*एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस जिसमे 2 चौकी इंचार्ज को किया लाइनहाजिर तो 7 चौकी इंचार्जों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल*
*जौनपुर एसपी राजकरन अय्यर ने भंडारी चौकी इंचार्ज राजीव मल्ल व सरायपोखता चौकी इंचार्ज संतोष पाठक व को किया लाइन हाजिर व 8 चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र ने किया फेरबदल, जो इस प्रकार से है*
*1-संतोष पाठक को पुलिस लाइंस*
*2-अमरेंद्र कुमार पांडेय सरयपोखता*
*3-उ0नि0विवेक तिवारी प्रभारी चौकी भंडारी*
*4- म0उ0नि0पुष्पा देवी महिला थाना*
*5-उ0नि0चंदन कुमार राय राजकालेज थाना कोतवाली*
*6- ओम प्रकाश बीबीगंज थाना शाहगंज*
*7-वीरेंद्र बहादुर सिंह थाना शाहगंज*
*8- राकेश कुमार सिंह थाना चन्दवक*
*9-राजीव मल्ल पुलिस लाइंस*.
एसपी ने बीती रात कई थानेदारों का किया तबादलाजौनपुर |पुलिस अधीक्षक जौनपुर राजकरण नैयर ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य कई थानेदारों का स्थानांतरण किया है
योगेंद्र यादव लाइन बाजार के नए प्रभारी निरीक्षक बनाए गए
एसपी ने बीती रात कई थानेदारों का किया तबादला
जौनपुर |
पुलिस अधीक्षक जौनपुर राजकरण नैयर ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य कई थानेदारों का स्थानांतरण किया है
जयप्रकाश सिंह को लाइन बाजार से सरपतहां।
योगेंद्र यादव प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार
संपूर्णानंद राय को सरपतहां से क्राइम ब्रांच
सत्य प्रकाश सिंह को प्रभारी मुंगरा बादशाहपुर से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर
रामजन्म यादव प्रभारी सर्विलांस से प्रभारी सर्विलांस साइबर प्रभारी एसओजी का अतिरिक्त प्रभार
ओम नारायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक जलालपुर से प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर
विष्णु कुमार मिश्र निरीक्षक अपराध लाइन बाजार से प्रभारी डीसीआरबी
लखनऊ नगर निगम के शेल्टर होम्स के लिए आदर्श व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को गीज़र प्रदान किए
लखनऊ नगर निगम के शेल्टर होम्स के लिए आदर्श व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को गीज़र प्रदान किए

लखनऊ नगर निगम के शेल्टर होम्स में रहने वाले लोगों को जाड़े के मौसम में गर्म पानी की सुविधा प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने 8 शेल्टर होम्स के लिए गीजर की व्यवस्था की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नगर निगम लालबाग कार्यालय में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को गीज़र भेंट किए
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर महामंत्री विजय कनौजिया गोमती नगर पत्रकारपुरम के चेयरमैन आनंद रस्तोगी ,महामंत्री संजय गुप्ता, रिंग रोड आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम जी शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रोहित जयसवाल, बादशाह नगर के अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर मौजूद रहे।
सदा महकता निर्झर• प्रमोद दीक्षित मलय
सदा महकता निर्झर
• प्रमोद दीक्षित मलय

झर झर अविरल झरता निर्झर।
सर सर अविरत बहता निर्झर।।
सदा प्रवाहित प्रमुदित पथ में।
कलरव करता रहता निर्झर।।
प्रस्तर से टकराता प्रतिपल।
मन की पीर न कहता निर्झर।।
परसुख में निज खुशी मनाता।
हरदम कंटक सहता निर्झर।।
नाना औषधि जल में घुलतीं।
सदा महकता रहता निर्झर।।
यह जाने सीमा की मर्यादा ।
पथ से नहीं बहकता निर्झर।।
सदा पिलाकर शीतल मृदु जल।
थकन-तपन सब हरता निर्झर।।
सतत चलो का संदेश सुना।
उर उमंग नित भरता निर्झर।।
••
सम्पर्क : शिक्षक, बांदा (उ.प्र.)
मोबा. : 94520-85234
हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्वक्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर ने पहुंचकर बढ़ाया उल्लास :- संवाददाता की रिपोर्ट

हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व
क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर ने पहुंचकर बढ़ाया उल्लास
कार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट

बाँदा( नहरी) आर्यावर्त सांस्कृतिक संरक्षण संस्थान द्वारा संचालित बृज किशोरी गौशाला समिति नहरी नरैनी बाँदा ने गोपाष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जिसमें गौ पूजन, गाय के महत्व के विषय में, एवं लोकनृत्य दिवारी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार दीक्षित मूर्ति कला केंद्र नरैनी के द्वारा सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थिति क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी, मंडल नरैनी भाजपा के ब्लॉक महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी, मंडल मंत्री आशुतोष तिवारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चौरसिया , राहुल करवरिया , सुरेंद्र प्रताप सिंह भीना, जयराम पाठक अजयगढ़ एवं शिवकुमार त्रिवेदी, जूनियर हाई स्कूल के अध्यापक यादव आदि तथा गाँव क्षेत्र के संभ्रांत गौभक्त एवं मुख्य
अतिथि के रूप में राकेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान नहरी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक पुकारी आत्माराम त्रिपाठी ने मंच का संचालन किया।
ये कैसी श्रद्धा व संस्कृति है ?

ये कैसी श्रद्धा व सांस्कृतिक है ?
आत्माराम त्रिपाठी
अनादिकाल से जंहा हम शक्ति की पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं उसी तरह उसके चीरहरण से लेकर अपहरण तक करने में हिचक महसूस नहीं किया । परिणाम भले ही सर्बनाश का कारण बना हो।पर ऐसा हुआ और बिनाश भी हुआ किन्तु न तब सभ्य समाज चेता न आज कल भी नारी का शोषण हुआ और आज भी हो रहा।आज जंहा हम नारी शक्ति का लोहा मान रहे हैं उसे आदि शक्ति के नाम से सुशोभित कर रहे हैं। वहीं उसी शक्ति स्वरूपा के ही अनिगिनत स्वरूपों को अपमानित करने में पीछे नहीं रहते। कभी दहेज के नाम पर बहू को जलाया जाता है तो कभी अन्ना प्रथा के नाम पर गौ जिसे हमसब माता कहते हैं घरों से बेघर किया जाता है तो कहीं हम सबको ही नहीं है जीवचराचर को जीवन देने वाली नदियों का सीना बेदर्दी से चीरा जाता है। और उन्ही की हम पूजा अर्चना करने का ढोंग रचते हैं यह कैसी विरोधाभासी सांस्कृति है?कैसी बिडबंना है? आज के समय में घट रही घटनाओं को व पुराणों में वर्णित घटनाओं को देखते हैं तो लगता है कि सभ्य समाज न पहले सबक सीखा और न आज के सभ्य समाज ने उन घटनाओं से सबक लेकर चला। आखिर इस झूठ फरेब मक्कारी का दामन थाम समाज किस दिशा की तरफ बढ़ता हुआ चला जा रहा है जिसका परिणाम सिर्फ बिकाशोन्मुख नहीं हो सकता बल्कि बिनाशकारी ही होगा।सो नये परिवर्तन के लिए नयी सोच जरूरी है।जब हम बदलेंगे तब समाज बदलेगा और तभी हम नारी शक्ति का सही मायने में संम्मान करेंगे व विकृत हो रही सोच को अंदर घर बना कर बैठे रावण,, दुर्योधन दुशासन को बाहर निकाल फेंकेंगे तभी संभव होगा मात्र दिखावा के लिए पुतला दहन करने से नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन आजअमेठी के आवास विकास कालोनी मे बहेगी काव्यधारा
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन आज
अमेठी के आवास विकास कालोनी मे बहेगी काव्यधारा
प्रदेश के कई जनपदों से नामचीन कवि-कवियित्री करेंगे काव्यपाठ
कई शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधक, समाजसेवी डा.देवमणि तिवारी करेंगे उद्घाटन
स्वातंत्र्य समर के अमर सेनानी डा.राजेश्वर सहाय त्रिपाठी के सुपुत्र समाजसेवी पं.अनिल प्रताप त्रिपाठी होंगे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
हिंदी भाषा एवं हिंदी साधको के लिये नेताजी के अप्रतिम योगदान, सहयोग के प्रति साहित्यकारों की कृतज्ञता का प्रतीक कवि सम्मेलन का बीते बारह सालों से हो रहा आयोजन
दिन मे 12 बजे से होगी कार्यक्रम की शुरुआत.
आप सभी सुधी साहित्यप्रेमी सादर आमंत्रित हैं.
सुधीर रंजन, संयोजक
कवि/पत्रकार
अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तारआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

बांदा पुलिस अधीक्षक शिधार्थ शंकर मीना के निर्देशन में अबैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में आज बबेरू थाना प्रभारी निरीक्षक बबेरू जय श्याम शुक्ला को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि रामकृपाल पुत्र सुखराज निवासी ग्राम कोटर थाना बबेरू के यहां अवैध देशी शराब का कार्य होता है सूचना को तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी बबेरू जैसा शुक्ला ने मैं हमराहियों के साथ छापेमारी की तो वहां पर एक कुंतल लहान एवं 5 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने में 317/20 धारा 60(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई वहीं दूसरी ओर श्रीचंद केवट पुत्र स्वर्गीय कल्लू प्रसाद निवासी ग्राम कोटरा भदौली के घर दबिश देने पर 2 कुंटल लहन महुआ शराब बनाने के उपकरण एवं 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई जो कि लान मौके पर ही नष्ट करा दिया गया जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने में 318 / 20 धारा( 6) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई वही उपनिरीक्षक श्याम देव सिंह गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ ले जाते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करने वाली टीम में से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बबेरू जय श्याम शुक्ला उपनिरीक्षक राधा मोहन द्विवेदी उपनिरीक्षक ओंकारनाथ उपनिरीक्षक श्याम देव सिंह कांस्टेबल सौरभ द्विवेदी कांस्टेबल उमेश कुमार कांस्टेबल हरिकांत कांस्टेबल आशीष सेन कांस्टेबल अरुण यादव कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
#बांदा सच्ची खबर का असर जिलाधिकारी खनन माफियाओं पर हुए सख्त बोले किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा अवैध बालू का खनन केन नदी पर बालू निकासी हेतु बने पूल को किया ध्वस्त आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
जिलाधिकारी खनन माफियाओं पर हुए सख्त बोले किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा अवैध बालू का खनन
पिछले कई दिनों से सच्ची खबर द्वारा इस मामले पर लगातार रिपोर्टिंग की जा रही थी ।
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा अवैध बालू खनन हर हालत में रोके जाने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में उन्होनें केन नदी की जलधारा में पुल बनाकर अवैध बालू का खनन करनें वाले माफियाओं का पुल ध्वस्त कराते हुए सख्त संदेश दिया। इससे हड़कंप और अफरा तफरी और बालू वाहनों में भगदड़ मच गई। डीएम नें अपनी सख्त कार्यवाई से माफियाओं को साफ संकेत दे दिया है कि वह अब बख्सने के मूड में कतई नहीं है।
आपको बता दें की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के पास बालू कारोबारियों द्वारा केन नदी में पुल बनाकर खनन करवाया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम नें संबंधित अधिकारियों को पुल नष्ट करनें के निर्देश दिये थे फिर क्या था आदेश पाते ही हल्का लेखपाल मजीद खान व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बनाया गया अवैध पुल ध्वस्त करा दिया
तहसील के लेखपाल अब्दुल मजीद और कोतवाली पुलिस ने जेसीबी से पुल तुड़वाया। पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के खनन माफिया यह पुल बनाकर बालू के वाहनों की निकासी कर रहे थे। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने की थी,इस शिकायत पर डीएम आनन्द कुमार सिंह नें गंभीर रुख अपनाया। संबंधित विभाग,पुलिस और प्रशासनिक
अधिकारियों को किसी दशा में अवैध खनन न होने देनें को कहा है अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाई की चेतावनी दी है।
मुंबई, दिनांक : 20 नवम्बर 2020छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें – विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा मुंबई भाजपा अध्यक्ष रिपोर्ट :- रवि यादव मुम्बई
मुंबई, दिनांक : 20 नवम्बर 2020
*छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें – श्री मंगलप्रभात लोढ़ा*

रिपोर्ट =रवि यादव /मुंबई । आस्था का महापर्व छठपूजा के इस पावन महापर्व के शुभ अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा जी के नेतृत्व में मुंबई भर में भाजपा द्वारा 100 से अधिक जगहों पर कृत्रिम जलाशय बनाकर आस्था का महापर्व छठ मनाया गया। सोशल डिसटेंसिंग व मुंबई मनपा की गाईड लाईन का पालन करते हुए वालकेश्वर के सेंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल के समीप के मनपा मैदान में छठ उत्सव समिति, बाणगंगा द्वारा आयोजित इस महापर्व में मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा जी ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी छठव्रतियों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने यहाँ आनेवाले सभी छठव्रतियों के लिए कृत्रिम जलाशय सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाया।
इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा जी कहा कि यह दुनिया का एकमात्र पर्व है जिसमें डूबते सूरज की भी पूजा की जाती है और आज यही मौका है। 36 घंटे तक बिना पानी पीए पूजा कर रहीं व्रती आज शाम का अर्घ्य दे रही हैं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें। सूर्य की उपासना का महापर्व छठ आज मुम्बई सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान सूर्य की आराधना के इस पर्व पर भी बाकी त्योहारों की तरह कोरोना की मार पड़ी है, फिर भी आस्था में कहीं कमी नहीं दिखाई दी ।
धन्यवाद।
You must be logged in to post a comment.