरफ अग्रसर हो गई है हल्की पछुआ की लगन सुबह शाम जिस्म में चुभन और सिहरन पैदा करती है।गुनगुनी धूप हल्का तेज हो चली है जिसमें माघ मास के अलविदा कहने व फागुन के रंगारंग मास के सुखद आगमन का आभास दे रहा है साथ गांव कस्बों,नगरो में बसंत ऋतु की आहट साफ दिखाई एंव सुनाई देने लगी है रंगों की रंगोली सजने लगी है खेतों में सरसों के ऊपर लगे पुष्प बसंती उनकी फलों के बोझ से झुक चुकी डालियां कोयल की मधुर आवाज़ भंवरों का गुंजन मनकों मोहते हुए मौसम के साक्षी बन रहें हैं।पर इस इक्कीसवीं सदी में बसंत ऋतु के आगमन से चौपालों पर ढोलक नगड़िया में थाप देने वाले लुप्त से हो गये है उनकी जगह डीजे व रिकार्डिंग के गीतों ने ले लिया है।
इस मदाकता भरे ऋतु में नाऊ ठाकुर द्वारा घोटी जा रही ठंडई की जगह आज के पेप्सी आदि अनेका अनेक ब्रांडों ने ले ली है ठडंई की जगह महुआ की कच्ची शराब ब्रांडेड दारु ने अपनी जगह बना ली है फाल्गुन के महीने में चरखी से निकाले जाने वाला रस जिसे बड़े उत्साह के साथ किसान के यहां लोग लेते थे किन्तु इस इक्कीसवीं सदी में उसका भी हास्य हो गया।
जंहा होली के गीत जगह जगह सुनाई देते थे उनकी जगह मोबाइल पर लोग डिस्को सुनने लगे हैं। हमारी संस्कृति चित्कार रही है क्योंकि चाहे जो ऋतु हो जो पर्व हो उसे आज के अधूनिक्तावादी ने अपने आगोश में ले लिया है विरासत में मिली संस्कृति लुप्त होती जा रही है धोती कुर्ता साफा की जगह बेलबाटम ने ले लिया सहनाई की जगह बैंड बाजे ने अतिक्रमण कर ली है।
किन्तु इन सब झंझावातों के बाद भी हमारी संस्कृति इस दौर में संघर्ष कर रही है य यों कहिए कि उसे हटाने के लिए आज की इक्कीसवीं सदी हटाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है पर कामयाब नही हो पा रही है क्योंकि यह भारत है।पर आज हमारे देस के परंपरागत आने वाले पर्वों से उनकी रौनक उनकी मिठास आत्मीयता गायब हो रहीं हैं और उनकी जगह कटुता दिखावटीपन ज्यादा नजर आने लगा है। हमने भी 58बंसत देखें जिसमें होली दशहरा उत्सव में लोग गले मिल अपने सारे शिकवे भुलाकर एक हो जाते थे।बुराई होलिका दहन में जलकर भस्म हो जाती रही बची खुची राख भी भांग ठंडई की खुमारी में रंग अबीर गुलाल के साथ सराबोर हो खत्म हो जाती रही है।पर यह पर्व अब मात्र औपचारिकता पूरी करने के माध्यम बचे हैं और हमारा यह सब लिखने का मकसद सिर्फ अपनी मूल संस्कृति की रक्षा करने व हम कल क्या थे आज क्या है हम किसके पीछे दौड़ रहे हैं इस बीच क्या खोया क्या पाया पर बिचार करने की आवश्यकता है क्योंकि कहीं देर न हो जाए।

आखिर हादसों के बाद ही जागरण क्यों होता है ?उसके पहले क्यों नहीं ?आत्माराम त्रिपाठी की ✍🏻 से

आखिर हादसों के बाद ही जागरण क्यों होता है ?
उसके पहले क्यों नहीं ?
आत्माराम त्रिपाठी की ✍🏻 से
आमजनमानस हो य सरकारें य घटनाओं को रोकने वाले जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आखिर घटनाओं के घटित होने के बाद ही क्यों अपनी कुंभकर्णी नींद से जागते हैं? उससे पहले क्यों नहीं ? जबकी आमजनमानस सहित सरकारें य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी कुछ घटनाओं को घटित होने से पहले रोक सकते हैं किंतु अपनी उदासीनता अकर्मण्यता के चलते घटनाओं के घटित होने का इंतजार करते रहते हैं और घटनाओं के घटित होने के बाद दौर चलता है दौरों का जांच का जांच कमेटियों के गठन का शोक, निंदा, लैनहाजिर, निलंबन, मुआवजे का किंतु इन सबसे क्या उन घटनाओं में जो समय रहते रोकी जा सकती थी किन्तु घटी य घटती है में प्रभावित हुए लोगों के हुए नुकसान की भरपाई कोई कर पाया है ? मेरे हिसाब से तो संभव नहीं है।
जहरीली शराब पीने से अलग-अलग प्रांतों के अलग-अलग हिस्सों में घटनाएं घटित हुई जिसे समाज भी आगे आ रोक सकता था अगर समाज आगे नहीं बढ़ा तो इसको रोकने के लिए बिभाग बना है पर हाथ पे हाथ रखे बैठा रहता है और घटनाएं घटित हो जाती है।इसी तरह ओवर लोडिंग के चलते चाहे वह हाइबा हो य यात्रा करते यात्री वाहन। जिनके पास न ड्रायविंग लायसेंस होता नहीं वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र फिर भी रोड में फर्राटा भरते हुए आमजन को तो नजर आ रहे हैं पर इनके प्रति जवाबदेही रखने वालों को नहीं।
मध्य प्रदेश के सीधी जनपद में बस दुर्घटना ग्रस्त हुई 55व्यक्ति कालकलवति हो गये कोहराम मचा हुआ है सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित परिजनों से मुलाकात की ढांढस बंधाया सत्वना दी दोषी व्यक्तियों के बिरूध्द कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
इसके पहले भी और बस दुर्घटना ग्रस्त हुई जो रीवा जनपद के क्षेत्र में आती है यहां भी लगभग पचास व्यक्ति काल के शिकार हो गए थे किन्तु शासन प्रशासन आखिर घटनाओं के बाद ही क्यों जागता है?
घटन छोटी हो य बड़ी घटनाएं हमेशा दर्द पीड़ा ही पहुंचाती है इन घटनाओं को समय पूर्व भी रोका जा सकता है अगर इन्हें रोकने वाले जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं, जिसकी कल्पना करना आज के इस करप्शन युग में बेइमानी लगती है और जब तक भ्रष्टाचार करप्षन खत्म नहीं होता ऐसी घटनाएं घटित होती रहेगी किसी की कलाई,तो किसी की गोद य किसी की मांगे उजड़ती रहेगी,दुख के पहाड़ टूट कर गिरते रहेंगे,जांचें बैठती रहेगी चार दिन हो हल्ला मचाया जाएगा और फिर सब वही पुराना राग वहीं ढर्रा लोग चल पड़ेंगे पीड़ित सिसकी लेता रहेगा आहें भरने के सिवा उसके पास कुछ नहीं बचेगा ।

#कविता:-मीत मिला जो मन का• आसिया फ़ारूक़ी

मीत मिला जो मन का
• आसिया फ़ारूक़ी

आसिया फ़ारूक़ी



दिल पर रंग चढ़ा कर देखो।
गीत लबों पर ला कर देखो।।
दुनिया सुंदर प्यारी मनहर,
दिल अपना बहला कर देखो।।

संशय में है जीवन गुजरा।
दिल तो ज़रा लगा कर देखो।
मीत मिला जो मन का यारो।
उस पर प्यार लुटा कर देखो।।


मौसम अब हंसी हो गया है।
पलकें ज़रा उठा कर देखो।।
कभी नग़मा कभी हो आँसू।
धड़कन आग बना कर देखो।।


मंज़िल को पाना है राही।
इक-इक क़दम बढ़ा कर देखो।।
जाति-वर्ग की जगह न कोई।
हर दीवार हटा कर देखो।।
•••
सम्पर्क : शिक्षिका, फ़तेहपुर (उ.प्र.)

बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह प्रधान की गोली मारकर की हत्यासरायख्वाजा के बाजार के पास हुई घटना गोलीकांड की खबर पाते ही सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव मल्हनी विधायक लकी यादव घटना स्थल पर पहुंचे

बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह प्रधान की गोली मारकर की हत्या

सरायख्वाजा के बाजार के पास हुई घटना

ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

पुलिस की बोलेरो को किया क्षतिग्रस्त किया पथराव

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के पास जौनपुर शाहगंज मार्ग पर मंगलवार की अपराहन बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह प्रधान पर गोली बरसा कर हत्या कर दी ।जिससे गुस्साए ग्रामीणों एव परिजनों ने शव को कोरीडिहा बाजार में रखकर जाम लगा दिया ।इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की बोलेरो को तोड़ दिया और पथराव भी किया ।काफी मान मनौव्वल के बाद एफआईआर दर्ज करने के बाद देर शाम शव दीया।

मखमेलपुर गांव के निवासी व 50 वर्षीय प्रधान राजकुमार यादव अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से शहर से घर की तरफ जा रहे थे ।जैसे ही सरायख्वाजा बाजार के पास पहुंचे थे। जौनपुर शाहगंज मार्ग यर 2:30 बजे के बाद बाइक से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया ।उसके बाद ताबड़तोड़ आधा दर्जन गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। मौके पर लोगों ने शव को लेकर कोरीडिहा बाजार में पहुंच गए और शव सडक़ पर रखकर जाम लगा दिया ।इस दौरान वहां पुलिस की एक बोलेरो वाहन पहुंच गई ।जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की ।और प्राइवेट वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया ।वहां बोलेरो में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे ।तभी सपा के नेता राजन यादव, हेमंत यादव,पूर्व प्रमुख इन्द्रदेव यादव पहुंच गए ।उन्होंने आग लगाने से मना किया और समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणो का गुस्सा देखते हुए को पीछे हटना पड़ा । सूचना लगते ही एसपी राजकरन नैयर, डीएम मनीष कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए और इस दौरान ग्रामीणों से कई चक्कर बात हुई। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों पर सख्त करवाई किया जाए और परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान मल्हनी के विधायक लकी यादव,जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के मौके पर पहुंच गए।काफी वार्ता के बाद पुलिस अधीक्षक ने मृतक के बेटे अभिषेक से तहरीर लेकर तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर कापी सौंपी। जिसके बाद सात बजे शव को पुलिस को सौंप दिया। तब चार घंटे बाद जाम खुला । परिजनों का आरोप है कि वह अपराधी आए दिन छुट्टा घूम रहे हे।घटना का शीघ्र खुलासा करें।

#जौनपुर पुलिस टीम पर फायर करके भाग रहा एसपी गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायर करके भाग रहा एसपी गिरफ्तार

जौनपुर। मंगलवार की रात सरपतहां पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। बीस हजार का इनामी व लगभग दो दर्जन आपराधिक मुकदमों में वांछित चल रहे बदमाश शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ एसपी को तमंचे व कारतूस संग डेहरी नहर के पुल पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि एसओजी की टीम व सरपतहां पुलिस डेहरी नहर के पुल पर घेरेबंदी करके किसी शातिर बदमाश का इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद एक युवक पैदल ही नहर के पुल की ओर आता दिखाई दिया। घेराबंदी करके बैठी पुलिस टीम ने उसे रुकने को आवाज लगाई। खुद को पुलिस से घिरा देख उसने टीम पर असलहें से फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ एसपी, निवासी डेहरी, थाना सरपतहां होना स्वीकार किया। पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, दो जिदा कारतूस व दो खोखे मिले। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित के ऊपर जौनपुर, आजमगढ़ समेत विभिन्न जिलों दो दर्जन के लगभग मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले जेल से छूटने के बाद वह अन्य साथियों संग दस लाख की सुपारी लेकर खेतासराय में दो लोगों की हत्या को अंजाम देने वाला था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सरपतहां जेपी सिंह व एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह के अलावा सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक राम जन्म यादव, नागेंद्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल दुर्गविजय यादव, रमाकांत यादव, लाल बहादुर यादव, जयशील तिवारी, विक्रम सिंह रगुवंशी शामिल रहे।

#Video कौन सच्चा कौन झूठाबांदा पशुओं के साथ क्रुरता करने वालों का कहना हर थाने में पैसा देते हैं : आत्माराम त्रिपाठी/वेदप्रकाश शुक्ला की रिपोर्ट

कौन सच्चा कौन झूठा

बांदा पशुओं के साथ क्रुरता करने वालों का कहना हर थाने में पैसा देते हैं


रयपुरा पुलिस का कहना हर अपराधी यही कहता है।
अब कौन सच्चा कौन झूठा जनता जाने पर बांदा एंव चित्रकूट जनपद से क्रूरता की सारे हदें पार कर ट्रकों में भरकर पशु कटान हेतु इन पशु बिक्रेता कहें या तस्कर ले जा रहें हैं और जिम्मेदार खामोश बैठे हैं इसकी एक झलक इस वीडियो एवं फोटो पर देखी जा सकती है तो आइए आप भी हमारे साथ देखे
बेद प्रकाश शुक्ला/आत्माराम त्रिपाठी के साथ

भाजपा सरकार को काले क्रषि कानून वापस लेने होंगे प्रियंका गांधीआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

भाजपा सरकार को काले क्रषि कानून वापस लेने होंगे प्रियंका गांधी
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


लखनऊ यूपी कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव के मुताबिक, अभी पिछले दिनों हमने ‘संगठन सृजन अभियान’ के माध्यम से ब्लॉक कमेटी और न्याय पंचायत की बैठकें पूरी की हैं. यूपी में 823 ब्लॉक हैं जिन पर हमने 25-25 लोगों की टीम तैयार की है और 8,134 न्याय पंचायत स्तर पर हमने पदाधिकारी बना दिए हैं. कुल मिलाकर ग्रामीण स्तर पर 28,575 नए पदाधिकारी तैयार हुए हैं. इतने माइक्रो लेवल पर इस बार हमने तैयारी की है. प्रियंका वाड्रा अब, ऑनलाइन माध्यम से सबसे संवाद कर रही हैं. अब जमीन पर भी इसका असर देखने को मिलेगा


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर दौरे को लेकर ट्वीट किया है की किसानों के दिल की बात सुनने समझने उनसे अपनी भावनाएं बांटने उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे के बाद जय जवान जय किसान का नारा ट्वीट किया।

रिपोर्ट/रवि यादवमुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का दो दिवसीय शिविर संपन्न

रिपोर्ट/रवि यादव

मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का दो दिवसीय शिविर संपन्न



हिंदी भाषा पूरे भारत और अनेक मुल्कों में आसानी से बोली-समझी जाती है। इसमें हिंदी फिल्मों का भी बहुत बड़ा योगदान है। हिंदी फिल्मों के एक्शन, डायलाग, गाने, हीरो-हीरोइनें आदि के प्रति लोगों में खूब दीवानगी हैं। आजकल सिनेमाघरों में ही नहीं टीवी के सीरियल्स व मेगा शो, इंटरनेट के वेबसीरिज, यूट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया पर भी हिंदी का बोलबाला है।

फिल्में भी हिंदी के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम हैं। यह बात मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा के चर्चा सत्र में भाग लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कही। फिल्मकार प्रदीप जैन, संस्था के अध्यक्ष डा बिपिनचंद्र मेहता और वरिष्ठ कवि व पटकथा-संवाद लेखक मुरलीधर पांडेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। श्री मेहता ने कहा कि हिंदी भाषा की शिक्षा से दुनिया भर के कई विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में शिक्षक बना जा सकता है। लेखन, पत्रकारिता, विज्ञापन, फिल्मों में हिंदी लेखकों की मांग है। सभी सरकारी विभागों में राजभाषा का काम हिंदी के लोग ही संभालते हैं। हिंदी दुभाषिये भी आवश्यक हैं। दुनियाभर में हिंदी अनुवाद के लिए हिंदी के जानकारों की मांग है। इसलिए हिंदी रोजगार का सशक्त माध्यम है। संस्था के मंत्री-संचालक ब्रजेश तिवारी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और हिंदी के व्यापक प्रचार के लिए संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।


मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का दो दिवसीय शिविर यहाँ वसई तालुका में ब्रजेश्वरी क्षेत्र स्थित अंबाडी परिसर के भाटिया सैनिटेरियम में सम्पन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, कवि-लेखक, पत्रकार, रंगकर्मी व विद्यार्थी शामिल हुए। चर्चा गोष्ठियों, कवि सम्मलेन, हिंदी विषयों पर स्पर्धाओं और पुरस्कार वितरण आदि का हिंदीसेवियों ने लाभ लिया। वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं फिल्मकार प्रदीप जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धे। मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा के अध्यक्ष डाॅ बिपिनचंद्र मेहता, मंत्री-संचालक ब्रजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष डी एफ हलेमनी, ट्रस्टी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डी एफ हलेमनी आदि ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मुरलीधर पांडेय के अध्यक्षता में हुए कवि सम्मलेन में अंजनी कुमार द्विवेदी, रवि यादव, लालबहादुर यादव ‘कमल’, कल्पेश यादव आदि ने शानदार रचनाएं सुनाकर जबर्दस्त समां बांधा। कार्यक्रम में हिंदी शिक्षक अनंत सोलकर, प्रज्ञा अंबेरकर, मनीषा पाटील, अर्चना श्रीवास्तव, राजेश सुरती, रमाशंकर यादव, रजनीश पाल, अवधेश यादव आदि का सत्कार किया गया।

आपदा में मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलिगौराबादशाहपुर।उत्तराखंड के चमोली जनपद में ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा एवं धौली गंगा नदियों में आई तबाही से मजदूरों की मौत पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में ईश्वर से प्रार्थना की गई।

आपदा में मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि

गौराबादशाहपुर।

उत्तराखंड के चमोली जनपद में ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा एवं धौली गंगा नदियों में आई तबाही से ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूरों की मौत एवं नागरिकों की काफी नुकसान हुआ। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनके परिजनों को इस अपार दुख की घड़ी में ईश्वर उनको शक्ति प्रदान करें।ऐसी ही आपदा 2013 में भी उत्तराखंड में आई थी। जिसमें काफी लोगों की मौत हुई थी। प्रार्थना किया गया ऐसी आपदा ईश्वर न दें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक व सद्भावना क्लब के पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, प्रिंसिपल आर आर यादव, संजय, मुमताज, महेंद्र, नितिन घोष, गौरव यादव, अनीता पांडेय उपस्थित रहे।

दो के खिलाफ विद्युत चोरी‌ का मुकदमा,11बकायेदारों के काटे कनेक्शनकेराकत (जौनपुर)

दो के खिलाफ विद्युत चोरी‌ का मुकदमा,11बकायेदारों के काटे कनेक्शन

केराकत (जौनपुर)8 फरवरी। क्षेत्र के ऊदपुर मे सोमवार को‌ पूर्वान्ह विद्युत विभाग की टीम ने राजस्व वसूली के लिए विद्युत चेकिंग अभियान के तहत विद्युत कनेक्शनों‌ की जांच की गयी। सुबास नागर एवं बंगाली निषाद के घर अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन का प्रयोग करते पकड़े गये। जाँच अधिकारीयो द्वारा विद्युत संयोजन सम्बन्धित कोई‌ कागजात दिखाये जाने से विद्युत विभाग की जाँच टीम ने दोनों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं चौरी में कैम्प‌ लगाकर दो लाख रूपये की‌ राजस्व वसूली की गयी।वही 11बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदित कर दिया गया। जाँच टीम में जेई सीपी जायसवाल, सूर्यप्रकाश सिंह, रमेश मौर्य आदि रहे।