#Banda खाना फेंकने के बिवाद में गयी तीन जानेआलाअधिकारी मौके पर पहुंचे4अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तारआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

खाना फेंकने के बिवाद में गयी तीन जाने
आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे
4अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा देर रात्रि जनपद बाँदा के कोतवाली नगर थानांतर्गत चमरोड़ी मोहल्ले में एक परिवार के तीन लोगों( एक पुरुष अभिजीत जो की पुलिस विभाग में प्रयागराज में तैनात था, उसकी माँ और बहन) की उनके चचेरे भाइयों ने हत्या कर दी। विवाद मुख्यत अभिजीत के घर के बाहर उसके चचेरे भाइयों के द्वारा बचा हुआ खाना फेकने से शुरू हुआ था। 4 अभियुक्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

#Banda यूपी के बांदा में ट्रिपल मर्डर की वारदात से दहशतसिपाही, उसकी बहन और मां की हत्याकुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या की गईप्रयागराज में तैनात थे सिपाही अभिजीत वर्मा

यूपी के बांदा में ट्रिपल मर्डर की वारदात से दहशत

सिपाही, उसकी बहन और मां की हत्या

कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या की गई

प्रयागराज में तैनात थे सिपाही अभिजीत वर्मा

बांदा में पुलिस के परिवार में ट्रिपल मर्डर

सिपाही के परिवार के 3 लोगों का कत्ल।

ताऊ के लड़कों ने पारिवारिक विवाद में हत्या की
अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया

शहर के चमरौडी चौराहे के पास की वारदात।

#बांदा भ्रष्टाचार के दलदल मे डूबे नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ बीएस राजपूत

भ्रष्टाचार के दलदल मे डूबे नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ बीएस राजपूत

जिलाधिकारी बांदा का आदेश भी ठेंगे पर



बाँदा:- स्वास्थ्य विभाग घोटालों का विभाग बनकर रह गया है करोड़ों रुपए के घोटाले उजागर होने के बाद हुई जांच में सत्य पाए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही ना होने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं एक और जहां भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का नारा देने वाली भाजपा सरकार में मंत्री से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्टाचार में संलिप्त नजर आते हैं तभी तो जिलाधिकारी के आदेशों को दरकिनार कर नीचे से ऊपर तक के अधिकारी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते नजर आ रहे हैं l आपको बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी का है जहां भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे नरैनी के अधीक्षक डॉ बीएस राजपूत पूरे अस्पताल में भ्रष्टाचार की कुंडली मारकर बैठे हुए हैं l पूर्व में हुई जांच में अधीक्षक को दोषी पाते हुए इनका स्थानांतरण अन्य जनपद में करने के आदेश के बाद भी वर्षों से यहीं पर जमे हुए हैं l जांच में दोषी सिद्ध होने के बाद भी किसी अधिकारी ने इन पर कोई कार्यवाही करना भी उचित नहीं समझ l जिला लेखा प्रबंधक अजय कुमार द्विवेदी व उनके सहयोगी आशीष कुमार द्वारा दिनांक 30-12-2019 को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने भ्रमण के दौरान की गई जांच को देखते हुए l किए गए जांच उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाँदा को पत्रांक संख्या डीपीएमयू /लेखा /2019-20/410 दिनांक 31 2019 को भेजी गई आख्या में नरैनी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की थी जिसमें जिला लेखा प्रबंधक ने जे,एस,वाई एवं जे,एस,वाई आशा भुगतान में गंभीर अनियमितताओं के मिलने के बाद अपनी आख्या में लिखा है कि नरैनी के अधीक्षक डॉ बीएस राजपूत द्वारा अपने स्वजातीय सहयोगी डेंटल हाइजीनिस्ट राजेश राजपूत द्वारा कार्य कराया जा रहा है उनके द्वारा किया गया भुगतान पूरी तरीके से असंवैधानिक बताते हुए उनके स्थान पर भुगतान का यह कार्य ऐ पी एम व बीसीपीएम से कराया जाना चाहिए था लेकिन इस आख्या रिपोर्ट के बाद भी अभी तक नहीं हटाया गया l जिला लेखा प्रबंधक द्वारा अपनी जांच में लिखा गया है कि कई आशाओं को बिना आर,सी,एच,एम,सी,टी एस आईडी के ₹300 की जगह 600 का भुगतान किया गया है जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है l संबंधित गाइडलाइन का संज्ञान होने के बावजूद भी भुगतान करना आशाओं के साथ मिलीभगत कर लेन देन करने के उपरांत किया गया है वहीं वाहन भुगतान में भी घोर अनियमितता का मामला सामने आया है l जिन गाड़ियों का भुगतान किया गया है वह गाड़ियां कहीं चली ही नहीं l उनकी जगह अपनी प्राइवेट गाड़ियों का उपयोग अधीक्षक द्वारा किया और करवाया गया l बाल स्वास्थ्य परीक्षण कार्य हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ने गाड़ी संख्या 94 एम 2455 और यूपी 70 F 1274 तथा सपोर्टिंग सुपरविजन हेतु गाड़ी संख्या यूपी 70 Q 4665 लगाई गई थी लेकिन इन गाड़ी मालिकों को कोई भुगतान नहीं मिला lजब यह पेमेंट मेसर्स सिंह इंटरप्राइजेज को कर वहां से पैसे लेकर अपनी प्राइवेट गाड़ियों को पेमेंट का भुगतान कर लिया गया है जबकि यहां यह भी संदेह है कि जिन गाड़ियों का नंबर विभाग में अंकित है वह गाड़ियां टैक्सी परमिट की भी है या नहीं l वही जनरेटर के डीजल में भी भारी अनियमितताओं की सूचना भी संज्ञान में आयी है l सूत्रों का कहना है कि जनरेटर के नाम पर आने वाला डीजल यहां के कर्मचारियों व अधीक्षक की अपनी गाड़ियों में उपयोग किया जाता रहा है l इतना ही नहीं यहां के अधीक्षक डॉ राजपूत पर स्टाफ नर्स तथा अन्य स्टाफ से भी वसूली की तमाम शिकायतें प्राप्त हुई है एक जी एन एम ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डॉ, राजपूत द्वारा प्रति प्रसूता के हिसाब से 300 रूपये
से लेकर 500 रूपये तक लिए जाते हैं और ना देने पर दूसरी जगह हटाने की धमकी दी जाती है तथा शारीरिक व मानसिक शोषण भी किया जाता है l

#बांदा :- समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय बांदा में बैठक का किया गया आयोजन

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय बांदा में बैठक का किया गया आयोजन


बाँदा, आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया इस आयोजन पर मुख्य अतिथि के रुप में इलाहाबाद से चलकर आए लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल व इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर मान सिंह यादव बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय करन यादव ने किया इस में आने वाले चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की जिम्मेदारी सौंपकर चुनाव करने का संकल्प लिया गया अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन में पहुंचा कर समाजवादी पार्टी को एक एक मत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी इसी क्रम में प्रत्याशी डॉक्टर मान सिंह यादव ने स्नातक चुनाव की एक कड़ी वा वोट करने के तरीकों को जोड़ दिया और उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी यह चुनाव जीतती है तो पुरानी पेंशन जो भाजपा सरकार में बंद कर दी गई है उसे बहाल करने की आवाज बुलंद करेंगे और सत्ता में आते ही लागू करेंगे उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की आवाज को सदन में बुलंद करेंगे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय करन यादव ने मुलायम सिंह यादव के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए जिला फतेह कर देने का संकल्प लिया बबेरू के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र नरैनी के पूर्व प्रत्याशी भरत लाल दिवाकर बाँदा चेयरमैन मोहन साहू ओम नारायण त्रिपाठी विदित जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास प्रदीप यादव नरेंद्र सिंह बृजेंद्र पटेल जिला महासचिव हनीफ खान जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राघवेंद्र सिंह राजन लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमोल यादव सत्यनारायण सोनकर योगेश नामदेव हरिश्चंद्र यादव विजयपाल दिनेश यादव आशीष श्रीवास्तव अनुपम रानी देवी बांदा के विधानसभा अध्यक्ष राकेश राजपूत अमर सिंह यादव एवं शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आकाश कान्हा सहित तमाम समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

#बांदा बदौसा पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर कर रही अबैध वसूलीशत्रुघन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बदौसा पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर कर रही अबैध वसूली
शत्रुघन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
अतर्रा बांदा – बदौसा पुलिस की गुंडागर्दी से ग्रामीण परेशान आए दिन आज कल बदौसा पुलिस गाव की रोड़ों पर वाहन चेकिंग लगाकर गरीब जनता को वाहन चेकिंग लगाकर सरेआम लूट रही है ।खुलेआम यहां तक की 500,1000,2000 पर गाड़ी ई जुर्माना लगाया जा रहा है।यही नहीं अगर यातायात नियमों का उल्लघंन कर बाजार आ रहे लोगों ने इन्हें सुबिधा शुल्क दे दिया तो वह ई जुर्माना से बच जायेगा नहीं भारी भरकम जुर्माना लगाया जाना तय है। यहां तक की अगर बाइक में दो सवारी बैठी है तो उसमें बिना हेलमेट के फोटो खीच कर चलान किया जा रहा है इस तरह की दिन दहाड़े बदौसा थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह गौड की सरपरस्ती में बदौसा पुलिस प्रतिदिन गरीब जनता को लूट रही है वाहन चैकिंग के नाम पर यहां तक की बदौसा पुलिस हाईवे और मेन रोड पर चैकिंग लगाने से जैसे डर रही हो डरे क्यूं ना क्यूंकि हाईवे और मेन रोड पर बदौसा पुलिस को भन्ना नहीं मिलेगा। जबकी इस मेंन रोड में दिन रात्रि ओवरलोडिंग ट्रक ट्रैक्टर डग्गियां चलती है वह भी इनकी नाक के नीचे से इनके लिए यातायात नियम कोई मायने नहीं रखता क्योंकी यही से इनका हुक्का पानी जो चलता है।पर क्या करें यह भी इन्हे भी कागजी कोरम पूरा करना है सो कस्बा के बजाय अशिक्षित भोले-भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं।उन ग्रामीणों को जो अपने लिए दवा लेने नजदीक बाजार जाते हैं। और घर से निकलते ही शिकार हो जाते हैं वाहन चेकिंग अभियान के दौर में। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई है की बदौसा पुलिस की लूट वा गुंडागर्दी से उन्हें छुटकारा दिलाया जाय।

#Banda लूटे जाओ राजा मज़ा आ रहा है सरकार चाहे जिसकी हो हमारा क्या जा रहा है,आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लूटे जाओ राजा मज़ा आ रहा है सरकार चाहे जिसकी हो हमारा क्या जा रहा है,
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा आपको बता दें कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के देहात कोतवाली जमालपुर से जुड़ा हुआ है। जहां से होकर दिन कि रोशनी पर लाल सोने की लूट करने वालो के ओवर लोड बालू भरे टैक्टर निकल रहे है।तो वहीं देहात कोतवाली जमालपुर वाले भइया भी हरी झंडी दिखाकर कह रहे है।की लूटे जाओ राजा मजा आ रहा है, भाजपा की सरकार हैं हमारा क्या जा रहा है ? सड़क हलकान और टैक्टर ओवरलोड हो या नदी बेदम,तुम भी खाओ रुपया,वर्दी को भी लुभा रहा हैं… खनिज अधिकारी बाँदा दफ्तर में बैठकर चैन की बंशी बजा रहा हैं। गौरतलब हैं की खुलेआम बालू ओवरलोडिंग टैक्टर से निकल रही है। जाहिर हैं कि बगैर ख़ाखी के आशीर्वाद से यह रेतलीला मुनासिब ही नहीं हैं। खाकी को ही पूरा दोषी क्यों मानें केवल इसलिए कि लाइन आर्डर लागू करने की जिम्मेदारी है ‌इनपर और हर उस जगह फिट बैठ जाते हैं जंहा असबैधानिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। पुलिस में भी इमानदारो की कमी नहीं है पर उन्हें भी हिजड़ों की जमात में शामिल हो जबरन ताली बजाना पड़ता है नहीं हिस्सा नहीं मिलेगा।सो अबैध बालू खनन आज अबैध कमाई का हिस्सा बन चुका है जिसमें सभी डुबकी लगा रहे फिर उसमें चाहे खाकी वर्दी हो या खादी य फिर प्रशासनिक अधिकारी य——-।

कौमी एकता सप्ताह के शुभारम्भ पर राष्ट्रीय अखण्डता शपथ:- बांदा

कौमी एकता सप्ताह के शुभारम्भ पर राष्ट्रीय अखण्डता शपथ:-
——————————————-


पुलिस अधीक्षक बाँदा द्वारा पुलिस कर्मियों को आजादी एवं अखंडता बनाये रखने तथा धर्म भाषा क्षेत्र सम्बन्धी भेदभाव शिकायतों का निपटारा शान्तिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने की दिलाई गई शपथ।

“जीवन का विश्वास पुस्तकें”• प्रमोद दीक्षित मलय जी की एक सुंदर काव्य रचना

जीवन का विश्वास पुस्तकें
• प्रमोद दीक्षित मलय

जीवन का दृढ विश्वास पुस्तकें।
अपनेपन का एहसास पुस्तकें।।

वह व्यक्ति कभी न एकाकी होता।
होती हैं जिसके पास पुस्तकें।।

खुशियों की फसल उगातीं हरपल।
प्रकृति का मधुर परिहास पुस्तकें।।

साहित्य, कला, संगीत, भूगोल।
खगोल, संस्कृति, इतिहास पुस्तकें।।

बोझिल कदमों में भर देती हैं।
उत्साह, वेग, उल्लास पुस्तकें।।

इक दीप सदा जलता है इनमें।
अंधेरों में सुख प्रकाश पुस्तकें।।

इंद्रधनु के सब रंग खिल जाते।
बन जाती है आकाश पुस्तकें।।

मलय पवन सम सहलातीं प्रतिपल।
मन, मस्तिष्क-प्राण श्वास पुस्तकें।
••
संपर्क : शिक्षक, बांदा (उ.प्र.)
मोबा : 94520-85234

50 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने व पोर्न फिल्म बनाने वाले अय्यास जेई का पूरा सचआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

50 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने व पोर्न फिल्म बनाने वाले अय्यास जेई का पूरा सच
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट



बांदा 2012 में चित्रकूट पुलिस ले लेती एक्शन तो आज सीबीआई की बजाय पुलिस की गिरफ्त में होता और तभी पकड़ जाता ब्यभिचारी भ्रष्ट जेई

बांदा चित्रकूट में सिंचाई विभाग में तैनात जेई राम भवन अब तक 50 बच्चों का न सिर्फ यौन शोषण कर चुका है बल्कि उनके वीडियो बनाकर विदेशो में बेचता था और काली कमाई भी करता था। बच्चों को खिलौने और चॉकलेट का प्रलोभन देकर यह सब कार्य करता था। इतना ही नहीं उन्ही बच्चों का आपस मे वीडियो बनवाता था। 2012 में चित्रकूट राजापुर के एक गांव में यह जिस घर मे रहता था उस घर की बच्ची ने आत्महत्या कर ली थी। तब इस जेई ने रुपये खिलाकर मामला दबा दिया। लेकिन युवती के परिजन कोर्ट तक गए और वहाँ से भी यह मामला सीबीआई तक पहुँचा। इसी बीच सीबीआई की ऑनलाइन क्राइम साखा को तीन महिने पहले बेल्जियम की एक साईट पर इसका वीडियो मिला। जिसके आधार पर सीबीआई छानबीन करते हुए प्रयागराज पहुँची। सीबीआई ने इस बीच नीरज यादव को ग्रिफ्तार किया। और उसी की निशानदेही पर जेई राम भवन तक पहुची। सीबीआई को राम भवन के पास से 8 लाख नगद, 8 मोबाइल , दो लैपटॉप बरामद हुए हैं। रामभवन मूलतः नरैनी के खरौंच गांव का रहने वाला है। लेकिन इसने अपना मकान नरैनी पावर हाउस के बगल में बना रखा है। इसी मकान से सीबीआई को दो लैपटॉप बरामद हुए हैं। जेई राम भवन के दो भाई और है और इसके पिता कारीगरी का कार्य करते थे। शकल से देखने मे बुजुर्ग दिखने वाला यह शख्स बेहद क्रूर और दुर्दांत है। फिलहाल सीबीआई ने कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मांगी है। आज पहले दिन राम भवन के वकील ने पूरा आरोप पत्र न पढ़ पाने का हवाला दिया जिसकी वजह से माननीय जज ने कल की तारीख दी हैं। वही प्रयागराज में रहने वाली जेई की पत्नी ने जेई को निर्दोष बताया है। फिलहाल सीबीआई की अभी तक कि जांच में जो सच सामने आया है वह बेहद हैवानियत भरा व चौका देने वाला है।इनका परिवार पहले पानी की टंकी व सीमेंट के मंदिर बनाकर अपने परिवार का पालन करता रहा।बड़े पुत्र की सादी हो गई थी और मझले की भी लेकिन मकान नहीं बनवा पाए थे। लेकिन बाद में एक पक्का मकान बनवाया और उसी में रहने लगे।इसी बीच एक लड़के की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। परिवार खरौंच के देविन पुरूवा में रहता वहीं से आ कर मजदूरी का काम कस्बा नरेनी में करता रहा है। रामभवन ने हाईस्कूल की पढ़ाई राजकुमार इंटर कालेज से की।

एडीजी प्रयागराज ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश

एडीजी प्रयागराज ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश


बाँदा। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने राजपत्रित अधिकारियो के साथ पुलिस लाइन सभागार मे समीक्षा बैठक कर यातायात,पाक्सो एक्ट,महिला हेल्प डेस्क इनामी अपराधी सुरक्षा समिति तथा हिस्ट्रीशीटरो के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।सैनिक सम्मेलन के जरिये कर्मचारियों की समस्यायें भी सुनी तो वहीं महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों की भूमिका तथा बीट आरक्षियों को उनके कर्तव्यों के बारे मे पाठ भी पढाया।पुलिस अधीक्षक बाँदा की उपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक सहित बाँदा के साथ समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठकर अपराधों की समीक्षा की गयी।बैठक के दौरान यातायात के नियमों को सुधारने हेतु हेलमेट सीट बेल्ट लगाने के लिये लोगों को प्रेरित करने के लिये कहा।महिलाओं के प्रति बढ रहे अपराधों को कन्ट्रोल करने के लिये महिला हेल्प डेस्क को चलाने हेतु नियुक्ति भी किया और महिला आरक्षियों को प्रशिक्षित कर महिला शिकायत कर्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने की सलाह दी।जिले मे पाक्सो एक्ट के लम्बित मामलों की विवेचना पर तेजी लाने की बात व न्यायालयों मे लम्बित मामलो पर इमानदारी से पैरवी करने की बात कही और पुरष्कार घोषित अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराकर अपराधियों पर अंकुश लगाने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये।कोविड19 को ध्यान मे रखते हुये समाजिक दूरी और मास्क के प्रयोग कराने के लिये सख्ती बरतने की बात भी कही है।मीटिंग कर मटौंध थाने का भी निरीक्षण किया जिसमे सफाई और अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक रहा।महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षियों द्वा
रा किये गये कार्यों को सराहते हुये महिला आरक्षी आरती पटेल तथा नेहा शर्मा को पाँच पाँच सौ देकर सम्मानित किया