यूपी में झूठ बोलकर धर्म परिवर्तन कराने पर अब दस साल तक की सजा, जानिए अध्यादेश के मुख्य बिंदु

यूपी में झूठ बोलकर धर्म परिवर्तन कराने पर अब दस साल तक की सजा, जानिए अध्यादेश के मुख्य बिंदु


उत्तर प्रदेश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाया है। मंगलवार को यूपी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी है। इस कानून के लागू होने के बाद छल-कपट व जबरन धर्मांतरण के मामलों में एक से दस वर्ष तक की सजा का प्रवधान होगा।



यूपी कैबिनेट की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई। सीएम योगी की अध्यक्षता में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें सर्वाधिक चर्चित और प्रतीक्षित धर्मांतरण विरोधी अध्यादेश को भी स्वीकृति दे दी गई। जबरन धर्मांतरण को लेकर तैयार किए गए मसौदे में इन मामलों में दो से सात साल तक की सजा का प्रस्ताव किया गया था, जिसे सरकार ने और कठोर करने का निर्णय किया है। आइए जानते हैं इस अध्यादेश के मुख्य बिंदु….

जबरन धर्मांतरण को उत्तर प्रदेश सरकार ने और कठोर करने का निर्णय किया है। सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में भी तीन से 10 वर्ष तक की सजा होगी। जबरन या कोई प्रलोभन देकर किसी का धर्म परिवर्तन कराया जाना अपराध माना जाएगा। विवाह के जरिये एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन भी कठोर अपराध की श्रेणी में होगा। यह अपराध गैरजमानती होगा। सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामलों में शामिल संबंधित सामाजिक संगठनों का पंजीकरण निरस्त कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। अध्यादेश के उल्लंघन की दोषी किसी संस्था अथवा संगठन के विरुद्ध भी सजा का प्रविधान होगा। जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों में साक्ष्य देने का भार भी आरोपित पर होगा। यानी कपटपूर्वक, जबरदस्ती या विवाह के लिए किसी का धर्म परिवर्तन किए जाने के मामलों में आरोपित को ही साबित करना होगा कि ऐसा नहीं हुआ। यह अपराध संज्ञेय अपराध की श्रेणी में होगा और गैर जमानती होगा। अभियोग का विचारण प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में होगा। यदि किसी लड़की का धर्म परिवर्तन एकमात्र विवाह के प्रयोजन लिए किया गया तो विवाह शून्य घोषित किया जा सकेगा।

धर्मांतरण के लिए दो माह पूर्व करना होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश में अब धर्मांतरण के इच्छुक होने पर तय प्रारूप में डीएम के समक्ष दो माह पूर्व आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके उल्लंघन पर छह माह से तीन वर्ष तक की सजा तथा कम से कम 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान होगा। एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए तय प्राधिकारी के समक्ष यह घोषणा करनी होगी कि धर्म परिवर्तन किसी छल-कपट के तहत, जबरन, बलपूर्वक, कोई प्रलोभन देकर अथवा कपटपूर्ण रीति से विवाह द्वारा एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए नहीं है। – अध्यादेश में कहा गया है कि ऐसे धर्म परिवर्तन को अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जो मिथ्या, निरूपण, बलपूर्वक, असम्यक, प्रभाव, प्रपीड़ना, प्रलोभन या अन्य किसी कपट रीति से या विवाह द्वारा एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए किया जाएगा।

यह होगी सजा और जुर्माना


अध्यादेश में छल-कपट से, प्रलोभन देकर, बलपूर्वक या विवाह के लिए धर्म परिवर्तन के सामान्य मामले में कम से कम एक वर्ष तथा पांच वर्ष अधिकतम सजा। कम से कम 15 हजार रुपये तक जुर्माना। नाबालिग लड़की, अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर कम से कम तीन वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष तक कारावास। कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माना। सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामलों में कम से कम तीन वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष तक की सजा और कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माना।

10हजार की रिश्वत लेते परिवहन विभाग बांदा का आरएम गिरफ्तारअदालत में बुधवार को किया जाएगा पेशकार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट

10हजार की रिश्वत लेते परिवहन विभाग बांदा का आरएम गिरफ्तार


अदालत में बुधवार को किया जाएगा पेश

कार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट


बांदा : जिले के परिवहन विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यालय के बाबू से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को उनके कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद
टीम उनको शहर कोतवाली ले गई। वहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताते हैं कि अब बुधवार को उन्हें लखनऊ स्थित एंटी करप्शन अदालत में पेश किया जाएगा। झांसी से आई 5 सदस्य टीम ने उत्तर प्रदेश परिवहन के आरएम को गिरफ्तार कर लिया है।

संविधान की मूल आत्मा को कुचलने का काम कर रही है योगी सरकार, दलित, पिछड़ों की हकमारी में लगी है पूरी सरकार – आर के चौधरीआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

संविधान की मूल आत्मा को कुचलने का काम कर रही है योगी सरकार, दलित, पिछड़ों की हकमारी में लगी है पूरी सरकार – आर के चौधरी
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट



लखनऊ उ प्र कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते दलित-पिछड़े उत्पीड़न पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए योगी सरकार पर राजनैतिक द्वेषवश अनु0जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल को फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया है। उ प्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश में बढ़ते दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न, हत्याएं, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार के खिलाफ 26 नवम्बर संविधान दिवस पर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेगी, हस्ताक्षर अभियान चलायेगी और 04 दिसम्बर 2020 को राजधानी लखनऊ में विशाल दलित महापंचायत का आयोजन कर योगी सरकार के दलित-पिछड़ा विरोधी कार्यों के खिलाफ आर-पार के संघर्ष का बिगुल फूंककर व्यापक 025 से आन्दोलन करेगी।
उ प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि अनु0जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद और प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल की फर्जी मुकदमें में जेल में डालने की घटना बहुत ही गंभीर मामला है। योगी सरकार ने जिस तरीके से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर जेल भेजने और उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर रही है। लगातार दलितों और पिछड़ों पर अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन करने पर उतारू है और उनके मौलिक अधिकारों की अनिवार्यता को खत्म करने पर अमादा है। आलोक प्रसाद जीवन और पारिवारिक पृष्ठिभूमि गौरवशाली रहा है। उनके पिता स्व0 सुखदेव प्रसाद उ प्र सरकार के मंत्री, चार बार सांसद, केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, महाराष्ट्र के राज्यपाल और साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु0जाति विभाग रहे हैं। आलोक प्रसाद महराजगंज जनपद के दो बार जिलाध्यक्ष रहे। योगी जी बतायें कि जिस केस में न वादी हो, न साक्ष्य हो तो आप किस आधार पर आलोक प्रसाद को जेल की सलाखों में बंद किये हैं। उ प्र सरकार का अंग पुलिस, मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस, क्यों आलोक प्रसाद को उनके घर से गिरफ्तार किया गया जबकि जिसने आत्मदाह किया उसने कोई मुकदमा नहीं लिखाया। जिसने आत्मदाह किया उसका मजिस्ट्रेटी बयान क्यों लिया गया? सच्चाई तो यह है कि गोरक्षनाथ पीठ की महाराजगंज में स्थित सैंकड़ों बीघे अवैध जमीनों को समय-समय पर दलितों को दिलाने के लिए आलोक प्रसाद आन्दोलनरत थे जिसके कारण योगी जी ने राजनैतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेज दिया। उन्होने कहा कि दलित, पिछड़ों के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस वृहद आन्दोलन चलायेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री आर के चैधरी ने कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में दलित, पिछड़ों के उत्पीड़न की बाढ़ सी आ गई है। उ प्र दलित उत्पीड़न, मारपीट, हिंसा, बलात्कार के मामले में अव्वल है। योगी सरकार के कार्यकाल में संविधान की मूल आत्मा को कुचला जा रहा है। दलितों को उनके मूल अधिकारों से वंचित कर उन्हें मिटाने पर तुली है। भाजपा दलितों, पिछड़ों के अधिकारों को छीनने में लगी है जो दलित पिछड़ों की आवाज को उठाते हैं उन पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजने का काम कर ही है इसी के तहत फर्जी मुकदमें लगाकर आलोक प्रसाद और डा0 अनूप पटेल को जेल भेजा गया है।
अभा कांग्रेस अनु0जाति विभाग के उ प्र के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि आगामी 26 नवम्बर को संविधान दिवस के दिन अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद और प्रवक्ता डा0 अनूप पटेल की अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में एवं रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारियांे को संविधान की प्रति और आलोक प्रसाद एवं डाॅ0 अनूप पटेल की एक फोटो भेंट की जायेगी। उन्होने कहा कि इसके साथ ही दलित पिछड़े वर्ग के लोगों से यह भी अपील करेंगे कि ऐसे कुचक्र करने वाले और साजिश करने वाली सरकार से सावधान रहें जो गरीबों, मजलूमों के साथ सेवाभाव रखने पर जबरन द्वेषवश गिरफ्तार कर जेल में डालने का काम कर रही है। यूपी में दलित बहन बेटियों पर अत्यधिक अत्याचार हुए। हाथरस, बुलन्दशहर, गोण्डा, आजमगढ़, लखीमपुर, गोरखपुर, शाहजहांपुर, बस्ती, मेरठ आदि कई जिलों में रेप और हत्या के मामले हुए। दलित प्रधान की हत्या की गई। मेरठ में दलित बेटी की शादी से पहले ही गोली मारकर हया कर दी गई। 30 नवम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से आलोक प्रसाद की रिहाई को लेकर जिले स्तर पर वीडियो संदेश प्रसारित किया जायेगा। उन्होने कहा कि आगामी 04 दिसम्बर को प्रदेश स्तरीय बड़ा आन्दोलन किया जायेगा जिसमें पूरी दलित कांग्रेस सड़कों पर उतरकर दलित पंचायत करेगी। इस मौके पर अनु0जाति विभाग के लखनऊ जिलाध्यक्ष श्री विषम सिंह भी मौजूद रहे।

जौनपुर: कोरोना काल मे पैरोल पर छूटे कैदी जल्दी हाजिर हो वरना घोषित होंगे फरार-जेल अधीक्षकरिपोर्ट :रियाज़ुल हक़

जौनपुर: कोरोना काल मे पैरोल पर छूटे कैदी जल्दी हाजिर हो वरना घोषित होंगे फरार-जेल अधीक्षक
रियाज़ुल हक़
जौनपुर मे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला कारागार से पेरोल पर छूटे 40 कैदियों में से अब तक मात्र छह ने ही अपना दाखिला कराया है, शेष 34 के दाखिले का सोमवार को अंतिम दिन था। प्रदेश सरकार ने तीन चरणों में दिए गए 24 सप्ताह के पेरोल को अब आगे न बढ़ाने का फैसला लिया है।

मंगलवार को जेल प्रशासन को शासन को इसकी रिपोर्ट भेजनी है। हाजिर न होने वाले कैदियों के विरुद्ध इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

उच्चतम न्यायालय की सलाह पर प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला कारागार से ऐसे 40 कैदियों को पहली बार तीन अप्रैल को आठ सप्ताह के पेरोल पर रिहा किया गया था जिन्हें दोष सिद्ध होने पर अदालत ने सात साल तक की सजा दे रखी है। यह अवधि समाप्त होने से पूर्व ही जून माह में दूसरी बार और फिर सितंबर में तीसरी बार आठ सप्ताह के लिए पेरोल अवधि बढ़ा दी थी। सरकार ने अब इसे आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोमवार तक बाकी सजा काटने के लिए इन्हें जेल में दाखिला कराने का अंतिम दिन है। सोमवार तक इनमें से छह जेल में दाखिल हो चुके हैं।

प्रमुख सचिव व महानिरीक्षक (कारागार) का इससे संबंधित आदेश प्राप्त हो गया है। शेष 34 कैदियों को सोमवार तक जेल में हाजिर हो जाने की सूचना भेज दी गई है। यदि वे इसका पालन नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। शासन को मंगलवार तक रिपोर्ट प्रेषित की जानी थी अभी तक मात्र 6
कैदी ही जेल में आए हैं।
-जेल अधीक्षक।

मुंबई:बीजीजेएफ का66वां संस्करण बैंकांक में 23से27 फरवरी2021में होगा ।।। रिपोर्ट/रवि यादव

बीजीजेएफ का66वां संस्करण बैंकांक में 23से27 फरवरी2021में होगा ।।। रिपोर्ट/रवि यादव


मुबंई..कोविड-19संकट के बाद मुंबई में यह पहला जेम्स-ज्वेलरी ट्रेड और फैशन शो है ।जिसका आयोजन थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन डिपार्टमेंट विभाग (डीआईटीपी ),थाई जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री ने थाई ट्रेड सेंटर ,मुंबई के सहयोग से किया ।यह इवेंट कोरोना संकट के चलते यह आफलाइन और आँनलाइन दोनों तरीके से होगा ।इवेंट के लिए सुरक्षा, सिकोरिटी और पब्लिक हेल्थ की सावधानियां विशेष ध्यान दिया जायेगा ।इस अंतरराष्ट्रीय जेम्स एंड ज्वेलरी व्यापार मेले में भारतीय कंपनियां भागीदारी करेंगी ।जिसे भारत के9मुख्य जैम्स ज्वेलरी व्यापार संगठनों ने समर्थन दिया है। जिसकी घोषणा ‘बीजीजेएफ’ के लिये आयोजित’बैंकॉक से मुंबई सिल्वरलाइन ट्रेड’ रोड शो में थाइलैंड की वाणिज्य दूत और थाई ट्रेड सेन्टर की निदेशक सुपात्रा सर्वेंग्सरी ने की ।

इस अवसर पर भारतीय जेम्स -ज्वेलरी की शीर्ष संस्था ‘जीजेइपीसी ‘के चेयरमेन कोलिन शाह ,भारत डायमंड बोर्स के वाइस प्रेसिडेंट मेहुल शाह ,आँल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काँउसिल के संयम मेहरा, एचजेड इंटरनेशनल के चेयरमेन राजेश बजाज केअलावा ज्वेलर्स एवं पत्रकार उपस्थित थे ।

मुम्बई : राष्ट्रीय किसान बहुजन पार्टी ने दिया राज्यपाल को ज्ञापन ।।। रिपोर्ट/रवि यादव ।।।।

राष्ट्रीय किसान बहुजन पार्टी ने दिया राज्यपाल को ज्ञापन ।।। रिपोर्ट/रवि यादव ।।।।

मुंबई राष्ट्रीय किसान बहुजन पार्टी द्वारा मुंबई मराठी पत्रकार संघ में पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया। पार्टी के अध्यक्ष अरुण निटुरे , ने पत्रकारों को बताया कि किसान ,मजदूर ,होटल, व सभी व्यवसायियों द्वारा राज्य सरकार की तरफ से प्रमुख मांगों को लेकर आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी साहब, महामहिम राज्यपाल जी को एक आवेदन पत्र दिया गया ।माननीय राज्यपाल जी ने आश्वासन दिया कि सरकार से इस बारे में चर्चा करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान बहुजन पार्टी के अध्यक्ष -अरुण निटुरे , उपाध्यक्ष -अनिल मेश्राम, सचिव-आनन्द जी नायर,सचिव-सुभाषचंद्र झा,सचिव-अतिश राठौड़, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष-अर्जुनराव गालफाडे केअलावा सुनिल इन्द्रजीत यादव तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

दो गज की दूरी मास्क हैं जरुरी, अपने जीवन के साथ अपनो की सुरक्षा आपके हाथ

*दो गज की दूरी मास्क हैं जरुरी, अपने जीवन के साथ अपनो की सुरक्षा आपके हाथ*




*जौनपुर – दुकानों के बाहर सफाई, दुकानों पर कूड़ेदान की व्यवस्था आज ही कर लें एवं सभी लोग मास्क लगा कर ही निकले इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने 6 मजिस्ट्रेट और 6 सीओ लगाए हैं।*

*बिना मास्क पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी*।

*दिनेश कुमार सिंह जिलाधिकारी जौनपुर*

कोविड19 को लेकर फर्जी पोस्ट डालने वाले को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार। जौनपुर टुडे का पत्रकार गिरफ्तार

*कोविड19 को लेकर फर्जी पोस्ट डालने वाले को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*



*बरसठी ( जौनपुर ):* सोशल मीडिया पर कोविड 19 को लेकर दुकानों के खुलने और बंद होने के फर्जी खबर चलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर जौनपुर टुडे न्यूज के खिलाफ जिलाधिकारी जौनपुर ने पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बरसठी पुलिस वायरल करने वाले एक युवक को सुखलालगंज से पकड़कर थाने लाकर जाच शुरू कर दिया है।
रविवार को जौनपुर टुडे वाट्सएप ग्रुप पर कोविड19 को लेकर जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा दुकानों के बंद और खुलने का एक समाचार वायरल हुआ कि सोमवार से दुकानें सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक ही खुली रहेगी। इसको लेकर पूरे क्षेत्र के दुकानदार सहम गए लोग इसकी पुष्टि करने के लिए एक दूसरे से जानकारी लेने लगे लेकिन कोई भी व्यक्ति इस विषय मे जानकारी नही दे पाए। दुकानदार भी सहम गए थे। फर्जी खबर की जानकारी जिला प्रसाशन को हुई तो पूरा प्रसाशन सकते में आ गया। जिलाधिकारी ने फर्जी खबर पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश पुलिस अधीक्षक को दिया।जौनपुर टुडे न्यूज पर हो रहे फर्जी खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रसाशन ने बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज के सचिन अग्रहरि पुत्र मदन लाल को चिन्हित किया। बरसठी पुलिस सोमवार को सचिन को फर्जी पोस्ट डालने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ था प्रभारी निरीक्षक श्यामदास वर्मा ने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया है।

कानपुर में बड़ा हादसा:-3 मंजिला इमारत ढही दर्जनों लोग मलबे में दबे

*कानपुर में बड़ा हादसा:-*




*3 मंजिला इमारत ढही दर्जनों लोग मलबे में दबे*

कानपुर के अनवरगंज में बड़ा हादसा हुआ है-

कुली बाजार स्थित एक जर्जर 3 मंजिला इमारत ढह गई-

मलबे के अंदर एक दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है-

सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अफसरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है-

मिल रही जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में कई दर्जन परिवार रहते हैं-

सोशल मीडिया पर झूठी खबर वायरल करने, व व्यापारियों को भ्रमित करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस किया गिरफ्तार

*सोशल मीडिया पर झूठी खबर वायरल करने, व व्यापारियों को भ्रमित करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस किया गिरफ्तार*



*जौनपुर – पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोशल मिडिया झूठी सूचना फैलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*

*सचिन अग्रहरि पुत्र मदन अग्रहरि द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई की जिलाधिकारी जौनपुर के द्वारा दुकानों के खोलने व बन्द करने के समय में बदलाव किया गया है, जिससे व्यापारियों मे अफरा तफरी का माहौल बन गया, इस कृत्य के कारण आरोपी के विरूध्द थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-489/20 धारा-505 बी भादवि व 66 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया।*

*दौराने विवेचना मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सचिन अग्रहरि पुत्र मदन अग्रहरि निवासी सुखलालगंज थाना बरसठी को आज दिनांक 23/11/2020 को जेसीज चौराहे से गिरफ्तार किया गया।*

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
*सचिन अग्रहरि पुत्र मदन अग्रहरि निवासी सुखलालगंज थाना बरसठी , जनपद जौनपुर।*

*आपराधिक इतिहास-*
*मु0अ0सं0-489/20 धारा-505बी भादवि व 66 आई0टी0 एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर।*

*गिरफ्तारी टीम-*
*(1).नि0 उदय प्रताप सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।*
*2.का0 चन्द्रभान, का0 कृष्ण मुरारी यादव, का0 अभय नारायण सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।*