*उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा झंडे को दी गई सलामी, अधिकारीयों/ कर्मचारियों को झंडे के सम्मान के साथ साथ कर्तव्यनिष्ठता का पढ़ाया गया पाठ* ————————————————
आज दिनांक 23/11/2020 को पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड में झंडे को सलामी दी गई तथा अधिकारियों कर्मचारियों को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश पुलिस का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठ था व झंडे के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। गौरतलब है कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को कलर प्रदान किया गया था इसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को पूरे सम्मान के साथ पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम के अतिरिक्त पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा झंडे को सलामी दी गई तथा अधिकारियों कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा व झंडे के सम्मान की शपथ दिलाई गई।
केन्द्र सरकार द्वारा पत्रकारों की मदद के लिए पत्रकार कल्याण योजना संचालित
लखनऊ: 17 नवम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, सूचना श्री नवनीत सहगल ने आज यहां बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पत्रकारों की मदद के लिए पत्रकार कल्याण योजना संचालित की जा रही है। पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार, योजना की पात्रता के लिए पत्रकार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। साथ ही, उन्हें भारत सरकार अथवा किसी राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश की सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए। किन्तु यदि मान्यता प्राप्त नहीं है तथा वे प्रिन्ट/इलेक्ट्राॅनिक अथवा वेब आधारित सेवाओं से पिछले कम से कम 05 वर्षों से जुड़े हैं तो भी वे इस योजना के दायरे में आयेंगे। पत्रकार की मृृत्यु होने की दशा में इस योजना के अन्तर्गत उसके आश्रितों को 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्राविधान है। स्थाई दिव्यांगता के मामले में पत्रकार को 05 लाख रुपये, कैंसर, रीनल फेल्योर, बाई पास/ओपेन हार्ट सर्जरी/एंजियोप्लास्टी, ब्रेन हैमरेज और लकवाग्रस्त होने जैसी गम्भीर बीमारी की दशा में 03 लाख रुपये तथा किसी गम्भीर दुर्घटना के कारण उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती होने पर 02 लाख रुपये देने का प्राविधान है। स्थाई दिव्यांगता अथवा कैंसर, रीनल फेल्योर, बाई पास/ओपेन हार्ट सर्जरी/एंजियोप्लास्टी, ब्रेन हैमरेज और लकवाग्रस्त होने जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने पर या किसी गम्भीर दुर्घटना के कारण उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती होने की दशा में गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार को 05 वर्ष का अनुभव होने पर 01 लाख रुपये और उसके बाद अगले प्रत्येक अतिरिक्त 05 वर्षों के लिए 01-01 लाख रुपये की मदद प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी इस योजना में है। गम्भीर बीमारियों के इलाज के मामले में गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार को यह सुविधा 65 वर्ष की आयु तक ही अनुमन्य होगी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पत्रकारों की जो परिभाषा वर्किंग जर्नलिस्टस एण्ड अदर न्यूज पेपर इम्पलाई कंडीशंस आॅफ सर्विस एण्ड मिसलेनियस प्रोविजन्स एक्ट 1955 में श्रमजीवी पत्रकारों के लिए दी गयी है, वही इस सहायता के लिए मान्य होगी। सभी पत्रकार जो प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्राॅनिक मीडिया या वेब आधारित सेवाओं से जुडे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र माने जायेंगे। फ्री लांस पत्रकार भी इस योजना के दायरे में आएंगे, लेकिन जो प्रबंधक की हैसियत से कार्य कर रहे हैं, वह इसके दायरे में नहीं आएंगे। पत्रकारों के परिजन भी इस योजना के दायरे में आएंगे। परिजन का अर्थ पति अथवा पत्नी, आश्रित माता-पिता अथवा आश्रित संतानों से होगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सहायता के इच्छुक पत्रकार पी0आई0बी0 की वेबसाइट चपइण्हवअण्पद से अथवा भारत स्थित पी0आई0बी0 के किसी भी कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को पी0आई0बी0 के संबंधित कार्यालय में जमा कराना होगा, जहां पी0आई0बी0 अधिकारी द्वारा मामले की जांच पड़ताल के बाद इसे मुख्यालय नई दिल्ली रिपोर्ट के साथ भेजा जायेगा। समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सहायता राशि की स्वीकृति दी जाती है। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री इस समिति के संरक्षक तथा सूचना और प्रसारण सचिव अध्यक्ष हैं। सहायता के इच्छुक पत्रकारों के लिए यह आवश्यक है कि इलाज के मामले में वे सभी रसीदों को मूल रूप में संबंधित अस्पतालों के प्रबंधन/मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रमाणित कराकर ही प्रस्तुत करें। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि प्रदेश में इस योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक समन्वय के लिए उपनिदेशक प्रेस, सूचना निदेशालय श्री त्रिलोकी राम (9453005348) को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये गये हैं। ——–
—
Deputy Director
Information and Public Relations Department, U.P., Lucknow.
भ्रष्ट अफसर को CM योगी ने दी ‘सजा’, SDM से डिमोट कर तहसीलदार बनाया, अभी कई और पर गिरेगी गाज
| लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चारागाह की जमीन निजी बिल्डर को सौंपने वाले एसडीएम के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपी और मेरठ जिले की सरधना तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रहे भूपेंद्र सिंह को उपजिलाधिकारी के पद से डिमोट कर तहसीलदार बनाने का आदेश दिया है। भूपेन्द्र इन दिनों मुजफ्फरनगर जिले में तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2013 में मेरठ की सरधना तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव शिवाया, जमाउल्लापुर के राजस्व अभिलेखों में चारागाह के तौर पर दर्ज 1.583 हेक्टेयर भूमि को निजी बिल्डर को आवंटित कर दी गई थी। इसकी शिकायत के बाद जांच हुई।
आरोपियों से मिलीभगत कर सौंप दी जमीन
साल 2016 में यहां एसडीएम के तौर पर भूपेंद्र सिंह की तैनाती थी। भूपेंद्र ने आरोपियों से मिलीभगत कर और रेवेन्यू कोर्ट मैनुअल के खिलाफ जाकर अगस्त 2016 में कब्जे का आदेश दे दिया। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए भूपेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से डिमोट करने का आदेश दिया है। मामले में दोषी एक अन्य तत्कालीन एसडीएम, एक अपर आयुक्त, एक तहसीलदार (अब सेवानिवृत्त) एक राजस्व निरीक्षक और एक लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है।
दरवाजे के सामने खड़ी गाड़ियों में अराजकतत्वों ने लगाई आग बांदा ।जनपद के गिरवा थाना क्षेत्र के मसूरी गांव का पूरा मामला है।जंहा पुराने विवाद को लेकर घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दिया । थाना गिरवा में राजेश कुमार पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी मसूरी की तहरीर पर मुकदमा चार लोगों के विरुद्ध कायम किया गया। रामधनी पुत्र सुदर्शन राधेश्याम पुत्र शिव प्रसाद श्रीमती गुड़िया पत्नी राधेश्याम बद्दा पुत्र रामधनी राजेश कुमार ने बताया कि 20 तारीख को रात समय लगभग 11:00 बजे उपरोक्त सभी लोग घर आए औरबराडें में खडी गाड़ियों में आग लगा दी। आवाज होने पर भाभी पुष्पा पत्नी अखिलेश कुमार ने देखा यह सभी लोग आग लगा कर भाग रहे हैं । कुछ समय पूर्व भी इन्हीं लोगों से विवाद हो चुका था। पीड़ितों का कहना है कि बिरोधी दंबग प्रभावशाली किस्म के लोग हैं और मुकादमा कायम करवाने के बाद से खुला घूम रहे हैं। और पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठी हुई बांदा के चमरौडी जैसी घटना का इंतजार कर रही है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों संग गौ पूजन किया मयंक शुक्ला की रिपोर्ट गिरवा बांदा गोपाष्टमी पर्व पर महुआ ब्लॉक के पिथौरा बाद गांव में संचालित स्थाई पशु स्थल में रात में 8:00 बजे अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ गो पूजन किया। मुख्य अतिथि नारायणी उपजिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने महुआ के सहायक विकास अधिकारी पंचायत निरंजन शुक्ला के साथ गो पूजन किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी केदार कुशवाहा, हिंदू जागरण मंच के राजेश ग्राम प्रधान मुन्ना यादव, पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना कुशवाहा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विनोवा मानवोदय संस्थान के संचालक ने किया वक्ताओं ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला कहां की हमारी संस्कृति का अंग यही है इसलिए हम सभी को गाय का संरक्षण करना है। उप जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव गोपाष्टमी की शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि गाय के साथ उसके बच्चे यानी बैल भी उपयोगी है। ((मंजुल मयंक शुक्ला प्रतिनिधि गिरवा बांदा))गिरवा (बांदा) गोपाष्टमी पर्व पर महुआ ब्लॉक के पिथौरा बाद गांव में संचालित स्थाई पशु स्थल में रात में 8:00 बजे अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ गो पूजन किया। मुख्य अतिथि नारायणी उपजिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने महुआ के सहायक विकास अधिकारी पंचायत निरंजन शुक्ला के साथ गो पूजन किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी केदार कुशवाहा, हिंदू जागरण मंच के राजेश ग्राम प्रधान मुन्ना यादव, पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना कुशवाहा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विनोवा मानवोदय संस्थान के संचालक ने किया वक्ताओं ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला कहां की हमारी संस्कृति का अंग यही है इसलिए हम सभी को गाय का संरक्षण करना है। उप जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव गोपाष्टमी की शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि गाय के साथ उसके बच्चे यानी बैल भी उपयोगी है।
भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स का बार-बार दावा करने वाली योगी सरकार हुई फिर पीपीई किट घोटाले में बेनकाब – अजय कुमार लल्लू
सदन में घोषणा के बावजूद योगी सरकार द्वारा चुपके से आरोपी दस जिलाधिकारियों की नई तैनाती सदन और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा खरीदे गये पीपीई किट में किये गये करोड़ों रूपये के घोटाले के आरोपित अधिकारियों की एसआईटी जांच रिपोर्ट बिना सार्वजनिक किए ही की गयी तैनाती से भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स का दावा करने वाली योगी सरकार की कलई एक बार फिर प्रदेश की जनता के सामने खुलकर आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भ्रष्टाचार पर बार-बार जीरो टाॅलरेन्स का झूठा दावा करने वाली योगी सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए जो पीपीई किट बाहर से मंगायी थी उसमें व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए। कांग्रेस पार्टी ने जब इस पर सदन से सड़क तक जोर-शोर से आवाज उठाया और विधानसभा में सवाल उठाया तो दबाव में आयी योगी सरकार ने उस समय भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स की नीति का हवाला देते हुए सदन को यह भरोसा दिया था कि घोटाले के आरोपी दस जिलाधिकारियों को उनके पदों से हटा रही है और इस मामले की एसआईटी जांच कराये जाने का भरोसा भी दिया था और कहा था कि दस दिन में इसकी जांच रिपोर्ट भी आ जाएगी। लेकिन अब जो तथ्य सामने आ रहे हैं उसके अनुसार घोटाले के सभी आरोपितों को एक-एक करके चोरी छिपे नये सिरे से तैनाती की जा चुकी है। जबकि अभी तक सरकार ने एसआईटी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। बगैर एसआईटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए और कार्यवाही की घोषणा किए बिना ही आरोपित अधिकारियों की नये सिरे से तैनाती इस बात का सबूत है कि सरकार का भ्रष्टाचार के आरोपियों को पूरा संरक्षण प्राप्त है और सरकार इस भ्रष्टाचार में पूरी तरीके से संलिप्त है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में जो धन प्रदेश सरकार द्वारा खर्च किया जा रहा है वह प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का हिस्सा है और महामारी के दौर में इस प्रकार के घाटाले इस बात के संकेत हैं कि सरकार का पूरा अमला भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबा है और आपदा में भी अवसर तलाशता रहता है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की इस गाढ़ी कमाई को इस प्रकार लूटे जाने का घोर विरोध करती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक महामारी में जहां पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। उ0प्र0 की योगी सरकार मरीजों को न तो समुचित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा पा रही है और न ही कोरोना से निपटने के लिए कोई कारगर कदम उठा रही है। सरकार और अधिकारी इस महामारी के मुश्किल दौर में भी घोटाला करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए, महामारी से निपटने के लिए झूठे तथ्य पेश कर रही है। कोरोना के आंकड़े सामने न आने पाये इसलिए जाॅंचों को सीमित करती जा रही है। पूर्व में सरकार के अधिकारियों का वह पत्र भी सार्वजनिक हो चुका है जिसमें वह जिलाधिकारियों को कोरोना के आंकड़े छिपाने की बात कह रहे थे। इसी क्रम में योगी सरकार ने एक पूर्व आईएएस व एक चैनल के पत्रकार को भी उठवाकर एसटीएफ से जांच करवाई थी कि वह गोपनीय पत्र कैसे लीक हुआ। इसके अलावा डाक्टरों के एसोसिएशन ने भी बकायदा पत्र लिखकर योगी सरकार से घटिया पीपीई किट खरीद की शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि महामारी के समय जी-जान से सेवा करने वाले चिकित्सकों की जान से सरकार खिलवाड़ कर रही है। योगी सरकार कोरोना से निपटने के बजाए कोरोना की खबरों को जनता के समक्ष रखने वाले लोगों को ही प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाल-चरित्र और चेहरे का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार कोरोना महामारी में पीपीई किट घोटालेबाजों को संरक्षण देने और उन्हें बचाने के मामले में पूरी तौर पर बेनकाब हो चुकी है। मुख्यमंत्री जी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालने करते हुए पीपीई किट घोटाले पर हुई एसआईटी जांच को सार्वजनिक करें, वरना कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आर-पार संघर्ष करने के लिए विवश होगी।
बांदा 23 नवंबर झांसी प्रयागराज स्नातक एमएलसी चुनाव अंतर्गत भाजपा द्वारा जनपद के 18 पोलिंग बूथों सह टोलियां बनाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा को विजई बनाने हेतु प्रथम वरीयता का मत प्रदान करने का आग्रह किया जा रहा है।
22 नवंबर से 25 नवंबर तक जारी मतदाता संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने आज महुआ मंडल के तिंदवारा गांव, बांदा दक्षिणी मंडल के कटरा तथा छोटी बाजार में स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता मतदान करने की अपील की, साथ साथ मतदाता सम्मेलन में उपस्थित होने का आमंत्रण भी दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ टोली में स्नातक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी, कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक मोहित गुप्ता, अजय तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्नातक एमएलसी चुनाव के तिंदवारी विधानसभा संयोजक आनंद स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी विकासखंड पोलिंग अंतर्गत सिकंदरपुर, तेरही माफ़ी पहुंच कर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करते हुए जहां पार्टी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता मत प्रदान करने का आग्रह किया वहीं 27 नवंबर को तिंदवारी में प्रस्तावित स्नातक मतदाता सम्मेलन में आने का आमंत्रण भी दिया। संपर्क टोली में रमेश चंद्र पांडे, राजू सिंह पपरेंदा, अरुण सिंह पटेल , डॉ चंद्रमौली श्रीवास्तव प्रमुख रूप से रहे। बबेरू विधानसभा संयोजक राम नरेश मिश्रा तथा मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित के नेतृत्व में टोलियां बनाकर आज बबेरू नगर, अनवान, अर्थरा , मझिला, भभुआ, पिंडारन तथा कमासिन में मतदाताओं से संपर्क किया गया जहां प्रदीप मिश्रा, रेवती रमण मिश्रा आदि कार्यकर्ता टोलियो में उपस्थित रहे। नरैनी विधानसभा संयोजक कमला कांत द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर नरैनी नगर सहित करतल क्षेत्र के नहरी,गुमानगंज, नसेनी आदि गांव का भ्रमण कर स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया जहां ज्ञानेंद्र पांडे, संतोष शिवहरे, दिनेश मिश्रा तथा ज्ञानेंद्र तिवारी संपर्क टोली में शामिल रहे। बांदा विधानसभा संयोजक शिवपूजन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोलियो द्वारा मर्दन नाका, छोटी बाजार, सर्वोदय नगर, आवास विकास, इंदिरा नगर, खुटला आदि स्थानों में पहुंच कर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी को मतदान करने का आग्रह किया गया जहां विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, आशीष गुप्ता, अतुल सोनकर, अमित साहू, चंद्रभूषण सोनी तथा आशीष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शैक्षिक संवाद मंच की पुस्तक चर्चा कार्यशाला सम्पन्न • दिवास्वप्न पर शिक्षकों ने साझा किये अनुभव • दिवास्वप्न है विद्यालयों को आनंदघर बनाने की आधारशिला
बांदा। गिजुभाई बधेका की पुस्तक दिवास्वप्न शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक है। विद्यालयों को आनंदघर बनाने की यात्रा का आरम्भ बिंदु है, शैक्षिक धरातल की मजबूत आधारशिला है। दिवास्वप्न न केवल शिक्षकों को प्रेरित प्रोत्साहित करती है बल्कि शैक्षिक प्रयोगों की एक भूमि भी तैयार करती है। प्रत्येक शिक्षक को दिवास्प्न पढ़नी चाहिए। उक्त विचार शैक्षिक संवाद मंच द्वारा गत दिवस आयोजित पाक्षिक वेबिनार में पुस्तक परिचर्चा अन्तर्गत गुजराती लेखक एवं शिक्षाविद् गिजुभाई बधेका की पुस्तक दिवास्वप्न पर प्रदेश भर से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं ने व्यक्त किये। वेबिनार के आरम्भ में संवाद मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय ने गिजुभाई के कार्यों का वर्णन कर उनके शैक्षिक कथनों का वाचन किया और कहा कि आज व्यक्त होने वाले विचारों को संकलित कर एक पुस्तिका प्रकाशित की जायेगी। तत्पश्चात सुमन गुप्ता ,झांसी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह पुस्तक गिजुभाई के जीवंत अनुभवों से उपजी है। वे ऐसे विद्यालय की रचना करते हैं जहां बच्चे उत्साह, उमंग, उल्लास से आना चाहते हैं। जहां उनको प्यार और अपनापन मिलता है। सही मायनों में गिजुभाई ने बच्चों आनंदमयी शिक्षा हेतु संघर्ष किया। गौतमबुद्धनगर से शिक्षिका हरियाली श्रीवास्तव ने कहा कि नई शिक्षानीति 2020 के आधार में दिवास्वप्न के विचार देखे जा सकते हैं। शिक्षकों का बच्चों से जुड़ाव होने से बच्चों का सीखना सहज हो जाता है। जिस प्रकार गिजुभाई को प्रयोग करने की स्वतंत्रता मिली क्या आज हम शिक्षकों को मिल पाना सम्भव है। आज भी शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा करने के दबाव में जीता है। श्रवण गुप्ता वाराणसी ने दिवास्वप्न पर विस्तृत समीक्षात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि गिजुभाई का रास्ता विद्यालयों की शैक्षिक गतिविधियों को प्रकाश की ओर ले जाने वाला है। वह परीक्षा को लचीला बनाने के पक्षधर हैं और जिस बच्चे में जिस क्षेत्र में कुछ नया कर सकने की योग्यता, क्षमता है उस बच्चे को उसी क्षेत्र में प्रशिक्षित करना आवश्यक है। बच्चों को दंड नहीं स्नेह देना होगा। मथुरा से सुनीता गुप्ता ने शिक्षण में खेल, गीत, कहानी, नाटक, स्थानीय भ्रमण आदि के गिजुभाई के नये प्रयोगों पर सहमति जताते हुए बहुत प्रासंगिक बताया। कमलेश पांडेय ने इस अवसर पर दिवासवप्न पर आधारित एक कविता पढ़ी। वेबिनार में विभिन्न जिलों से 22 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। रामकिशोर पांडेय, अर्चना वर्मा, नरेंद्र कुमार, इंदु पवांर (उत्तराखंड), रेणु सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नीतू शर्मा, मोनिका सिंह, प्रतिभा यादव, दीक्षा मिश्रा, संतकुमार दीक्षित, शैलेंद्र शंखधर, मनुजा द्विवेदी आदि जुड़े रहे। आभार प्रदर्शन अर्चना सिंह वाराणसी ने किया।
*एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस जिसमे 2 चौकी इंचार्ज को किया लाइनहाजिर तो 7 चौकी इंचार्जों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल*
*जौनपुर एसपी राजकरन अय्यर ने भंडारी चौकी इंचार्ज राजीव मल्ल व सरायपोखता चौकी इंचार्ज संतोष पाठक व को किया लाइन हाजिर व 8 चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र ने किया फेरबदल, जो इस प्रकार से है* *1-संतोष पाठक को पुलिस लाइंस*
*एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस जिसमे 2 चौकी इंचार्ज को किया लाइनहाजिर तो 7 चौकी इंचार्जों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल*
*जौनपुर एसपी राजकरन अय्यर ने भंडारी चौकी इंचार्ज राजीव मल्ल व सरायपोखता चौकी इंचार्ज संतोष पाठक व को किया लाइन हाजिर व 8 चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र ने किया फेरबदल, जो इस प्रकार से है* *1-संतोष पाठक को पुलिस लाइंस*
You must be logged in to post a comment.