भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्र में किया जनसंपर्कआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्र में किया जनसंपर्क
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बाँदा :- बाँदा जिले के बिसंडा द्वितीय से वार्ड 28 से जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी पी सी पटेल जनसेवक द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है इस अभियान के तहत जनसेवक द्वारा वार्ड संख्या 28 के ग्रामसभा कैरी, कोर्राखुर्द, अकौना भदेहदु ,फुफूँदी सहित कई ग्रामो का दौरा कर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुना और प्रत्येक परिवार के सुख – दुख में शामिल होने व उनकी समस्याओं को दूर करने का हर सम्भव प्रयास के लिए कहा साथ ही जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सब का समर्थन मांगा , इस व्यापक जनसंपर्क अभियान में उनके साथ देवेंद्र कुमार पंकज, संतशरण पटेल, कौशल पटेल , दयाराम राजपूत , संतोष पटेल,रोहित,संजय,रामनारायण, रामू पटेल,महेश कुमार, दयाधर, राजकुमार, तीरथ सिंह,रामसिंह,सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।।

अनिरुद्ध सिंह विद्रोही जी @mandalarmychief ने मंडल आर्मी @mandalarmy_ के आशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे उत्तर प्रदेश की 67 जिला कमेटी प्रभारी/अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त किया बाकी 8 जिलों के प्रभारी यथावत बने रहेंगे उन्हें संगठन विस्तार के निर्देश दिए

मंडल आर्मी चीफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही जी ने मंडल आर्मी के आशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे उत्तर प्रदेश की 67 जिला कमेटी प्रभारी/अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त किया बाकी 8 जिलों में संघठन कि कार्यशैली संतोषजनक पाए जाने पर उन्हें जमीनी स्तर पर उतरकर युद्ध स्तर पर संगठन विस्तार के निर्देश दिए

प्रिय साथियों ! मंडल आर्मी की प्रदेश व केंद्रीय कोर कमेटी की सहमत से उत्तर प्रदेश के सक्रिय जिला संगठनों बुलन्दशहर , बागपत , फर्रूखाबाद , कन्नौज , गोण्डा , सुल्तानपुर , प्रयागराज , जौनपुर जिला संगठन वर्तमान में सक्रिय हैं अतः इन जनपदों के जिला संगठनों को यथावत रखते हुए उत्तर प्रदेश के अन्य सभी जनपदों के जिला संगठनों को भंग करते हुए सभी जिला संगठन पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाता है । भंग किये गए जिला संगठन पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित नहीं किया जाएगा वो सब बतौर सदस्य के रूप में संगठन में बने रहेंगे। यदि किसी भंग किये गए जिला संगठन में कोई साथी सक्रिय भूमिका में काम कर रहे हैं ( जिसकी जानकारी संगठन को नहीं है ) तब वो संगठन से सम्पर्क कर पुनः जिम्मेदारी ग्रहण कर सकते हैं। साथ ही प्रदेश कमेटी को सभी जिलों में नए सिरे से संगठन पुनर्गठन का निदेश दिया जाता है।

पंचायत चुनाव में OBC. Sc. St. आरक्षित सीटों पर जनेऊलीला:- @mandalarmychief अनिरुध्द सिंह विद्रोहीराष्ट्रीय अध्यक्ष – मंडल आर्मी @mandalarmy_

पंचायत चुनाव में OBC. Sc. St. आरक्षित सीटों पर जनेऊलीला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण का प्रावधान संख्या अनुसार नहीं बल्कि चक्राकार होता है। मतलब यदि आपकी ग्राम पंचायत में पिछली सीट सामान्य रही है तो इस बार की सीट OBC. Sc. St. हो सकती है। इसके लिए जिस वर्ग के लिए सीट आरक्षित की जा रही है उस वर्ग का एक भी परिवार यदि ग्राम पंचायत में रहता है तो सीट उस वर्ग के लिए आरक्षित कर दी जाएगी। ताकि सभी वर्ग को मौका मिले इसमें संख्या को आधार नहीं बनाया गया है।

अब देखने मे आया है कि काफी जगह OBC . Sc. St. सीटें आरक्षित किये जाने पर उच्च वर्ग द्वारा यह कह के विरोध किया जा रहा है कि जिस वर्ग के लिए उनके यहां सीट आरक्षित की गई है उसकी संख्या बहुत कम है इसलिए उस सीट को सामान्य किया जाना चाहिए जबकि ये पूरी तरह पंचायत चुनाव आरक्षण नियमों के खिलाफ है।

अतः जिन क्षेत्रों में संख्या को आधार बना कर OBC. Sc. St. की आरक्षित सीटों को बदले का षणयंत्र सवर्णों द्वारा किया जा रहा है उसके खिलाफ सभी बहुसंख्यक एकजुट हो अपना विरोध दर्ज कराए।

अनिरुध्द सिंह विद्रोही
राष्ट्रीय अध्यक्ष – मंडल आर्मी

बांदा :- ब्रह्मलीन होने के पहले दान कर दी अपनी नेत्रज्योतिऔर दो नेत्रहीनो को रोशनी दे दी मठली देवी नेआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

ब्रम्हलीन होने के पहले दान कर दी अपनी नेत्रज्योति
और दो नेत्रहीनो को रोशनी दे दी मठली देवी ने
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा देस मे जब महिला दिवस मनाया जा रहा था उसके त्याग और समर्पण पर चर्चा हो रही थी उसी समय बांदा चित्रकूट जनपद के सीमा मे स्थित ग्राम रसिन की ब्रध्दा ने अंतिम सास लेने से पहले सदगुरू नेत्र चिकित्सालय मे अपनी दोनो आंखे दान कर एक उदाहरण मिशाल पेश कर दिया।
9३वर्षीय मठली देवी पत्नी स्व आचार्य बाबूलाल मिश्र निवासी रसिन को अचानक दिल का दौरा पडा जिसपर परिजनो ने जानकीकुंड चिकित्सालय मे भर्ती कराया जंहा वह आईसीयू मे भर्ती रही इलाज के दौरान स्वास्थ मे सुधार हुआ जिसके बाद अपने पुत्र विनोद प्रमोद आमोद मनोज के अलावा भतीजे राजेन्द्र नाती विवेक मिश्रा प्रो गौतम बुद्ध युनिवर्सिटी गाजियाबाद विनय मिश्रा अवर अभियंता सिचाई विभाग सहित सभी परिवार के सदस्यो से चर्चा कर अपनी इच्छा प्रकट की जिसपर परिजनो ने उनकी इस मानवता से ओतप्रोत इच्छा का सम्मान करते हुए अपनी सहमति दी परिणाम स्वरूप ब्रम्हलीन होने के पहले नेत्र दान कर दो नेत्रहीनो के नेत्रो की ज्योति बनगई और ब्रम्हलीन होने पर भी वह उन नेत्रहीनो की आंखो के माध्यम से सबके मध्य विराजमान रहेगी।

जौनपुर:- दिल्ली पुलिस की बर्बरता का शिकार हुआ बरसठी का युवक

*दिल्ली पुलिस की बर्बरता का शिकार हुआ बरसठी का युवक*

*बरसठी (जौनपुर)* थानाक्षेत्र के कान्हपुर में दिल्ली में हुए चोरी के आरोपी को पकड़ने गए दिल्ली पुलिस ने युवक को पीटकर किया अधमरा इलाज के लिए ले गए जिला अस्पताल

बता दे कि कान्हपुर गाँव निवासी आशुतोष सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जो की दिल्ली में किसी विवेक अग्रवाल की रा मैटेरियल की कंपनी में मुनीम के पद पर कार्य कर रहा था
कुछ दिनों पहले आरोपी और दिल्ली के लोक नाथ ने कंपनी का 48 लाख का मैटेरियल चोरी से बेच दिया और वहां से भाग निकले।
कंपनी मालिक ने दोनों के खिलाफ मु अ संख्या 87/21 धारा 381, 411 ,34 आईपीसी माल हड़पने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था ।लोक नाथ फिलहाल दिल्ली जेल में बंद है।
जिसमे दिल्ली पुलिस ने दूसरे आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये
एक प्राइवेट गाड़ी इनोवा नंबर HR 38AA 3307 से तीन सिपाही 261 OND मदन लाल, 2512 OND सिध्दार्थ और 2490 OND मंजीत सादे ड्रेस में आये थे
वह गांव में सुबह पहुँचकर दबंगई के साथ व
बिना स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पिटाई करते हुए गाड़ी में बैठा लिये
जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को लगी मौके पर पहुँच गई

और दिल्ली पुलिस से पूछताछ करने लगी तो
उन्होंने इसके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा पंजीकृत होना बताया
इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने कहा मारने पीटने का मामला मेरे जानकारी में नही हैं ।
जब दिल्ली पुलिस हमारे थाने पर लाए तो उसकी हालत नाजुक देख तुरंत बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया
जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिलाअस्पताल रेफर कर दिया।

यूपी: पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

यूपी: पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने किया सरेंडर, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम



प्रयागराज,जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. उन्होंने पुराने केस में सरेंडर किया है. धनंजय सिंह, लखनऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी हैं. उनके खिलाफ लखनऊ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. लखनऊ पुलिस ने धनंजय पर 25 हज़ार का इनाम रखा है.इससे पहले पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में गुरुवार को कई जगह पर दबिश दी गई, मगर उसे पकड़ा नहीं जा सका था. लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय सिंह पर साजिश रचने का आरोप है. धनंजय सिंह पर यह आरोप इस मामले के एक आरोपी गिरधारी की पूछताछ के बाद लगा है.
हालांकि गिरधारी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, लेकिन जो उसने बयान दिया, उसके आधार पर अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश के पीछे माफिया और पूर्व सांसद धनंजय सिंह का हाथ है, जिसके बाद धनंजय सिंह का नाम एफआईआर में शामिल किया गया. इस मामले में पुलिस धनंजय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ.
जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में धनंजय सिंह के कई फ्लैट और फॉर्म हाउस हैं. ईट भट्टे के साथ ही कई कंपनियां भी ऐसी है जिसमें अंदेशा है कि अवैध धंधा किया जाता है. पुलिस को शक है कि यह करोड़ों की संपत्ति अपराध के बूते ही अर्जित की गई है इसीलिए इस मामले की जांच करने के लिए ईडी को पत्र भी लिखा गया है.अब यूपी पुलिस इन संपत्तियों की जांच के साथ-साथ इन्हें कुर्क करने की भी कार्रवाई करने जा रही है. यानी धनंजय सिंह की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है. यूपी पुलिस के बाद अब उन पर ईडी शिकंजा कस सकता है.

बाँदा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी बाँदा व डीएम की संयुक्त कार्यवाही में सत्रह अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगाया गया। बोधीपुरवा थाना मटौंध निवासी इद्दू पुत्र हुसैन की संपत्ति कुर्क की गई

अबैध खनन परिवहन में संलिप्त माफियाओं के बिरूध्द पुलिस की कार्रवाई जारी
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बाँदा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी बाँदा व डीएम की संयुक्त कार्यवाही में सत्रह अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगाया गया।

अभियुक्तों को गुंडा एक्ट व गैंगस्टर सहित अवैध खनन के काले कारोबार में संलिप्त पाकर सबूतों के तहत कानूनी कार्यवाही करके जेल भेजा गया है।

गौरतलब है कि आज ज़िले के बोधीपुरवा थाना मटौंध निवासी इद्दू पुत्र हुसैन की संपत्ति कुर्क की गई।

वहीं बांदा पुलिस अधीक्षक शिधार्थ शंकर मीणा के मुताबिक शेष पर कार्यवाही की जा रही है। गैंगस्टर के आरोपियों ने जो अवैध खनन से संपति जुटाई है वह कुर्क की जाएगी। प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक बाँदा सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि ज़िला पंचायत व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए न्यायव्यवस्था बहाली व शांतिपूर्ण चुनाव हो सके इसलिए लगातार चिन्हित गैंगस्टर, गुंडा एक्ट,अवैध खनन के अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। प्रेसवार्ता में पीडीएफ फ़ाइल रिलीज करके उक्त सभी अपराधियों का इतिहास केस हिस्ट्री का खुलासा किया गया है। जिसमें कुछ अपराधियों के ऊपर एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे जनपद व जनपद के दूसरे जनपदो के थानों में दर्ज है। जिन्हें चिन्हित कर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

*जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

* *जौनपुर । दलालों से सावधान रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पूर्णतया निःशुल्क है, प्रधानमंत्री शहरी आवास कौन प्राप्त सकता है, का प्रचार वाहन शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम प्रकाश ने झण्डी दिखाकर शहर में रवाना किया। परियोजना अधिकारी डूडा जौनपुर अनिल कुमार वर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में दलाल एवं बिचैलिये आज भी सक्रिय है, जिसके रोकथाम के लिए समाचार पत्रों एवं कैम्पों के माध्यम से लाभार्थियों को जागरूक किया गया तथा हमारे अनुरोध पर तथा सरकारी बैठकों में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी नगर निकायों में लाभार्थियांे को दलालों से सावधान रहने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया, बावजूद इसके दलालों द्वारा आवास के नाम पर लाभार्थियों से पैसे की लेन-देन की शिकायतें दूरभाष पर प्राप्त होती रहती है। दलालों एवं बिचैलियों से सावधान रहने तथा योजना निःशुल्क है, हेतु आज पुनः प्रचार वाहन शहरी क्षेत्रों में रवाना किया गया ताकि लाभार्थी जागरूक हो और पैसो के लेन-देन से बचे, क्योंकि यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है।* *इस अवसर पर शहर मिशन प्रबन्धक अमित सिंह बघेल, जितेन्द्र सिंह, सी0एल0टी0सी0 यशवीर सिंह, बृजनन्दन स्वरूप, संदीप चैधरी, संदीप सिंह, ऊषा राय, जे0ई0 अखिलेश यादव, रवि यादव, संदीप विश्वकर्मा सहित डूडा के सभी लोग उपस्थित रहे।*

जौनपुर: एक मार्च से शुरू होंगी दो ट्रेन,जिले के सैकड़ो यात्रियों को मिलेगी राहत,देखिये लिस्ट और शेड्यूल

जौनपुर: एक मार्च से शुरू होंगी दो ट्रेन,
जिले के सैकड़ो यात्रियों को मिलेगी राहत,
देखिये लिस्ट और शेड्यूल
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए एक मार्च से कई ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। इससे जौनपुर जिले के जौनपुर, शाहगंज स्टेशन से लखनऊ, कानपुर, छपरा,फर्रूखाबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी दी गई है।
इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

रेलवे के अनुसार 05054/05053 लखनऊ छपरा-लखनऊ विशेष गाड़ी और 05083/05084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन शुरू होगा। 05054 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन सप्ताह में चार दिन एक मार्च से एवं 05053 छपरा-लखनऊ जं0 विशेष गाड़ी का संचलन सप्ताह में चार दिन चार मार्च से अगले आदेश तक और 05083 छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी का संचलन सप्ताह में तीन दिन दो मार्च से एवं 05084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी का संचलन सप्ताह में तीन दिन तीन मार्च से अगले आदेश तक किया जायेगा ।
लखनऊ-छपरा विशेष रेलगाड़ी
05054 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी 01 मार्च से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को लखनऊ से 21.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 21.40 बजे, गोमतीनगर से 21.50 बजे, दूसरे दिन फैजाबाद से 00.30 बजे, अयोध्या से 00.49 बजे, शाहगंज से 03.35 बजे, जौनपुर से 04.16 बजे, वाराणसी से 06.30 बजे, औड़िहार से 07.13 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.55 बजे, यूसुफपुर से 08.16 बजे, बलिया से 09.15 बजे तथा सुरेमनपुर से 10.12 बजे प्रस्थान कर छपरा 11.20 बजे पहुंचेगी।
छपरा-लखनऊ विशेष रेलगाड़ी
05053 छपरा-लखनऊ विशेष गाड़ी 04 मार्च 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को छपरा से 19.35 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 20.06 बजे, बलिया से 20.50 बजे, युसूफपुर से 21.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.53 बजे, औंडिहार से 22.28 बजे, वाराणसी से 23.50 बजे, दूसरे दिन जौनपुर से 00.48 बजे, शाहगंज से 01.30 बजे, अयोध्या से 03.23 बजे, फैजाबाद से 04.00 बजे, गोमतीनगर से 07.47 बजे तथा बादशाहनगर से 08.00 बजे छूटकर लखनऊ जं. 08.45 बजे पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी की रेक संरचना में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचो सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
छपरा-फर्रूखाबाद विशेष रेलगाड़ी
05083 छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी 02 मार्च से अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को छपरा से 18.00 बजे प्रस्थान कर गौतमस्थान से 18.11 बजे, मांझी से 18.20 बजे, सुरेमनपुर से 18.35 बजे, रेवती से 18.49 बजे, सहतवार से 19.02 बजे, बलिया से 19.33 बजे, चिलकहर से 20.08 बजे, रसड़ा से 20.25 बजे, रतनपुरा से 20.46 बजे, इन्दारा से 21.15 बजे, मऊ से 21.35 बजे, मुहम्मदाबाद से 22.08 बजे, सठियांव से 22.30 बजे, आजमगढ़ से 22.50 बजे, सरायमीर से 23.20 बजे, खोरासन रोड से 23.35 बजे, दूसरे दिन शाहगंज से 01.05 बजे, अकबरपुर से 02.08 बजे, गोसाईंगंज से 02.28 बजे, अयोध्या से 02.58 बजे, फैजाबाद से 03.25 बजे, रूदौली से 04.30 बजे, दरियाबाद से 05.07 बजे, बाराबंकी से 06.06 बजे, बादशाहनगर से 06.53 बजे, लखनऊ सिटी से 07.13 बजे, ऐशबाग से 07.40 बजे, उन्नाव से 08.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 09.25 बजे, कानपुर अनवरगंज से 09.45 बजे तथा कन्नौज से 10.51 बजे छूटकर फर्रूखाबाद 12.20 बजे पहुंचेगी।
फर्रूखाबाद-छपरा विशेष रेलगाड़ी
05084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी 03 मार्च से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को फर्रूखाबाद से 14.35 बजे प्रस्थान कर कन्नौज से 15.45 बजे, कानपुर अनवरगंज से 17.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 18.00 बजे, उन्नाव से 18.13 बजे, ऐशबाग से 19.40 बजे, लखनऊ सिटी से 19.49 बजे,बादशाहनगर से 20.14 बजे, बाराबंकी से 20.50 बजे, दरियाबाद से 21.36 बजे, रूदौली से 22.03 बजे, फैजाबाद से 23.05 बजे, अयोध्या से 23.31 बजे, दूसरे दिन गोसाईंगंज से 00.07 बजे, अकबरपुर से 00.45 बजे, शाहगंज से 02.45 बजे, आजमगढ़ से 03.35 बजे, सठियांव से 03.50 बजे, मुहम्मदाबाद से 04.02 बजे, मऊ से 04.35 बजे, इन्दारा से 04.52 बजे, रतनपुरा से 05.10 बजे, रसड़ा से 05.35 बजे, बलिया से 06.25 बजे, सहतवार से 06.44 बजे, रेवती से 06.56 बजे, सुरेमनपुर से 07.10 बजे, मांझी से 07.40 बजे तथा गौतमस्थान से 07.50 बजे छूटकर छपरा 08.35 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी की रेक संरचना में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।

यूपी पुलिस ने लिया अपने सिपाही देवेंद्र की शहादत का बदला9 फरवरी की रात कासगंज में सिपाही देवेंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी 1 लाख के इनामी मोती सिंह धीमर को पुलिस ने मार गिराया

*यूपी पुलिस ने लिया अपने सिपाही देवेंद्र की शहादत का बदला*

*9 फरवरी की रात कासगंज में सिपाही देवेंद्र की हत्या के मुख्य आरोपी 1 लाख के इनामी मोती सिंह धीमर को पुलिस ने मार गिराया*



*कासगंज के थाना सिढ़पुरा, करतला रोड काली नदी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी मोती, पुत्र हुब्बलाल, निवासी नगला धीमर, थाना सिढ़पुरा के मारा गया*

*बता दें कि मोती ही सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था। 9 फरवरी की रात पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या की गई थी। और अन्य पुलिसकर्मी घायल हुआ था।*

*इससे पहले हत्याकांड का एक और आरोपी मोती का भाई एलकार भी 10 फरवरी को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था।*