पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनंत काल के अवकाश पर भेजे गए

*पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनंत काल के अवकाश पर भेजे गए*

जौनपुर – लगातार विवादों में घिरे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र त्रिपाठी की विश्वविद्यालय में कुलसचिव के कारनामों को लेकर की गई शिकायतों के संबंध में जब उपमुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री मौके पर पहुंचे तो उनको भी मामले में गड़बड़झाला नजर आया।

विभागीय मंत्री की मौजूदगी में गैर हाजिर कुलसचिव पहले भी आरोपों का जवाब न देने के आरोपी रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल विभागीय मंत्री ने कुलसचिव को अनंत काल के अवकाश पर भेज दिया है। विश्वविद्यालय सिक्योरिटी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि एजेंसी और विवि प्रशासन की मिलीभगत से लगतार गार्डों की संख्या ज्यादा दिखाकर विश्वविद्यालय के खजाने की लूट की जा रही थी। उपमुख्यमंत्री ने कुलसचिव को अंनत काल छुट्टी पर भेजते हुए कन्ट्रोलर ऑफ़ एजुकेशन को उनका पूर्ण चार्ज दे दिया है।

अब जांच में कई और परतों के खुलने और बड़े घोटालों के सामने आने के आसार हैं।

चार गिरफ्तार कर भेजे गए जेल,अन्य की सरगर्मी से तलाश,सभासद सहित आठ लोगों के विरुद्ध बलबा, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

Photo:- प्रतीकात्मक

सभासद सहित आठ लोगों के विरुद्ध बलबा, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

चार गिरफ्तार कर भेजे गए जेल,
अन्य की सरगर्मी से तलाश,

जौनपुर – मछलीशहर के सराय मोहल्ले में हुई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने देर रात सभासद सहित आठ लोगों के खिलाफ बलबा और हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आरोपित तीन लोगों को जेल भेजा गया है।

रविवार सायं साढ़े पाँच बजे नगर के सराय मोहल्ले में असलहा से लैस होकर गाली गलौज करते हुए एक पक्ष द्वारा दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही फायरिंग की गई। गोली लगने से दो गम्भीर रूप से घायल हो गए जबकि दो अन्य को भी छर्रा लगा था।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दीपक कुमार माली की तहरीर पर देर रात नगर के फूल खाँ मोहल्ले के सभासद पति सुरेश जायसवाल, उनके भाई सुभाष जायसवाल और सभासद के पुत्र सोनू, मोनू जायसवाल के अलावा सोनू चौरसिया, राहुल चौरसिया, हिमांशु मोदनवाल व संदीप अग्रहरि के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट तथा बलवा सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने कस्बा इंचार्ज विनीत मोहन पाठक को लापरवाही बरतने के आरोप में देर रात निलंबित भी कर दिया, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि सुभाष, मोनू जायसवाल, मनीष जायसवाल सहित तीन लोगों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

थाना चन्दवक पुलिस व ए0ओ0जी0 जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना चन्दवक अन्तर्गत ग्राम बोड़सर के एक शादी समारोह में अवैध पिस्टल के साथ नाचने व हर्ष फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त मय दो पिस्टल कारतूस सहित गिरफ्तार-

*थाना चन्दवक पुलिस व ए0ओ0जी0 जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना चन्दवक अन्तर्गत ग्राम बोड़सर के एक शादी समारोह में अवैध पिस्टल के साथ नाचने व हर्ष फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त मय दो पिस्टल कारतूस सहित गिरफ्तार-*

शादी समारोह में अवैध पिस्टल के साथ नाचने व हर्ष फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त: photo:- Social media cell



जौनपुर – पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर ,जितेन्द्र कुमार दूबे के निकट पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था, तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दि0 14/12/20 को प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुर्खा नहर पुलिया के पास चन्दवक पुलिस व SOG टीम जौनपुर के सहयोग से दि0-08/12/20 को थाना चन्दवक अन्तर्गत ग्राम बोड़सर में एक शादी समारोह में अवैद्य असलहा लहराने संबंधी वायरल वीडियो में कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो से संबंधित

1.शिवा सिंह उर्फ सरकार पुत्र स्व0 हनुमान सिंह नि0 पक्खनपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़

2. अनुज सिंह पुत्र अनिल सिंह नि0 भौरा थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त शिवा सिंह उर्फ सरकार पुत्र स्व0 हनुमान सिंह के कब्जे से एक अवैद्य पिस्टल मय चार जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद हुआ व अभियुक्त अनुज सिंह पुत्र अनिल सिंह नि0 भौरा थाना केराकत जनपद जौनपुर के कब्जे से एक अवैद्य पिस्टल मय चार जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद हुआ।उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
1-शिवा सिंह उर्फ सरकार पुत्र स्व0 हनुमान सिंह नि0 पक्खनपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़।
2-अनुज सिंह पुत्र अनिल सिंह नि0 भौरा थाना केराकत जनपद जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण-
*1-दो पिस्टल व 08 जिन्दा कारतूस।
*आपराधिक इतिहास-
*1-शिवा सिंह उर्फ सरकार पुत्र स्व0 हनुमान सिंह नि0 पक्खनपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़*
*1. मु0अ0सं0 59/19 धारा 323/504/506 IPC व 3(1)(द),3(1)(ध) SC/ST Act*
*2. मु0अ0सं0 264/19 धारा*
*3/25 आयुध अधिनियम*
*3. मु0अ0सं0 229/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम*
*2- अनुज सिंह पुत्र अनिल सिंह नि0 भौरा थाना केराकत जनपद जौनपुर*
*1. मु0अ0सं0 230/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम।*

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-*
*(1)-निरीक्षक दिग्विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।*
*(2)-निरीक्षक पर्व कुमार SOG प्रभारी जौनपुर।*
*(3)-निरीक्षक राम जनम यादव प्रभारी सर्विलांस सेल जौनपुर।*
*(4)- उ0नि0 अजय प्रकाश पाण्डेय।*
*हे0का0 विनोद यादव, का0 सूरज यादव, का0 अमित सिंह, का0 राहुल कुमार थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।*
*5- उ0नि0 अरूण मिश्रा, हे0का0 रामकृत यादव, का0 जयदेव कुमार मौर्या, का0 बसन्त कुमार यादव, का0 शैलेश कुमार यादव, का0 जयशील तिवारी, का0 सुशील कुमार सिंह, का0 वेद प्रकाश सिंह, का0 विपिन यादव SOG टीम जौनपुर।*

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 71वी पुण्यतिथि मनाई गईआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 71वी पुण्यतिथि मनाई गई
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बाँदा:- अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बाँदा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल के आवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुआ। बतौर मुख्य अतिथि राममिलन सिंह पटेल (प्रदेश सचिव ) ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कभी नहीं चाहा कि भारत का बंटवारा हो। आजाद भारत में देश के विकास एवं आपसी सौहार्द के किए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अपना दल एस के बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की ही देन है कि आज हैदराबाद एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अध्यक्षता करते हुए दिनेश सिंह पटेल ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विनय कुमार सिंह , मुन्ना सिंह पटेल, अरविंद पटेल (रावेंद्र), कुलदीप सिंह पटेल,पी सी पटेल जनसेवक , कमलेश कुमार पटेल, अरुण कुमार पटेल , ज्ञानबाबू पटेल, कौशल सिंह पटेल, आदि उपस्थित रहे।

दहेज लोभियों ने बहू को घर से निकालाकार्रवाई करने की बजाएपुलिस बनी मूक दर्शकआत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

दहेज लोभियों ने बहू को घर से निकाला
कार्रवाई करने की बजाए
पुलिस बनी मूक दर्शक
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट


बांदा / दहेज लोभी ससुरालियों ने महज 50हजार रुपये के लिये बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया, सास,ससुर,और पति के उत्पीडन की शिकार बहू अपनी 4 वर्षीया मासूम बच्ची के साथ मायके मे रहकर किसी तरह दिन काट रही है, बहू का आरोप है कि शादी मे पिता और भाई ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार खूब दान-दहेज दिया था, इसके बावजूद 50 हजार रुपये की मांग पर सब लोग मारते-पीटते हैं, पति कहता है कि पैसे न लाने पर तुझे जान से मार दूंगा,
बबेरु थाने के मुरवल गांव की गुड्डन देवी ने एसपी,डीएम, आईजी, मुख्यमंत्री, आदि को भेजे गये प्रार्थनापत्र मे कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2014 मे बिसंडा थाने के सया गांव निवासी सुशील कुमार पाल के साथ हुयी थी, कहा कि मेरे पिता ने शादी मे यथाशक्ति खूब दान-दहेज दिया था, ससुराल पहुंचने पर कुछ महीने ठीक -ठाक रहा, इसके बाद 50 हजार रुपये की मांग करने लगे, मना करने पर पति, सास, और ससुर तरह-तरह से प्रताडित करने लगे, मेरे पिता ने बहुत समझाया पर ससुरालीजन नहीं माने, मारपीटकर घर से निकाल दिया, इस बीच वह एक बच्ची की मां बन गयी, करीब 2 साल तक मायके मे रही, पंचायत मे गलती मानकर पति ,और ससुर, ससुराल सया गांव लिवा गये, ससुराल मे फिर मारपीट की जाने लगी, थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस समझाकर चली गयी,कोई एक्शन नही लिया,
बीए तक पढी-लिखी बहू गुड्डन पाल ने बताया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर कई बार मारा- पीटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिस की, कई बार घर से निकाला, इसके बावजूद वह सब बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब जान पर बन आई तो जान बचाकर मायके चली आयी, गुड्डन ने बताया कि 24 अक्टूबर 2020 को वह दोबारा बिसंडा थाने गयी,दरोगा जी को पूरा वाकया बताया,लेकिन कोई नतीजा नही निकला,दरोगा जी ने सुलहनामा की बात कहकर थाने से चलता कर दिया,पति जान से मारने पर आमादा है, कोई रास्ता सुझाई नहीं पड रहा, मजबूर होकर एसपी, डीएम और आईजी आदि से गुहार लगाई है, अब तक कोई सुनाई नही हुयी,दहेज के लिये जान लेने पर आमादा ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गयी,
दूसरी तरफ सया गांव निवासी गुड्डन के पति सुशील पाल और ससुर रामविशाल आदि का कहना है कि उन्होने दहेज आदि की कोई मांग नही की,किसी बात से नाराज होकर गुड्डन अपने मायके चली गयी है,

झोलाछाप डॉक्टरों को मान्यता कौन देता है ?आत्माराम त्रिपाठी की✍🏻से

झोलाछाप डॉक्टरों को मान्यता कौन देता है ?
आत्माराम त्रिपाठी की✍🏻से


आज जंहा देखो जिधर देखो सुनो झोलाछाप डॉक्टरों पर चर्चाएं हो रही है उनपर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है ?पर सवाल उठता है कि इन्हे यह सब करने की मान्यता कौन देता है?क्या इस पर बिचार करना जरूरी नहीं प्रतीत होता ? झोलाछाप डॉक्टर आज हर गांव कस्बों शहर में बिराजमान है और इलाज कर रहे हैं इनमें एक भी डिग्री धारक य सरकार से अधिकृत नहीं है और खास बात यह है कि वहां के स्थानीय लोग इस बात से भलीभांति परिचित भी है कि सामने वाला झोलाछाप डॉक्टर है फिर भी वह उनके पास जाना पसंद करते हैं आखिर क्यों ?क्या वजह है कि सबकुछ जानते हुए भी आमजनमानस मध्यम वर्गीय व मजदूर डिग्री धारक के पास न ज इनके पास जाना पसंद करते हैं।कारण क्या है तो एक पहला अंतर मिला जनसेवा भाव का यह आए हुए रोगी की जेब नहीं देखते बल्कि रोगी के यथासामर्थ उपचार करने लगते हैं कोई फीस नहीं दवा का पैसा है तो ठीक नहीं बाद में लेते हैं। और ईश्वर में विश्वास रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की उसके रोगी को ठीक करें यही नहीं रोग समझ न आने पर यह बडे डाक्टरों से जो क्लानिक चलाते हैं उनसे सलाह मशविरा भी करते हैं। जबकी दूसरी तरफ जितने भी डिग्री धारक है जिनमें कुछ सरकार से भारी-भरकम बेतन भी उठाते हैं और अपने निजी क्लानिक खोल कर मारीज देखते हैं पर फ्री मे नही बकायदे भारी भरकम फीस लेते हैं बाद अपना बड़प्पन दिखाने के लिए नाना प्रकार की जांच करवा रोगी को कंगाल कर देते हैं। यही नहीं रोगी पैसा जमा करने में असफल रहा य देर हो गई य रोगी की मृत्यु हो गई तो उसके परिजनों को उसकी डेथ बाड़ी भी नहीं देते जब तक की परिजन पैसे नहीं जमा कर देता।
खैर हम आबेस में आ थोड़ा भटक रहे थे फिर आ रहें हैं उसी जगह इन्हें मान्यता कौन देता है तो हमारा मानना है यही डिग्री धारक सरकार से भारी-भरकम वेतन उठाने वाले व एमबीबीएस की डिग्री लेकर क्लीनिक चलाने वाले। लेकिन कैसे तो हम बताते हैं सुनो मरीज इनके पास इलाज के लिए जाता है यह फीस लेकर इलाज करते हैं दवा का पर्चा लिखते हैं उसमें दस दिन लगातार इंजेक्शन लगवाने हेतु दस इंजेक्शन लिखते हैं और कहते हैं यंहा न आना वहीं गांव में ही किसी से लगवालेना आखिर गांव में इंजेक्शन कौन लगाएगा यही झोलाछाप डॉक्टर तो इनके पास जाने के लिए कौन बाध्य कर रहा है ? यही मान्यता प्राप्त तो कार्रवाई अगर हो तो सबसे पहले इन जिन्हें हम दूसरे भगवान का दर्जा देते हैं पर यह भगवान नहीं यमराज, लुटेरे,बने हुए इनकी धन पिपासा इतनी बढ़ गई है कि इनका जामीर तक मर चुका है यह मौत के सौदागर बनगये है । और हम पीछे पड़े हैं झोलाछाप झोलाछाप की रट लगाए हुए।आज शहर छोड़ आखिर ग्रामीण अंचलों में यह डाक्टर क्यो नही जाना चाहते क्योंकी इनके अंदर सेवा भाव नहीं है। और गांवों की ओर गए तो इनके क्लीनिक बंद हो जाएंगे।सो पहले इन्हें चिन्हित करें इन पर कार्रवाई हो झोलाछाप अपने आप नेस्तनाबूद हो जाएंगे पर यह सब होगा हमें ऐसी संभावना दूर दूर तक नजर नहीं आती।

बाइक टकराने के विवाद में हुई फायरिंगचार घायल, दो जिला अस्पताल रेफरमछलीशहर / जौनपुर

बाइक टकराने के विवाद में हुई फायरिंग


चार घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

मछलीशहर / जौनपुर

मछलीशहर नगर के सराय की घटना


बताया गया है कि रविवार को
नगर के सराय मोहल्ले में दो बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी गई। घटना में चार लोग घायल हुए जिसमे से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार को साय साढ़े पाँच बजे दीपक कुमार माली अपनी गैस चूल्हे की दुकान से अपनी बाइक से चूँगी चौराहे की तरफ निकले थे।वह कुछ दूर पहुंचे थे कि एक बाइक सवार उनसे टकरा गया। टकराने के बाद दोनों में बहस होने लगी । मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच बचाव के बाद विवाद शांत हो गया। विवाद शांत होने के बाद दीपक अपनी दुकान में पहुंच ही रहे थे कि दूसरे पक्ष से पाँच छः की संख्या में युवक पहुंचे और दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने लगे। इसी दौरान एक युवक असलहा निकालकर दीपक माली (40) व उसके बेटे अनमोल माली (18) पर फायरिंग कर दी। बीचबचाव करने आये बगल के दुकानदार मोहम्मद अकील (35) को भी गोली लग गई जबकि पड़ोसी गिरीश माली (55) के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहाँ अनमोल व मो0 अकील की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है । मामले के बाबत कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है घटना की तहरीर अभी नही मिली है।घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

*रिपोर्ट शकील अहमद

जौनपुर/शाहगंजअवैध अस्पतालों के संचालकों व झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया जाय एफआइआर: जिलाधिकारी

*जौनपुर/शाहगंज*
अवैध अस्पतालों के संचालकों व झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया जाय एफआइआर: जिलाधिकारी

जिला प्रशासन की नजर अब अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और झोलाछाप डाक्टरों पर है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सीएमओ को सख्त आदेश दिया है कि अवैध व बगैर लाइसेंस प्राप्त किये अस्पताल संचालको व झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई किया जाय।
डीएम का फरमान जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। विभाग बेचैन इस कारण है कि अधिकांश फर्जी चिकित्सालय व झोलाछाप चिकित्सक उन्ही की रहमोकरम पर जिंदा हैं।
शनिवार की शाम डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखित आदेश दिया कि जनपद में अवैध रूप से एवं बिना लाइसेंस प्राप्त किये अस्पतालों द्वारा गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी करायी जा रही है। उन अस्पतालों की जांच करके कार्रवाई किया जाय। साथ यह भी आदेश दिया है कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करे की ऐसे अस्पतालो की जांच करके उनके खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जानी चाहिए।

जौनपुर/शाहगंजअवैध अस्पतालों के संचालकों व झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया जाय एफआइआर: जिलाधिकारी

*जौनपुर/शाहगंज*
अवैध अस्पतालों के संचालकों व झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया जाय एफआइआर: जिलाधिकारी

जिला प्रशासन की नजर अब अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और झोलाछाप डाक्टरों पर है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सीएमओ को सख्त आदेश दिया है कि अवैध व बगैर लाइसेंस प्राप्त किये अस्पताल संचालको व झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई किया जाय।
डीएम का फरमान जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। विभाग बेचैन इस कारण है कि अधिकांश फर्जी चिकित्सालय व झोलाछाप चिकित्सक उन्ही की रहमोकरम पर जिंदा हैं।
शनिवार की शाम डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखित आदेश दिया कि जनपद में अवैध रूप से एवं बिना लाइसेंस प्राप्त किये अस्पतालों द्वारा गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी करायी जा रही है। उन अस्पतालों की जांच करके कार्रवाई किया जाय। साथ यह भी आदेश दिया है कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करे की ऐसे अस्पतालो की जांच करके उनके खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जानी चाहिए।

मुंबई काँग्रेस, ज़ोर -शोर से उत्तर भारतीय समाज में पैठ बनता हुआ ।।रवि यादव/मुबंई..

मुंबई काँग्रेस, ज़ोर -शोर से उत्तर भारतीय समाज में पैठ बनता हुआ ।।
रवि यादव/मुबंई..


श्री. एकनाथजी गायकवाड़ (अध्यक्ष मुंबई काँग्रेस) के मार्ग-दर्शन में,
मुंबई काँग्रेस के सौम्य और कर्मठ उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के इशान्य मुंबई ज़िला अध्यक्ष श्री. अजित सिंह -जो
निवेशक एवम् ग्राहक संरक्षण , मुंबई काँग्रेस सेल के चेअरमैन एवम् प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि भी हैं , उन्होंने
आज अनेकों नए सदस्यों को उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ में जोड़ने हेतु नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम डॉक्टर आर. आर सिंह के कार्यालय में सम्पन किया ।

इस कार्यक्रम में
श्री. विरेंद्र बक्शी (उपाध्यक्ष मुंबई काँग्रेस), श्री.बी.के तिवारी (वरिष्ठ नेता), श्री. यशवन्त सिंहजी (चेयरमैन – उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ) , डॉक्टर आर.आर सिंहजी (कार्यकारी अध्यक्ष , इशान्य मुंबई ज़िला काँग्रेस ) , श्री. रामकिशोर त्रिवेदी (प्रवक्ता मुंबई काँग्रेस) ने शिरकत एवम् सहयोग प्रदान किया ।

कार्यक्रम में उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के इशान्य मुंबई ज़िले के सभी विधान सभा अध्यक्षों – श्री. भगवानकिशोर तिवारी , श्री. मंगला शुक्ला , श्री. मनोज सिंह , श्री. दिलीप शर्मा, श्री. मुकीम , तथा अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया ।