#Banda: यौन शोषण के आरोपी को बांदा जेल से आरोपी जेई सीबीआई ने कस्टडी में लिया, PPE किट पहनकर होगी पूछताछ; कोर्ट ने कल 5 दिन की रिमांड दी थीरामकिशोर उपाध्याय की रिपोर्ट

बाल यौन शोषण के आरोपी को बांदा जेल से आरोपी जेई सीबीआई ने कस्टडी में लिया,
PPE किट पहनकर होगी पूछताछ; कोर्ट ने कल 5 दिन की रिमांड दी थी
रामकिशोर उपाध्याय की रिपोर्ट

Photo : ramkishor Upadhyay


बांदा जनपद का बहुचर्चित बाल यौन शोषण के आरोपी की आखिर में रिमांड प्राप्त करने में सीबीआई सफल रही। आज बांदा जेल से बाल योन शोषण के आरोपी जेई को सीबीआई ने अपनी सुपुर्दगी में लिया है। वह PPE किट पहनकर बाहर निकला। उसे एंबुलेंस से सीबीआई अपने साथ ले गई।
सीबीआई आरोपी को 30 नवंबर की शाम चार बजे तक रिमांड पर रखेगी
कोर्ट में पेशी से पहले टेस्ट में आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला था
बाल यौन शोषण के आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन को सीबीआई ने पांच दिन की रिमांड पर आज बांदा जेल से अपनी कस्टडी में लिया है। इससे पहले सीबीआई टीम ने सीएमओ (चीफ मेडिकल अफसर) से मुलाकात की और कोरोना से बचाव के लिए PPE किट हासिल किया। दरअसल, आरोपी कोरोना पॉजिटिव है। उससे सीबीआई PPE किट पहनकर पूछताछ करेगी। बता दें कि बुधवार को स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट)एडीजे-5 मोहम्मद रिजवान ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए 26 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से 30 नवंबर की शाम चार बजे तक के लिए रिमांड मंजूर की है।
आरोपी जूनियर इंजीनियर सिंचाई विभाग में कार्यरत है। 16 नवंबर को सीबीआई ने चित्रकूट स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार किया था। उस पर 10 साल में 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। सीबीआई आरोपी के विदेशी नेटवर्क को खंगालना चाहती है। 18 नवंबर को सीबीआई ने बांदा कोर्ट में 5 दिन की रिमांड अर्जी दाखिल की थी।
इन शर्तों का सीबीआई को पालन करना होगा
दरअसल, स्पेशल जज ने सीबीआई की रिमांड अर्जी सशर्त मंजूर की थी। कहा था कि राज्य सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेशन या क्वारैंटाइन में रखना होगा। और क्या-क्या शर्तें लगाई थी-
PPE किट पहनकर पूछताछ करना होगा।
कस्टडी में लेने से पहले व वापस भेजने से पहले आरोपी के शरीर का मेडिकल होगा।
अमानवीय व्यवहार या प्रताड़ना या थर्ड डिग्री का प्रयोग तो नहीं किया गया।

#जौनपुर :जनपद का जिला कोविड 19 सैंपल सेंटर परिसर बना सूवर बाड़ाचिकित्सालय के अधिकारी की जगह छुट्टा जानवर कर रहे हैं रात्रि में गस्त रिपोर्ट :मनीष श्रीवास्तव

*जनपद का जिला चिकित्सालय परिसर बना सूवर बाड़ा*

*चिकित्सालय के अधिकारी की जगह छुट्टा जानवर कर रहे हैं रात्रि में गस्त*

Photo: Manish Srivastava



जौनपुर – जिला चिकित्सालय परिसर में अजब नजारा देखने को मिला, कोविड काल के दौरान पूरे विश्व में फैली गंभीर बिमारी कोरोना के कारण जनपद के कर्मठ जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बेहद सतकर्ता बरतते हुए जनपद के लोगों को जागरूक करने के साथ इस कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए दिनों रात एक कर इस गंभीर बीमारी से जनपद वासियों को सुरक्षित रखने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिए हैं।

वही दूसरे तरफ जनपद के जिला चिकित्सालय में अजब नजारा देखने को मिला जिला चिकित्सालय में कोरोना काल के दृष्टिगत मरीजों के स्वास्थ के साथ ही साथ स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ के प्रति जिला चिकित्सालय में हो रहा हैं बड़ा खिलवाड़, साथ ही जनपद के कर्मठ जिलाधिकारी के मंसूबे को तार तार करने में लगा हैं जिला चिकित्सालय।

चिकित्सा अधिकारीगण की जगह जानवर लगा रहे हैं रात्रि में गस्त, जिला चिकित्सालय में कल बुधवार की रात्रि कुछ सूवरों को चहल कदमी करते हुए पाया गया, सूवरों के झुन्ड ने ब्लड बैंक व कोविड जांच केन्द्र, के अलावा चिकित्सालय परिसर के अन्य हिस्सों में गस्त किया।

इस कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पूरे जनपद में विशेष तौर पर साफ सफाई को लेकर खुद इतने सचेत हैं कि देर रात्रि पैदल ही निकल भ्रमण पर जाते हैं और लोगों को साफ सफाई के प्रति नित्य दिन जागरूक करते हैं, जनपद को ऐसे कर्मठ जिलाधिकारी मिले की जनपद की काया ही बदल गयी हैं।

Photo:Manish Srivastava

26 नवम्बर संविधान दिवस पर विशेषसंविधान ही है देश की राज व्यवस्था का आधार• प्रमोद दीक्षित मलय

26 नवम्बर संविधान दिवस पर विशेष

संविधान ही है देश की राज व्यवस्था का आधार
• प्रमोद दीक्षित मलय

• प्रमोद दीक्षित मलय


परिवार देश की लघुतम इकाई होती है। परिवार से मिलकर ही एक वृहत् समाज की रचना सम्भव होती है। प्रत्येक घर-परिवार एवं समाज में सदस्यों के कार्य व्यवहार एवं आचरण हेतु एक अलिखित नियमावली या संहिता होती है। परिवार एवं समाज अपने सदस्यों से अपेक्षा रखता है कि समाज की बेहतरी के लिए सभी इन नियमों का पालन, तालमेल-संगति कर ही कार्य संपादन करेंगे। नियमानुकूल आचरण कर समाज की विकास धारा को गतिशील रखते हुए उसे समृद्धि प्रदान करेंगे। नियमों में आबद्ध लोक अपनी कार्य संस्कृति से सतत् ऊध्र्वगामी यात्रा करता है। नियमानुशासित लोकाचरण से समाज में सद्वृत्ति, सद्नीति, शुचिता, सत्यान्वेषण, सहकार, समन्वय, सख्यभाव एवं सद्संस्कारों का बीजवपन, पल्लवन एवं फलन होता है और अराजकता, अनैतिकता, अशौच, अनीति के लिए कोई स्थान शेष नहीं होता। इन नियमों के परिनिष्ठित, परिमार्जित, प्रांजल लिखित स्वरूप को देश के संदर्भ में संविधान संज्ञा से अभिहित किया जाता है जिसमें लोक की शक्ति निहित होती है और जो विधायिका से अनुमोदित होता है। हम कह सकते है कि संविधान व्यष्टि से समष्टि की एक सुखाकांक्षी यात्रा है जिसमें लोक कल्याणकारी एवं समतामूलक समाज रचना के सूत्र आधाररूप में विद्यमान होते हैं। संविधान लोकमंगल, लोक सुख-समृद्धि एवं लोकचेतना का उद्घोष करता है। भारत में हम 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर न केवल संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान एवं प्रयासों को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं बल्कि देश में एकता एवं अखंडता के लिए परस्पर बंधुत्वभाव के प्रसार के लिए भी संकल्पित हो कटिबद्ध होते हैं।
संविधान दिवस को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान है। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान में 470 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां है जो 25 भागों में विभाजित है। समिति ने भारतीय संविधान को पूर्ण करने में 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन समय लिया और 166 दिन बैठक कर 114 दिन बहस किया था। संविधान सभा की पहली बैठक दिसम्बर 1946में हुई थी। भारत का संविधान लचीला है और कठोर भी। लचीला इस संदर्भ में कि संसद कुछ कानूनों में सामान्य बहुमत से संशोधन कर सकती है लेकिन कुछ प्रावधानों में संशोधन हेतु राज्य सरकारों की सहमति एवं दो-तिहाई बहुमत आवश्यक है। संविधान में पहला संशोधन 1951 में हुआ था और अब तक 104 संशोधन हो चुके हैं। संविधान की प्रस्तावना न केवल संविधान का परिचयात्मक खंड है बल्कि दार्शनिक आधार भी। प्रस्तावना का आरंभ वाक्यांश ‘हम भारत के लोग’ से होता है अर्थात संविधान लोक के शक्ति का प्रतिबिंब है। भारत को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया है। समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्राप्त है। संविधान सभी नागरिकों को प्रतिष्ठा और अवसर की समता भी देता है। व्यक्ति की गरिमा एवं राष्ट्र की अखंडता हेतु वह बंधुत्वभाव को महत्वपूर्ण मानते हुए तदनुकूल आचरण की अपेक्षा करता है। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को, मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत् 2006 विक्रमी को अंगीकृत किया गया था। इस दिन को स्मरण रखने और डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान के प्रचार प्रसार हेतु भारत सरकार द्वारा 2015 में अंबेडकर की 125 वी जयंती के अवसर पर मुंबई में उनकी स्टैचू आफ इक्वलिटी मेमोरियल की आधारशिला रखने के दौरान घोषणा की गई थी। और तब से प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संपूर्ण देश में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर संविधान दिवस मना कर देश भीमराव अंबेडकर को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। हालांकि अंबेडकर के प्रयासों को सामान्य जनमानस तक पहुंचाना एवं देश में भाईचारे की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस हम पहले भी मनाते रहे हैं। संविधान बनाने हेतु संविधान सभा की मांग सर्वप्रथम 1934 में एम.एन. राय ने की थी जिसे ब्रिटिश सरकार ने 1940 में मान लिया था। 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने की समिति की स्थापना की गई थी और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर चुने गए थे। संविधान सभा में विभिन्न रियासतों से 389 सदस्य थे लेकिन देश विभाजन के बाद 299 सदस्य ही बचे। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद रियासत का कोई भी प्रतिनिधि संविधान सभा का सदस्य नहीं था। डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे। संविधान निर्माण हेतु पहली बैठक संसद भवन में 9 दिसंबर 1946 को हुई थी जिसमें 207 सदस्य शामिल हुए थे। भारत का संविधान हस्तलिखित है जिसे प्रेम बिहारी रायजादा ने अंग्रेजी एवं हिंदी में विशेष शैली एवं तकनीक से लिखा है। मूल प्रति में 284 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं जिसके प्रत्येक पृष्ठ में देश के प्रसिद्ध चित्रकारों के बनाए हुए आकर्षक मनोहारी पारम्परिक चित्र दृष्टव्य हैं।
हमारा संविधान लोक के लिए स्वतंत्रता, न्याय, समानता, बंधुता का लक्ष्य लेकर चल रहा है जिसे प्राप्त करने का उपाय लोकतांत्रिक समाजवादी राज्य रचना है। राजनीतिक न्याय के लिए एक व्यक्ति के एक वोट निश्चित है। उसका एक वोट सरकार के निर्माण में सहायक है और देश के विकास में भी। एक वोट का क्या महत्व है इसको हम प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार का 1 वोट से गिर जाने से समझ सकते हैं। लोक की समृद्धि में ही राष्ट्र की समृद्धि है और समृद्धि के लिए आवश्यक है परस्पर प्रेम, सद्भाव। जहां गैर बराबरी के लिए कोई जगह ना हो, जहां एक धरातल पर अवस्थित हो सभी अपनी पात्रता, क्षमता एवं रुचि-सुविधानुसार कार्य कर सकें। जहां मानव मानव में कोई भेदभाव की दीवार न हो। इसीलिए अस्पृश्यता एवं उपाधियों का उन्मूलन किया गया है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को पूर्ण स्वतंत्रता देता है। लेकिन एक नागरिक की स्वतंत्रता एवं अधिकार दूसरे नागरिक की स्वतंत्रता एवं अधिकार के उल्लंघन का निषेध करता है। हमारी स्वतंत्रता अन्य की स्वतंत्रता में बाधक नहीं बन सकती। हम कल्याणकारी समतामूलक समाज रचते हुए देश को संपूर्ण विश्व में प्रेम, सद्भाव, अहिंसा, शांति, समृद्धि का ध्वजवाहक सिद्ध कर सकने में यथासामथ्र्य कटिबद्ध होकर कर्मरत होंगे, यही हम सबका शुभसंकल्प होगा।
•••
सम्प्रति – लेखक भाषा शिक्षक हैं और विद्यालयों को आनन्दघर बनाने के अभियान पर काम कर रहे हैं।
सम्पर्क – बाँदा, (उ0प्र0) मोबा: 94520-85234

मुख्यमंत्री जेहादी उन्माद फैलाकर जनता का मूल मुद्दों से ध्यान हटा रहे हैं पूर्व सीएम सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह यादव:आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जेहादी उन्माद फैलाकर जनता का मूल मुद्दों से ध्यान हटा रहे हैं अखिलेश सिंह यादव
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


लखनऊ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही है महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है
जनता की बर्बादी के इन दिनों में भाजपा सरकार बस राम नाम सत्य या फिर जिहाद बोल दो कि नीति पर चल रही है
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि
किसान कर्ज में डूबा है बेरोजगार नौजवान फांसी लगा रहा बीमारी से लोगों की मौत हो रही महंगाई की मार से सपरिवार आत्महत्या कर रहा लेकिन भाजपा सरकार सोई हुई है
यादव ने कहा कि
मुख्यमंत्री जेहादी उन्माद फैलाकर जनता को भटका रहे हैं समाज को बांटने की भाजपा आर एस एस की पुरानी रणनीति रही है।

अब जनता जान चुकी है कि जुमलेबाजी और तुक्केबाजी वाली सरकार से उसका भला नहीं होगा

जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का राम नाम सत्य करने का इरादा कर लिया है

गिरवा बांदा। गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम देवरार में कैसियर और परिवार के साथ लूट का खुलासा (मंजुल/ मयंक शुक्ला प्रतिनिधि गिरवा बांदा)

गिरवा बांदा। गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम देवरार में कैसियर और परिवार के साथ लूट का खुलासा हो गया।

गिरवा थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र मुसर्रत, आमिर खान पुत्र शेर खान, अखिलेश यादव पुत्र चंद्रपाल, अजय पुत्र कल्लू कुशवाहा को गिरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया जिसका आज चालान कर दिया गया l

इस घटना का खुलासा अपर एसपी के यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी गई। (मंजुल मयंक शुक्ला प्रतिनिधि गिरवा बांदा)

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के बरिष्ट नेता अहमद पटेल व डा काल्बे सादिक के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा की:आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के बरिष्ट नेता अहमद पटेल व डा काल्बे सादिक के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक सभा की
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
लखनऊ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के राजनैतिक सलाहकर एवं राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल जी के आज आकस्मिक असामयिक निधन की सूचना मिलने पर उ प्र कांग्रेस मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी। मुख्यालय स्थित तिरंगा झण्डा शोक में झुका दिया गया।
अहमद पटेल के निधन पर पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने महान नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी जी ने अहमद पटेल जी के निधन को पार्टी की अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि निकट भविष्य में कांग्रेस में हुई रिक्ति की पूर्ति संभव नहीं प्रतीत होती। वह अकेले नेता थे जिसका पूरे देश के लोगों से संवाद था। कांग्रेस पार्टी तथा सरकार चलाने में विपक्ष सहित राजनीतिक दलों और व्यक्तियों से सहयोग लेने में उनमें अकूत क्षमता थी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्राण प्रण से लगकर उसे हल करते थे। वह बहुत ही लोकप्रिय नेता थे। राज्यसभा सदस्य के रूप में हमें उनके साथ बैठने और काम करने तथा किस विषय पर कितनी आक्रमकता और कितना सामन्जस्य की जरूरत है यह उनसे सीखने को मिला। आज उनका यूं चला जाना पार्टी के लिए बहुत ही नुकसान और पीड़ादायक है जबकि हम लोग सबसे जटिल और मुश्किल दौर से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
उ प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी वक्ताओं को सुनने के बाद कहा कि श्री अहमद पटेल जी का निधन समूची पार्टी और हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। हमें गुजरात वि स चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य के रूप में उनसे मिलने का अवसर मिला तथा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मुलाकात का अवसर मिला। दोनों बार उनसे एक ही सीख मिली कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का अपना महत्व होता है सबको साथ लेकर चलना और लोगों का उत्साह बढ़ाना खासकर उसका जिसे हम कोई पदाधिकारी न बना पाये हों, टिकट न दे पाये हों, उससे मिलना, बात करना और यह महसूस कराना कि यह पार्टी आपकी ताकत और क्षमता से मजबूत होगी, हमने महसूस किया कि आज एक महत्वपूर्ण स्तम्भ ढह गया है। हम लोग बहुत पीड़ित और व्यथित महसूस कर रहे हैं। उनके जाने से राजनीति में जो शून्य उभरा है उसे कभी भरा नहीं जा सकता।
शोक सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
शोकसभा में अ भा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी उ प्र सचिन नाईक एवं बाजीराव खाड़े सहित पार्टी के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, जिला-शहर अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं मुकेश सिंह चैहान, प्रदीप नरवाल, अनीस अंसारी, प्रमोद सिंह, दिलप्रीत सिंह, पंकज तिवारी, संजय सिंह, शिव पाण्डेय, अजय कुमार सिंह अज्जू, आर0एस0 तिवारी, संजय शर्मा, तरूण पटेल, सम्पूर्णानन्द मिश्र, रमेश मिश्रा, विजय सक्सेना, श्रीमती रफत फातिमा, आसिफ रिजवी रिंकू, श्रीमती सुशीला शर्मा, इरशाद अली, प्रदीप कनौजिया, अनस खान एडवोकेट, विकास श्रीवास्तव, शोएब खान, मो0 शोएब, राकेश पाण्डेय, परवीन खान, सोम विकल, शहनवाज खान, समीरवली खान, अयूब सिद्दीकी, संतोष यादव रामपाल यादव, अजय चैबे, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्रीराम यादव आदि बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अपने महान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा के अन्त में दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
वहीं अवध की गंगा-जमुनी तहजीब के अलम्बरदार, मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के उपाध्यक्ष, ख्यातिलब्ध धर्मगुरू, प्रख्यात शिक्षाविद् डाॅ0 कल्बे सादिक साहब के इन्तेकाल की सूचना मिलने पर उ प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यूनिटी कालेज पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने डा0 कल्बे सादिक साहब के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी से दूरभाष पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया और कहा कि उनका निधन देश और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि स्व0 डाॅ0 कल्बे सादिक हिन्दू-मुस्लिम एकता के बड़े पैरोकार थे। दीनी तालीम के अलावा डा0 कल्बे सादिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होने तमाम गरीब परिवार के बच्चों केा शिक्षा की जद में लाने के लिए आगे बढ़कर पहल की और उसमें सफल भी हुए। उन्होने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए शैक्षिक इदारा भी खोला और जीवन पर्यन्त सामाजिक सौहार्द एवं कौमी एकता के लिए प्रयासरत रहे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ शहर अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान भी मौजूद रहे।

तिंदवारी (बांदा) 25 नवंबरस्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अशोक जाटव के पहली बार तिंदवारी पहुंचने पर भाजपाइयों द्वारा उन्हें फूल मालाओं से तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

तिंदवारी (बांदा) 25 नवंबर
स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अशोक जाटव के पहली बार तिंदवारी पहुंचने पर भाजपाइयों द्वारा उन्हें फूल मालाओं से लादकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।


कस्बे के द्विवेदी भवन स्थित पंडित दीनदयाल हाल में भाजपा के प्रदेश मंत्री के रूप में पहली बार तिंदवारी पहुंचे अशोक जाटव का भाजपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहना कर, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर जाटव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के कारण ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में है। हमारी कार्यपद्धति ही हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान दिलाती है।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, चंद्र भूषण सिंह पटेल, राजू सिंह, चंद्र भूषण सिंह पटेल, अलख नारायण मिश्रा, अरुण सिंह पटेल, गौरव दिक्षित, शिवम दिवेदी, अतुल दीक्षित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपना दल एस पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

*अपना दल एस पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न*



बाँदा :- अपना दल एस पार्टी की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय (लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल के पास) में जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी लोग अपने अपने घरों में पार्टी झंडा , महापुरुषों के चित्र लगाए और इस बैठक में अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने वृहद रूप से चर्चा की गई , इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को अपने यहा पार्टी कार्यालय खोलने के भी निर्देश दिए गए, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरिशरण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णेन्द्र पटेल बौद्धिक मंच प्रदेश महासचिव सहित कुबेर पटेल, अरुण कुमार पटेल (विधानसभा अध्यक्ष- बबेरू), श्यामबाबू पटेल (विधानसभा अध्यक्ष- नरैनी), अवधबिहारी राजपूत,लालबहादुर पटेल,रविकरन पटेल, राकेश सिंह (ग्राम प्रधान ), रामकृपाल कबीर,राजकिशोर पटेल, विक्रम सिंह पटेल सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे ।।

बांदा :स्नातक मतदाता वर्ग प्रबुद्ध वर्ग में आता है जो भाजपा को ही पसंद करता है। हमें मतदान की 1 तारीख के पहले प्रत्येक मतदाता से तीन बार संपर्क करना है यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। : भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक जाटव

बांदा 25 नवंबर
इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा को रिकॉर्ड मतों से जिताने हेतु भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी प्रत्याशी के प्रचार प्रसार तथा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने तिंदवारी विकासखंड पोलिंग की महत्वपूर्ण बैठक ली। जहां जिम्मेदारी में लगे कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।


स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर विभिन्न तैयारियों को परखने तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स देने हेतु भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने तिंदवारी विधानसभा के तिंदवारी पोलिंग सेंटर के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक को संतोषी नगर स्थित पंडित दीनदयाल हाल में संबोधित किया। जाटव ने कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे स्नातक मतदाताओं से संपर्क अभियान के अंतर्गत मतदाताओं के मोबाइल नंबर की सूची प्रतिदिन अपलोड करें, जिससे भाजपा द्वारा चलाए जा रहे काल सेंटर को और गति प्रदान की जा सके। आगामी 27 नवंबर को कस्बा के मानस कुंज में दिन में 12:00 बजे प्रस्तावित तिंदवारी विकासखंड पोलिंग के स्नातक मतदाताओं के सम्मेलन में आने का आमंत्रण देकर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। जाटव ने कहा कि स्नातक मतदाता वर्ग प्रबुद्ध वर्ग में आता है जो भाजपा को ही पसंद करता है। हमें मतदान की 1 तारीख के पहले प्रत्येक मतदाता से तीन बार संपर्क करना है यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी, तिंदवारी विधानसभा संयोजक आनंद स्वरूप द्विवेदी, तिंदवारी मंडल संयोजक रमेश चंद्र पांडेय, पैलानी मंडल संयोजक राजू सिंह तथा टोली प्रमुखों में अतुल सिंह, चंद्र भूषण सिंह पटेल, अलख नारायण मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, अनूप तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लव ज़िहाद के कथित मामले मेइलाहाबाद कोर्ट का अहम फैसला रिपोर्ट:रियाजुल हक

*लव ज़िहाद के कथित मामले मे*
*इलाहाबाद कोर्ट का अहम* *फैसला*
रियाजुल
-यूपी में लव जिहाद के फर्जी बढ़ते मामलों के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

अपनी पसंद का जीवन साथी चुनना किसी भी व्यक्ति का मौलिक अधिकार

अलग अलग धर्म या जाति का होने की वजह से किसी को साथ रहने या शादी करने से नहीं रोका जा सकता

सरकार, परिवार या किसी व्यक्ति को उनके रिश्ते पर एतराज करने और विरोध करने का नहीं है कोई अधिकार

दो बालिग़ लोगों को सिर्फ हिन्दू मुसलमान मानकर नहीं देखा जा सकता

सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन को गलत बताने की यूपी सरकार की दलील हाईकोर्ट ने खारिज की

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, बालिग़ लोगों के रिश्तों में दखल देना निजता के अधिकार में अतिक्रमण है

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पिछले दिनों दो मामलों में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच से दिए गए फैसले से असहमति जताई

जस्टिस पंकज नकवी और जस्टिस विवेक अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने दिया फैसला

कुशीनगर के सलामत अंसारी और प्रियंका खरवार उर्फ़ आलिया की अर्जी पर सुनाया फैसला

-कोर्ट ने सलामत के खिलाफ उसकी पत्नी प्रियंका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को रद्द किया

प्रियंका ने 19 अक्टूबर 2019 को धर्म बदलकर सलामत से किया था निकाह
रियाजुल हक पत्रकार जौनपुर